Connect with us

कोरबा

उरगा के भाजपा नेता और दो अन्य ने मिलकर कोरबा के व्यवसायी को लगाया लाखों का चुना

Published

on

पटवारी, आरआई से मिलकर फर्जी सरकारी किसान पुस्तिका बनवाई, जमीन का अता-पता नहीं

फर्जी ढंग से रजिस्ट्री भी हो गई, प्रमाणीकरण भी हो गया

क्रेता व्यवसायी द्वारा बेचने के लिए जमीन की चौहद्दी बनवाई गई, तो पता चला कि विक्रेता ने फर्जी ढंग से कराई रजिस्ट्री और प्रमाणीकरण

कोरबा/उरगा। कोरबा जिले के उरगा क्षेत्र में भाजपा नेता और उसके दो अन्य सहयोगियों द्वारा उरगा से लगी जमीन की बिक्री करने के नाम पर कोरबा के प्रतिष्ठि व्यवसायी को लाखों का चुना लगाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। उक्त भाजपा नेता द्वारा अपने नाम से जमीन की सरकारी पुस्तिका (किसान पत्र) बनवा लिया गया और लाखों रूपए में उक्त जमीन को ऊंची दर पर बेच दिया और व्यवसायी के नाम पर रजिस्ट्री और प्रमाणीकर भी हो गया, लेकिन उक्त व्यवसायी ने जब खरीदी जमीन को अपने परिचित के पास बेचने के लिए उक्त जमीन की चौहद्दी बनवाई तो पटवारी ने बताया कि इस नाम से कोई जमीन है ही नहीं। व्यवसायी ने बताया कि उरगा निवासी भाजपा नेता का भाई ने अन्य दो लोगों के द्वारा क्षेत्र के पटवारी, आरआई एवं तहसील तथा एसडीएम ऑफिस में पदस्थ है। बाबुओं से मिलकर जमीन को अपने नाम में करवा लिया और कोरबा के एक व्यवसायी को जाल में फांस कर ऊंची कीमत पर बेच दिया। जमीन की रजिस्ट्री और प्रमाणीकरण भी हो गया।

कहीं 420 का मामला तो नहीं

किसी की जमीन को अपने नाम पर चढ़वा कर लाखों रूपए में बेचने के कई मामले उक्त भाजपा नेता के भाई पर आरोप लगते रहे हैं, लेकिन इस बार फर्जी ढंग से जमीन को अपने नाम कर चढ़वाकर ऊंचे दाम में उक्त व्यक्ति द्वारा कोरबा के व्यवसायी को बेचा गया है। व्यवसायी ने बताया कि उक्त जमीन को बेचने के लिए उन्होंने पटवारी से चौहद्दी बनवाने पटवारी के साथ मौके पर पहुंचे, तो पटवारी ने बताया कि यह जमीन रिकार्ड में है ही नहीं। व्यवसायी को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ। उन्होंने जमीन की जांच कराई तो पता चला कि उक्त भाजपा नेता के भाई ने फर्जी तरीके से उन्हें बेची गई जमीन को अपने नाम में रजिस्ट्री और प्रमाणीकरण कराया, जबकि भुईयां में/ सरकारी रिकार्ड में उक्त जमीन है ही नहीं।

एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी

कोरबा के व्यवसायी ने बताया कि उनके साथ भाजपा नेता के भाई ने दो अन्य लोगों से मिलकर मेरे साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने कोरबा जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक से कड़ी कार्यवाही की मांग की है। सूत्रों ने जो जानकारी उपलब्ध कराई है, उसके मुताबिक कोरबा के व्यवसायी द्वारा ज्ञापन सौंपकर यह मांग की गई है।।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Uncategorized

उरगा के भाजपा नेता और दो अन्य ने मिलकर कोरबा के व्यवसायी को लगाया लाखों का चुना

Published

on

० पटवारी, आरआई से मिलकर फर्जी सरकारी किसान पुस्तिका बनवाई, जमीन का अता-पता नहीं
० फर्जी ढंग से रजिस्ट्री भी हो गई, प्रमाणीकरण भी हो गया
० क्रेता व्यवसायी द्वारा बेचने के लिए जमीन की चौहद्दी बनवाई गई, तो पता चला कि विक्रेता ने फर्जी ढंग से कराई रजिस्ट्री और प्रमाणीकरण

