छत्तीसगढ़
बीजापुर : देशभक्ति और उल्लास के रंग में रंगा बीजापुर, गरिमामय समारोह के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
वन मंत्री केदार कश्यप ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज


बीजापुर। बीजापुर जिले में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन मिनी स्टेडियम में किया गया, जहां वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पश्चात् परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री जी का जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
समारोह के दौरान उत्साह और उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारों को आकाश में छोड़ा गया। मंत्री श्री कश्यप ने शहीद जवानों के परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत परेड कमांडरों के साथ फोटो सेशन तथा वंदे मातरम् का सामूहिक गायन भी किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर संबित मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। गणतंत्र दिवस के गरिमामय आयोजन में स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं व्यायाम प्रदर्शन की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं पर आधारित झांकियां भी प्रस्तुत की गईं।
परेड प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल ने प्रथम स्थान, सीआरपीएफ ने द्वितीय स्थान एवं जिला पुलिस बल (महिला) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में गाइड प्रथम, एनसीसी द्वितीय एवं एनएसएस तृतीय स्थान पर रहे। विभागीय झांकियों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्रथम, वन विभाग को द्वितीय तथा स्वास्थ्य विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल बीजापुर प्रथम, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बीजापुर द्वितीय एवं डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल मांझीगुड़ा तृतीय स्थान पर रहा।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में विधायक विक्रम शाह मंडावी पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी सहित जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन, पुलिस एवं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिकगण एवं मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में गरिमामयी उपस्थित रही।
कोरबा
भाजपा कोसाबाड़ी मंडल का सघन जनसंपर्क अभियान तेज : पांच शक्तिकेंद्रों में संगठन विस्तार पर हुई अहम चर्चा
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा कोसाबाड़ी मंडल द्वारा सोमवार को मंडल क्षेत्र के विभिन्न शक्तिकेंद्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यह अभियान भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के कुशल मार्गदर्शन में कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान मंडल के पांच प्रमुख शक्तिकेंद्रों — बुधवारी क्रमांक 02 (वार्ड 24), शिवाजी नगर (वार्ड 25), सीएसईबी कॉलोनी (वार्ड 21), ढोडीपारा (वार्ड 17) तथा बुधवारी क्रमांक 01 में जनसंपर्क करते हुए कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इन बैठकों में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, शक्तिकेंद्र प्रभारी ज्योति वर्मा, प्रकाश अग्रवाल, श्रीधर द्विवेदी, अनिल वस्त्रकार, दिनेश वैष्णव, तेरस दास दीवान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सम्माननीय पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, पंकज देवांगन, राकेश वर्मा, पूर्व पार्षद धन साय साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। वहीं मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा, करन राजपाल, अनिल डनसेना भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसके साथ ही शक्तिकेंद्र संयोजक विलास बुटोलिया, धर्मपाल सोलंकी, रीता नेमी, गिरधारी रजक, दुर्गेश राठौर, श्याम साहू, सुरेंद्र राजवाड़े सहित अनेक पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता एवं वार्ड के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत करने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने तथा आम जनता के बीच सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में मिलाप राम बरेठ, पुनि राम साहू, सरिता कौशिक, हार बाई यादव, स्वाति कश्यप, निर्मला चक्रधारी, राखी तिवारी, चंचला राठौर, केया सेन, अलका, प्रियंका, मीना, अयोध्या सोनी, दीपक कश्यप, मनोज शर्मा, कृष्णा महंत, बिहारी रजक, सिकेंद्र मसीह, गणेश भवसागर, लक्ष्मी, सुनील चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
छत्तीसगढ़
सरपंच को धमकी देने वाला उप सरपंच गिरफ्तार:जांजगीर-चांपा में पंचायत बैठक के दौरान हुआ था विवाद
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम लच्छनपुर में पंचायत बैठक के दौरान सरपंच गेंदराम कुर्रे को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में उप सरपंच रामगोपाल साहू को गिरफ्तार किया गया है। आजाक थाना जांजगीर में मामला दर्ज होने के बाद सोमवार को आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
सरपंच गेंदराम कुर्रे ने आजाक थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 24 फरवरी को पंचायत भवन में एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में उप सरपंच रामगोपाल साहू, पंच सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे। बैठक में गांव के विकास कार्यों पर चर्चा चल रही थी।

पुलिस रिमांड में उप सरपंच
बैठक के दौरान उप सरपंच की बदसलूकी
इसी दौरान उप सरपंच रामगोपाल साहू ने बिना किसी कारण विवाद शुरू कर दिया। उपस्थित लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने अश्लील गालियां दीं और धमकी देते हुए कहा कि वह पंचायत के नाम पर अवैध वसूली करेगा और अगर किसी में दम है तो उसे रोक ले।
जब सरपंच गेंदराम कुर्रे ने उन्हें गाली-गलौज करने से रोका, तो उप सरपंच ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आजाक थाना जांजगीर में अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई।
पुलिस रिमांड पर भेजा गया उप सरपंच
डीएसपी शतरूपा तारम के निर्देश पर आजाक थाना पुलिस ने आरोपी उप सरपंच रामगोपाल साहू को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद सोमवार को रामगोपाल साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कोरबा
कोरबा में बाल विवाह के खिलाफ 100 दिवसीय अभियान:तीन चरणों में धर्मगुरुओं, छात्रों और पंचायतों को दिलाई गई शपथ
कोरबा। कोरबा जिले में बाल विवाह के खिलाफ 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान चलाया गया। भारत सरकार के केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल पर यह अभियान गांवों और कस्बों में केंद्रित रहा। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत ने ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
इस मुक्ति रथ ने जिलेभर में भ्रमण किया और दूरस्थ पंचायतों तथा गांवों तक पहुंचा। अभियान से बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ा गया। रथ ने लोगों को बाल विवाह के स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका पर पड़ने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया, साथ ही इसके कानूनी पहलुओं की जानकारी देते हुए समझाया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है।

महिलाओं को बाल विवाह के खिलाफ सन्देश दिया
देश के 439 जिलों में बाल विवाह मुक्ति रथ
‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के एक साल पूरे होने पर भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 4 दिसंबर, 2025 को देशव्यापी ‘100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान’ की घोषणा की थी। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोगी संगठनों ने इस अभियान का नेतृत्व करते हुए देश के 439 जिलों में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ निकाले।
अभियान के दौरान यह संदेश दिया गया कि बाल विवाह कोई सामाजिक कुप्रथा नहीं, बल्कि विवाह की आड़ में बच्चों से बलात्कार है। इसे एक अपराध और कानूनन दंडनीय माना गया। बताया गया कि बाल विवाह किसी भी बच्ची के जीवन की संभावनाओं को खत्म कर देता है और उन्हें कुपोषण, अशिक्षा व गरीबी के दुष्चक्र में धकेल देता है।
तीन चरणों में चला अभियान
यह अभियान तीन चरणों में चला। पहले चरण में शैक्षणिक संस्थानों को जोड़ा गया, जबकि दूसरे चरण में धर्मगुरुओं से अनुरोध किया गया कि वे विवाह संपन्न कराने से पहले आयु की जांच करें और बाल विवाह कराने से इनकार करें। इसके अतिरिक्त, कैटरर्स, सजावट करने वालों, बैंक्वेट हॉल मालिकों और विवाह में सेवाएं देने वाले बैंड व घोड़ी वालों से भी बाल विवाह में अपनी सेवाएं न देने का आग्रह किया गया।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
