सीकर,एजेंसी। राजस्थान में सीकर जिल के लक्ष्मणगढ़ में निजी बस पुलिया से टकरा गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए लक्ष्मणगढ़ और सीकर के अस्पताल ले जाया गया। 7 की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया।
हादसा लक्ष्मणगढ़ में पुलिया के नजदीक मंगलवार दोपहर 2 बजे के करीब हुआ। बस सालासर से नवलगढ़ जा रही थी। हादसा सालासर से 68 किमी दूर हुआ।
तेज रफ्तार होने के कारण बस घूम नहीं सकी
बस को लक्ष्मणगढ़ पुलिया से बायीं तरह से जयपुर-बीकानेर रोड की ओर जाना था। तेज रफ्तार में होने के कारण बस पूरी तरह घूम नहीं सकी और सीधे पुलिया से टकरा गई। बस का आगे का 3 से 4 फीट का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस पुलिया की दीवार से टकराई और ड्राइवर साइड का पूरा हिस्सा चकनाचूर हो गया। टक्कर के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई और एक-एक कर सभी को नजदीकी लक्ष्मणगढ़ सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों में 30 का सीकर में चल रहा इलाज
एसके अस्पताल सीकर के सुपरिटेंडेंट महेंद्र खींचड़ ने बताया- 37 घायलों को सीकर में लाया गया था, इसमें से 7 को जयपुर रेफर कर दिया गया है। घायलों में अनिल शर्मा (28), साहिल खान (23), अमित (30), लक्ष्यराज सिंह, (5) माया (32), संजू (30), सोनिया (21), वंशिका (12), दीपिका (9), राजेश (34), सावित्री(60) , राहुल (17), पिंकी (30), ममता (32), सौम्या (30), मनीषा, जयकरण, प्रिया, राधा, गोपालराम, वर्षा, हेमंत, अंकित, संपत्ति देवी, अंकित, गुतली, अदीद, रिंकू, कनिका शामिल है।
नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को संविधान दिवस पर ब्लॉग लिखकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी OBC आरक्षण में कटौती करके मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है। संविधान निर्माता, खासकर डॉ. भीमराव आंबेडकर, इसके पूरी तरह खिलाफ थे।
मोदी ने नारी शक्ति वंदन बिल का जिक्र करते हुए लिखा कि विपक्ष के एक प्रमुख दल ने महिलाओं को आरक्षण देने के लिए लाए गए विधेयक को पारित नहीं होने दिया। इससे एक बार फिर साबित हो गया कि उस दल के मन में संवैधानिक मूल्यों के प्रति कितना कम सम्मान है।
पीएम बोले- नारीशक्ति को न्याय दिलाने का संकल्प नहीं रुकेगा
मोदी ने ब्लॉग में लिखा- इस साल के शुरू में जो हुआ, उसने हम सभी को शर्मसार कर दिया। संविधान की यात्रा उन महिलाओं को याद किए बिना पूरी नहीं हो सकती, जिन्होंने इसे बनाने में अहम भूमिका निभाई।
पीएम ने लिखा- मैं देश की नारीशक्ति को भरोसा दिलाता हूं कि उन्हें न्याय दिलाने के हमारे संकल्प को दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती।
मोदी बोले- नक्सलवाद ने गरीबों को संवैधानिक अधिकारों से दूर रखा
मोदी ने नक्सलवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- दशकों तक देश के अनेक हिस्सों में, खासकर आदिवासी क्षेत्रों में, नक्सलियों ने बंदूक के दम पर सबसे गरीब व्यक्ति को उन अधिकारों से वंचित रखा, जो हमारे संविधान ने उसे दिए हैं। इस साल नक्सलवाद के खात्मे से मुझे विशेष संतोष मिला है।
मोदी बोले- 1951 और 42वें संविधान संशोधन से संविधान कमजोर हुआ
