Connect with us

देश

Canada Visa Alert: बिना वर्क परमिट कनाडा में काम करने का बड़ा मौका, इन 3 तरह के लोगों को मिली विशेष छूट

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। कनाडा में नौकरी करने या करियर बनाने की योजना बना रहे विदेशी नागरिकों के लिए एक बेहद काम की खबर है। आमतौर पर कनाडा में किसी भी तरह का काम करने के लिए वैध Work Permit की जरूरत होती है लेकिन कनाडाई इमिग्रेशन नियमों के तहत कुछ ऐसी विशेष परिस्थितियां भी हैं जिनमें विदेशी नागरिक बिना वर्क परमिट के भी वहां कानूनी रूप से काम कर सकते हैं। हालांकि यह छूट हर किसी के लिए नहीं है बल्कि केवल कुछ खास श्रेणियों और कड़े नियमों के दायरे में आने वाले लोगों को ही दी जाती है।

अब हम जानते हैं उन 3 प्रमुख श्रेणियों के बारे में जो बिना वर्क परमिट कनाडा में काम करने के पात्र हैं:

PunjabKesari

1. Business Visitor

अगर कोई व्यक्ति विशुद्ध रूप से व्यापारिक गतिविधियों के सिलसिले में कनाडा आता है और वह वहां के स्थानीय श्रम बाजार (Labor Market) का हिस्सा नहीं बनता तो उसे बिजनेस विजिटर माना जाता है। ऐसे लोगों को वर्क परमिट की आवश्यकता नहीं होती।

वहीं इस तरह के लोगों के लिए महत्वपूर्ण शर्तें भी लागू की गई हैं। पहला यह कि व्यक्ति किसी कनाडाई कंपनी का कर्मचारी नहीं होना चाहिए। उसका वेतन और अन्य आर्थिक लाभ कनाडा के बाहर (उसकी मूल विदेशी कंपनी) से मिलना चाहिए। उसकी गतिविधियां ऐसी न हों जिससे स्थानीय कनाडाई कर्मचारियों के रोजगार को नुकसान पहुंचे।

PunjabKesari

जानें क्या काम कर सकते हैं? 

बिजनेस मीटिंग्स, ट्रेड शो, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठकों में शामिल होना या विदेश से खरीदे गए विशेष उपकरणों की मरम्मत और तकनीकी सहायता देना। इन्हें आमतौर पर 6 महीने तक रुकने की अनुमति मिलती है।

2. Digital Nomad और रिमोट वर्कर

बदलते दौर में लैपटॉप और इंटरनेट के जरिए दुनिया के किसी भी कोने से काम करने वाले ‘डिजिटल नोमैड’ के लिए कनाडाई नियम काफी लचीले हैं। इनकी महत्वपूर्ण शर्तें हैं: 

अगर आप कनाडा में रहकर किसी ऐसी विदेशी कंपनी के लिए ऑनलाइन काम कर रहे hain जिसका कनाडा में कोई ऑफिस या वित्तीय संबंध नहीं है तो आपको वर्क परमिट की जरूरत नहीं है। आपकी कमाई पूरी तरह से कनाडा के बाहर से आनी चाहिए और आप कनाडाई ग्राहकों को सीधे सेवा नहीं दे सकते।

PunjabKesari

यह प्रोफेशनल्स हैं शामिल

सॉफ्टवेयर डेवलपर, डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट, कंटेंट क्रिएटर, बिजनेस कंसल्टेंट और ऑनलाइन ट्यूटर। ऐसे लोग विजिटर वीजा या ईटीए (eTA) के जरिए 6 महीने तक वहां रहकर काम कर सकते हैं।

3. International Students

कनाडा के मान्यता प्राप्त संस्थानों (DLI) में पढ़ रहे विदेशी छात्र भी बिना अलग से वर्क परमिट लिए काम कर सकते हैं बशर्ते उनके स्टडी परमिट (Study Permit) में इसका साफ जिक्र हो।

काम करने के नियम

कैंपस के अंदर: छात्र सालभर बिना किसी समय सीमा (असीमित घंटे) के काम कर सकते हैं।

कैंपस के बाहर: पढ़ाई के दौरान वे हफ्ते में अधिकतम 24 घंटे तक काम कर सकते हैं।

PunjabKesari

छुट्टियों में: गर्मी और सर्दी की आधिकारिक छुट्टियों के दौरान उन्हें असीमित घंटे काम करने की छूट होती है।

