Connect with us

देश

राम मंदिर आंदोलन से जुड़े डॉ. रामविलास वेदांती का निधन

Published

on

रीवा में रामकथा करते वक्त तबीयत बिगड़ी, कल अयोध्या में जलसमाधि

अयोध्या,एजेंसी। राम मंदिर आंदोलन के संत और पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने मध्यप्रदेश के रीवा में दोपहर 12.20 बजे अंतिम सांस ली। वे 67 साल के थे। वेदांती की रीवा में रामकथा चल रही थी। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई।

दो दिन से उनका इलाज रीवा के एक हॉस्पिटल में चल रहा था। सोमवार सुबह तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें एयर लिफ्ट करके भोपाल एम्स ले जाने की तैयारी थी। एयर एम्बुलेंस पहुंच भी गई, लेकिन कोहरे की वजह से लैंड नहीं कर सकी।

डॉ. रामविलास दास वेदांती के उत्तराधिकारी महंत राघवेश दास वेदांती ने बताया-

महाराजजी का पार्थिव शरीर अयोध्या लाया जा रहा। महाराज जी की अंतिम यात्रा अयोध्या के हिंदू धाम से मंगलवार सुबह निकलेगी और राम मंदिर तक जाएगी। सरयू तट पर सुबह 10 बजे उन्हें जल समाधि दी जाएगी। अंतिम दर्शन के लिए देशभर से संत आएंगे।

डॉ. वेदांती का जन्म रीवा के गुढ़वा गांव में 7 अक्टूबर 1958 को हुआ था। जब वे 12 साल के थे, तब अयोध्या आ गए थे। उनका पूरा जीवन यहीं पर बीता। वे यूपी के प्रतापगढ़ और जौनपुर की मछलीशहर सीट से दो बार भाजपा के सांसद भी रहे।

डॉ. रामविलास वेदांती बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आरोपी थे। 2020 में सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था। अदालत ने कहा था- विध्वंस के पीछे कोई साजिश नहीं थी। हालांकि मीडिया इंटरव्यू में डॉ. वेदांती बार-बार यही दावा करते रहे कि उन्हें विवादित ढांचा तुड़वाया था।

डॉ. वेदांती के निधन से जुड़ी तस्वीरें –

पार्थिव शरीर को रीवा से अयोध्या लाया जाएगा। मंगलवार को सरयू नदी में जलसमाधि दी जाएगी।

पार्थिव शरीर को रीवा से अयोध्या लाया जाएगा। मंगलवार को सरयू नदी में जलसमाधि दी जाएगी।

मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने रीवा के अस्पताल में भर्ती रहे डॉ. वेदांती से मुलाकात की थी।

मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने रीवा के अस्पताल में भर्ती रहे डॉ. वेदांती से मुलाकात की थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया:राइजिंग स्टार्स एशिया कप में तिलक-कुशाग्र की सेंचुरी, प्रिंस यादव को 5 विकेट

Published

on

दोहा, एजेंसी। भारत-A ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में नेपाल को 306 रन से हरा दिया। दोहा में शुक्रवार को नेपाल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 332 रन बनाए। कुमार कुशाग्र ने 117 रन की पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और 5 सिक्स लगाए। तिलक ने 107 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। वैभव सूर्यवंशी ने 26 और सूर्यांश शेडगे ने नाबाद 36 रन बनाए।

जवाब में नेपाल की टीम 11.3 ओवर में महज 26 रन पर सिमट गई। टीम के कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। भारत से प्रिंस यादव ने 5 विकेट लिए। हर्षित राणा ने 4 विकेट लिए।

शाहबाज ने नेपाल का आखिरी विकेट लिया

शाहबाज अहमद ने 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर नंदन यादव को स्टंप आउट कराकर नेपाल की पारी समेट दी। नंदन आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद टप्पा पड़ने के बाद घूमकर उनके बल्ले को चकमा दे गई। विकेटकीपर कुमार कुशाग्र ने उन्हें स्टंप कर दिया। नंदन 8 गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हुए। नेपाल की पूरी टीम 26 रन पर सिमट गई।

