Connect with us

कोरबा

शहर के विकास में डीएमएफ फण्ड की होगी बड़ी भागीदारी

Published

on

कोरबा विधानसभा में 399 कार्यों के लिये 157 करोड़ 69 लाख की मिली स्वीकृति

नपानि क्षेत्र कोरबा में विभिन्न स्थानों में सामुदायिक भवन,नाली,अहाता एवं अन्य कार्य होंगे

92 नवीन आंगनबाड़ी भवन, 40 नवीन प्राथमिक/माध्यमिक शाला भवन का होगा निर्माण

शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े विकास कार्य के लिए राशि स्वीकृत

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश और केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कलेक्टर एवं अध्यक्ष अजीत वसंत ने जिला खनिज न्यास संस्थान (डीएमएफ) से कोरबा विधानसभा क्षेत्र में 399 विकास कार्यों के लिए 157 करोड़ 69 लाख 12 हजार 830 रुपये की स्वीकृति दी है। विगत 20 से 21 माह के बीच कलेक्टर एवं अध्यक्ष डीएमएफ द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के मांग के आधार पर तथा शासन की मंशानुसार बड़ी राशि की स्वीकृति प्रदान किये जाने से शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी सुविधाएं और जनसुविधाओं का व्यापक विकास सुनिश्चित होगा।
डीएमएफ से प्राप्त स्वीकृति में अनेक बड़े कार्य भी शामिल है। ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक तक 2.84 कि.मी. दो लेन सीसी रोड निर्माण 29.42 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इस कार्य से मुख्य शहरी मार्गों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और वाहनों का सुचारू संचालन सुनिश्चित होगा। इसी तरह शहर में यातायात और सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए सुनालिया ज्वेलर्स के पास रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण एवं मुआवजा वितरण हेतु 18.82 करोड़, नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण (92 भवन) के लिए 12.01 करोड़, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए शासकीय स्कूलों में मानदेय शिक्षकों की भर्ती हेतु 10.34 करोड़, जी.एन.एम. स्कूल एवं हॉस्टल का शेष निर्माण कार्य हेतु 4.70 करोड़, शहरी स्वच्छता और कचरा प्रबंधन में सुधार के लिए नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में ई-कार्ट गार्बेज रिक्शा प्रदाय कार्य हेतु 2.84 करोड़, शिक्षा क्षेत्र में अन्य कार्य 30 नवीन प्राथमिक शाला भवन हेतु 5.16 करोड़, 10 नवीन माध्यमिक शाला भवन 1.67 करोड़, 71 किचन शेड निर्माण, 18 स्कूलों में अहाता निर्माण, डाइट भवन कोरबा के 11 कार्य 1.18 करोड़, 12 महाविद्यालयों में अतिरिक्त भवन, हॉस्टल व सामग्री क्रय 6.26 करोड़, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कोरबा में निर्माण कार्य 97.60 लाख की स्वीकृति शामिल है। कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य हेतु बच्चों के टीकाकरण, क्षय रोग जांच, संसाधन भर्ती एवं स्वास्थ्य भवन उन्नयन 3.12 करोड़, विशेषज्ञ चिकित्सक एवं चिकित्सा शिक्षकों की भर्ती (3 कार्य) 6.27 करोड़, स्वास्थ्य कर्मियों के आवासीय भवन निर्माण 98.69 लाख, ट्रामा सेंटर में उन्नयन कार्य 54.59 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। शहरी और ग्रामीण अवसंरचना अंतर्गत सामुदायिक भवन, नाली, अहाता एवं अन्य कार्य (191 कार्य) 24.12 करोड़, पुलिस कार्यालय में जनरेटर स्थापना 61.84 लाख, कन्वेन्शनल हॉल में अहाता और हाई मास्ट लाइट 91.56 लाख, कृषि और पशु चिकित्सा कार्य, 174 कृषि पंपों का विद्युतिकरण हेतु 1.73 करोड़, पशु चिकित्सक भर्ती, मिट्टी परीक्षण, डेयरी कार्य 57.48 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।
कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि डीएमएफ फंड का उपयोग कोरबा विधानसभा क्षेत्र के संतुलित विकास और नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए किया जा रहा है।
सभी 399 कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

श्री सप्तदेव मंदिर में आँवला नवमी उत्सव, माँ श्री राणी सती दादी का जन्मोत्सव एवं संगीतमय मंगलपाठ श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न

Published

on

कोरबा। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी, दिनांक 18 नवंबर 2026, बुधवार को श्री सप्तदेव मंदिर महिला मंडल समिति एवं छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल महिला मंडल समिति के द्वारा श्री सप्तदेव मंदिर में आँवला नवमी का पावन उत्सव बड़े ही श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिला मंडल की सदस्यों ने आँवले के वृक्ष के नीचे प्रातः विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा ब्राहणों को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विदित ही है कि आँवला नवमी का दिन माँ श्री राणी सती दादी का जन्म हुआ था। अतः इसी परंपरा के अनुरूप मंदिर परिसर में दादीजी का जन्मोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिला मंडल समिति की सदस्यों ने कोलकोता से पधारे धर्मपरायण प्रदीप टिबडेवाल एवं मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में केक काटकर माँ श्री राणी सती दादी का जन्मोत्सव मनाया तथा उपस्थित समस्त दादी भक्तों का मुँह मीठा कराया।

