कोरबा
डिजिटल जनगणना-2027ः कोरबा जिले में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
कोरबा। जनगणना-2027 के प्रथम चरण को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए कोरबा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 23 से 25 मार्च तक चलने वाले इस शिविर में फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना की बारीकियों और तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान रायपुर जनगणना निदेशालय से आए मास्टर ट्रेनर बैद्यनाथ कुमार और जिले के नामित मास्टर ट्रेनर डॉ. विजय शर्मा द्वारा नगरीय प्रभार के सभी ट्रेनर्स को विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

जिला जनगणना अधिकारी ओंकार यादव ने इस अवसर पर उपस्थित प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए आगामी जनगणना की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी, जो इसे पिछली प्रक्रियाओं से अधिक सटीक और आधुनिक बनाएगी। जनगणना-2027 की एक प्रमुख विशेषता ’स्व-गणना’ का प्रावधान है। इसके अंतर्गत आम नागरिक स्वयं पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे, जिससे डेटा संकलन की प्रक्रिया अधिक सुगम और पारदर्शी होगी।

कोरबा जिले के विभिन्न नगरीय निकायों-नगर पालिक निगम कोरबा, नगर पालिका परिषद दीपका, कटघोरा, बाकी मोंगरा और नगर पंचायत छुरीकला के कुल 22 फील्ड ट्रेनर्स इस प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। ये प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर्स आगे चलकर मैदानी स्तर पर प्रगणकों और सुपरवाइजरों को विधिवत प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। प्रशिक्षण सत्र में जनगणना-2027 के व्यावहारिक क्रियान्वयन के साथ-साथ विशेष रूप से एचएलओ ऐप के उपयोग और उसके विभिन्न तकनीकी चरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ताकि फील्ड स्तर पर डेटा प्रविष्टि में कोई त्रुटि न हो।

कोरबा
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्ण दास पहुंचे कोरबा, बदलते दौर में पत्रकारिता पर दिया व्याख्यान
कोरबा। बदलते दौर में मीडिया की जिम्मेदारी, पत्रकारिता की विश्वसनीयता और समाज में संवाद की भूमिका को लेकर कोरबा प्रेस क्लब ने कार्यक्रम का आयोजन किया। टीपी नगर स्थित कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गंभीर चर्चा हुई, जिसमें लोकतंत्र में मीडिया की अहम भूमिका को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सलाहकार एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सलाहकार आर कृष्ण दास रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर श्री दास ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसके उपरांत उन्होंने छत्तीसगढ़ में मीडिया की भूमिका विषय पर अपना संबोधन देते हुए कहा कि मीडिया केवल खबरों का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक और जिम्मेदार बनाने की ताकत भी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारों की बड़ी भूमिका होती है और निष्पक्ष, तथ्यपरक व जिम्मेदार पत्रकारिता आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। न्होंने पत्रकारों से सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देने और सकारात्मक संवाद को आगे बढ़ाने की अपील की। कार्यक्रम में कोरबा प्रेस क्लब के पदाधिकारी, जिले के वरिष्ठ पत्रकार, युवा मीडिया कर्मी और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान मीडिया के बदलते स्वरूप, डिजिटल प्लेटफॉर्म की बढ़ती चुनौती और पत्रकारिता की विश्वसनीयता जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के अंत में कोरबा प्रेस क्लब के वरिष्ठ पत्रकार व कोरबा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने शाल व श्रीफल से श्री दास का सम्मान किया।

कोरबा
सुशासन तिहार 2026 के तहत चुइया में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित
विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर हितग्राहियों को दी गई योजनाओं की जानकारी एवं लाभ
शिविर में 370 आवेदनों का हुआ निराकरण
कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम चुइया में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। शिविर में 1114 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें से 370 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

सुशासन तिहार शिविर में अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती बीजमती राठिया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या देवी, हरिशंकर यादव, श्रीमती कुंती चन्द्रा सहित अन्य जन प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में प्रदेश में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान में दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण आसान हो गया है। शिविर में सभी अधिकारियों की उपस्थिति रहती है। इसके अलावा जरूरतमंद हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के तहत लाभान्वित भी किया जा रहा है।

शिविर में सभी विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गए, जहां विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शासन की योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभ संबंधी विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की। स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य, कृषि, राजस्व, श्रम, शिक्षा, विद्युत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित अन्य विभागों ने अपनी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए नागरिकों को जागरूक किया।

जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास की चाबी सौंपी गई तथा मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किए गए। इसके साथ ही अन्य योजनाओं के अंतर्गत भी पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया गया। इस अवसर पर जनपद सीईओ खगेष निर्मलकर सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
कोरबा
सुशासन तिहार शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने का सशक्त माध्यम
ग्राम पंचायत चोढा में सुशासन शिविर का किया गया आयोजन

कोरबा। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत चोढा में आज बहुउद्देशीय शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक कटघोरा प्रेमचन्द्र पटेल द्वारा किया गया। विशेष अतिथि के रूप में अध्यक्ष जनपद पंचायत पाली श्रीमती पूर्णिमा शोभा सिंह जगत तथा जनपद सदस्य श्रीमती अंजली कौशल श्रीवास और श्रीमती गंगोत्री चन्द्रपाल मरार उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत चोढा की सरपंच श्रीमती सुनीता करपे ने की। इसके साथ ही मुरली, बोईदा, अण्डीकछार, रामपुर, उतरदा और नेवसा पंचायतों के सरपंच भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कृषि विभाग द्वारा शाकाम्भरी योजना के अंतर्गत हितग्राही किताब सिंह, घासीराम को डीजल पंप उपलब्ध कराया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सात हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग ने छह हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश और एक हितग्राही को श्रवण यंत्र प्रदान किया। राजस्व विभाग द्वारा छह हितग्राहियों को डिजिटल किसान किताब और चार हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र की पर्ची प्रदान की गई।

शिविर में कुल 576 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 153 का त्वरित निराकरण किया गया। क्लस्टर में सम्मिलित ग्राम पंचायतों में चोढा, मुरली, बोईदा, अण्डीकछार, रामपुर, सिरली, कसियाडीह, उतरदा और नेवसा शामिल रहे।
मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविरों से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर सभी विभागों की सेवाएं और जानकारी आसानी से प्राप्त होती है। जो नागरिक जिला या जनपद स्तर तक नहीं जा पाते, उन्हें शिविरों के माध्यम से योजनाओं का सीधा लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि शिविर अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाने का सशक्त माध्यम है।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए और विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
