पणजी,एजेंसी। गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट होने से 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। मरने वालों में 4 टूरिस्ट और 14 स्टाफ शामिल हैं, जबकि 7 लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
गोवा पुलिस ने क्लब के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक क्लब में करीब 12 बजे सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। यह इतना जोरदार था कि कुछ ही मिनटों में आग पूरे क्लब में फैल गई। फायर ब्रिगेड ने काफी देर की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया।
घटना की सूचना मिलते ही CM प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो मौके पर पहुंचे। CM ने बताया कि 3 लोगों की मौत जलने और बाकी की मौत दम घुटने से हुई है। हादसे की पूरी जांच होगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि क्लब में फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं किया गया था। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और फोरेंसिक (FSL) टीम आग की असली वजह की जांच कर रही है।
वहीं, प्रधानमंत्री ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों को लिए 2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है।
घटना से जुड़ी तस्वीरें…
आग लगने के वक्त क्लब में डांसर और बैंड परफॉर्मेंस दे रहे थे।
आग लगने के बाद क्लब में अफरा तफरी का माहौल दिखा।
आग लगने के बाद क्लब में धुआं भरता दिखा, जिससे लोगों का दम घुटा।
पणजी से करीब 25 km दूर अरपोरा गांव में यह पॉपुलर पार्टी वेन्यू पिछले साल खुला था। आग आधी रात के बाद रोमियो लेन के पास बिर्च में लगी।
घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल भेजा गया।
आग लगने से क्लब के अंदर रखा सारा सामान जल गया।
पुलिस और जांच अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे।
किचन से शुरू हुई आग, सीढ़ियों पर मिले शव
गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने बताया कि 25 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों में ज्यादातर क्लब में काम करने वाले कर्मचारी थे। डीजीपी ने कहा- आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर में बनी रसोई से क्लब के दूसरे हिस्सों में फैली। इसलिए सबसे ज्यादा शव किचन एरिया से मिले हैं। भागने की कोशिश में दो लोगों की मौत सीढ़ियों पर हुई।
चश्मदीद बोलीं- लोग ग्राउंड फ्लोर के किचन में फंसे
चश्मदीद फातिमा शेख के मुताबिक, आग लगते ही अंदर जोरदार भगदड़ मच गई। उस समय क्लब में वीकेंड पार्टी चल रही थी और करीब 100 लोग डांस फ्लोर पर थे। जैसे ही धुआं और लपटें दिखीं, कई लोग घबराकर नीचे की ओर भागे और गलती से ग्राउंड फ्लोर के किचन में पहुंच गए। वहां पहले से मौजूद स्टाफ भी फंस गया। फातिमा ने बताया,
बाहर निकलने का रास्ता बहुत संकरा था, जिससे लोग बाहर नहीं निकल पाए। कुछ ही मिनटों में पूरा क्लब आग की लपटों में घिर गया, वहां पाम लीव्स से सजावट की गई थी, जो तुरंत जल गई। कई लोग जैसे-तैसे बाहर निकले, लेकिन कुछ अंदर ही रह गए।
CM सावंत बोले- जिम्मेदारों पर एक्शन लेंगे
CM सावंत ने X पर पोस्ट कर बताया कि आज का दिन गोवा के लिए बहुत दुखद है। अरपोरा में लगी भीषण आग में 23 लोगों की मौत हो गई। मैं बेहद दुखी हूं और इस कठिन समय में सभी पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने मौके पर जाकर हालात देखे और इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
उन्होंने बताया- जांच में यह पता लगाया जाएगा कि आग कैसे लगी और क्या वहां फायर सेफ्टी और बिल्डिंग के नियमों का सही तरह पालन किया गया था या नहीं। जो भी इस घटना के लिए जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी तरह की लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
