Connect with us

देश

कोलकाता में भारी बारिश से बाढ़, 7 की मौत:सड़कों-घरों में पानी भरा, रेलवे-मेट्रो सर्विस ठप, ममता बोलीं- ऐसी बारिश कभी नहीं देखी

Published

on

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ,एजेंसी। पश्चिम बंगाल के कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक मूसलाधार बारिश से बाढ़ आ गई। पानी में बिजली का करंट फैलने से अब तक सात लोगों की मौत हो गई है। कोलकाता में पिछले 24 घंटों में लगभग 247.5 मिमी बारिश हुई।

शहर की कई सड़कों पर 3 फीट तक पानी भर गया है। यातायात व्यवस्था सुबह से चरमरा गई है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियां आधी से ज्यादा डूब गई हैं। वहीं घरों और रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में भी पानी भरा है।

सीएम ममता बनर्जी ने कहा- मैंने ऐसी बारिश पहले कभी नहीं देखी। जिन लोगों की जान गई है, उनके लिए उन्हें दुख है। हमारे घर भी पानी में डूब गए हैं। हम सब परेशान हैं। मुझे पूजा पंडालों के लिए भी बहुत बुरा लग रहा है।

कोलकाता एयरपोर्ट पर पानी भरने और खराब मौसम के कारण 30 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं और 42 फ्लाइट्स लेट हो गईं। पानी भरने से शहीद खुदीराम और मैदान मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो सेवा रोक दी गई है।

हावड़ा और सियालदह डिवीजनों के रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। इससे हजारदुआरी एक्सप्रेस (13113) और सियालदह जंगीपुर एक्सप्रेस (13177) ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। चितपुर यार्ड में पानी भरने से सर्कुलर रेलवे लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही बंद है।

बारिश के कारण कई जगह दुर्गा पूजा के पंडाल डूब गए तो कई खराब हो गए हैं। बंगाल सरकार ने बारिश के चलते पूरे राज्य में सभी सरकारी स्कूल और कॉलेजों में तय समय से दो दिन पहले ही दुर्गा पूजा की छुट्टियां कर दी हैं।

कोलकाता में बारिश के बाद बाढ़ की तस्वीरें…

कोलकाता के बागुईआटी में मंगलवार सुबह सड़कों पर खड़ी कारें पानी में डूब गईं।

कोलकाता के बागुईआटी में मंगलवार सुबह सड़कों पर खड़ी कारें पानी में डूब गईं।

कोलकाता के गरियाहाट में मैंडविल गार्डन में जलमग्न सड़कों के बीच एक दुकान में आग लग गई।

कोलकाता के गरियाहाट में मैंडविल गार्डन में जलमग्न सड़कों के बीच एक दुकान में आग लग गई।

हावड़ा में भारी बारिश के कारण मंगलवार को रेलवे ट्रैक और स्टेशन के बाहर पानी भर गया।

हावड़ा में भारी बारिश के कारण मंगलवार को रेलवे ट्रैक और स्टेशन के बाहर पानी भर गया।

कोलकाता में कई जगह दुर्गा पूजा पंडाल जलमग्न हो गए। मंगलवार को नवरात्रि का दूसरा दिन है।

कोलकाता में कई जगह दुर्गा पूजा पंडाल जलमग्न हो गए। मंगलवार को नवरात्रि का दूसरा दिन है।

कोलकाता के सेक्टर 5 के आसपास मंगलवार को पानी भरने से बस और ऑटो सेवाएं बाधित हैं।

कोलकाता के सेक्टर 5 के आसपास मंगलवार को पानी भरने से बस और ऑटो सेवाएं बाधित हैं।

सोशल मीडिया पर कोलकाता एयरपोर्ट की तस्वीरों में टरमैक पर पानी भरा दिखाई दिया।

सोशल मीडिया पर कोलकाता एयरपोर्ट की तस्वीरों में टरमैक पर पानी भरा दिखाई दिया।

कोलकाता के रवींद्र सदन में पानी से लबालब सड़कों पर एक लड़का गद्दे पर लेटकर खेलता दिखा।

कोलकाता के रवींद्र सदन में पानी से लबालब सड़कों पर एक लड़का गद्दे पर लेटकर खेलता दिखा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

PM मोदी के ‘AI for All’ विजन को Google का साथ, IIT खड़गपुर को मिलेगी 5 मिलियन डॉलर की सहायता