जरूरी दस्तावेज: नौकरी शुरू करने से पहले छात्रों के पास एक वैध सोशल इंश्योरेंस नंबर (SIN) होना अनिवार्य है जो वहां की सरकार द्वारा पहचान के लिए जारी किया जाता है। नियमों से ज्यादा घंटे काम करने पर स्टडी परमिट रद्द भी हो सकता है।

इन लोगों को भी मिलती है विशेष छूट

इन तीन मुख्य श्रेणियों के अलावा कुछ अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों को भी बिना वर्क परमिट कनाडा में शॉर्ट-टर्म काम करने की इजाजत है। इनमें विदेशी राजनयिक (Diplomats), अंतरराष्ट्रीय पत्रकार, खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले एथलीट, धार्मिक कार्यकर्ता, गेस्ट स्पीकर और आपातकालीन सेवाएं देने वाले कर्मचारी शामिल हैं।

Continue Reading

देश

बाजारों में रौनक और शुभ-लाभ के भाव!

Published

on

बाजारों में रौनक आई, दीपों का त्योहार है,

शुभ-लाभ और स्वागत के बढ़ गए भाव हैं।

कभी दस रुपये में मिलें थे, मंगल के संदेश,

कीमत सुन सोच रहा, आम आदमी विशेष।

स्वागत करना महँगा, शुभ-लाभ भी महँगा,

महँगाई ने कर दिया है, हर उत्सव को तंगा!

लक्ष्मीजी के चरणों का हैं, बढ़ गया बाजार,

पूजा से पहले जेब टटोले, हरेक दुकानदार।

शंख, स्वास्तिक व कलश, सभी के दाम बढ़े,

खुशियों के इस पर्व में, बजट के पहिए अड़े।

तीन दिनों का बाजार हुआ, 5 दिनों से कम,

खरीदार की जेब में पैसा, दुकानदार को गम।

तीस फीसदी दाम बढ़े हैं, ग्राहक हुआ उदास,

बिक्री की उम्मीदों पर भी, पड़ने लगी है घास।

शुभ-लाभ के खेल में, लाभ किसे मिल पाए?

शुभ की आशा लें ग्राहक, खाली हाथ न जाए।

लक्ष्मी पूजा तभी सफल, जब मन में हो प्यार,

अब मंगल के प्रतीकों को ना बनाओं व्यापार।

दीप जलें हर घर-आँगन, खुशियों की बरसात,

महँगे शुभ-लाभ से बेहतर, ‘सस्ती’ हो सौगात।

संजय एम तराणेकर 

(कवि, लेखक व समीक्षक)

इन्दौर-452011 (मध्य प्रदेश)

मो. 98260 25986

Continue Reading

देश

राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट:45 मिनट पहले पैसेंजर ट्रेन गुजरी थी, 200 मीटर दूर तक धमाका सुनाई दिया, 8 ट्रेनें कैंसिल

Published

on

अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर), एजेंसी। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रेलवे लाइन पर मंगलवार रात 9.45 बजे ब्लास्ट हो गया। अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक पर धमाके से पहले रात 9 बजे पैसेंजर ट्रेन गुजरी थी। धमाके की आवाज 200 मीटर दूर तक सुनाई दी।

ब्लास्ट के कारण पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो ब्लॉक पूरी तरह से टूट गए। पटरियों के बीच 2 फीट गहरा गड्ढा हो गया।

ब्लास्ट की जानकारी के बाद आईबी, सीआईडी और एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटना के करीब 15 घंटे बाद बुधवार दोपहर 1.30 बजे ट्रैक के मरम्मत का काम शुरू हुआ।

घटना के कारण 8 ट्रेन कैंसिल हुई हैं।

धमाके के कारण रेलवे ट्रैक के नीचे लगे स्लीपर पूरी तरह टूट गए हैं। रेलवे ट्रैक को भी नुकसान हुआ है।

धमाके के कारण रेलवे ट्रैक के नीचे लगे स्लीपर पूरी तरह टूट गए हैं। रेलवे ट्रैक को भी नुकसान हुआ है।

