छत्तीसगढ़
बिलासपुर के आचार्यों द्वारा म.प्र. में दशमहाविद्या अनुष्ठान साईंखेड़ा नगर में 06 मार्च से
बिलासपुर । मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के समीप साईंखेड़ा नगर में नर्मदा तट समीप झिकोली में बिलासपुर के आचार्यों द्वारा दशमहाविद्या एवं श्रीविद्या का अनुष्ठान सम्पन्न कराया जायेगा। यह पूरा अनुष्ठान बिलासपुर निवासी धर्मभूषण डॉ. पं. श्रीधर गौरहा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न होने जा रहा है। इस अनुष्ठान में मोरबी गुजरात की सुप्रसिद्ध कथावाचिका एवं अग्निपीठ अखाड़े की पहली महिला महामंडलेश्वर साध्वी माता कनकेश्वरी देवी का सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भी आयोजन हो रहा है। बिलासपुर से भागवताचार्य पं. संकल्प शुक्ला, आचार्य पं. चिरंजीव पाण्डेय, पं. शिवम पाण्डेय, परिचालक पं. आदित्य बाजपेयी, पं. लव चौबे एवं पं. अभिषेक तिवारी महाविद्या अनुष्ठान सम्पन्न कराने जा रहे हैं। अवगत हो कि नरसिंहपुर जिले के आगे गाडरवारा स्टेशन से लगभग 30 किमी दूर साईंखेड़ा झिकोली में नर्मदा तट किनारे श्रीगुरुकृपा आश्रम संचालित है और यह क्षेत्र धूनीवाले दादाजी की तपस्थली के रुप में विख्यात है। कार्यक्रम आयोजक आश्रम प्रमुख साध्वी माता अंजनीदास एवं रामदास जी महाराज हैं । इस आयोजन से आसपास के क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।
इस वृहद अनुष्ठान के मार्गदर्शक डॉ. पं. श्रीघर गौरहा के श्रीविद्या पर शोधग्रन्थ “श्रीविद्या-रहस्यम्” के कारण उन्हे मानद् विद्यावाचस्पति (पीएचडी) एवं दशमहाविद्या पर वृहद शोध ग्रन्थ “महाविद्या-रत्नाकरः” के लिए मानद् विद्यासागर (डी.लिट्) सम्मान प्रदान किया गया था। इनकी रचनाओं को द्वारका-शारदा एवं बद्रीनाथ ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य द्वारा अनुमोदित भी किया गया है जिससे कई श्रद्धालुगण लाभान्वित होते आ रहे हैं। ये दोनो ग्रन्थ राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध और मान्यता प्राप्त हैं। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्री गौरहाजी ने बताया है कि इस शक्ति अनुष्ठान में काली, तारा, षोडशी, भुवनेश्वरी, त्रिपुर-भैरवी, छिन्नमस्ता, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी एवं कमला का वैदिक एवं तान्न्त्रोक्त रीति से क्रम से अर्चन-पूजन- हवनादि कर्म सम्पन्न होंगे और अन्त में श्रीविद्या राजराजेश्वरी ललिता महात्रिपुरसुन्दरी का अनुष्ठान सम्पन्न होगा। ये सारी गतिविधियॉं राष्ट्र कल्याण और लोक कल्याण की भावना से संपादित होंगे। इस कार्य को सम्पन्न कराने की प्रेरणा उनके गुरुदेव प्रातः स्मरणीय पूज्य बर्फानी दादाजी महाराज से प्राप्त है जो कि कई वर्षों पूर्व अनुष्ठान स्थल जाकर स्वयं आश्रम प्रमुख माताजी को लिखित में आदेशित कर गए थे। बिलासपुर क्षेत्र से दश महाविद्या पर सांगोपांग जानकारी रखने वाले साधक और यहॉं के स्थानीय आचार्यों द्वारा इस कठिन कार्य को मध्यप्रदेश जाकर सम्पन्न कराया जाना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

