Connect with us

देश

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बादल फटा, लैंडस्लाइड से बंद:यूपी के मिर्जापुर में पुल, फर्रुखाबाद में हाईवे डूबा, MP के दमोह में बाढ़ के हालात

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। उत्तराखंड के केदारनाथ में शुक्रवार को बादल फटा। इसके बाद लैंडस्लाइड हुई। बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से केदारनाथ पैदल मार्ग बंद हो गया है।

वहीं, यूपी में लगातार हो रही बारिश से गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। इससे 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और 4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। मिर्जापुर में पुल तो फर्रुखाबाद में हाईवे डूब गया है।

मध्य प्रदेश में तीन दिन के ब्रेक के बाद मानसूनी सिस्टम फिर एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को राज्य के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। गुरुवार रात भोपाल, नर्मदापुरम और विदिशा में बारिश हुई। दमोह में बाढ़ के हालात हैं, कई कॉलोनियों में पानी भर गया है।

उधर, बिहार में 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 14 जिलों में बाढ़ की स्थिति है, जिससे 2,360 गांवों में करीब 44 लाख लोग प्रभावित हैं। 27,954 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर मानसूनी सिस्टम एक्टिव हुआ है।

बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर मानसूनी सिस्टम एक्टिव हुआ है।

देशभर से मौसम की तस्वीरें

केदारनाथ में बादल फटा। पैदल मार्ग पर लैंडस्लाइड हुई। इसके चलते मार्ग बंद हो गया।

केदारनाथ में बादल फटा। पैदल मार्ग पर लैंडस्लाइड हुई। इसके चलते मार्ग बंद हो गया।

यूपी के उन्नाव में गंगा नदी उफान पर है। 10 से ज्यादा गांवों के लोग जुगाड़ की नावें बनाकर आवाजाही कर रहे हैं।

यूपी के उन्नाव में गंगा नदी उफान पर है। 10 से ज्यादा गांवों के लोग जुगाड़ की नावें बनाकर आवाजाही कर रहे हैं।

बिहार में मुंगेर के मनियारचक गांव बाढ़ की चपेट में है। गर्दन तक पानी से गुजरता एक शख्स।

बिहार में मुंगेर के मनियारचक गांव बाढ़ की चपेट में है। गर्दन तक पानी से गुजरता एक शख्स।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में गुरुवार शाम तेज बारिश हुई। बारिश रुकने के बाद कई जगह पर जाम लग गया।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में गुरुवार शाम तेज बारिश हुई। बारिश रुकने के बाद कई जगह पर जाम लग गया।

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में मंगलवार को तेज बारिश हुई थी।

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में मंगलवार को तेज बारिश हुई थी।

झारखंड के कोडरमा में नदी उफान पर होने से तीन गांवों के बच्चे इस तरह स्कूल जाने को मजबूर हैं।

झारखंड के कोडरमा में नदी उफान पर होने से तीन गांवों के बच्चे इस तरह स्कूल जाने को मजबूर हैं।

ये बिहार के भागलपुर के तिलकामांझी यूनिवर्सिटी की तस्वीर है। यूनिवर्सिटी के कैंपस में गंगा का पानी भरा है।

ये बिहार के भागलपुर के तिलकामांझी यूनिवर्सिटी की तस्वीर है। यूनिवर्सिटी के कैंपस में गंगा का पानी भरा है।

यूपी के लखीमपुर खीरी में शारदा नदी की बाढ़ का पानी पुलिस चौकी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भर गया है।

यूपी के लखीमपुर खीरी में शारदा नदी की बाढ़ का पानी पुलिस चौकी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भर गया है।

उत्तराखंड में मौसम फिर से बिगड़ गया है। देहरादून और नैनीताल में तेज बारिश हो रही है। तस्वीर नैनीताल की है।

उत्तराखंड में मौसम फिर से बिगड़ गया है। देहरादून और नैनीताल में तेज बारिश हो रही है। तस्वीर नैनीताल की है।

उत्तराखंड: सभी जिलों में बारिश की संभावना

उत्तराखंड के सभी जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

हिमाचल: कमजोर पड़ा मानसून, 3॰C तक बढ़ेगा तापमान

हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। प्रदेश में बीते एक सप्ताह में सामान्य से 56% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- 3 से 10 सितंबर के बीच सामान्य तौर पर 40 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार केवल 17.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

हरियाणा: उत्तरी-पूर्वी हिस्सों में मानसूनी हवाओं का प्रवेश

हरियाणा में मानसूनी गतिविधियों में आई कमी के बीच गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।