प्रिंस यादव ने लगातार 2 गेंद पर विकेट लिए

प्रिंस यादव ने 10वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर प्रतीस जीसी और संदीप लामिछाने को बोल्ड किया। दूसरी गेंद पर प्रतीस आगे बढ़कर ड्राइव खेलने गए, लेकिन अंदर आती गेंद उनके बैक पैड से लगकर मिडिल स्टंप पर जा लगी। अगली गेंद पर संदीप लामिछाने भी बोल्ड हो गए। इसके साथ ही प्रिंस ने 5 विकेट भी पूरे किए।

हर्षित ने लोकेश बम को कैच आउट कराया

हर्षित राणा ने आठवें ओवर की पहली गेंद पर लोकेश बम को कैच आउट कराया। फुलर लेंथ की ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर बम ने आगे बढ़कर ड्राइव खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर फर्स्ट स्लिप में गई। वहां अभिषेक शर्मा ने कैच पकड़ लिया। बम खाता खोले बिना लौटे।

प्रिंस यादव ने पवन सर्राफ को बोल्ड किया

प्रिंस यादव ने पवन सर्राफ को बोल्ड कर नेपाल को छठा झटका दिया। आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर प्रिंस ने धीमी यॉर्कर डाली, जिसे पवन डिफेंड करने गए, लेकिन गेंद बल्ले को चकमा देकर ऑफ स्टंप के निचले हिस्से पर जा लगी। पवन ने 19 गेंदों में 6 रन बनाए।

प्रिंस यादव ने तीसरा विकेट लिया।

प्रिंस यादव ने तीसरा विकेट लिया।

हर्षित राणा ने राशिद खान को बोल्ड किया

हर्षित ने राशिद खान को बोल्ड कर नेपाल को पांचवां झटका दिया। सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर हर्षित ने धीमी गेंद डाली, जिसे राशिद समझ नहीं सके और गेंद सीधे स्टंप पर जा लगी।

राशिद ने 14 गेंदों में 6 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का शामिल था। हर्षित ने अब तक 4 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट लिए हैं।

हर्षित ने राशिद को बोल्ड कर अपना तीसरा विकेट लिया।

हर्षित ने राशिद को बोल्ड कर अपना तीसरा विकेट लिया।

Continue Reading

देश

SCO समिट में मोदी बोले- दुनिया में युद्ध-अशांति पर चर्चा:हम भारत में सिविलाइजेशन डायलॉग कर रहे, मीटिंग में पाकिस्तानी मंत्री भी मौजूद

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। पीएम मोदी ने शुक्रवार शाम दिल्ली के पुराना किला में पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब दुनिया में युद्ध और अशांति पर चर्चा हो रही है, तब भारत में सभ्यताओं के बीच संवाद हो रहा है।

PM ने कहा कि दुनिया इस समय उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है। ऐसे में सांस्कृतिक जुड़ाव और सहयोग से शांति का रास्ता मजबूत हो सकता है। कार्यक्रम में शामिल पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस फोरम के बाद भारत-पाकिस्तान समेत सभी देशों के रिश्ते बेहतर होंगे।

20 से 22 नवंबर तक चलने वाले SCO फोरम में पाकिस्तान समेत कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली बार है, जब पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत आया है। SCO फोरम के दौरान पुराना किला में भारत की सभ्यतागत विरासत और संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनियां भी लगाई गई हैं।

SCO फोरम के दौरान पहली पंक्ति में PM मोदी, दिल्ली की CM रेखा गुप्ता और पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मसूद मलिक (बाईं ओर पहले) बैठे नजर आए।

SCO फोरम के दौरान पहली पंक्ति में PM मोदी, दिल्ली की CM रेखा गुप्ता और पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मसूद मलिक (बाईं ओर पहले) बैठे नजर आए।

पाक मंत्री बोले- संवाद से एक-दूसरे के विचार को समझेंगे

पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने कहा कि संस्कृति की भूमिका सिर्फ दो देशों के बीच नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अहम है। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे के विचारों और रहन-सहन को समझे बिना आगे बढ़ना संभव नहीं है। आपसी संवाद से ही एक-दूसरे का नजरिया समझने और पूरे क्षेत्र को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