कार्यक्रम के अंतर्गत सायं 3.00 बजे से शुभम गोयल एंड पार्टी, कोरबा द्वारा माँ श्री राणी सती दादी का संगीतमय मंगलपाठ प्रस्तुत किया गया, जो सायं 6.00 बजे तक चला। शुभम गोयल के द्वारा प्रस्तुत संगीतमय मंगलपाठ का सभी दादी भक्तों ने आनंद लिया। इसके पश्चात सायं 6.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्रीमती श्यामा टिबडेवाल, विद्या अग्रवाल, प्रेमा अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल, किरण मोदी, प्रीति मोदी, राजा मोदी, सरला मित्तल, विधि अग्रवाल एवं सोनू अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति थी।

अशोक मोदी जी ने उपस्थित समस्त दादी भक्तों एवं नगरवासियों को आँवला नवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित करते हुए माँ श्री राणी सती दादी से सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।

Continue Reading

कोरबा

हंसी-ठहाकों, व्यंग्य बाण और श्रृंगार की कविताओं से गूंजता रहा ओपन थिएटर

Published

on

कोरबा। हंसी के ठहाके, व्यंग्य के तीखे बाण, गीतों की मिठास और श्रृंगार रस की कविताएं… बुधवार की शाम निहारिका स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन एयर ऑडिटोरियम में साहित्य और मनोरंजन का खूबसूरत संगम देखने को मिला। मौका था अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन-2026 का, जहां देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को देर तक बांधे रखा।

कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ की थीम पर आयोजित इस काव्य संध्या में कवियों ने हास्य, व्यंग्य, गीत और श्रृंगार की प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत कर दिया। कभी कविताओं पर जमकर ठहाके गूंजे तो कभी गीतों और भावपूर्ण रचनाओं ने श्रोताओं को भावनाओं से जोड़ा।

कार्यक्रम के प्रारंभ में आमंत्रित सभी कवियों का बैज लगाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके बाद मां सरस्वती का स्मरण करते हुए गीतकार मीर अली मीर ने अपनी प्रस्तुति के साथ काव्य सम्मेलन का शुभारंभ कराया।

कवि सम्मेलन में प्रयागराज के अखिलेश द्विवेदी ने हास्य कविताओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। रायपुर के गीतकार मीर अली मीर ने गीतों की प्रस्तुतियों से समां बांधा। पश्चिम बंगाल से पहुंचे पवन बांके बिहारी ने हास्य काव्य के जरिए माहौल में रंग भरा, वहीं कटनी की प्रियंका मिश्रा ने श्रृंगार रस की कविताओं से काव्य संध्या को खास बना दिया।

कोरबा के हिरामणी वैष्णव, बिलाईगढ़ के शशि भूषण स्नेही और बरमकेला के कमलेश यादव ‘धाकड़’ ने भी अपनी हास्य रचनाओं से श्रोताओं को खूब हंसाया। कवियों की एक के बाद एक प्रस्तुतियों के साथ ओपन थिएटर देर तक तालियों और ठहाकों से गूंजता रहा।

कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र पांडेय, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह तथा जिला अध्यक्ष नरेंद्र मोदी विचार मंच सोनू पांडेय सहित अन्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति रही। अतिथियों ने भी पूरे काव्य सम्मेलन का आनंद लिया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर आमंत्रित कवियों को आयोजन समिति की ओर से महापौर के हाथों स्मृति-चिह्न भेंट करा कर सम्मानित किया गया। महापौर संजू देवी राजपूत को आयोजक परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। आमंत्रित अतिथियों का भी स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, वरिष्ठ पत्रकार किशोर शर्मा, भारत विकास परिषद के महेश गुप्ता, नगर निगम के सचिव रामेश्वर कंवर, अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, जिला अध्यक्ष विपेंद्र साहू
सहित गणमान्यजन भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन को सफल बनाने में राजेन्द्र जायसवाल, रंजन प्रसाद, पुरुषोत्तम दुबे और ओम गवेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन की सफलता में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आयोजन समिति ने आभार व्यक्त किया।
काव्य, हास्य, व्यंग्य, गीत और श्रृंगार से सजी यह शाम कोरबा के साहित्यप्रेमियों के लिए यादगार बन गई। कवियों की प्रस्तुतियों पर श्रोताओं की जोरदार तालियां और ठहाके पूरे आयोजन की सफलता की गवाही देते रहे।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा पहुंचे कवियों का अभिनंदन किया छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने

Published

on

कोरबा। 18 नवम्बर को घंटाघर स्थित अम्बेडकर ओपन थियेटर में हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में देर तक दर्शकों एवं श्रोतागणों ने हास्य और व्यंग्य कविताओं का आनंद लिया। कार्तिक शुक्ल नवमी (आंवला नवमी) की गुलाबी रात में कवियों ने श्रोताओं को जमकर हंसाया, गुदगुदाया। दर्शक दीर्घा से तालियों की गूंज दूर तक पहुंच रही थी। इसके पूर्व छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की जिला इकाई ने कोरबा पधारे कवियों का अभिनंदन किया। कवि सम्मेलन में लब्धप्रतिष्ठत हास्य कवि एवं व्यंग्य कवि अखिलेश द्विवेदी (हास्य) प्रयागराज, मीर अली मीर-गीतकार रायपुर, पवन बांके बिहारी-हास्य पश्चिम बंगाल, प्रियंका मिश्रा-श्रृंगार कटनी, हीरामणी वैष्णव-हास्य कोरबा, शशिभूषण स्नेही-हास्य बिलाईगढ़ एवं कमलेश यादव धाकड़-हास्य बरमकेला आदि ने अपनी प्रस्तुति दी। इन कवियों का अखबार वितरक संघ ने सम्मान किया और इस अवसर पर जिला इकाई के अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, संरक्षक रेश्म साहू, मीडिया प्रभारी रामायण सिंह, अनिल गिरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। कवियों ने अभिनंदन पर संघ का अभिवादन किया और कहा कि कोरबा आकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677