Connect with us

कोरबा

माय भारत युवा कार्यक्रम“ अंतर्गत  ”नशामुक्त भारत अभियान -2026“ जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता- ”युवा की उड़ान – नशा मुक्त भारत का निर्माण“ थीम पर सफलतापूर्वक हुई संपन्न

Published

on

कोरबा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोरबा जिले में कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में ”माय भारत युवा कार्यक्रम“ का प्रभावी संचालन किया जा रहा हैं।

इस कड़ी में ”माय भारत युवा कार्यक्रम“ के अंतर्गत 27 जुलाई को  नशामुक्त भारत अभियान-2026  ”युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण“ थीम पर जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
कार्यक्रम के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आशुतोष पाण्डेय (आईएएस) आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा उपस्थित थे। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने सभी प्रतिभागियों एवं युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए ”युवा शक्ति“ का महत्व बताया तथा युवाओं की ऊर्जा को देश और राष्ट्र के विकास में लगाते हुए स्वयं का भविष्य संवर्धन करने के लिए प्रेरित किए। उन्होंने युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र के उन्नति के लिए सर्वोपरि बताया।

जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन सत्र में युवाओं को सम्बोधित करते हुए ”माय भारत युवा कार्यक्रम“ के जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने जिले में संचालित किए जा रहे ”माय भारत युवा कार्यक्रम“ के राष्ट्रीय महत्व तथा उद्देश्यों के बारें में विस्तार से बताया। जिला नोडल अधिकारी श्री सिंह ने कहा कि जिले के शहरी- ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं एवं छात्र-छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं हैं, युवाओं के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को एक नया आयाम देने के लिए उन्हें ”माय भारत युवा कार्यक्रम“ का सशक्त प्लेटफार्म प्रदान किया जा रहा हैं। जहां युवा, छात्र-छात्राएं नशे के दुष्परिणाम को समझ कर, नशे से दूर रहकर ”नशा मुक्त भारत“ के नव निर्माण के लिए अपनी सकारात्मक ऊर्जा को लगा रहें हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रतीक चतुर्वेदी नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा ने युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने कैरियर को संवारने के लिए प्रेरित किये। उन्होंने ”माय भारत युवा कार्यक्रम“ की सराहना करते हुए पुलिस का पूर्ण सहयोग देने की बात कहीं।
इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। इस अवसर पर अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।
उद्घाटन सत्र में जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह के द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए ”नशामुक्त प्रतिज्ञा“ दिलाई गई। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी सुश्री ईशा गौतम ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए माय भारत युवा कार्यक्रम से जुड़ने के लिए कहा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बजरंग अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल सभा कोरबा, गोपाल अग्रवाल अध्यक्ष शिक्षण समिति श्रीअग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा, दीपक अग्रवाल सचिव शिक्षण समिति श्रीअग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा,श्री छेदीलाल अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष शिक्षण समिति श्रीअग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा, विक्रम अग्रवाल अध्यक्ष शिक्षण समिति श्रीअग्रसेन विद्यालय कोरबा, डॉ मनोज कुमार झा प्राचार्य श्रीअग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा उपस्थित थे।
जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के द्वारा सभी विधाओं में प्रतिभागियों तथा विजेता रहें छात्र-छात्राओं, युवाओं को प्रमाणपत्र एवं मोमेंटो भेंट कर पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह एवं जिला युवा अधिकारी सुश्री ईशा गौतम ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के सभी विधाओं में चयनित हुए प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कोरबा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
समापन सत्र में उमंग दिव्यांग विद्यालय कोरबा के बच्चों के द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई। मंच संचालन डॉ. रुचिका कल्ला सहायक प्राध्यापक श्रीअग्रसेन कन्या महाविद्यालय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. बी.एल.साय प्राध्यापक ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज कोरबा ने आभार प्रदर्शन किया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में डॉ. अर्चना दीवान सहायक प्राध्यापक शासकीय प्यारे लाल कंवर महाविद्यालय भैसमा,डॉ. मधु कंवर सहायक प्राध्यापक, डॉ. अजय पटेल सहायक प्राध्यापक ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज कोरबा, डॉ.किरण बाजपेई सहायक प्राध्यापक, डॉ. शकुंतला जायसवाल सहायक प्राध्यापक श्रीअग्रसेन कन्या महाविद्यालय, डॉ.वर्षा सिंह तंवर सहायक प्राध्यापक मिनी माता कन्या महाविद्यालय, सहायक प्राध्यापक डॉ रश्मि शुक्ला कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा, डॉ. कार्तिकेश्वर दुबे सहायक प्राध्यापक शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय हरदीबाजार सहित अन्य महाविद्यालयों, विद्यालयों से आये हुए सहायक प्राध्यापकगण,प्रभारी शिक्षकगण, युवा छात्र-छात्राएं, ”माय भारत यूथ वालेंटिययर्स“,  समाजसेवीजन एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

बांस शिल्प के लिए बिरहोर परिवारों को दिया जा रहा कौशल उन्नयन प्रशिक्षण

Published

on

परंपरागत हुनर के साथ आधुनिक उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण,आजीविका के नए अवसर सृजित करने की पहल

कोरबा, 13 सितंबर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) परिवारों को आजीविका से जोड़ने और उनकी पारंपरिक कला एवं कौशल को रोजगार के बेहतर अवसरों में परिवर्तित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत कोनकोना के आश्रित ग्राम समेलीभाटा में निवासरत बिरहोर परिवारों को बांस कला का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 10 से 19 सितंबर तक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान(आरसेटी)कोरबा के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।

