Connect with us

कोरबा

भाजपा का एक दिवसीय सेवा पखवाड़ा कार्यशाला संपन्न

Published

on

नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर तक होंगे कई रचनात्मक कार्य

कोरबा। भाजपा जिला कार्यालय टी.पी.नगर कोरबा में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यशाला मुख्य वक्ता बेलतरा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह व छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।

जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर को लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा के रूप में विविध कार्यक्रमों के आयोजन पर मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देश प्राप्त हुए।

इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन

सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता अभियान, “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, दिव्यांग व विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, वोकल फॉर लोकल का प्रचार, प्रधानमंत्री पर चयनित पुस्तकों का वितरण, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता, मोदी विकास मैराथन, प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रदर्शनी सहित 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती तथा 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई जाएगी।

इस कार्यशाला में मंचस्त अतिथियो में मुख्य वक्ता बेलतरा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह, केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला संगठन प्रभारी गोपाल साहू, कार्यक्रम संयोजक डाॅ. राजीव सिंह, महापौर संजू देवी राजपूत, विधायक प्रेमचंद पटेल, प्रदेश मंत्री रीतू चौरसिया, एम.आई.सी.सदस्य हितानंद अग्रवाल, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, पवन गर्ग सहित भाजपा कोरबा के नवगठित जिला कार्यकारिणी में रुक्मणी नायर , रेणुका राठिया, मंजू सिंह, योगेश जैन, नवदीप नंदा, अजय विश्वकर्मा, संजय शर्मा, अजय पांडे, नवीन अरोड़ा, कमला किंडो, कमला बरेठ, सतीश झा, अजय कंवर, अजय दुबे , विवेक मारकंडे, अर्जुन गुप्ता, शैलेंद्र यादव साथ ही भाजपा के जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिले में निवासरत विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, समस्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, प्रकोष्ठो के जिला संयोजक, पार्षदगण, नगरीय निकाय के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत व जनमद पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष शामिल हुये।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677