कोरबा
भाजपा कोसाबाड़ी मंडल का सघन जनसंपर्क अभियान तेज : पांच शक्तिकेंद्रों में संगठन विस्तार पर हुई अहम चर्चा
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा कोसाबाड़ी मंडल द्वारा सोमवार को मंडल क्षेत्र के विभिन्न शक्तिकेंद्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यह अभियान भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के कुशल मार्गदर्शन में कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान मंडल के पांच प्रमुख शक्तिकेंद्रों — बुधवारी क्रमांक 02 (वार्ड 24), शिवाजी नगर (वार्ड 25), सीएसईबी कॉलोनी (वार्ड 21), ढोडीपारा (वार्ड 17) तथा बुधवारी क्रमांक 01 में जनसंपर्क करते हुए कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इन बैठकों में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, शक्तिकेंद्र प्रभारी ज्योति वर्मा, प्रकाश अग्रवाल, श्रीधर द्विवेदी, अनिल वस्त्रकार, दिनेश वैष्णव, तेरस दास दीवान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सम्माननीय पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, पंकज देवांगन, राकेश वर्मा, पूर्व पार्षद धन साय साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। वहीं मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा, करन राजपाल, अनिल डनसेना भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसके साथ ही शक्तिकेंद्र संयोजक विलास बुटोलिया, धर्मपाल सोलंकी, रीता नेमी, गिरधारी रजक, दुर्गेश राठौर, श्याम साहू, सुरेंद्र राजवाड़े सहित अनेक पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता एवं वार्ड के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत करने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने तथा आम जनता के बीच सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में मिलाप राम बरेठ, पुनि राम साहू, सरिता कौशिक, हार बाई यादव, स्वाति कश्यप, निर्मला चक्रधारी, राखी तिवारी, चंचला राठौर, केया सेन, अलका, प्रियंका, मीना, अयोध्या सोनी, दीपक कश्यप, मनोज शर्मा, कृष्णा महंत, बिहारी रजक, सिकेंद्र मसीह, गणेश भवसागर, लक्ष्मी, सुनील चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
छत्तीसगढ़
सरपंच को धमकी देने वाला उप सरपंच गिरफ्तार:जांजगीर-चांपा में पंचायत बैठक के दौरान हुआ था विवाद
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम लच्छनपुर में पंचायत बैठक के दौरान सरपंच गेंदराम कुर्रे को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में उप सरपंच रामगोपाल साहू को गिरफ्तार किया गया है। आजाक थाना जांजगीर में मामला दर्ज होने के बाद सोमवार को आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
सरपंच गेंदराम कुर्रे ने आजाक थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 24 फरवरी को पंचायत भवन में एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में उप सरपंच रामगोपाल साहू, पंच सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे। बैठक में गांव के विकास कार्यों पर चर्चा चल रही थी।

पुलिस रिमांड में उप सरपंच
बैठक के दौरान उप सरपंच की बदसलूकी
इसी दौरान उप सरपंच रामगोपाल साहू ने बिना किसी कारण विवाद शुरू कर दिया। उपस्थित लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने अश्लील गालियां दीं और धमकी देते हुए कहा कि वह पंचायत के नाम पर अवैध वसूली करेगा और अगर किसी में दम है तो उसे रोक ले।
जब सरपंच गेंदराम कुर्रे ने उन्हें गाली-गलौज करने से रोका, तो उप सरपंच ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आजाक थाना जांजगीर में अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई।
पुलिस रिमांड पर भेजा गया उप सरपंच
डीएसपी शतरूपा तारम के निर्देश पर आजाक थाना पुलिस ने आरोपी उप सरपंच रामगोपाल साहू को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद सोमवार को रामगोपाल साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कोरबा
कोरबा में बाल विवाह के खिलाफ 100 दिवसीय अभियान:तीन चरणों में धर्मगुरुओं, छात्रों और पंचायतों को दिलाई गई शपथ
कोरबा। कोरबा जिले में बाल विवाह के खिलाफ 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान चलाया गया। भारत सरकार के केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल पर यह अभियान गांवों और कस्बों में केंद्रित रहा। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत ने ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
इस मुक्ति रथ ने जिलेभर में भ्रमण किया और दूरस्थ पंचायतों तथा गांवों तक पहुंचा। अभियान से बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ा गया। रथ ने लोगों को बाल विवाह के स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका पर पड़ने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया, साथ ही इसके कानूनी पहलुओं की जानकारी देते हुए समझाया कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है।

महिलाओं को बाल विवाह के खिलाफ सन्देश दिया
देश के 439 जिलों में बाल विवाह मुक्ति रथ
‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के एक साल पूरे होने पर भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 4 दिसंबर, 2025 को देशव्यापी ‘100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान’ की घोषणा की थी। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोगी संगठनों ने इस अभियान का नेतृत्व करते हुए देश के 439 जिलों में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ निकाले।
अभियान के दौरान यह संदेश दिया गया कि बाल विवाह कोई सामाजिक कुप्रथा नहीं, बल्कि विवाह की आड़ में बच्चों से बलात्कार है। इसे एक अपराध और कानूनन दंडनीय माना गया। बताया गया कि बाल विवाह किसी भी बच्ची के जीवन की संभावनाओं को खत्म कर देता है और उन्हें कुपोषण, अशिक्षा व गरीबी के दुष्चक्र में धकेल देता है।
तीन चरणों में चला अभियान
यह अभियान तीन चरणों में चला। पहले चरण में शैक्षणिक संस्थानों को जोड़ा गया, जबकि दूसरे चरण में धर्मगुरुओं से अनुरोध किया गया कि वे विवाह संपन्न कराने से पहले आयु की जांच करें और बाल विवाह कराने से इनकार करें। इसके अतिरिक्त, कैटरर्स, सजावट करने वालों, बैंक्वेट हॉल मालिकों और विवाह में सेवाएं देने वाले बैंड व घोड़ी वालों से भी बाल विवाह में अपनी सेवाएं न देने का आग्रह किया गया।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
