Connect with us

छत्तीसगढ़

छालीवुड डायरेक्टर मोहित साहू ने गर्लफ्रेंड से की मारपीट:लहूलुहान हालत में थाने पहुंची युवती, बोली- उज्जैन ले जाकर दूसरी शादी की, अब मुकरा

Published

on

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री (छालीवुड) के मशहूर फिल्म निर्माता मोहित साहू ने अपनी गर्लफ्रेंड से बेरहमी से मारपीट की है। पीड़िता का आरोप है कि मोहित साहू ने उससे शादी का झांसा देकर उज्जैन ले जाकर विवाह किया, लेकिन बाद में अपनी दूसरी शादी होने की बात कहकर मुकर गया।

पीड़िता के अनुसार, जब उसने दूसरी शादी का विरोध किया तो मोहित साहू ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की। हमले में युवती के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद वह लहूलुहान हालत में पुरानी बस्ती थाने पहुंची, जहां उसने शिकायत दर्ज कराई।

फिल्म निर्माता मोहित साहू ने अपनी गर्लफ्रेंड से बेरहमी से मारपीट की है।

फिल्म निर्माता मोहित साहू ने अपनी गर्लफ्रेंड से बेरहमी से मारपीट की है।

पुरानी बस्ती थाने लहूलुहान हालत में पहुंची युवती।

पुरानी बस्ती थाने लहूलुहान हालत में पहुंची युवती।

छॉलीवुड डायरेक्टर पर दूसरी शादी करने और मारपीट करने का आरोप युवती ने लगाया है।

छॉलीवुड डायरेक्टर पर दूसरी शादी करने और मारपीट करने का आरोप युवती ने लगाया है।

युवती के सिर से खून बहता साफ नजर आ रहा है।

युवती के सिर से खून बहता साफ नजर आ रहा है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाटागांव स्थित सिल्वर ओक अपार्टमेंट के ब्लॉक-410 का है। जहां फिल्म निर्माता मोहित साहू ने अपनी गर्लफ्रेंड से बेरहमी से मारपीट की है। पुलिस जांच के दौरान फ्लैट के अंदर टूटी हुई कुंडी और खून के निशान मिले हैं। जिससे मारपीट की पुष्टि हुई है।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें युवती के सिर से खून बहता साफ नजर आ रहा है। वीडियो देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि उस पर किसी ठोस वस्तु से हमला किया गया। वीडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

स्थानीय रहवासियों और सुरक्षाकर्मियों ने मोहित साहू के व्यवहार का विरोध किया तो डायरेक्टर ने सुरक्षाकर्मी के पैर छूकर माफी भी मांगी थी।

स्थानीय रहवासियों और सुरक्षाकर्मियों ने मोहित साहू के व्यवहार का विरोध किया तो डायरेक्टर ने सुरक्षाकर्मी के पैर छूकर माफी भी मांगी थी।

सुरक्षाकर्मियों के पैर छूकर माफी मांगी

बताया जा रहा है कि, घटना के दौरान कॉलोनी के सिक्योरिटी गार्ड और स्थानीय रहवासी मौके पर पहुंच गए थे। आरोप है कि स्थिति बिगड़ते देख फिल्म निर्माता मोहित साहू ने सुरक्षाकर्मियों के पैर छूकर माफी मांगी, ताकि मामला बाहर न जाए।

फ्लैट के अंदर टूटी हुई कुंडी और खून के निशान पुलिस को मिले है।

फ्लैट के अंदर टूटी हुई कुंडी और खून के निशान पुलिस को मिले है।

पुलिस ने भेजा अस्पताल, जांच जारी

मारपीट के बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है। पुरानी बस्ती पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फिल्म निर्माता की ओर से बयान नहीं

फिलहाल आरोपी फिल्म निर्माता मोहित साहू की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट, वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुरानी बस्ती थाना प्रभारी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बाइक चलाने के शौक में 3 दोस्तों ने की चोरी:कोरबा में डुप्लीकेट चाबी बनवाते समय पकड़े गए, 2 नाबालिग भी शामिल,पल्सर और एक्टिवा बरामद