घटना पर किसने क्या कहा-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि नॉर्थ गोवा में आग लगने की दुखद घटना से बहुत दुख हुआ, जिसमें कई कीमती जानें गईं। दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। इस मुश्किल समय में उन्हें हिम्मत मिले। मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि लोकल एडमिनिस्ट्रेशन बचाव और राहत का काम कर रहा है और प्रभावित लोगों को जरूरी देखभाल दे रहा है। जिन लोगों की जान गई, उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है और घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।
लोकसभा में नेत विपक्ष राहुल गांधी ने X पर पोस्ट कर हादसे पर दुख जताया। उन्होंने लिखा- यह सिर्फ एक हादसा नहीं सुरक्षा और शासन की क्रिमिनल नाकामी है। एक पूरी, ट्रांसपेरेंट जांच से जवाबदेही तय होनी चाहिए और यह पक्का होना चाहिए कि ऐसी रोकी जा सकने वाली दुखद घटनाएं दोबारा न हों।
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ऐसी दुखद घटनाओं की पूरी जांच, सख्त जवाबदेही तय होनी चाहिए। मैं वहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी अपील करता हूं कि वे प्रभावित परिवारों को हर मुमकिन मदद दें और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहें।
BJP MLA ने क्लबों का सेफ्टी ऑडिट कराने की मांग की
BJP MLA माइकल लोबो ने कहा कि राज्य के सभी क्लबों का सेफ्टी ऑडिट करवाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि टूरिस्ट गोवा को हमेशा एक सुरक्षित जगह मानते हैं, लेकिन इस घटना बहुत चिंताजनक है और आगे ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने जोर दिया कि टूरिस्ट और इन क्लबों में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा सबसे अहम है। लोबो ने बताया कि हादसे में ज्यादातर लोग बेसमेंट की तरफ भागते समय दम घुटने से मारे गए।
नई दिल्ली, एजेंसी। गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने शनिवार को बताया कि कंपनी IIT खड़गपुर को 5 मिलियन डॉलर की मदद देगी। इससे भारतीय भाषाओं, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में IIT खड़गपुर के बेहतरीन कामों को गति मिलेगी और एडवांस्ड AI रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के उस विजन को लागू करने में मदद करेंगे, जिसके तहत भारत में हर व्यक्ति तक AI के फायदे पहुंच सकें। IIT खड़गपुर के पूर्व छात्र पिचाई ने कहा कि संस्थान भारतीय भाषाओं, कृषि और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अग्रणी काम कर रहा है और यह साझेदारी उस काम के प्रभाव को और बढ़ाने में मदद करेगी। उन्होंने आगे कहा कि इस पहल से AI के क्षेत्र में अगली पीढ़ी के टैलेंट को तैयार करने में मदद मिलेगी। साथ ही, यह सुनिश्चित करने के व्यापक प्रयासों को भी समर्थन मिलेगा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लाभ पूरे देश के लोगों तक पहुंचें।
यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब वैश्विक टेक्नोलॉजी कंपनियां और शैक्षणिक संस्थान AI रिसर्च और वर्कफोर्स डेवलपमेंट में निवेश बढ़ा रहे हैं। भारत भी खुद को एक ग्लोबल इनोवेशन हब के रूप में मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। यह फंडिंग तीन मुख्य क्षेत्रों में लगाई जाएगी-एडवांस्ड AI रिसर्च, शैक्षिक अवसर और पूरे संस्थान में AI क्षमता का विकास। कंपनी के अनुसार, इस पहल के तहत IIT खड़गपुर के शोधकर्ता और छात्र ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे, जिनका मकसद AI का इस्तेमाल करके भारतीय भाषाओं, मैटेरियल साइंस, कृषि और शैक्षिक तकनीक से जुड़ी वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का समाधान करना है।
यह साझेदारी छात्रों, फैकल्टी सदस्यों और शिक्षकों के लिए AI ट्रेनिंग और पाठ्यक्रम (curriculum) के विस्तार में मदद करेगी। साथ ही, यह संस्थान के AI फ्रेमवर्क और टूल्स को बेहतर बनाकर इसके व्यापक तकनीकी इकोसिस्टम को मजबूत करेगी। गूगल ने कहा कि यह फंडिंग शैक्षणिक संस्थानों के साथ मिलकर काम करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, ताकि AI-आधारित इनोवेशन को आगे बढ़ाया जा सके और ऐसे समाधान तैयार किए जा सकें जिनका समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। कंपनी ने कहा, “सभी के लिए काम करने वाला AI बनाने के लिए गहरे सहयोग और मजबूत शैक्षणिक नेतृत्व की जरूरत होती है। इस फंड के जरिए, हमें IIT खड़गपुर को ‘एप्लाइड AI रिसर्च’ और तकनीकी समाधानों को आगे बढ़ाने में मदद करने पर गर्व है। इससे भारत और उसके बाहर के समुदायों को फायदा मिलेगा।”