PM मोदी बोले- डिजिटल माध्यमों से सांस्कृतिक जुड़ाव बढ़ाने के मौके

मोदी ने कहा- भारत के महान गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त के विचार विदेशों तक पहुंचे और सूफी परंपरा ने भारत में कव्वाली को विकसित किया देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान की यह प्रक्रिया आज भी जारी रहनी चाहिए। ऐसे में SCO जैसे मंचों की भूमिका अहम हो जाती है।

PM ने कहा- डिजिटल माध्यमों ने सांस्कृतिक जुड़ाव की नई संभावनाएं पैदा की हैं। अब अलग-अलग देशों के लोग कुछ ही मिनटों में एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं। SCO देशों को इन संभावनाओं का लाभ उठाना चाहिए।

PM बोले- ट्रेड रूट्स ने भारत, चीन और मध्य एशिया को जोड़ा

पीएम ने कहा- आज दुनिया में पीपल-टू-पीपल कनेक्ट की चर्चा होती है। करीब 5 हजार साल पहले सिंधु घाटी और मेसोपोटामिया के बीच व्यापार होता था। भारत, चीन और मध्य एशिया ट्रेड रूट्स से जुड़े थे। नालंदा जैसे विश्वविद्यालय ज्ञान के आदान-प्रदान के केंद्र बने।

PM बोले- सांस्कृतिक और सभ्यतागत सहयोग से देशों के रिश्ते मजबूत होंगे

पीएम मोदी ने कहा कि SCO ने कुछ महीने पहले ही अपनी स्थापना के 25 साल पूरे किए हैं। ऐसे में सांस्कृतिक और सभ्यतागत सहयोग सदस्य देशों के संबंधों को और मजबूती देगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस फोरम के जरिए एक नई परंपरा की शुरुआत होगी और इसे ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

PM ने दिल्ली के पुराना किला का जिक्र करते हुए कहा कि यह भारत की अद्भुत सांस्कृतिक धरोहर है और इसका इतिहास महाभारत काल तक जाता है। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में बौद्ध दर्शन की प्रस्तुति और हनुमान जी की यात्रा के जरिए प्रेम और एकता का संदेश दिया गया।

मोदी ने कहा कि प्रेम और एकता की ये शिक्षाएं जितनी प्राचीन हैं, उतनी ही सार्वभौमिक भी हैं। ये लोगों को सहज ही एक-दूसरे से जोड़ती हैं और आज के समय की मांग भी हैं।

पीएम बोले- दुनिया में युद्ध-अशांति पर चर्चा हावी

PM मोदी ने कहा- यह पहला SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम है। मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूं। जब दुनिया में युद्ध और अशांति पर चर्चा हावी है, तब हम भारत में सभ्यताओं के बीच संवाद कर रहे हैं। यह इसलिए भी अहम है, क्योंकि वैश्विक शांति के लिए सांस्कृतिक जुड़ाव जरूरी है।

पुराना किला में दो प्रदर्शनियां भी लगाई गईं

  • प्रधानमंत्री ने उद्घाटन से पहले पुराना किला में दो प्रदर्शनियां देखीं। इनमें पहली प्रदर्शनी ‘महाभारत स्क्रॉल पवेलियन- अनंत: 18वीं सदी की दुर्लभ महाभारत पांडुलिपि’ पर आधारित है।
  • दूसरी प्रदर्शनी ‘अस्तित्व: द एसेंस ऑफ अवर एग्जिस्टेंस’ में दिल्ली के इतिहास को दिखाया गया है। इसमें 1200 ईसा पूर्व से 1200 ईस्वी तक के इतिहास को शामिल किया गया है।
पीएम ने SCO फोरम के उद्घाटन से पहले पुराना किला में भारत की विरासत पर आधारित प्रदर्शनी देखी।

पीएम ने SCO फोरम के उद्घाटन से पहले पुराना किला में भारत की विरासत पर आधारित प्रदर्शनी देखी।

फारूक अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तानी मंत्री का भारत आना अच्छी शुरुआत

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने SCO फोरम में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक के भारत आने का स्वागत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में सुधार की नई शुरुआत होगी।

उन्होंने कहा कि पुराने मुद्दों को फिर उठाने के बजाय शांति और बातचीत पर ध्यान देना चाहिए। अब्दुल्ला ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि बातचीत से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।