कोरबा/उरगा। कोरबा जिले के उरगा क्षेत्र में भाजपा नेता और उसके दो अन्य सहयोगियों द्वारा उरगा से लगी जमीन की बिक्री करने के नाम पर कोरबा के प्रतिष्ठि व्यवसायी को लाखों का चुना लगाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। उक्त भाजपा नेता द्वारा अपने नाम से जमीन की सरकारी पुस्तिका (किसान पत्र) बनवा लिया गया और लाखों रूपए में उक्त जमीन को ऊंची दर पर बेच दिया और व्यवसायी के नाम पर रजिस्ट्री और प्रमाणीकर भी हो गया, लेकिन उक्त व्यवसायी ने जब खरीदी जमीन को अपने परिचित के पास बेचने के लिए उक्त जमीन की चौहद्दी बनवाई तो पटवारी ने बताया कि इस नाम से कोई जमीन है ही नहीं।
व्यवसायी ने बताया कि उरगा निवासी भाजपा नेता का भाई ने अन्य दो लोगों के द्वारा क्षेत्र के पटवारी, आरआई एवं तहसील तथा एसडीएम ऑफिस में पदस्थ है। बाबुओं से मिलकर जमीन को अपने नाम में करवा लिया और कोरबा के एक व्यवसायी को जाल में फांस कर ऊंची कीमत पर बेच दिया। जमीन की रजिस्ट्री और प्रमाणीकरण भी हो गया।


कहीं 420 का मामला तो नहीं
किसी की जमीन को अपने नाम पर चढ़वा कर लाखों रूपए में बेचने के कई मामले उक्त भाजपा नेता के भाई पर आरोप लगते रहे हैं, लेकिन इस बार फर्जी ढंग से जमीन को अपने नाम कर चढ़वाकर ऊंचे दाम में उक्त व्यक्ति द्वारा कोरबा के व्यवसायी को बेचा गया है। व्यवसायी ने बताया कि उक्त जमीन को बेचने के लिए उन्होंने पटवारी से चौहद्दी बनवाने पटवारी के साथ मौके पर पहुंचे, तो पटवारी ने बताया कि यह जमीन रिकार्ड में है ही नहीं। व्यवसायी को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ। उन्होंने जमीन की जांच कराई तो पता चला कि उक्त भाजपा नेता के भाई ने फर्जी तरीके से उन्हें बेची गई जमीन को अपने नाम में रजिस्ट्री और प्रमाणीकरण कराया, जबकि भुईयां में/ सरकारी रिकार्ड में उक्त जमीन है ही नहीं।


एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी
कोरबा के व्यवसायी ने बताया कि उनके साथ भाजपा नेता के भाई ने दो अन्य लोगों से मिलकर मेरे साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने कोरबा जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक से कड़ी कार्यवाही की मांग की है। सूत्रों ने जो जानकारी उपलब्ध कराई है, उसके मुताबिक कोरबा के व्यवसायी द्वारा ज्ञापन सौंपकर यह मांग की गई है।।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाँकी मोगरा

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत बांकीमोंगरा आत्मानंद स्कूल में छायादार व औषधीय पौधों का वृहद रोपण

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

28 जुलाई 2026

बांकी मोगरा:– छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी व अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, बांकीमोंगरा में पर्यावरण और मातृशक्ति को समर्पित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में दोनों माध्यमों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कुशल नेतृत्व: पूरा कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य एस. डिंडोरे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

गरिमामायी मौजूदगी: कार्यक्रम में वार्ड पार्षद लोकनाथ सिंह तंवर, विधायक प्रतिनिधि जनक राम यादव और विशिष्ट अतिथि इंजीनियर विनोद कुमार, विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विविध प्रजातियों के पौधे: परिसर में छायादार, फलदार और औषधीय गुणों वाले पौधों का रोपण किया गया।

“एक पौधा माँ के नाम जरूर लगाएं” — अतिथियों का संदेशकार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने कहा:”हर व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और केवल लगाना ही नहीं, बल्कि उसके संरक्षण का संकल्प भी लेना चाहिए।

“वहीं प्राचार्य एस. डिंडोरे ने अपने संबोधन में कहा:”वृक्ष हमारी प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सामूहिक जिम्मेदारी है। “उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्कूल के साथ-साथ अपने घर और आसपास भी पौधे लगाएं और उनकी नियमित देखभाल करें।

वृक्षारोपण के दौरान छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रेरक नारों के माध्यम से स्वच्छ और हरित वातावरण बनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने, अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने की सामूहिक शपथ ली। स्कूल प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने का संकल्प व्यक्त किया।

Continue Reading

कोरबा

बांकीमोंगरा नगर पालिका में नई टीम की कमान: जानें कौन हैं 4 नए एल्डरमैन और शहर के विकास का पूरा रोडमैप,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकीमोंगरा :– नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के प्रशासनिक गलियारे में हलचल तेज है। शहर के समग्र विकास और जन-समस्याओं के त्वरित समाधान को नई दिशा देने के लिए 4 नए एल्डरमैनों की नियुक्ति के बाद उनका औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया।

कटघोरा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व/SDM) द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाए जाने के साथ ही बांकीमोंगरा के विकास का नया खाका खिंचना शुरू हो गया है।

नई जिम्मेदारी: इन चार चेहरों पर टिका भरोसा

शहर के विकास और जनसेवा की डोर अब जिन 4 नवनियुक्त एल्डरमैनों के हाथों में सौंपी गई है, वे हैं:

🔹 श्रीमती राखी अग्रवाल

🔹 जितेन्द्र सिंह

🔹 देव यादव

🔹 निराकार नाहक

शपथ ग्रहण के बाद अतिथियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया।

VVIPs की मौजूदगी: मंच पर जुटी सत्ता और संगठन की ताकतकार्यक्रम केवल शपथ ग्रहण तक सीमित नहीं था, बल्कि मंच से नगर के भावी विकास का खाका भी पेश किया गया।

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन (वाणिज्य, उद्योग, आबकारी एवं श्रम) ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

प्रेमचंद पटेल (विधायक, कटघोरा) ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

श्रीमती सोनी विकास झा (अध्यक्ष, नपा बांकीमोंगरा) एवं श्रीमती गायत्री कंवर (उपाध्यक्ष) की गरिमामय मौजूदगी रही।

कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पालिका के समस्त पार्षदों सहित क्षेत्र के सामाजिक व व्यापारिक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

मुख्य अतिथियों के बड़े बयान: किस पर रहेगा फोकस?

लखनलाल देवांगन (कैबिनेट मंत्री): “एल्डरमैन नगर विकास की मजबूत कड़ी हैं। आप सभी को जनसेवा की भावना के साथ अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुँचाना है। बांकीमोंगरा के विकास के लिए खजाना हमेशा खुला रहेगा!

प्रेमचंद पटेल (विधायक): “प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की जुगलबंदी से ही बांकीमोंगरा में विकास की रफ्तार दोगुनी होगी।

श्रीमती सोनी विकास झा (अध्यक्ष): “नगर की सफाई, बिजली, पानी और मूलभूत सुविधाएँ हमारी पहली प्राथमिकता हैं। नई टीम के साथ काम करने में और मजबूती मिलेगी।

विकास झा (नेता): “बांकीमोंगरा के सर्वांगीण विकास के लिए हम सबको एक टीम की तरह काम करना होगा।”

आगे क्या? नवनियुक्त एल्डरमैनों के आने से नगर पालिका परिषद की कार्यप्रणाली में गति आने की संभावना जताई जा रही है। शहर के आम नागरिकों को उम्मीद है कि बुनियादी सुविधाओं जैसे—सड़क, पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट्स की समस्याओं का अब त्वरित समाधान हो सकेगा।

Continue Reading

Uncategorized

90 ग्राम की जगह निकला 70 ग्राम Surf Excel, HUL को देना पड़ा हर्जाना

Published

on

नैनीताल, एजेंसी। अगर किसी प्रोडक्ट के पैकेट पर लिखा वजन और अंदर मौजूद सामान का वजन अलग निकले, तो ग्राहक कानूनी कार्रवाई कर सकता है। उत्तराखंड में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां Surf Excel के कम वजन वाले पैकेट को लेकर उपभोक्ता ने HUL के खिलाफ केस जीता और कंपनी को मुआवजा देना पड़ा।

90 ग्राम की जगह निकला 70 ग्राम

मामला सितंबर 2020 उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर निवासी ज्ञान चंद्र गर्ग का है। गर्ग ने Surf Excel EW डिटर्जेंट का एक पैक खरीदा। आरोप है कि पैक पर 90 ग्राम लिखा था लेकिन तौलने पर उसका वजन केवल 70 ग्राम निकला। कंपनी और विक्रेता से समाधान नहीं मिलने पर उन्होंने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, नैनीताल का रुख किया।

जिला आयोग ने HUL को ठहराया जिम्मेदार

सुनवाई के दौरान आयोग ने सीलबंद पैकेट का वजन कराया, जिसमें वजन 70 ग्राम ही पाया गया। आयोग ने HUL को मानसिक पीड़ा और आर्थिक नुकसान के लिए 50,000 रुपए तथा मुकदमेबाजी खर्च के रूप में 10,000 रुपए देने का आदेश दिया। साथ ही अनुचित व्यापार व्यवहार के लिए अलग से 50,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया था।

राज्य आयोग ने मुआवजा घटाया

HUL ने इस आदेश को राज्य उपभोक्ता आयोग में चुनौती दी। राज्य आयोग ने माना कि कम वजन वाला उत्पाद बेचना अनुचित व्यापार व्यवहार है और कंपनी की अपील खारिज कर दी। हालांकि, आयोग ने मानसिक पीड़ा और आर्थिक नुकसान के लिए दिए गए मुआवजे को 50,000 रुपए से घटाकर 40,000 रुपए कर दिया। वहीं 10,000 रुपए का मुकदमेबाजी खर्च बरकरार रखा और 50,000 रुपए का अलग जुर्माना रद्द कर दिया।

कोर्ट ने क्या कहा?

राज्य आयोग ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत जिला आयोग को मामले की सुनवाई का पूरा अधिकार है। आयोग ने यह भी माना कि शिकायतकर्ता ने पर्याप्त और विश्वसनीय साक्ष्यों के आधार पर साबित किया कि उसे कम वजन वाला उत्पाद बेचा गया, जो स्पष्ट रूप से अनुचित व्यापार व्यवहार है।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677