छत्तीसगढ़
नकली सोना देकर व्यवसायी से 21 लाख की ठगी:निगम अफसर से 45 लाख की ठगी करने वाली महिलाओं ने की वारदात, FIR दर्ज
सरगुजा,एजेंसी। अंबिकापुर में कुछ महिलाएं निगम कर्मी को नकली सोने के टुकड़े दिखाकर 45 लाख रुपए के असली सोना और नकदी की ठगी कर चुकी हैं। इसी गिरोह की महिलाओं ने एक व्यवसायी को भी नकली सोना देकर 21 लाख रुपए से ज्यादा ठग लिए।
जब महिलाएं पकड़ी गईं, तो व्यवसायी को अपनी ठगी का पता चला और उसने महिलाओं से लिया सोना चेक कराया, जो नकली निकला। इसके बाद व्यवसायी ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया नाका के व्यवसायी आनंद गर्ग के घर कई सालों से एक महिला घी बेचने आती थी, जो अपना नाम रानी मां और राजस्थान की रहने वाली बताती थी।
31 जनवरी 2026 को वह रानी मां अपनी साथी मंजू राठौर के साथ घर आई। दोनों ने व्यवसायी को लगभग आधा किलो का सोने का टुकड़ा दिखाया और कहा कि उन्हें यह सोना गांव में मिला है। उन्होंने बताया कि उनके पास सोने का कोई दस्तावेज नहीं है, इसलिए वे इसे बेच नहीं पा रही हैं।
सोने के बदले मांग 21 लाख रुपए
दोनों महिलाओं ने व्यवसायी से कहा कि उन्हें पैसों की जरूरत है और इसलिए वे यह सोना बेच रही हैं। उन्होंने आनंद से 21 लाख रुपए मांगे।
आनंद उनकी बातों में आ गया और घर में रखे हुए 21 लाख 5 हजार 300 रुपए मंजू राठौर को दे दिए। आनंद ने महिलाओं द्वारा दिखाए गए सोने के टुकड़े को अपने पास सुरक्षित रख लिया। इस बात की जानकारी उनके परिवार के अन्य सदस्यों को नहीं थी।
ठगी के आरोप में पकड़ाई महिलाएं तो खुलासा
कोतवाली पुलिस ने 19 मार्च को अंबिकापुर के निगम के आरआई हबीब खान से 45 लाख रुपए के सोने और नगदी की ठगी के मामले में गुजरात के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने हबीब खान को नकली सोने के टुकड़े देकर 20 तोले असली सोने के जेवर और 15 लाख रुपए कैश ले लिए थे।
मामले के खुलासे का वीडियो व्यवसायी आनंद गर्ग ने देखा तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। आनंद गर्ग ने इसकी जानकारी अपने बेटे ओम गर्ग को दी। उन्होंने महिलाओं द्वारा दिया गया सोने के टुकड़े की जांच कराई जो नकली था।
मामले की रिपोर्ट ओम गर्ग ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। दोनों आरोपी सुनीता गुजराती और मंजू राठौर निगम के आरआई से 45 लाख रुपये की ठगी के आरोप में जेल में बंद हैं।

कोरबा
नगर पालिका दीपका उपचुनाव, फर्जी मतदान की कोशिश पर मचा भारी बवाल, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोबारा शुरू हुआ मतदान
कोरबा/दीपका। नगर पालिका दीपका के उपचुनाव के लिए जारी मतदान के दौरान आज उस समय अफरा-तफरी और हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई जब मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग को लेकर पक्ष-विपक्ष और प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए, दोपहर लगभग 3:25 बजे हुए इस विवाद के कारण कुछ समय के लिए मतदान प्रक्रिया बाधित रही ।

घटना का विवरण
दोपहर बाद जब मतदान अपनी पूरी गति पर था तभी कुछ मतदाताओं की पहचान को लेकर संदेह उत्पन्न हुआ, उपस्थित प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी और अपात्र लोग फर्जी मतदाता बनकर वोट डालने की कोशिश कर रहे हैं। देखते ही देखते यह विरोध उग्र हो गया और मतदान केंद्र के बाहर जमकर नारेबाजी और हंगामा शुरू हो गया ।
प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग

मौके पर मौजूद विभिन्न पक्षों ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए मांग की कि:-
फर्जी तरीके से मतदान करने पहुंचे लोगों को तत्काल चिन्हित कर उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए ।
ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों को मतदान केंद्र के परिसर से तुरंत बेदखल किया जाए ।
मतदान की शुचिता बनाए रखने के लिए पहचान पत्रों की कड़ाई से जांच हो ।
पुलिस की सूझबूझ से थमा विवाद
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा, पुलिस के आला अधिकारियों ने आक्रोशित भीड़ को शांत कराया और निष्पक्ष चुनाव का आश्वासन दिया। कड़ी मशक्कत और समझाइश के बाद मामले को शांत कराया गया, स्थिति नियंत्रण में आने के बाद, मतदान की प्रक्रिया एक बार फिर सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से शुरू की जा सकी ।
वर्तमान स्थिति
वर्तमान में मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त बल तैनात है ।
कोरबा
उद्योग मंत्री व महापौर ने किया पार्षद कक्ष का लोकार्पण
अब पार्षदों को बैठने व साकेत के कार्यालयीन कार्य निपटाने में नहीं होगी परेशानी
कोरबा। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आज निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में नवस्थापित पार्षद कक्ष का लोकार्पण किया, अब निगम के पार्षदगणों को एक ओर जहाॅं साकेत भवन में बैठने की सुविधायुक्त व्यवस्था सुनिश्चित हो गई है, वहीं दूसरी ओर पार्षदों को साकेत भवन में अपना कार्यालयीन कामकाज निपटाने में अब कोई परेशानी भी नहीं होगी। लोकार्पण के दौरान सभापति नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय तथा भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के साथ निगम के पार्षदगण उपस्थित थे।

नितनई उपलब्धियों को अर्जित करने व शहर एवं निगम की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने की दिशा में बढ़ रहे नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में उद्योग मंत्री श्री देवांगन के मार्गदर्शन तथा महापौर श्रीमती राजपूत व सभापति श्री ठाकुर के दिशा निर्देशन में पार्षदों के बैठने व कामकाज संपादन करने हेतु एक सुव्यवस्थित एवं बडे़ साईज के कक्ष की व्यवस्था आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के द्वारा कराई गई है, साकेत भवन के शासकीय हितग्राही पेंशन योजना विभाग के बगल में यह पार्षद कक्ष बनाया गया है तथा उसे व्यवस्थित स्वरूप दिया गया है। आज उद्योग मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत ने फीता काटकर कक्ष का लोकार्पण किया एवं पार्षदगणों को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस मौके पर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, निगम के पार्षदगण तथा अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।


कोरबा
निगम के वार्ड क्र. 35 व 36 को मिली 02 करोड़ 95 लाख रूपये के विकास कार्यो की सौगात
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया इन विकास कार्येा का भूमिपूजन
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के कोसाबाड़ी जोनांतर्गत वार्ड क्र. 35 एवं 36 को 02 करोड़ 95 लाख रूपये के लागत वाले 07 नये विकास कार्यो की सौगात प्राप्त हुई है, प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में खरमोरा में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान इन सभी विकास कार्यो का भूमिपूजन उनके हाथों किया गया। इस अवसर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर एवं पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधिगण विशिष्ट रूप से उपस्थित थे।

