देश
सुप्रीम कोर्ट से Amazon को बड़ी राहत, रद्द किया रू.202 करोड़ का जुर्माना
नई दिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन को बड़ी राहत देते हुए राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) के जून, 2022 के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें ई-कॉमर्स कंपनी के फ्यूचर समूह (Future Group) के साथ सौदे को निलंबित करने के भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के फैसले के खिलाफ अपील की गई थी।

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने 17 दिसंबर, 2021 के सीसीआई के अमेजन पर 202 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाने और फ्यूचर ग्रुप के साथ उसके सौदे को निलंबित करने के आदेश को भी रद्द कर दिया।
आठ सप्ताह के भीतर वापस हो रकम
पीठ ने कहा कि यदि इन आदेशों के तहत अमेजन से कोई राशि जमा कराई गई है या वसूली गई है, तो उसे आठ सप्ताह के भीतर वापस किया जाए। न्यायालय ने अपने फैसले में कहा, “अपील स्वीकार की जाती है।
एनसीएलएटी का 13 जून, 2022 का फैसला और सीसीआई का 17 दिसंबर, 2021 का आदेश रद्द किया जाता है।” यह मामला अमेजन और फ्यूचर ग्रुप के बीच निवेश समझौते तथा प्रतिस्पर्धा कानून से जुड़े विवाद पर आधारित था, जो पिछले कई वर्षों से चर्चा में रहा है।
देश
फिल्म जगत को बड़ा झटका ! मशहूर फिल्ममेकर Anik Dutta का हुआ निधन…छत से गिरकर हुई मौत
कोलकाता, एजेंसी। एक बार फिर से इंडस्ट्री में शौक की लहर छा गई है। बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के फिल्ममेकर अनिक दत्ता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 66 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली है। खबरों के अनुसार उनका निधन अपनी पत्नी के घर की छत से गिरने की वजह से हुआ। इस बात की जानकारी मिलते ही कोलकाता पुलिस जांच में जुट गई है।

पुलिस कर रही है जांच
इस घटना के बाद अनिक दत्ता के रिश्तेदार और परिवार वाले साथ में ही हॉस्पिटल पहुंच गए। इसी के साथ जहां पर यह घटना हुई है, उसकी भी जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि अनिक दत्ता हमेशा से ही अपने काम और अपनी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। 2012 में भूतेर भविष्यत मूवी से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद उनको इंडस्ट्री में पहचान मिलनी शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री को बहुत ही हिट फिल्में दी जैसे कि अश्चोरज्यो प्रदीप, बोरुनबाबुर बंधु, अपराजितो।

टल गई अपराजितो 2
बुधवार दोपहर Anik Dutta के दर्दनाक हादसे की खबर सामने आते ही बंगाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मायूसी छा गई। इस खबर ने फिल्म जगत को गहरे सदमे में डाल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मशहूर निर्देशक Srijit Mukherji और अभिनेता Jeetu Kamal तुरंत अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि अनिक दत्ता पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती भी रहे थे। वहीं, वह अपनी चर्चित फिल्म Aparajito के सीक्वल ‘अपराजितो 2’ पर काम करने की तैयारी कर रहे थे।

देश
LPG ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट, नहीं कराया eKYC तो बंद हो सकती है गैस सब्सिडी
मुंबई, एजेंसी। भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। कंपनी के मुताबिक, जिन ग्राहकों ने अभी तक eKYC पूरा नहीं कराया है, उन्हें 30 जून 2026 तक यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। तय समय तक eKYC नहीं कराने पर LPG सब्सिडी बंद हो सकती है।
कंपनी ने बताया कि अब गैस कनेक्शन को आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से जोड़ा जा रहा है, ताकि सब्सिडी केवल पात्र उपभोक्ताओं तक पहुंचे और फर्जी कनेक्शनों पर रोक लगाई जा सके।

घर बैठे करें eKYC
BPCL ने अपने ग्राहकों से HelloBPCL ऐप के जरिए घर बैठे eKYC पूरा करने की अपील की है। इसके लिए उपभोक्ताओं को ऐप डाउनलोड कर LPG सेक्शन में जाकर आधार आधारित ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
अगर ग्राहक तय समय तक eKYC नहीं कराते हैं, तो उन्हें बाजार कीमत पर गैस सिलेंडर खरीदना पड़ सकता है क्योंकि सब्सिडी खाते में नहीं आएगी।
ग्राहकों को सलाह
कंपनी ने यह भी सलाह दी है कि ग्राहक केवल आधिकारिक ऐप या अधिकृत माध्यम से ही eKYC करें और किसी अनजान लिंक या थर्ड पार्टी ऐप से बचें।
समय पर eKYC पूरा करने से उपभोक्ताओं को बिना रुकावट सब्सिडी मिलती रहेगी और भविष्य में दस्तावेज सत्यापन से जुड़ी परेशानियों से भी राहत मिलेगी।
देश
Car Price Hike: Hyundai कार खरीदना होगा महंगा, कीमतों में 12,800 रुपए तक बढ़ोतरी
मुंबई, एजेंसी। वाहन बनाने वाली हुंदै मोटर इंडिया लि. ने बुधवार को अपने वाहनों के दाम मॉडल और संस्करण के आधार पर 12,800 रुपए तक बढ़ाने की घोषणा की। कच्चे माल की लागत में वृद्धि के कारण कंपनी ने यह कदम उठाया है।

कई कीमत कब से लागू?
नई बढ़ी हुई कीमतें 1 जून से प्रभावी होंगी। इसका मतलब है कि इस तारीख के बाद कार खरीदने वाले ग्राहकों को ज्यादा कीमत चुकानी होगी। Hyundai Motor ने इस कीमत बढ़ोतरी के पीछे कमोडिटी कीमतों में बढ़ोतरी को एक बड़ा कारण बताया है।
क्यों बढ़ाया गाड़ियों का दाम?
हुंदै ने कहा कि कच्चे माल की बढ़ती लागत और उच्च परिचालन खर्चों सहित अन्य कारणों से मूल्य वृद्धि आवश्यक हो गई है। कंपनी ने कहा, ”हालांकि, कंपनी लागत को अनुकूलतम स्तर पर लाने और अपने ग्राहकों पर प्रभाव को कम करने के लिए लगातार प्रयासरत है लेकिन कंपनी इस मामूली मूल्य वृद्धि के माध्यम से बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा बाजार में हस्तांतरित करने के लिए मजबूर है।”
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