मोदी ने 1951 में हुए पहले संविधान संशोधन और आपातकाल के दौरान किए गए 42वें संशोधन का जिक्र किया। उन्होंने कहा- पहले संशोधन से नागरिकों की मौलिक स्वतंत्रता प्रभावित हुई। उस समय अंतरिम संसद ने अपने बहुमत का इस्तेमाल कर यह संशोधन किया था।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आपातकाल के दौरान हुए 42वें संशोधन ने न्यायिक समीक्षा की शक्ति सीमित की और देश की संस्थाओं के बीच शक्तियों का संतुलन बदला। मोदी ने आरोप लगाया कि तब की सरकारों ने चुनी हुई राज्य सरकारों को बर्खास्त करने के लिए अनुच्छेद 356 का बार-बार इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक दल के नाम करीब 100 बार इस अनुच्छेद के इस्तेमाल का रिकॉर्ड है।
संविधान का नया संस्करण 22 भाषाओं में जारी
प्रधानमंत्री ने कहा कि 1950 के बाद पहली बार संविधान का अपडेटेड संस्करण आठवीं अनुसूची की सभी 22 भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है। इससे संविधान आम लोगों के और करीब आया है। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता का भी जिक्र किया।
मोदी ने कहा कि आजादी के बाद भी देश में अंग्रेजों के समय की दंड संहिता लागू थी। भारतीय न्याय संहिता के जरिए आपराधिक न्याय व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पहले की व्यवस्था में दंड पर जोर था, जबकि नई व्यवस्था में नागरिक और न्याय को महत्व दिया गया है।
महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, लोकसभा सीटें 850 होंगी
सरकार लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 850 करने की तैयारी कर रही है। यह बदलाव परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़ा है। इससे पहले 15 से 17 अप्रैल तक संसद का विशेष सत्र बुलाया गया था। इसमें परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े बिलों पर चर्चा हुई थी, लेकिन जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण बिल पारित नहीं हो सके।
उस दौरान लोकसभा में 528 सांसदों ने वोट डाले थे। बिल के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े थे। इसे पास कराने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी। इस तरह बिल 54 वोट से पारित नहीं हो सका।
PM ने 15 दिसंबर से पहले संसद सत्र बुलाने को कहा
प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों से 15 दिसंबर से पहले संसद के अगले सत्र की तैयारी पूरी करने को कहा है। बुधवार को कैबिनेट बैठक में उन्होंने मंत्रियों को सत्र से पहले विदेश यात्रा से बचने की सलाह भी दी।
PTI के सूत्रों के मुताबिक, मोदी चाहते हैं कि सत्र 15 दिसंबर से पहले बुलाया जाए। हालांकि, सत्र की तारीख और अवधि संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति तय करेगी।
तिरुमला, एजेंसी।तिरुमला के तिरुपति मंदिर में चेन्नई के एक भक्त ने गुरुवार को 121 किलो सोने के आभूषण दान किए। इनकी कीमत करीब 208 करोड़ रुपए है।
यह दान वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने दिया है। दान मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में हुआ।
दान में 9 सेट में रखे 45 जेवर और 238.2 कैरेट के हीरे शामिल हैं। दंपती ने मंदिर में भगवान वेंकटेश का मुकुट और पैरों के आभूषण भी चढ़ावे में दिए।
TTD के मुताबिक, तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर को किसी एक भक्त की ओर से दिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा चढ़ावा है।
भगवान वेंकटेश के लिए बनाए गए ये जेवर 8 बक्सों में भरकर लाए गए। जेवरों को बनाने में 15 महीने लगे।
भगवान वेंकटेश के लिए लाए गए जेवरों को प्रदर्शित किया गया। इसमें सोने का बाघ का नाखून, कई तरह की चेन, मुकुट, रत्न और अन्य आभूषण शामिल थे।
9 सेट में 45 गहने सिर से पैर तक भगवान को सजाने के लिए लाए गए हैं।