यह तीन दिवसीय कार्यक्रम बहुपक्षीय SCO आयोजन है। इसमें अलग-अलग देशों के विद्वान, शिक्षाविद, विशेषज्ञ और सांस्कृतिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

इस फोरम का प्रस्ताव प्रधानमंत्री मोदी ने 2025 में तियानजिन में हुए SCO शिखर सम्मेलन के दौरान रखा था। बिश्केक घोषणा में भी इस प्रस्ताव का स्वागत किया गया था।

चीन, ईरान सहित कई देश फोरम में शामिल

केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 13 नवंबर को बताया था कि भारत ने 25 देशों को निमंत्रण भेजा है। इनमें चीन, कजाकिस्तान, ईरान, किर्गिज रिपब्लिक, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, बेलारूस, अजरबैजान, आर्मेनिया, बहरीन, नेपाल, सऊदी अरब, कंबोडिया, तुर्किये और श्रीलंका शामिल हैं।

पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर शेखावत ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान भी आएगा। उनके मुताबिक, दोनों देशों की संस्कृति और सभ्यता का विकास साथ-साथ हुआ है। 1947 के बंटवारे के बाद दोनों देश अलग हुए, लेकिन उनकी साझा विरासत में अंतर नहीं है।

शेखावत ने कहा था कि भारत चाहता है कि SCO केवल राजनीति और अर्थव्यवस्था तक सीमित न रहे, बल्कि साझा सभ्यता और मानवीय मूल्यों पर बातचीत का मंच भी बने। इससे देशों और उनके लोगों के बीच बेहतर संबंध और आपसी समझ विकसित करने में मदद मिलेगी।

पाकिस्तान ने संस्कृति मंत्री की जगह जलवायु मंत्री को भेजा

भारत ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत और संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को फोरम में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। हालांकि, पाकिस्तान ने जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री डॉ. मुसादिक मसूद मलिक को प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए नामित किया।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, उसका प्रतिनिधिमंडल फोरम के अलग-अलग विषयों पर होने वाली चर्चाओं में हिस्सा लेगा। साथ ही SCO के दूसरे सदस्य देशों के प्रतिनिधियों से अलग बातचीत भी करेगा।

मई 2023 में तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के गोवा दौरे के बाद किसी पाकिस्तानी संघीय मंत्री की यह पहली भारत यात्रा होगी। बिलावल SCO के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए थे।

Continue Reading

देश

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर 

Published

on

आत्मकथा लिखों तो, गलतियों का हिसाब लगाओ,

पकड़े जाने का डर हो, वहाँ क्षमा का पैबंद लगाओ।

थोड़ा त्याग-थोड़ा संघर्ष एवं संवेदना मिलाते जाओ,

अपनी हरेक नाकामी, समाज सेवा बतलाते जाओ।

बचपन की “गरीबी” लिखना, चाहे जेब में माल रहा,

साइकिल पंचर का किस्सा, जीवन का सवाल रहा।

फ्लैशबैक में जा लिखना, कैसे मुश्किल दिन गुजारे,

सत्तर-अस्सी के फिल्मी किस्से, क्यों संघर्ष में उतारे।

कॉलेज की यादें रंगीन, किस्सों में थोड़ी मिठास भरो,

इश्क हो या ना हुआ हो, बेवफाई को भी खास करो।

हर गलती का कारण ऐसा, जिसमें दर्शन निकल पड़े,

पाठक पढ़ सोच में पड़े, त्याग के संस्करण आन पड़े।

कुछ पन्नों पर आँसू रख देना, कुछ पन्नों पर मुस्कान,

अपनी तारीफ खुद ही करके, दूसरों से पाए सम्मान।

लेकिन इतना ध्यान रखना, सच कहीं झाँक न जाए,

आत्मकथा बाहर निकले, पुराना राज ना खुल जाए।

कल तक जो मौन रहे थे, वे भी तो अपना पक्ष रखेंगे,

आपके लिखे किस्सों पे, संस्मरण अलग ही लिखेंगे।

आत्मकथा का संकट, लिखनेवाला खुद भगवान बने,

पाठक “वाह-वाह” करता जाए, परिचित परेशान बनें!

संजय एम तराणेकर 

(कवि, लेखक व समीक्षक)

इन्दौर-452011 (मध्य प्रदेश)

मो. 98260 25986

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677