Connect with us

राजनीति

बिग ब्रेकिंग: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- मैंने जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

Published

on

नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। नीट-यूजी परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर देशभर में जारी विवाद और जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच उन्होंने यह फैसला लिया। धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर एक इसका ऐलान किया और इस्तीफा देने की वजह भी बताई।

अपने चिट्ठी में उन्होंने लिखा कि पिछले चार दशक से अधिक समय से वह छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं। उनका हमेशा से मानना रहा है कि मजबूत, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही किसी भी राष्ट्र के विकास की आधारशिला होती है।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “3 मई 2026 को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आते ही सरकार ने तुरंत कार्रवाई की। मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई, परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया और अगले साल से नीट को पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) मोड में आयोजित करने की घोषणा की गई।

Continue Reading

बाँकी मोगरा

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी/अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बांकीमोंगरा में छात्र परिषद चुनाव लोकतांत्रिक मतदान प्रक्रिया से संपन्न

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकी मोगरा:– पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी/अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, बांकीमोंगरा, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) में दिनांक 21 जुलाई 2026, मंगलवार को प्राचार्य श्री एस. डिंडोरे के निर्देशन में हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के छात्र परिषद का चुनाव लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी मतदान प्रक्रिया के माध्यम से सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

चुनाव कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम विद्यालय के दोनों माध्यमों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की पृथक-पृथक मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) तैयार की गई। इसके पश्चात विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र प्राप्त किए गए, उनकी जांच की गई तथा नियमानुसार नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण कर अंतिम प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की गई।

चुनाव प्रचार के लिए निर्धारित अवधि में हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के सभी प्रत्याशियों ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में जाकर लोकतांत्रिक एवं अनुशासित ढंग से अपना प्रचार-प्रसार किया तथा छात्र-छात्राओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। प्रत्याशियों ने अपने विचार, योजनाएँ एवं छात्रहित से जुड़े संकल्प विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किए। विद्यालय प्रशासन ने संपूर्ण चुनाव प्रचार को निर्वाचन आचार संहिता एवं विद्यालयीन अनुशासन के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया।

निर्धारित कार्यक्रमानुसार मतदान दल का गठन किया गया तथा मतदान सामग्री का वितरण कर मतदान प्रक्रिया प्रारंभ की गई। विद्यालय के दोनों माध्यमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया का सफल संचालन, मतदान दल का गठन, निर्वाचन सामग्री का वितरण, मतदान एवं मतगणना का कार्य तथा चुनाव को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने का दायित्व पीएम श्री प्रभारी द्वय श्री एस. एस. पैकरा एवं श्री बी. के. शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं देखरेख में सम्पन्न हुआ। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने भी निर्वाचन कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

हिंदी माध्यम में विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशी इस प्रकार रहे— शाला नायक पद हेतु तन्मय साहू, चैतन्य दास, सुमित दास एवं प्राची साहू; उप शाला नायक पद हेतु नियति बंजारे एवं नंदनी सोनी; सचिव पद हेतु आर्यन सांडे एवं आकाशी महंत; सांस्कृतिक सचिव पद हेतु रिया यादव, स्तुति चौहान, तृप्ति यादव एवं रुचिपाल; अनुशासन सचिव पद हेतु युवराज मौर्य, अशनुर चौहान, चन्द्र प्रभा साहू एवं निशा कुमारी; क्रीड़ा सचिव पद हेतु महेंद्र महंत, तरुण कुमार रवानी, सुमित कुमार एवं मोहम्मद अरमान; स्वच्छता सचिव पद हेतु डाली जायसवाल, ममता पाटले, पूजा जांगड़े एवं सिद्धी तथा पर्यावरण सचिव पद हेतु मुस्कान कौर, गरिमा महंत एवं नीरज दास ने चुनाव लड़ा।

अंग्रेजी माध्यम में शाला नायक पद हेतु आशी बर्मन एवं आशी राय; उप शाला नायक पद हेतु मनीष प्रताप एवं अंशु देवांगन; सचिव पद हेतु प्रतीक्षा जायसवाल एवं पल्लवी यादव; सांस्कृतिक सचिव पद हेतु श्वेता चित्रकार एवं काकुल आजाद; अनुशासन सचिव पद हेतु सुनिधि शर्मा एवं कुमारी आकांक्षा; क्रीड़ा सचिव पद हेतु सामिया एवं अभिकांत साहू; स्वच्छता सचिव पद हेतु रिया सिन्हा एवं निधि महंत तथा पर्यावरण सचिव पद हेतु भूमि साहू एवं तमन्ना कुर्रे ने अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की।