वर्धमान जैन (बाएं तरफ जेवरों के बगल में) 2019 से तिरुपति को दान दे रहे हैं।
दान किए गए रत्नों और आभूषणों में से 106 किलो सोने के आभूषण भगवान के लिए थे, जबकि देवी श्री पद्मावती अम्मावरु को 15 किलो वजन के आभूषण/पोशाक भेंट की गईं।
जैन ने कंपनी में अपना हिस्सा बेचा, उसी रकम से जेवर बनवाए
चेन्नई की कंपनी ‘वारा फ्यूचर एलएलपी’ के चेयरमैन वर्धमान जैन ने 121 किलो सोना दान किया। वर्धमान ने कंपनी में अपनी 60% हिस्सेदारी बेचकर 6000 करोड़ रुपए हासिल किए थे। इसी रकम में से वर्धमान ने भगवान श्री वेंकटेश्वर को यह सोना दान किया।
इससे पहले भी वे कई बार दान को लेकर चर्चा में रह चुके हैं…
2024: चेन्नई में एक मंदिर के विस्तार के लिए 1 करोड़ रुपए का योगदान दिया।
नवंबर 2024: TTD के ‘अन्न प्रसादम ट्रस्ट’ को 1.01 करोड़ रुपए और ‘प्रणदानम ट्रस्ट’ को 1.01 करोड़ रुपए दान किए।
2025: SV भक्ति चैनल को 5 करोड़ रुपए और गौ-संरक्षण के लिए 1 करोड़ रुपए दान किए।
मई 2026: तिरुपति के लिए एक इलेक्ट्रिक बस दान करने की घोषणा की।
तिरुपति मंदिर से जुड़ी खास बातें…
यहां बालों का दान किया जाता है: मान्यता है कि जो व्यक्ति अपने मन से सभी पाप और बुराइयों को यहां छोड़ जाता है, उसके सभी दुःख देवी लक्ष्मी खत्म कर देती हैं। इसलिए यहां अपनी सभी बुराइयों और पापों के रूप में लोग अपने बाल छोड़ जाते हैं।
भगवान विष्णु को कहते हैं वेंकटेश्वर: इस मंदिर के बारे में कहा जाता हैं कि यह मेरूपर्वत के सप्त शिखरों पर बना हुआ है, इसकी सात चोटियां शेषनाग के सात फनों का प्रतीक कही जाती हैं। इन चोटियों को शेषाद्रि, नीलाद्रि, गरुड़ाद्रि, अंजनाद्रि, वृषटाद्रि, नारायणाद्रि और व्यंकटाद्रि कहा जाता है।
इनमें से व्यंकटाद्रि नाम की चोटी पर भगवान विष्णु विराजित हैं और इसी वजह से उन्हें वेंकटेश्वर के नाम से जाना जाता है।
सिर्फ शुक्रवार को होते हैं पूरी प्रतिमा के दर्शन: मंदिर में बालाजी के दिन में तीन बार दर्शन होते हैं। पहला दर्शन विश्वरूप कहलाता है, जो सुबह के समय होता है। दूसरा दर्शन दोपहर को और तीसरा दर्शन रात को होता है। भगवान बालाजी की पूरी मूर्ति के दर्शन केवल शुक्रवार को सुबह अभिषेक के समय ही किए जा सकते हैं।
भगवान बालाजी ने यहीं दिए थे रामानुजाचार्य को दर्शन: यहां पर बालाजी के मंदिर के अलावा और भी कई मंदिर हैं, जैसे- आकाश गंगा, पापनाशक तीर्थ, वैकुंठ तीर्थ, जालावितीर्थ, तिरुच्चानूर। ये सभी जगहें भगवान की लीलाओं से जुड़ी हुई हैं। कहा जाता है कि श्रीरामानुजाचार्य लगभग 150 साल तक जीवित रहे और उन्होंने सारी उम्र भगवान विष्णु की सेवा की, जिसके बाद यहीं पर भगवान ने उन्हें साक्षात दर्शन दिए थे।
तिरंगे की शान लिए, मैदान में जब वो आया, हरेक गेंद पर ‘बल्ले’ से, तूफान नया उठाया। न तिरसठ, न तिहत्तर, रन थे बस दो सौ चार, तिरपन गेंदों में लिखा, क्रिकेट का चमत्कार।
चौकों-छक्कों की बारिश थी, गेंदबाज बेहाल, हर प्रहार से ‘गूंज’ उठा, दर्शकों का जयकार। चौदह ओवर की कहानी में, ऐसे रंग जमाया, भारत ‘ए’ के वीर ने, ये इतिहास नया बनाया।
ईंट-ईंट मेहनत से, यूं सपनों को आकार दिया, धैर्य, हौसले, हुनर का, मैदान में दीदार किया। कभी गेंद सीमा पार हैं, कभी दर्शक झूम उठे, बल्लेबाजी देख सारे, क्रिकेट प्रेमी खिल उठे।
यह केवल ‘रन’ नहीं थे, प्रतिभा का हैं सम्मान, युवा खिलाड़ी के हाथों,चमके भारत का मान। आज की ये पारी कल की, नई उम्मीद जगाए, सूर्यवंशी का बल्ला यूँ , सफलता गीत सुनाए।
संजय एम तराणेकर (कवि, लेखक व समीक्षक) इन्दौर-452011 (मध्य प्रदेश) मो. 98260 25986