समेलीभाटा के बिरहोर परिवार लंबे समय से पारंपरिक रूप से बांस शिल्प निर्माण का कार्य करते आ रहे हैं। इनके द्वारा बांस से टोकनी, सूपा, झापी सहित विभिन्न उपयोगी वस्तुएं तैयार कर स्थानीय हाट-बाजारों में विक्रय की जाती हैं। हालांकि पारंपरिक उत्पादों तक सीमित बाजार और उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण कारीगरों को अपनी मेहनत के अनुरूप पर्याप्त आमदनी प्राप्त नहीं हो पाती। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा इन परिवारों के पारंपरिक हुनर को आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप विकसित करने की पहल की गई है।

प्रशिक्षण के दौरान बांस शिल्पकारों को पारंपरिक उत्पादों के साथ-साथ आधुनिक एवं आकर्षक सजावटी वस्तुएं तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें आकर्षक गुलदस्ते, सीनरी, झालर तथा अन्य उपयोगी एवं सजावटी बांस उत्पाद शामिल हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य बांस शिल्पकारों के कौशल में निखार लाते हुए उनके उत्पादों में विविधता, गुणवत्ता और आकर्षण बढ़ाना है, ताकि वे स्थानीय स्तर से आगे बढ़कर व्यापक बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार कर सकें।

जिला प्रशासन की इस पहल से बिरहोर परिवारों की पारंपरिक कला को संरक्षित करने के साथ ही उसे आय के स्थायी एवं बेहतर माध्यम के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षण के पश्चात राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से इन परिवारों द्वारा तैयार उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। इससे बांस शिल्पकारों को अपने उत्पादों के बेहतर मूल्य प्राप्त करने, बाजार से सीधे जुड़ने तथा अपनी आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे।

Continue Reading

कोरबा

पाली के राजा का भव्य आगमन कल

Published

on

शांति नगर में गणेशोत्सव समिति द्वारा गणेश चतुर्थी मनाने तैयारी पूरी
कोरबा/पाली। कल 14 सितम्बर को पूरे भारत वर्ष में गणेश चतुर्थी की धूम रहेगी। जिले में विभिन्न गणेशोत्सव समितियों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी कड़ी में कल गणेश चतुर्थी पर पाली के राजा का भी भव्य और दिव्य आगमन होगा।

गणेशोत्सव समिति शांति नगर पाली के आयोजकों ने बताया कि कल 14 सितम्बर सोमवार को लालबाग के राजा की प्रतिमा बड़े धूमधाम से मंत्रोच्चार के साथ विराजित की जाएगी। भगवान श्रीगणेश की भव्य प्रतिमा पाली के राजा का शुभ आगमन संध्या 7.00 बजे होगा और पाली मुख्य बाजार से कार्यक्रम स्थल तक रैली की शक्ल में आकर्षक आतिशबाजी, आकर्षक एसएफएक्स एवं धूमाल के साथ लाई जाएगी और पंडित जी के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ विघ्रहर्ता की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
आयोजन समिति ने इस भव्य आयोजन में सभी क्षेत्र वासियों को सादर आमंत्रित किया है और पाली के राजा की आगमन रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।

Continue Reading

कोरबा

शराब पीने के लिए पैसे मांगे, मना करने पर युवक से मारपीट एवं जान से मारने की धमकी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Published

on

कोरबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए गुंडा बदमाश प्रकरण की कार्रवाई भी प्रस्तावित

कोरबा। थाना उरगा क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने, पैसे देने से मना करने पर युवक के साथ मारपीट करने तथा बाद में उसके घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोरबा पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर की मारपीट

दिनांक 10.09.2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे प्रार्थी संतोष राठौर निवासी फरसवानी अपने दोस्तों के साथ पार्टी में जाने के लिए निकला था। इसी दौरान आरोपीगण द्वारा उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपीगण द्वारा उसके साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की गई।घटना के कुछ समय बाद आरोपीगण पुनः रात्रि लगभग 12:30 बजे प्रार्थी के घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की घटना में प्रार्थी के हाथ में चोट आई।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 507/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 126(2), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना उरगा पुलिस द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को सक्रिय किया गया। लगातार पतासाजी के दौरान मुख्य आरोपी के अपने सकुनत पर मौजूद होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश देकर ज्ञान प्रसाद राठौर पिता लखन लाल राठौर, उम्र 21 वर्ष, निवासी फरसवानी, थाना उरगा, जिला कोरबा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BW 0830 को विधिवत जब्त किया गया।

आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए गुंडा बदमाश प्रकरण की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार आरोपी ज्ञान राठौर पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण में संलिप्त रहा है तथा हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी कुछ दिन पूर्व ही जेल से बाहर आया था और उसके विरुद्ध पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।वर्तमान घटना में पुनः आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने तथा उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध गुंडा बदमाश प्रकरण तैयार कर कार्रवाई हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। पुलिस द्वारा आरोपी की पूर्व आपराधिक गतिविधियों एवं वर्तमान प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।

आरोपी न्यायिक रिमांड पर

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर दिनांक 12.09.2026 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।प्रकरण में विवेचना जारी है तथा घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

कोरबा पुलिस की स्पष्ट नीति — अपराध एवं आपराधिक प्रवृत्ति पर प्रभावी कार्रवाई
कोरबा पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रतिबंधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677