Connect with us

कोरबा

मुख्यमंत्री और राज्य के अधिकारी विकास कार्यों का करेंगे औचक निरीक्षण

Published

on

*

सुशासन तिहार -2025*

*आम नागरिकों की सुनी जाएगी समस्या और किया जाएगा समाधान*

*पहले चरण में 8 से 11 अप्रैल तक लिये जायेंगे आवेदन*

*शिकायत, समस्या, सुझाव व मांग से सम्बंधित आवेदन को समाधान पेटी में जमा करने की होगी सुविधा*
*ग्राम पंचायतों, वार्डों में लगाई जाएंगी समाधान पेटी*

*मुख्यमंत्री और राज्य के अधिकारी विकास कार्यों का करेंगे औचक निरीक्षण*

*प्रभारी कलेक्टर ने की समीक्षा, आवश्यक व्यवस्था के दिए निर्देश*
कोरबा।  प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में ’सुशासन तिहार – 2025’ के आयोजन का ऐलान किया है। सुशासन तिहार के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों का समाधान करने आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। जो शासन की पारदर्शिता, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करेगा। इस संबंध में आज प्रभारी कलेक्टर आशुतोष पाण्डेय और जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग ने सभी नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने शासन के दिशा निर्देशानुसार आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए। प्रभारी कलेक्टर ने समाधान पेटी में प्राप्त आवेदन, ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों को संधारण करने और निर्धारित समय तक लोगों से आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुशासन तिहार का व्यापक प्रचार-प्रसार करने,ग्राम पंचायतों, वार्डो में मुनादी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए शिविर स्थल पर पानी तथा मेडिकल किट की व्यवस्था के निर्देश भी दिए।
      सुशासन तिहार-2025  का पहला चरण 08 से 11 अप्रैल 2025 तक होगा, जिसमें आम जनता से उनकी समस्याओं के आवेदन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। यह आवेदन ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में समाधान पेटी के माध्यम से प्राप्त होंगे। ऑनलाइन आवेदन की भी व्यवस्था की जाएगी और आवेदनकर्ताओं को पावती दी जाएगी। आवेदन प्राप्त होने के बाद, संबंधित अधिकारियों द्वारा इन्हें एक माह के भीतर निराकृत किया जाएगा। अधिकारियों को समय सीमा के भीतर इनका समाधान सुनिश्चित करना होगा। आवेदन के निराकरण की गुणवत्ता की समीक्षा राज्य और जिला स्तर पर की जाएगी।


समाधान शिविरों का आयोजन 05 मई से 31 मई 2025 तक किया जाएगा। इन शिविरों में आवेदकों को उनके आवेदनों की स्थिति के बारे में जानकारी दी जाएगी और जहां संभव होगा, वहीं समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा। शिविर में स्थानीय सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। वे तिहार के प्रत्येक चरण में शामिल होंगे और जनता से सीधे संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री और राज्य के अधिकारी भी विकास कार्यों का औचक निरीक्षण करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि योजनाओं का क्रियान्वयन सह तरीके से हो रहा है और लोगों को उनका लाभ मिल रहा है। कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने संबंधित एसडीएम को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए जिला पंचायत सीईओ, मुख्य नगर पालिका अधिकारियों, तहसीलदारों, राजस्व विभाग, सहित अन्य सभी विभागों के जिला अधिकारियों से कहा है कि ’सुशासन तिहार 2025’ के आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू की जाएं ताकि सरकार की मंशानुरूप यह महत्वपूर्ण कार्य हो सकें। इस हेतु सभी ग्राम पंचायतो एवं नगरीय निकायों के जोन कार्यालयों और वार्डवार में आमजनों से आवेदन लिए जाएंगे। सुशासन तिहार अन्तर्गत समाधान पेटी के माध्यम से आवेदन प्राप्त करने और अन्य व्यवस्थाओं हेतु कलेक्टर के निर्देशन में सभी विकासखंडों एवं नगरीय निकायों हेतु नोडल व सहायक नोडल की नियुक्ति की गई है। जिसके अंतर्गत कोरबा विकासखण्ड हेतु एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे को नोडल, व जनपद सीईओ कोरबा श्रीमती कौशम्बी गभेल को सहायक नोडल नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार करतला विकासखंड हेतु एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे को नोडल व जनपद सीईओ करतला मोहनीश देवांगन को सहायक नोडल, कटघोरा विकासखंड हेतु एसडीएम कटघोरा रोहित सिंह को नोडल व जनपद सीईओ कटघोरा यशपाल सिंह को सहायक नोडल, पाली विकासखंड हेतु एसडीएम पाली श्रीमती सीमा पात्रे को नोडल व जनपद सीईओ पाली भूपेन्द्र सोनवानी को सहायक नोडल और पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड हेतु एसडीएम तुलाराम भारद्वाज को नोडल अधिकारी और जनपद सीईओ जयप्रकाश डडसेना को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगरीय क्षेत्रों अन्तर्गत नगर निगम कोरबा हेतु अपर आयुक्त विनय मिश्रा को नोडल व उपायुक्त पवन वर्मा को सहायक नोडल, नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा हेतु एसडीएम श्री रोहित सिंह को नोडल व सीएमओ सुश्री ज्योत्सना टोप्पो को सहायक नोडल, नगर पालिका परिषद कटघोरा हेतु एसडीएम रोहित सिंह को नोडल व सीएमओ ज्ञानपुंज कुलमित्र को सहायक नोडल, नगर पालिका परिषद दीपका हेतु एसडीएम रोहित सिंह को नोडल व सीएमओ राजेश गुप्ता को सहायक नोडल, नगर पंचायत छुरी कला हेतु एसडीएम रोहित सिंह को नोडल व सीएमओ दीपांकर यादव को सहायक नोडल एवं नगर पंचायत पाली हेतु एसडीएम श्रीमती सीमा पात्रे को नोडल व सीएमओ पूर्णेन्द्र तिवारी को सहायक नोडल बनाया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन तिहार की निगरानी हेतु क्लस्टर तैयार कर अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।

