Connect with us

छत्तीसगढ़

बलरामपुर : पेड़ों की छांव में उतरा सुशासन: डीपाडीह शिविर में समाधान, संवाद और विश्वास का संगम

Published

on

स्थानीय बोली में योजनाओं के प्रचार-प्रसार से ग्रामीणों तक पहुंचेगा लाभ — सांसद चिंतामणि महाराज

स्थानीय बोली में योजनाओं के प्रचार-प्रसार से ग्रामीणों तक पहुंचेगा लाभ — सांसद श्री चिंतामणि महाराज

बलरामपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन संकल्प को साकार करते हुए प्रदेश में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों की श्रृंखला अब दूरस्थ अंचलों में प्रभावी परिणाम दे रही है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड अंतर्गत ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल डीपाडीह में आम के पेड़ों की शीतल छांव तले आयोजित शिविर ने सुशासन को एक मानवीय और सहज स्वरूप प्रदान किया।

स्थानीय बोली में योजनाओं के प्रचार-प्रसार से ग्रामीणों तक पहुंचेगा लाभ — सांसद श्री चिंतामणि महाराज

ग्राम पंचायत डीपाडीह में आयोजित इस अनूठे शिविर में ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं साझा कीं। प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ समस्याएं सुनीं तथा अनेक मामलों का मौके पर ही निराकरण कर दिया। शेष आवेदनों के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया गया, जिससे ग्रामीणों में संतोष और विश्वास दोनों परिलक्षित हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र श्रमिक तक पहुंचे। उन्होंने सभी श्रमिकों के पंजीयन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इससे उनकी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

सांसद श्री महाराज ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में संप्रेषण की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि स्थानीय बोली में योजनाओं की जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है। इससे दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग योजनाओं को बेहतर समझ पाएंगे और उनसे सीधे जुड़ सकेंगे।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में पौष्टिक आहार, संतुलित भोजन एवं स्थानीय उपलब्ध खाद्य सामग्री से तैयार पारंपरिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक करते हुए कुपोषण मुक्ति का संदेश दिया गया।

वन विभाग द्वारा औषधीय पौधों की जानकारी दी गई, वहीं विद्युत विभाग ने बिजली बिल भुगतान और योजनाओं से संबंधित जानकारी साझा की। प्रत्येक स्टॉल में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी ने इस शिविर को जनसहभागिता का सशक्त उदाहरण बना दिया।

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय में माँ लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में आज दिनांक 07 नवंबर 2026 (शनिवार) को दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रशासनिक भवन के कैश कक्ष में माँ लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

इस अवसर पर निदेशक (वित्त) डारला सुनील कुमार सहित वित्त विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पूजन उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

धनतेरस पर महिला ने चुराया सोने का हार:रायपुर के सराफा दुकान में ग्राहक बनकर आई थी, साड़ी में छुपाकर ले गई

Published

on

रायपुर, एजेंसी। धनतेरस पर रायपुर में सदर बाजार हलवाई लाइन स्थित आनंद ज्वेलर्स से महिला ठग ने सोने का हार पार कर दिया। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। महिला दुकान में ग्राहक बनकर आई थी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दुकान संचालक आनंद पारख के मुताबिक, महिला ने बेहद शातिर तरीके से दुकान के कर्मचारियों का ध्यान भटकाया और काउंटर पर रखे सोने के हार पर हाथ साफ कर दिया। महिला ने हार अपने पास छिपा लिया और वहां से रफूचक्कर हो गई।

​सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

जब दुकान के कर्मचारियों ने स्टॉक का मिलान किया और सोने का हार गायब पाया, तो उनके होश उड़ गए। इसके तुरंत बाद दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि किस तरह साड़ी पहनी एक महिला बड़े आराम से काउंटर के पास खड़ी होकर हार चुरा रही है।

आनंद ज्वेलर्स से महिला ठग ने सोने का हार पार कर दिया।

आनंद ज्वेलर्स से महिला ठग ने सोने का हार पार कर दिया।

तलाश में जुटी ​पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान से सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर महिला की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी हुई है। आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जिससे महिला के आने-जाने के रास्ते का पता चल सके।

त्योहारों के सीजन से ठीक पहले इस तरह दिनदहाड़े हुई चोरी की इस घटना ने सराफा व्यापारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

डॉ. चरणदास महंत एवं सांसद ज्योत्सना महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों एवं क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली प्रकाश, खुशहाली और आपसी प्रेम एवं सद्भाव का पर्व है। यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करे। उन्होंने माता लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677