Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़- 36 में से 20 कांग्रेस नेताओं का निष्कासन रद्द:कुकरेजा-डोंगरे समेत कई की घर वापसी पक्की, अमित-रेणु जोगी, बृहस्पति पर फैसला बाकी

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी से बाहर निकाले गए 20 नेताओं का निष्कासन रद्द कर दिया गया है। शनिवार को हुई अनुशासन समिति की बैठक में 36 निष्कासित नेताओं की घर वापसी पर विचार हुआ। जिनका निष्कासन रद्द किया गया है, उनमें कुकरेजा-डोंगरे समेत कई नेता शामिल हैं।

बाकी बचे 16 नेताओं के निष्कासन पर मंथन अभी जारी है। इनमें अमित जोगी, रेणु जेगी और बृहस्पति सिंह शामिल हैं। आदेश के बाद सभी संबंधित नेताओं के लिए पार्टी में दोबारा सक्रिय होने का रास्ता खुल गया है।

पहली सूची में रायपुर, राजनांदगांव और मुंगेली के नेता शामिल हैं। रायपुर से आनंद कुकरेजा, पूनम पांडेय और विशाल रजानी का निष्कासन रद्द किया गया है। वहीं, मुंगेली से पार्षद विनय चोपड़ा को भी राहत दी गई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आनंद कुकरेजा का निष्कासन रद्द कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आनंद कुकरेजा का निष्कासन रद्द कर दिया है।

पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण हुए थे निष्कासित

रायपुर उत्तर विधानसभा से 2023 में निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले अजीत कुकरेजा के पिता आनंद कुकरेजा को कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

इससे पहले कांग्रेस ने अजीत कुकरेजा को भी पार्टी के खिलाफ जाकर निर्दलीय चुनाव लड़ने के मामले में निष्कासित किया था। इसके बाद उनके पिता आनंद कुकरेजा पर भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कार्रवाई की गई थी। आनंद कुकरेजा समेत 14 लोगों को निष्कासित किया गया था।

गरियाबंद से 5 नाम, राजनांदगांव से 8

गरियाबंद जिले से गोरेलाल सिन्हा, राधोवा महाड़िक, भविष्य प्रधान, ऋतिक सिन्हा और भानुप्रताप साहू का निष्कासन रद्द किया गया है। कोंडागांव से सुशील सोनी का नाम सूची में शामिल है।

राजनांदगांव जिले के सबसे ज्यादा नेताओं को इस फैसले से राहत मिली है। यहां सगीर खान, सिद्धार्थ डोंगरे, राजेश गुप्ता, जितेश सिमनकर, सकूर चौहान, सुनीता सिन्हा, आशीष सोनकर और शशांक डोंगरे का निष्कासन रद्द किया गया है। इसके अलावा अंजू बंजारे और श्यामबती सिन्हा के नाम भी सूची में शामिल हैं।

PCC की ओर से जारी सूची देखें

तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अनुशासन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार संबंधित कांग्रेसियों का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है। प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू की ओर से आदेश जारी किया गया है।

पार्टी की ओर से जारी यह पहली सूची है। इससे पहले अलग-अलग कारणों से निष्कासित किए गए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को संगठन में वापस लेने की प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की गई है। आदेश के बाद इन नेताओं की पार्टी संगठन में दोबारा सक्रिय भूमिका को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा प्रेस क्लब ने आयोजित की ‘हनुमान अंश’ की विशेष फ्री स्क्रीनिंग, पत्रकारों ने परिवार संग उठाया आनंद

Published

on

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब द्वारा अपने सदस्यों और उनके परिजनों के मनोरंजन एवं आत्मीय मिलन हेतु एक विशेष पहल की गई। जिसके तहत आज शहर के चित्रा टॉकीज में हाल ही में रिलीज हुई बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की विशेष फ्री स्क्रीनिंग का भव्य आयोजन किया गया, जहां पत्रकारों ने परिवार के साथ पहुंचकर फिल्म का भरपूर आनंद लिया।
इस अवसर पर चित्रा टॉकीज परिसर में भारी उत्साह देखने को मिला। आयोजन के दौरान चित्रा टॉकीज के संचालक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने विशेष रूप से प्रेस क्लब परिवार के बीच पहुंचकर सभी का आत्मीय स्वागत किया और मुलाकात की।
कार्यक्रम में कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य आकाश शर्मा व राजेश मिश्रा तथा वरिष्ठ पत्रकार विश्वनाथ केडिया सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
फिल्म देखने आए सदस्यों और उनके परिवारों ने इस सफल आयोजन की जमकर सराहना की तथा व्यस्त दिनचर्या के बीच एक साथ समय बिताने पर खुशी जताई। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान ने कहा कि सदस्यों एवं उनके परिजनों के मनोरंजन और परस्पर जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा। जल्द ही सदस्यों के लिए धार्मिक व पर्यटन स्थलों की यात्रा कराने की भी तैयारी चल रही है।

Continue Reading

कटघोरा

चारपारा के 40 से अधिक बच्चों को नहीं मिल रहा आंगनबाड़ी का लाभ

Published

on

डेढ़ से दो किलोमीटर दूर केंद्र, बीच में बड़ी नहर, महिलाओं ने भाजपा नेता राजेश यादव को सौंपा ज्ञापन

