Connect with us

कोरबा

यातायात दबाव कम करने हेतु प्रस्तावित सड़कों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Published

on

पीडब्ल्यूडी सहित अन्य अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

बेलगिरीनाला-ढेंगुरनाला पुल और ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक (बालको) तक के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज दर्री से बरमपुर तक प्रस्तावित सड़क मार्ग का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश देते हुए कहा कि मार्ग के निर्माण से शहर में यातायात का दबाव कम होगा।


कलेक्टर श्री दुदावत ने डीएमएफ अंतर्गत बनने वाले दर्री डेम मार्ग-ध्यानचंद चौक से बालको के बजरंग चौक तक का भी निरीक्षण किया और आवश्यक मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने बेलगिरी-ढेंगुरनाला पुल के मरम्मत कार्य के लिए शीघ्र निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर समयबद्ध रूप से कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
भुलसीडीह स्थित स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण में उच्च गुणवत्ता मानकों का पालन किया जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए।


कलेक्टर श्री दुदावत ने बरबसपुर में प्रस्तावित नवीन ट्रांसपोर्ट नगर स्थल का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त आशुतोष पांडे, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा तथा एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे,पीडब्ल्यूडी और निगम के इंजीनियर उपस्थित रहे।  

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

ड्राइंग-पेंटिंग से बताए गए यातायात के नियम

Published

on

कोरबा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबी धतूरा में शनिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने ड्राइंग, पेंटिंग, चित्रकला के जरिए सड़क सुरक्षा के उपाय दिखाए। ड्राइंग-पेंटिंग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय प्रतिभागियों का चयन किया गया। संस्था प्रमुख प्राचार्य वीर भद्रसिंह पैकरा ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। विद्यालय के व्याख्याताओं ने भी अपने उद्बोधन में सड़क सुरक्षा के नियम, उपाय बताए।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में होटल के सामने खड़ी स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ा:आपसी विवाद में दोस्त ने ही किया हमला, वारदात CCTV कैमरे में हुई कैद,आरोपी गिरफ्तार

Published

on

कोरबा। कोरबा में सीएसईबी चौकी क्षेत्र स्थित गणेश इन होटल के सामने खड़ी एक स्कॉर्पियो वाहन का शीशा देर रात तोड़ दिया गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें एक युवक पत्थर मारते हुए दिख रहा है। पुलिस ने आरोपी साहिल त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपसी विवाद के चलते उसके ही दोस्त ने तोड़फोड़ किया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह घटना रात करीब 12 बजे हुई। घटना स्थल सीएसईबी चौकी से लगभग 150 मीटर की दूरी पर है। सोशल मीडिया पर वायरल दावों में आरोपी युवक की पहचान साहिल त्रिपाठी के रूप में की जा रही है। उसे एक राजनीतिक परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस में हुई शिकायत

वाहन मालिक जब होटल से वापस जाने के लिए निकला, तो उसने देखा कि उनकी गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और एक पत्थर अंदर पड़ा था। उन्हें असामाजिक तत्वों की करतूत का अंदेशा हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। नागरिकों का कहना है कि पुलिस लगातार गश्त और अपराध नियंत्रण के दावे करती है, लेकिन चौकी के इतने निकट ऐसी घटना होना रात्रिकालीन पेट्रोलिंग की प्रभावशीलता पर सवाल उठाता है।

दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया है कि सीएसईबी चौकी क्षेत्र में पहले भी कई विवादित घटनाएं हुई हैं, जिन पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़े हैं। लोगों ने क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इस मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी साहिल त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है। आपसी विवाद के चलते उसके ही दोस्त ने तोड़फोड़ किया है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में गुंडागर्दी पर पुलिस का एक्शन:देर रात 30 जवानों ने की बाइक पेट्रोलिंग, बदमाशों को दी सख्त समझाइश

Published

on

कोरबा। कोरबा में हाल ही में हुई मारपीट और गुंडागर्दी की घटनाओं के बाद कोरबा पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। शनिवार (11 जुलाई) देर रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीएसपी और दोनों थाना प्रभारियों के नेतृत्व में 25 से 30 पुलिसकर्मियों ने संवेदनशील इलाकों में बाइक पेट्रोलिंग कर बदमाशों और उपद्रवियों को कड़ा संदेश दिया।

दो दिन पहले 15 ब्लॉक और पंप हाउस कॉलोनी में दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी। इसके बाद पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाते हुए शनिवार रात विशेष अभियान चलाया।

गलियों में बाइक से की गश्त

सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, कोतवाली और सिविल लाइन थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पंप हाउस, 15 ब्लॉक, तुलसी नगर और डीडीएम रोड सहित कई इलाकों में बाइक से गश्त करते नजर आए। पुलिस उन संकरी गलियों तक भी पहुंची, जहां चार पहिया वाहन नहीं जा सकते।

उपद्रवियों के घर पहुंची पुलिस

पुलिस ने मारपीट और उपद्रव में शामिल युवकों की पहचान कर उनके घरों पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। उन्हें चेतावनी दी गई कि दोबारा ऐसी गतिविधियों में शामिल होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही परिवारों से युवाओं पर नजर रखने की अपील भी की गई।

शराब पीने और हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई

अभियान के दौरान देर रात सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे युवकों और बेवजह बाइक से घूमकर हुड़दंग मचा रहे लोगों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने कई युवकों को रोककर समझाइश दी, जबकि कुछ से उठक-बैठक भी कराई गई।

पुलिस बोली- लगातार जारी रहेगा अभियान

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने कहा कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिन इलाकों से गुंडागर्दी की शिकायतें मिल रही हैं, वहां विशेष रूप से बाइक पेट्रोलिंग कर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जा रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677