मुख्यमंत्री ने  की आम लोगों से अपील
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि ’सुशासन तिहार-2025’ सफल हो सके और प्रदेश में सुशासन की स्थापना की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण साबित हो सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 23 जुलाई को, उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

Published

on

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी (कार्यकाल 2026-28) का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार, 23जुलाई को दोपहर 12 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में आयोजित किया जाएगा। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

समारोह में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर तथा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम में कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव तथा कार्यकारिणी सदस्यों राजेश कुमार मिश्रा (मिट्ठू), नवाब हुसैन और आकाश शर्मा सहित पूरी कार्यकारिणी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेगी।

शपथ ग्रहण समारोह में रायपुर प्रेस क्लब, बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों और मीडिया जगत में उत्साह का माहौल है।

कोरबा प्रेस क्लब ने जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से समारोह में उपस्थित होकर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Continue Reading

कोरबा

अवॉर्ड सेरेमनी में लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को मिला अनेकों सम्मान

Published

on

बिलासपुर के होटल इंटरसिटी में आयोजित हुआ भव्य समारोह
कोरबा। द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233सी अवॉर्ड सेरेमनी सत्र 2025-26 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन पीएमजेएफ विजय अग्रवाल ने बिलासपुर के होटल इंटरसिटी में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट 3233सी के सभी क्लबों ने भाग लिया, जिसमें लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को समाज सेवा, जनकल्याण, एवं उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

यह सम्मान क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ एवं पर्यावरण संरक्षण तथा जनहितकारी गतिविधियों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
संस्थापक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में मिला सम्मान

लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल के संस्थापक क्लब एडवाजर पीएमजीएफ डॉ राजकुमार अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विजय अग्रवाल द्वारा आउटस्टैंडिंग क्लब डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल को प्रदान किया गया।

बेस्ट जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल आटो सेन्टर को, आउटस्टैंडिंग क्लब अध्यक्ष अवॉर्ड लायंस सुरेंद्र कुमार डनसेना, कैबिनेट मेम्बर सर्विस एक्सीलेंस अवॉर्ड लायंस मनोज कुमार गुप्ता एवं वुमेंस लायंस मेंबरशिप ग्रोथ के लिए लायंस श्रीमती विनीता गुप्ता को सम्मानित किया गया।
पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने दी बधाई

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के एडवाइजर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं संस्थापक पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने क्लब को अवार्ड मिलने पर अपनी टीम को बधाई दी और कहा कि यह सम्मान टीम की संयुक्त गतिविधियों के कारण मिला। हम आने वाले सत्र में और बेहतर करने का प्रयास करेंगे और मुझे आशा है कि नए अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल और उनकी टीम लायनवाद को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए प्रयास करेगी।

Continue Reading

कोरबा

झेरिया यादव समाज की कमान अब सैलाना यादव के हाथों में, रायपुर में हुई घोषणा, बधाई देने वालों का उमड़ा जनसैलाब

Published

on

कोरबा। झेरिया यादव समाज के संगठनात्मक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। रायपुर में आयोजित समाज के गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने सैलाना-बाबूलाल यादव को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति मे झेरिया यादव समाज का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की औपचारिक घोषणा की। घोषणा होते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और उपस्थित समाजजनों ने पुष्पमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।

दीपका (जिला कोरबा) निवासी सैलाना-बाबूलाल यादव की प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की सूचना मिलते ही पूरे कोरबा जिले सहित प्रदेशभर के समाजजनों में उत्साह का माहौल बन गया। उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ देने वालों का ताँता लग गया। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवाओं एवं महिलाओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में झेरिया यादव समाज नई ऊर्जा, नई सोच और मजबूत संगठन के साथ आगे बढ़ेगा।इनके पिता श्री रोहित कुमार यादव लवसरा शक्ति मे शिक्षक तथा पति एस ई सी एल मे कर्मचारी रहें है।

समाजजनों ने कहा कि सैलाना-बाबूलाल यादव लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं तथा समाज की एकता, शिक्षा, युवा नेतृत्व और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं। उनकी सक्रियता, संगठन क्षमता एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

समाज के वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सैलाना-बाबूलाल यादव समाज को नई दिशा देंगे, समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे तथा संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले तक और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।

इस ऐतिहासिक नियुक्ति पर कोरबा सहित प्रदेशभर के समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सैलाना-बाबूलाल यादव को उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677