झारखंड: 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के प्रभाव से झारखंड में 11 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की संभावना है।

बिहार: 14 जिलों में 44 लाख लोग पानी से घिरे

बिहार में बाढ़ की स्थिति विकराल हो गई है। 14 जिलों के 2,360 गांवों में 44 लाख आबादी पानी से घिरी है। प्रदेश की 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ के कारण 27,954 लोग राहत शिविरों में हैं। उधर, नवगछिया के रंगरा प्रखंड स्थित मुरली गांव में रात 11 बजे कोसी के दबाव से रेला बांधा करीब नया और साधोपुर गांव की और फैल रहा है।

यूपी: 48 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी से मानसून जाते-जाते एक बार फिर से एक्टिव हो रहा है। मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें 48 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। लखनऊ में तड़के बारिश हुई और अभी बादल छाए हुए हैं। वहीं, गुरुवार को लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कौशांबी समेत 32 जिलों में बारिश हुई।

मध्य प्रदेश: ब्रेक के बाद फिर एक्टिव हुआ मानसून

तीन दिन के ब्रेक के बाद मध्य प्रदेश में मानसूनी सिस्टम फिर एक्टिव हुआ है। IMD (मौसम केंद्र) के मुताबिक, शुक्रवार को प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। 12 सितंबर से इंदौर, नर्मदापुरम और उज्जैन संभाग में भी बारिश का अनुमान है।

राजस्थान: 9 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

राजस्थान में मानसून आज फिर से एक्टिव होगा। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के असर से राज्य में मानसून की बारिश फिर से होगी। आज 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश का ये दौर 15 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है।

Continue Reading

देश

बाजारों में रौनक और शुभ-लाभ के भाव!

Published

on

बाजारों में रौनक आई, दीपों का त्योहार है,

शुभ-लाभ और स्वागत के बढ़ गए भाव हैं।

कभी दस रुपये में मिलें थे, मंगल के संदेश,

कीमत सुन सोच रहा, आम आदमी विशेष।

स्वागत करना महँगा, शुभ-लाभ भी महँगा,

महँगाई ने कर दिया है, हर उत्सव को तंगा!

लक्ष्मीजी के चरणों का हैं, बढ़ गया बाजार,

पूजा से पहले जेब टटोले, हरेक दुकानदार।

शंख, स्वास्तिक व कलश, सभी के दाम बढ़े,

खुशियों के इस पर्व में, बजट के पहिए अड़े।

तीन दिनों का बाजार हुआ, 5 दिनों से कम,

खरीदार की जेब में पैसा, दुकानदार को गम।

तीस फीसदी दाम बढ़े हैं, ग्राहक हुआ उदास,

बिक्री की उम्मीदों पर भी, पड़ने लगी है घास।

शुभ-लाभ के खेल में, लाभ किसे मिल पाए?

शुभ की आशा लें ग्राहक, खाली हाथ न जाए।

लक्ष्मी पूजा तभी सफल, जब मन में हो प्यार,

अब मंगल के प्रतीकों को ना बनाओं व्यापार।

दीप जलें हर घर-आँगन, खुशियों की बरसात,

महँगे शुभ-लाभ से बेहतर, ‘सस्ती’ हो सौगात।

संजय एम तराणेकर 

(कवि, लेखक व समीक्षक)

इन्दौर-452011 (मध्य प्रदेश)

मो. 98260 25986

Continue Reading

देश

राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट:45 मिनट पहले पैसेंजर ट्रेन गुजरी थी, 200 मीटर दूर तक धमाका सुनाई दिया, 8 ट्रेनें कैंसिल

Published

on

अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर), एजेंसी। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रेलवे लाइन पर मंगलवार रात 9.45 बजे ब्लास्ट हो गया। अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक पर धमाके से पहले रात 9 बजे पैसेंजर ट्रेन गुजरी थी। धमाके की आवाज 200 मीटर दूर तक सुनाई दी।

ब्लास्ट के कारण पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो ब्लॉक पूरी तरह से टूट गए। पटरियों के बीच 2 फीट गहरा गड्ढा हो गया।

ब्लास्ट की जानकारी के बाद आईबी, सीआईडी और एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटना के करीब 15 घंटे बाद बुधवार दोपहर 1.30 बजे ट्रैक के मरम्मत का काम शुरू हुआ।