नगर पालिक निगम केारबा द्वारा 01 करोड़ 94 लाख 70 हजार रूपये की लागत से वार्ड क्र. 36 अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग कालोनी में नाली निर्माण तथा जिला चिकित्सालय मुख्य मार्ग तक नाला का निर्माण जिला खनिज न्यास मद से किया जाना हैं। इसी प्रकार मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद से 20 लाख रूपये की लागत से वार्ड क्र. 36 साधराम राठौर घर से राठिया समाज भवन तक सी.सी.रोड एवं नाली का निर्माण कार्य, इसी मद से 20 लाख रूपये की लागत से वार्ड क्र. 36 स्थित निर्मला स्कूल से विनोद सोनवानी घर तक नाली का निर्माण एवं इसी मद से 05 लाख रूपये की लागत से वार्ड क्र. 36 डिंगापुर जंगल खटाल में मंच निर्माण का कार्य कराया जाना हैं। इसी प्रकार जिला खनिज संस्थान मद से 35 लाख 80 हजार रूपये की लागत से वार्ड क्र. 35 अंतर्गत गोकुलनगर गोठान हेतु बाउण्ड्रीवाल शेड, अतिरिक्त कक्ष व शौचालय का निर्माण कार्य, इसी मद से 15 लाख रूपये की लागत से वार्ड क्र. 35 न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी खरमोरा गेट से मेन रोड तक सी.सी. रोड का निर्माण तथा मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद से 05 लाख रूपये की लागत से वार्ड क्र. 35 मेन रोड खरमोरा हनुमान मंदिर से कमल राठौर के घर तक सी.सी. रोड का निर्माण भी निगम द्वारा किया जाना हैं। प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के करकमलों से इन सभी विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया।
आमजन को अधिकाधिक सुविधाएं देना, हमारा प्रथम लक्ष्य

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनताजनार्दन को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना, उनकी समस्त विकास संबंधी समस्याओं का त्वरित रूप से समाधान करना, मेरा प्रथम लक्ष्य है तथा इसी महत्वपूर्ण लक्ष्य को सामने रखकर निगम क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के द्वारा लगातार प्राप्त मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद के परिणाम स्वरूप विगत दो-सवा दो वर्षो के दौरान निगम क्षेत्र में 1000 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, जिसमें ढेर सारे कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं, कुछ प्रगति पर हैं तथा शेष कार्य निविदा प्रक्रिया में हैं। उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार द्वारा दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कराई जा रही है, जिनका लाभ देश व प्रदेश के करोड़ों लोगों को प्राप्त हो रहा है।
बिना भेदभाव के सभी 67 वार्डो में विकास कार्य
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव तथा उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन व आशीर्वाद से नगर पालिक निगम कोरबा के सभी वार्डो में बिना किसी भेदभाव के व्यापक रूप से विकास कार्य कराये जा रहे हैं, उद्योग मंत्री श्री देवांगन द्वारा विकास कार्यो हेतु लगातार विभिन्न मदों से फंड की व्यवस्था की जा रही है। उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह संकल्प है कि देश के हर व्यक्ति के पास उसका अपना पक्का मकान हों, जिसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रदेश में 26 लाख आवासगृहों की स्वीकृति प्रदान की गई है तथा तेजी के साथ आवासगृहों का निर्माण कार्य हो रहा है। उन्होने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की बदौलत देश व प्रदेश के सभी वर्ग के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठ रहा है, उनकी समस्याएं दूर हो रही है, सुविधाएं बढ़ रही हैं।
लखनलाल देवांगन के मंत्री बनते ही कोरबा ने पकड़ी विकास की तेज गति
इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि लखनलाल देवांगन जैसे ही कोरबा के विधायक व प्रदेश के मंत्री बने, वे ही कोरबा में विकास ने तेज गति पकड़ ली है तथा विकास की गंगा बह रही है, उन्होने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुये कहा कि आपका जो आशीर्वाद उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत को प्राप्त हुआ है, उसी आशीर्वाद का परिणाम है कि अब कोरबा में तेजी से विकास हो रहा है, सुविधाएं बढ़ रही हैं, जनसमस्याएं समाप्त हो रही हैं।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सभापति नूतन सिंह ठाकुर के साथ ही एम.आई.सी.सदस्य अजय गोंड़, पार्षद प्रताप सिंह कंवर, सुकुंदी यादव, चन्द्रकली जायसवाल, वैभव शर्मा, रामकुमार पटवा, गोपाल राठिया, सरस्वती पटेल, ललेश दुबे, ईश्वर सिंह कंवर, छोटेलाल यादव, अनिल डिक्सेना, गुडिया यादव, ममता शर्मा, ईतवार सिंह कंवर, निर्मला कंवर, चंदन कंवर, बजरंग पटेल, हेमंत चन्द्रा, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, राहुल मिश्रा, अश्वनी दास आदि के साथ काफी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