कोरबा/कनबेरी/कटघोरा, 21 सितंबर 2026। ग्राम पंचायत कनबेरी के आश्रित ग्राम भलपहरी के मोहल्ला चारपारा में आंगनबाड़ी केंद्र नहीं होने के कारण 40 से अधिक छोटे बच्चों को शासन की विभिन्न योजनाओं का समुचित लाभ लेने में परेशानी हो रही है। मोहल्ले की महिलाओं के अनुसार वर्तमान आंगनबाड़ी केंद्र लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर दूर है और बच्चों को वहां पहुंचने के रास्ते में बड़ी नहर पड़ती है।

महिलाओं ने बताया कि नहर के कारण छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती है। कुछ वर्ष पूर्व नहर में डूबने से एक बच्चे की मृत्यु भी हो चुकी है। इसके बावजूद चारपारा में अब तक आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था नहीं की गई है।

केंद्र दूर होने के कारण बच्चों को पोषण आहार, टीकाकरण, स्वास्थ्य सेवाओं तथा प्रारंभिक शिक्षा जैसी सुविधाओं का नियमित लाभ लेने में परेशानी हो रही है। वहीं, कामकाजी महिलाओं के लिए भी छोटे बच्चों को दूर स्थित केंद्र तक ले जाना मुश्किल हो रहा है।

इसी समस्या को लेकर मोहल्ले की महिलाओं हेमाबाई, लक्ष्मीन, शांति, प्रियंका, नंदनी बाई, अनिता जगत, राधा कश्यप सहित अन्य महिलाओं ने भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक राजेश यादव को ज्ञापन सौंपकर चारपारा में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र अथवा पालना घर की व्यवस्था कराने की मांग की।कटघोरा विकास खंड के ब्लॉक समन्वयक रुक्मणी यादव, प्रेरक कमलेश लहरे ने इस विषय को अपने कार्ययोजना मे शामिल किया है।

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : राजेश यादव

राजेश यादव ने कहा कि छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित रखना गंभीर विषय है। जिस रास्ते में बड़ी नहर पड़ती हो और जहां पहले एक बच्चे की डूबने से मृत्यु हो चुकी हो, वहां मासूम बच्चों को डेढ़-दो किलोमीटर दूर भेजना उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके का निरीक्षण कर चारपारा में आंगनबाड़ी केंद्र अथवा पालना घर की व्यवस्था करे। बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि चारपारा की स्थिति का स्थल निरीक्षण कर बच्चों की संख्या, दूरी और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र उचित निर्णय लिया जाए, ताकि बच्चों और कामकाजी महिलाओं को शासन की योजनाओं का लाभ उनके घर के नजदीक मिल सके।

ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर, जिला कोरबा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कोरबा तथा खंड परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना, कटघोरा को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है।

Continue Reading

कोरबा

अंग्रेजी शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

कोरबा। दिनांक 20.09.2026 को मुखबिर ने सूचना दिया गया कि ग्राम पीपरकुंडा पाली में एक मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 16 सीएच 0396 के चालक के द्वारा भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की का परिवहन कर शराब बिक्री करने वाला है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी कोरबा के निर्देशन में चौकी कोरबी द्वारा ग्राम पीपरकुंडा पाली घटना स्थल पर पहुंचकर, शराब रेड की कार्यवाही करने पर मौके में एक व्यक्ति मोटर सायकल के पास खड़ा था, जो पुलिस टीम को आता देख मौके से फरार हो गया। पीछा करने पर नहीं मिला। पश्चात घटना स्थल पर एक हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल क्र. सीजी 16 सीएच 0396 एवं उक्त मोटर सायकल के पास ही 05 नग खाकी रंग के कागज का कार्टून में प्रत्येक कार्टून में 50-50 नग भरा, प्रत्येक की क्षमता 180-180 एमएल, कुल 250 नग अंग्रेजी गोवा व्हिस्की शराब, मध्य प्रदेश निर्मित, जुमला कुल 45 लीटर जुमला कीमत 33750 रु एवं मोटर सायकल की कीमत करीब 20000 रु, जुमला कीमत 53750 रु रखा होना पाया गया। जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। जप्तशुदा मोटर सायकल का फरार चालक के संबंध में पता तलाश जारी है। आरटीओ से जप्त मोटर सायकल का परीक्षण बाद आरोपी के विरुद्ध विधिवत अग्रिम कार्यवाही की जाती है।

चौकी – कोरबी थाना – पसान
जिला – कोरबा, छत्तीसगढ़
अ. क्रमांक – 0/2026 धारा – 34(2) आबकारी एक्ट

नाम आरोपी – मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 16 सीएच 0396 का चालक।

जप्ती: (1) 05 नग खाकी रंग के कागज के कार्टून में 250 नग अंग्रेजी गोवा व्हिस्की शराब, मध्य प्रदेश निर्मित, जुमला कुल 45 लीटर, जुमला कीमत 33,750 रुपये।
(2) एक पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल की कीमत करीब 20,000 रुपये।
कुल जुमला कीमत – 53,750 रुपये।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677