घटना के कारण 8 ट्रेन कैंसिल हुई हैं।

धमाके के कारण रेलवे ट्रैक के नीचे लगे स्लीपर पूरी तरह टूट गए हैं। रेलवे ट्रैक को भी नुकसान हुआ है।

धमाके के कारण रेलवे ट्रैक के नीचे लगे स्लीपर पूरी तरह टूट गए हैं। रेलवे ट्रैक को भी नुकसान हुआ है।

मंगलवार देर रात करीब 2 बजे रेलवे की टीम मौके पर जांच करने पहुंची। घटना को लेकर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई।

मंगलवार देर रात करीब 2 बजे रेलवे की टीम मौके पर जांच करने पहुंची। घटना को लेकर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई।

धमाका इतना जोरदार था कि पटरी को ब्लॉक के साथ जोड़ने वाले लॉक भी टूट गए।

धमाका इतना जोरदार था कि पटरी को ब्लॉक के साथ जोड़ने वाले लॉक भी टूट गए।

बुधवार दोपहर बाद ट्रैक के मरम्मत का काम शुरू किया गया। इससे पहले अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों की टीमों ने यहां जांच की।

बुधवार दोपहर बाद ट्रैक के मरम्मत का काम शुरू किया गया। इससे पहले अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों की टीमों ने यहां जांच की।

ATS अधिकारी मौके पर पहुंचे

रात करीब 2 बजे आईबी और सीआईडी की टीम मौके पर पहुंची। सवा दो बजे एटीएस के एडिशनल एसपी सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे।

श्रीगंगानगर एसपी हरिशंकर ने कहा- ब्लास्ट की तीव्रता कितनी थी और रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने के पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम यहां से सैंपल लेकर जांच करेगी।

ग्रामीणों ने सुना धमाका, रात 11 बजे पहुंची पुलिस

रामसिंहपुर सीआई राम प्रताप ने बताया- मंगलवार रात 8:30 बजे अनूपगढ़ जंक्शन से सूरतगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेन रवाना हुई थी।

करीब 9 बजे ट्रेन 50 जीबी गांव के पास आस-पास पहुंची। ट्रेन के गुजरने के करीब 45 मिनट बाद पटरी पर धमाका हुआ।

धमाके की आवाज सुनकर 200 मीटर दूर बसे ढाणी में रहने वाले ग्रामीण पटरियों के पास पहुंचे थे। उनकी सूचना के बाद रात 11 बजे पुलिस व दूसरे अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।

अक्टूबर में सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा था विस्फोटक

सुरक्षा एजेंसियों ने अक्टूबर में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे श्रीगंगानगर जिले के रावला मंडी क्षेत्र में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री पकड़ी थी। इनमें 7.750 किलोग्राम विस्फोटक (RDX), दो जिगाना पिस्टल, चार मैगजीन और करीब 867 कारतूस थे। 5 बैटरी और दो रिमोट भी थे। हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए गिराए गए।

Continue Reading

देश

राहुल गांधी ने PM को बहस की चुनौती दी:बोले- मोदी देशद्रोही, 1 साल में निपट जाएगी सरकार, पंजाब में कत्ल करना फैशन बना

Published

on

संगरूर, एजेंसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैंने PM नरेंद्र मोदी को डिबेट की चुनौती दी है। मैंने उन्हें कहा है कि कहीं भी आकर मेरे साथ डिबेट कर लो, लेकिन वह मेरे सामने आकर बैठ नहीं सकते हैं। मैं गारंटी देता हूं कि 5 मिनट में उन्हें देशद्रोही साबित कर दूंगा। मोदी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नियत्रंति कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मेरा अनुमान है कि मोदी सरकार एक साल में निपट जाएगी। 3 साल बाद अमित शाह होम मिनिस्टर नहीं होंगे।

ये बातें उन्होंने पंजाब के संगरूर में इंसाफ रैली के दौरान कही। संबोधन की शुरुआत में वह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को स्टेज पर लाए।

राहुल गांधी ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के साथ जो हुआ, वह आज पंजाब में एक फैशन बन गया है। पंजाब में नशा सबसे बड़ा मुद्दा है। भगवंत मान दिल्ली में थे तो हमें चुटकुले सुनाते थे। सुबह 11 बजे उनके मुंह से शराब की बदबू आती थी। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर PM को बहस की चुनौती दी।

खड़गे बोले- दिल्ली में वोट चोरों की सरकार है

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में वोट चोरी हुई है और कई जगह वोट चोरों की सरकार चल रही है। उन्होंने दिल्ली में बैठी सरकार वोट चोरों की सरकार है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677