नई दिल्ली, एजेंसी। आज, शनिवार 21 नवंबर 2026 को सर्राफा बाजार से आम ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर आई है। भारत में सोने की कीमतों में लगातार छठे दिन गिरावट जारी रही। आज शनिवार को 24-कैरेट, 22-कैरेट और 18-कैरेट सोने की कीमतों में 3,700 रुपये से लेकर 4,900 रुपये (प्रति 100 ग्राम) तक की कटौती दर्ज की गई है।
दुनिया भर में कीमती धातुओं के लिए यह पिछले आठ महीनों का सबसे खराब हफ्ता रहा है। स्पॉट गोल्ड की कीमत लगभग 3,450 डॉलर प्रति औंस है, जो सितंबर 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है। दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना बढ़कर 99% हो गई है, जिससे अमेरिकी डॉलर 19 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। 16 नवंबर से 21 नवंबर के बीच, 24-कैरेट सोने की कीमत में 10 ग्राम पर 12,540 रुपये और 100 ग्राम पर 1,25,400 रुपये की भारी गिरावट आई है।
सोने का हाल- इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना करीब 9% टूटकर 3,550 डॉलर प्रति औंस के नीचे चला गया, जो सितंबर 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है। इसका सीधा असर घरेलू वायदा बाजार (MCX) पर पड़ा है, जहां सोना 1,22,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है।
चांदी की चमक भी फीकी- सोने के साथ-साथ चांदी में भी इस सप्ताह 13% से अधिक की बड़ी गिरावट आई है। वैश्विक बाजार में चांदी 42 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गई है, जबकि MCX पर यह 1,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे फिसल गई है। पिछले एक महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो चांदी की कीमतों में कुल 25% से ज्यादा की भारी गिरावट दर्ज की जा चुकी है।
भारत में आज (21 नवंबर 2026) सोने के ताजा भाव शनिवार को घरेलू बाजार में शुद्ध सोने (24 कैरेट) के दाम 100 ग्राम पर 4,900 रुपये घटकर 12,50,800 रुपये पर आ गए हैं, जबकि 10 ग्राम सोने के लिए ग्राहकों को 490 रुपये कम यानी 1,25,080 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, जेवराती सोने (22 कैरेट) की कीमत 100 ग्राम पर 4,500 रुपये गिरकर 11,46,500 रुपये और 10 ग्राम पर 450 रुपये कम होकर 1,14,650 रुपये हो गई है। इसके अलावा, 18 कैरेट सोने का भाव 100 ग्राम पर 3,700 रुपये घटकर 9,38,100 रुपये और 10 ग्राम पर 370 रुपये गिरकर 9,3810 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।
पिछले 6 दिनों में कब-कितना टूटा 24 कैरेट सोना? इस पूरे हफ्ते बाजार में लगातार गिरावट का ट्रेंड देखने को मिला। 16 से 21 नवंबर के बीच 999 शुद्धता वाले सोने में प्रति 10 ग्राम पर कुल 12,540 रुपये और प्रति 100 ग्राम पर 1,25,400 रुपये की कमी आई है: 16 नवंबर: 100 ग्राम पर रू.8,200 की गिरावट। 17 नवंबर: 100 ग्राम पर रू.7,600 की कमी। 18 नवंबर: 100 ग्राम पर रू.27,800 (10 ग्राम पर रू.2,780) की गिरावट। 19 नवंबर: 100 ग्राम पर रू.25,700 (10 ग्राम पर रू.2,570) की कमी। 20 नवंबर: एक ही दिन में सबसे बड़ी गिरावट, 100 ग्राम पर रू.51,200 (10 ग्राम पर रू.5,120) सस्ता हुआ सोना। 21 नवंबर: 100 ग्राम पर रू.4,900 (10 ग्राम पर रू.490) की और गिरावट।
झाँसी की धरा ने जन्मा, एक अदभुत वीर कहानी को, झलकारी बाई नाम मिला, भारत की स्वाभिमानी को। साहस उनकी ढाल बना था, निडर हृदय, तलवार हाथ, देशभक्ति का दीप जला, लड़ी दुश्मनों से दिन व रात।
रानी लक्ष्मीबाई की ‘संगिनी’, रणभूमि में बनीं मिसाल, शत्रु को भ्रमित कर दिखाया, वीरता में अद्भुत कमाल। नारी सिर्फ कोमलता नहीं, नारी शक्ति, नारी अभिमान, झलकारी ने अपने कर्मों से, लिखा साहस का विधान।
मिट्टी के प्रति समर्पण, आज भी हमें नव राह दिखाए, स्वाभिमान एवं त्याग गाथा, हर पीढ़ी के मन में गाए। उनको जयंती पे नमन वीरांगना, तेरी गाथा अमर रहे, भारत माता के वीर सपूतों में, तेरा नाम उज्ज्वल रहे।
संजय एम तराणेकर (कवि, लेखक व समीक्षक) इन्दौर-452011 (मध्य प्रदेश) मो. 98260 25986