Published

on

कोरबा। कोरबा के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में स्पोर्ट्स बाइक चोरी का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनेन्द्र कुमार उर्फ मोनू (19) और उसके दो नाबालिग साथियों को पकड़ा है।

आरोपियों के कब्जे से चोरी की पल्सर RS 200 और एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने महंगी बाइक चलाने के शौक में चोरी की योजना बनाई थी।

दुकान के सामने से चोरी हुई थी पल्सर

मामला 6 सितंबर का है। देव कुमार अहिरवार ने बांकीमोंगरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने 5 सितंबर की रात करीब 10 बजे अपनी पल्सर RS 200 क्रमांक CG 12 BT 6722 दुकान के सामने लॉक करके खड़ी की थी। बाइक की कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई। सुबह करीब 7 बजे बाइक गायब मिली, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

चोरी के बाद डुप्लीकेट चाबी बनवाने पहुंचे

जांच के दौरान पुलिस को घटना का अहम सुराग टीपी नगर की एक चाबी दुकान से मिला। पुलिस के मुताबिक, चोरी के बाद आरोपी उसी बाइक की डुप्लीकेट चाबी बनवाने वहां पहुंचे थे।

इत्तफाक से जिस बाइक की चाबी बनवाने आरोपी पहुंचे थे, उसी बाइक के मालिक का रिश्तेदार भी टीपी नगर में डुप्लीकेट चाबी बनाने का काम करता है। दुकानदार को आरोपियों पर शक हुआ तो उसने चुपचाप डायल 112 पर पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को पकड़ लिया।

पूछताछ में दो बाइक चोरी की बात आई सामने

पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनेन्द्र कुमार उर्फ मोनू, पिता विक्रमलाल निषाद, निवासी भिलाईबाजार, थाना हरदीबाजार को गवाहों की मौजूदगी में पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर पल्सर RS 200 को बांकीमोंगरा और एक्टिवा स्कूटी CG 12 BU 7208 को कुसमुंडा क्षेत्र से चोरी करने की बात बताई।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल और दोनों चोरी के वाहनों को जब्त कर लिया।

बाइक के शौक ने बना दिया चोर

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें महंगी स्पोर्ट्स बाइक चलाने का शौक था, लेकिन उनके पास बाइक खरीदने के लिए पैसे नहीं थे। इसी वजह से उन्होंने चोरी की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।

मुख्य आरोपी जेल, नाबालिग किशोर न्याय बोर्ड भेजे जाएंगे

पुलिस ने मोनेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं दोनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड, कोरबा के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। बांकीमोंगरा पुलिस ने मामले में आगे की जांच जारी रखी है।

Continue Reading

कोरबा

छात्रावास अधीक्षिका सस्पेंड, छात्राओं से मालिश,घरेलू काम करवाने की पुष्टि:कोरबा के 100 सीटर कन्या छात्रावास में शिकायत पर शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा स्थित 100 सीटर कन्या छात्रावास की अधीक्षिका शारदा नेताम को निलंबित कर दिया गया है। छात्राओं से मालिश करवाने, निजी घरेलू काम लेने और अभद्र व्यवहार के आरोपों की जांच के बाद शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई की है। जांच में छात्रावास की भोजन व्यवस्था और अधीक्षिका के व्यवहार को लेकर भी गंभीर कमियां सामने आईं।

शारदा नेताम मूल रूप से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमलडीहा में सहायक शिक्षक एलबी के पद पर पदस्थ थीं। प्रतिनियुक्ति पर वह पोड़ी उपरोड़ा कन्या छात्रावास की अधीक्षिका की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। निलंबन आदेश बिलासपुर संभाग के संयुक्त संचालक शिक्षा ने जारी किया है।

पोड़ी उपरोड़ा में 6 अगस्त को छात्राओं ने सड़क पर उतरकर किया था प्रदर्शन

पोड़ी उपरोड़ा में 6 अगस्त को छात्राओं ने सड़क पर उतरकर किया था प्रदर्शन

छात्राओं ने सड़क पर उतरकर किया था प्रदर्शन

मामला 6 अगस्त 2026 का है। अधीक्षिका के व्यवहार से परेशान छात्राओं ने मुख्य सड़क पर प्रदर्शन करते हुए उन्हें हटाने और उनकी जगह दूसरी अधीक्षिका नियुक्त करने की मांग की थी।