मंगलवार देर रात करीब 2 बजे रेलवे की टीम मौके पर जांच करने पहुंची। घटना को लेकर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई।

मंगलवार देर रात करीब 2 बजे रेलवे की टीम मौके पर जांच करने पहुंची। घटना को लेकर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई।

धमाका इतना जोरदार था कि पटरी को ब्लॉक के साथ जोड़ने वाले लॉक भी टूट गए।

धमाका इतना जोरदार था कि पटरी को ब्लॉक के साथ जोड़ने वाले लॉक भी टूट गए।

बुधवार दोपहर बाद ट्रैक के मरम्मत का काम शुरू किया गया। इससे पहले अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों की टीमों ने यहां जांच की।

बुधवार दोपहर बाद ट्रैक के मरम्मत का काम शुरू किया गया। इससे पहले अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों की टीमों ने यहां जांच की।

ATS अधिकारी मौके पर पहुंचे

रात करीब 2 बजे आईबी और सीआईडी की टीम मौके पर पहुंची। सवा दो बजे एटीएस के एडिशनल एसपी सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे।

श्रीगंगानगर एसपी हरिशंकर ने कहा- ब्लास्ट की तीव्रता कितनी थी और रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने के पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम यहां से सैंपल लेकर जांच करेगी।

ग्रामीणों ने सुना धमाका, रात 11 बजे पहुंची पुलिस

रामसिंहपुर सीआई राम प्रताप ने बताया- मंगलवार रात 8:30 बजे अनूपगढ़ जंक्शन से सूरतगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेन रवाना हुई थी।

करीब 9 बजे ट्रेन 50 जीबी गांव के पास आस-पास पहुंची। ट्रेन के गुजरने के करीब 45 मिनट बाद पटरी पर धमाका हुआ।

धमाके की आवाज सुनकर 200 मीटर दूर बसे ढाणी में रहने वाले ग्रामीण पटरियों के पास पहुंचे थे। उनकी सूचना के बाद रात 11 बजे पुलिस व दूसरे अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।

अक्टूबर में सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा था विस्फोटक

सुरक्षा एजेंसियों ने अक्टूबर में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे श्रीगंगानगर जिले के रावला मंडी क्षेत्र में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री पकड़ी थी। इनमें 7.750 किलोग्राम विस्फोटक (RDX), दो जिगाना पिस्टल, चार मैगजीन और करीब 867 कारतूस थे। 5 बैटरी और दो रिमोट भी थे। हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए गिराए गए।

Continue Reading

देश

राहुल गांधी ने PM को बहस की चुनौती दी:बोले- मोदी देशद्रोही, 1 साल में निपट जाएगी सरकार, पंजाब में कत्ल करना फैशन बना

Published

on

संगरूर, एजेंसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैंने PM नरेंद्र मोदी को डिबेट की चुनौती दी है। मैंने उन्हें कहा है कि कहीं भी आकर मेरे साथ डिबेट कर लो, लेकिन वह मेरे सामने आकर बैठ नहीं सकते हैं। मैं गारंटी देता हूं कि 5 मिनट में उन्हें देशद्रोही साबित कर दूंगा। मोदी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नियत्रंति कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मेरा अनुमान है कि मोदी सरकार एक साल में निपट जाएगी। 3 साल बाद अमित शाह होम मिनिस्टर नहीं होंगे।

ये बातें उन्होंने पंजाब के संगरूर में इंसाफ रैली के दौरान कही। संबोधन की शुरुआत में वह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को स्टेज पर लाए।

राहुल गांधी ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के साथ जो हुआ, वह आज पंजाब में एक फैशन बन गया है। पंजाब में नशा सबसे बड़ा मुद्दा है। भगवंत मान दिल्ली में थे तो हमें चुटकुले सुनाते थे। सुबह 11 बजे उनके मुंह से शराब की बदबू आती थी। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर PM को बहस की चुनौती दी।

खड़गे बोले- दिल्ली में वोट चोरों की सरकार है

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में वोट चोरी हुई है और कई जगह वोट चोरों की सरकार चल रही है। उन्होंने दिल्ली में बैठी सरकार वोट चोरों की सरकार है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677