मतगणना उपरांत हिंदी माध्यम में शाला नायक पद पर तन्मय साहू, उप शाला नायक पद पर नियति बंजारे, सचिव पद पर आर्यन सांडे, सांस्कृतिक सचिव पद पर रिया यादव, अनुशासन सचिव पद पर युवराज मौर्य, क्रीड़ा सचिव पद पर महेंद्र महंत, स्वच्छता सचिव पद पर डाली जायसवाल तथा पर्यावरण सचिव पद पर मुस्कान कौर निर्वाचित हुए।

इसी प्रकार अंग्रेजी माध्यम में शाला नायक पद पर आशी बर्मन, उप शाला नायक पद पर मनीष प्रताप, सचिव पद पर पल्लवी यादव, सांस्कृतिक सचिव पद पर काकुल आजाद, अनुशासन सचिव पद पर कुमारी आकांक्षा, क्रीड़ा सचिव पद पर अभिकांत साहू, स्वच्छता सचिव पद पर रिया सिन्हा तथा पर्यावरण सचिव पद पर भूमि साहू विजयी घोषित किए गए।

प्राचार्य श्री एस. डिंडोरे ने सभी निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि छात्र परिषद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, अनुशासन, सहयोग एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव-निर्वाचित प्रतिनिधि विद्यालय की प्रगति एवं छात्रहित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

अंत में प्राचार्य ने पीएम श्री प्रभारी द्वय श्री एस. एस. पैकरा एवं श्री बी. के. शर्मा, निर्वाचन कार्य में संलग्न समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं का सफल एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु आभार व्यक्त किया तथा सभी निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

Continue Reading

कोरबा

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा, मोंटी पटेल जिला महामंत्री नियुक्त:कोरबा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

Published

on

कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कोरबा जिले में नई नियुक्तियां की गई हैं। वैभव शर्मा को भाजयुमो का जिलाध्यक्ष और मोंटी पटेल को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा लंबे समय से युवा मोर्चा में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने संगठनात्मक कार्यों, जनसंपर्क अभियानों और युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जिला महामंत्री मोंटी पटेल भी संगठन के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए निरंतर परिश्रम और सक्रियता दिखाई है।

दोनों नवनियुक्त नेताओं को बधाई दी गई

इन नियुक्तियों की घोषणा भारतीय जनता पार्टी के टीपी नगर स्थित भाजपा कार्यालय में की गई। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। घोषणा के बाद भाजपा और युवा मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त नेताओं को बधाई दी।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि वैभव शर्मा और मोंटी पटेल के नेतृत्व में युवा मोर्चा कोरबा जिले में युवाओं को संगठित कर संगठन विस्तार और जनसेवा के कार्यों को नई गति देगा। बताया जा रहा है कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद के लिए कई नाम चर्चा में थे।

Continue Reading

कोरबा

युवा कांग्रेस – प्रदेश सचिव नवीन कुकरेजा समेत जिला युवा कांग्रेसियों ने कफ़न ओड कलेक्टर कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन‌।

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

कोरबा :– हाल ही में नोनबिर्रा और हरदीबाजार के दो किसानों ने प्रशासन से प्रताड़ित होकर जहर का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया जिससे आक्रोशित होकर जिला युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव नवीन कुकरेजा और समस्त जिला युवा कांग्रेसियों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने कफ़न ओड कर किया धरना प्रदर्शन‌।

जमकर नारेबाजी कर किया गया विरोध प्रदर्शन।

प्रदेश सचिव नवीन कुकरेजा ने बताया कि आदिवासी ग्रामीणों द्वारा प्रशासन से प्रताड़ित होकर जहर सेवन कर आत्महत्या की कोशिश करने जैसा कृत्य के जिम्मेदार सरकारी प्रशासनिक विफलता और संबंधित अधिकारीगण है।

भविष्य में आदिवासी ग्रामीणों किसानों के ऊपर इस तरह के अत्याचार पर अंकुश लगाया जाए और साथ ही इस घटना के जिम्मेदार अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जल्द से जल्द कार्यवाही किया जाना चाहिए। कार्यवाही नहीं होने पर युवा कांग्रेस आगे और भी बड़ी लड़ाई लड़ने लिए तैयार है कहते हुए चेतावनी दी जिसके जिम्मेदार संबंधित अधिकारियों को होगी।

धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव नवीन कुकरेजा, प्रदेश महासचिव लक्ष्मी कंवर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकास सिंह, कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष रहमान खान, शहर जिला अध्यक्ष पंकज, बाकीमोगरा नगर पालिका परिषद नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन, जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण आकिब व विवेक श्रीवास, जिला महासचिव बालेंद्र सिंह व भरत मिश्रा और जिला युवा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677