छात्राओं ने आरोप लगाया था कि उनसे मालिश करवाने, घरेलू काम कराने और अभद्र व्यवहार किया जाता है। शिकायत सामने आने के बाद मामले की जांच शुरू की गई।

तीन प्राचार्यों की समिति ने की जांच

पोड़ी उपरोड़ा के SDM ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन वरिष्ठ प्राचार्यों की जांच समिति गठित की थी। समिति ने छात्रावास पहुंचकर छात्राओं के बयान लिए और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

जांच रिपोर्ट में अधीक्षिका का छात्राओं के प्रति व्यवहार उचित नहीं पाए जाने की बात सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार, मालिश करवाने और निजी घरेलू काम लेने के आरोप सही पाए गए।

मेन्यू के अनुसार खाना नहीं, गुणवत्ता भी खराब

जांच में छात्रावास के भोजन को लेकर भी शिकायतें सामने आईं। रिपोर्ट के मुताबिक, छात्राओं को मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा था और खाने की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं थी।

इसके अलावा अधीक्षिका द्वारा छात्रावास परिसर में देर रात तक पूजा-पाठ और घंटी बजाने की बात भी जांच में सामने आई। इससे छात्राओं की पढ़ाई और नींद प्रभावित होने की बात कही गई।

गंभीर कदाचार मानकर किया निलंबन

कोरबा जिला शिक्षा अधिकारी से मिले प्रस्ताव और जांच रिपोर्ट के आधार पर संयुक्त संचालक शिक्षा ने शारदा नेताम के कृत्यों को गंभीर कदाचार माना। इसके बाद उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पोड़ी उपरोड़ा निर्धारित किया गया है। शिक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद छात्रावास की व्यवस्थाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर निगरानी बढ़ाने की उम्मीद है।

Continue Reading

कोरबा

कनबेरी मुख्य मार्ग मे अज्ञात कार की ठोकर से कनबेरी निवासी सुरेंदर की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों के द्वारा 4 घंटे मार्ग मे किया गया चक्काजाम

Published

on

कोरबा। कोरबा से कनबेरी की ओर जाने जाने वाले मुख्य मार्ग मे लगातार हादसों का दौर जारी। कनबेरी मुख्य मार्ग एक बार फिर खून से लाल हुआ। कोरबा की ओर से सायकल मे सवार कनबेरी निवासी सुरेंदर सिंह कोरबा से अपने घर की ओर लौट रहे थे, तभी रात के अँधेरे मे सड़क किनारे साइकिल से घर आ रहे सुरेंदर सिंह को अचानक किसी अज्ञात कार चालक के द्वारा ठोकर मर कर फरार हो गया, तत्काल उसकी मृत्यु हो गयी। जिसको लेकर कनबेरी सहित आस पास के ग्रामीणों के द्वारा जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल की उपस्थिति मे कोरबा कनबेरी मुख्य मार्ग मे SECL से कोयला लोड भारी वाहनों, पावर प्लांट से निकलने वाले राखड़ गाड़ी सहित चल रहे भारी वाहनों के कारण आये दिन हो रहे सड़क हादसे को लेकर शव के सामने लगातर 4 घंटे चक्कजाम कर दिया गया प्रशासनिक अधिकारी नायब तहसीलदार दीपका बन्देराम भगत के सामने ग्रामीणों के द्वारा कुछ मांग रखी गयी, जिसमे निश्चित सहायता राशि और सड़क मे स्पीड ब्रेकर, स्ट्रीट लाइट, सांकेतिक बोर्ड, मृतक की पुत्री को निजी ठेका कंपनी मे रोजगार , सहित अन्य मांग रखी गयी, जिसके पश्चात नायब तहसीलदार दीपका के द्वारा तत्काल 50 हजार की सहायता राशि मृतक के परिवार जनों को सौपा गया। उक्त धरना स्थल मे´ ग्राम सरपंच, जनपद सहित ग्रामीण काफ़ी संख्या मे´ उपस्थित रहे ग्रामीणों मे´ सडक हादसे को लेकर काफ़ी आक्रोश था।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677