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने शनिवार को बताया कि कंपनी IIT खड़गपुर को 5 मिलियन डॉलर की मदद देगी। इससे भारतीय भाषाओं, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में IIT खड़गपुर के बेहतरीन कामों को गति मिलेगी और एडवांस्ड AI रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी के उस विजन को लागू करने में मदद करेंगे, जिसके तहत भारत में हर व्यक्ति तक AI के फायदे पहुंच सकें। IIT खड़गपुर के पूर्व छात्र पिचाई ने कहा कि संस्थान भारतीय भाषाओं, कृषि और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अग्रणी काम कर रहा है और यह साझेदारी उस काम के प्रभाव को और बढ़ाने में मदद करेगी। उन्होंने आगे कहा कि इस पहल से AI के क्षेत्र में अगली पीढ़ी के टैलेंट को तैयार करने में मदद मिलेगी। साथ ही, यह सुनिश्चित करने के व्यापक प्रयासों को भी समर्थन मिलेगा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लाभ पूरे देश के लोगों तक पहुंचें।

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब वैश्विक टेक्नोलॉजी कंपनियां और शैक्षणिक संस्थान AI रिसर्च और वर्कफोर्स डेवलपमेंट में निवेश बढ़ा रहे हैं। भारत भी खुद को एक ग्लोबल इनोवेशन हब के रूप में मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। यह फंडिंग तीन मुख्य क्षेत्रों में लगाई जाएगी-एडवांस्ड AI रिसर्च, शैक्षिक अवसर और पूरे संस्थान में AI क्षमता का विकास। कंपनी के अनुसार, इस पहल के तहत IIT खड़गपुर के शोधकर्ता और छात्र ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे, जिनका मकसद AI का इस्तेमाल करके भारतीय भाषाओं, मैटेरियल साइंस, कृषि और शैक्षिक तकनीक से जुड़ी वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का समाधान करना है।

यह साझेदारी छात्रों, फैकल्टी सदस्यों और शिक्षकों के लिए AI ट्रेनिंग और पाठ्यक्रम (curriculum) के विस्तार में मदद करेगी। साथ ही, यह संस्थान के AI फ्रेमवर्क और टूल्स को बेहतर बनाकर इसके व्यापक तकनीकी इकोसिस्टम को मजबूत करेगी। गूगल ने कहा कि यह फंडिंग शैक्षणिक संस्थानों के साथ मिलकर काम करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, ताकि AI-आधारित इनोवेशन को आगे बढ़ाया जा सके और ऐसे समाधान तैयार किए जा सकें जिनका समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। कंपनी ने कहा, “सभी के लिए काम करने वाला AI बनाने के लिए गहरे सहयोग और मजबूत शैक्षणिक नेतृत्व की जरूरत होती है। इस फंड के जरिए, हमें IIT खड़गपुर को ‘एप्लाइड AI रिसर्च’ और तकनीकी समाधानों को आगे बढ़ाने में मदद करने पर गर्व है। इससे भारत और उसके बाहर के समुदायों को फायदा मिलेगा।” 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

24-कैरेट, 22-कैरेट और 18-कैरेट सोने की कीमतों में भारी गिरावट, देखें 10 ग्राम गोल्ड का नया रेट

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। आज, शनिवार 21 नवंबर 2026 को सर्राफा बाजार से आम ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर आई है। भारत में सोने की कीमतों में लगातार छठे दिन गिरावट जारी रही। आज शनिवार को 24-कैरेट, 22-कैरेट और 18-कैरेट सोने की कीमतों में 3,700 रुपये से लेकर 4,900 रुपये (प्रति 100 ग्राम) तक की कटौती दर्ज की गई है।

दुनिया भर में कीमती धातुओं के लिए यह पिछले आठ महीनों का सबसे खराब हफ्ता रहा है। स्पॉट गोल्ड की कीमत लगभग 3,450 डॉलर प्रति औंस है, जो सितंबर 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है। दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना बढ़कर 99% हो गई है, जिससे अमेरिकी डॉलर 19 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। 16 नवंबर से 21 नवंबर के बीच, 24-कैरेट सोने की कीमत में 10 ग्राम पर 12,540 रुपये और 100 ग्राम पर 1,25,400 रुपये की भारी गिरावट आई है।
 
सोने का हाल- 
इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना करीब 9% टूटकर 3,550 डॉलर प्रति औंस के नीचे चला गया, जो सितंबर 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है। इसका सीधा असर घरेलू वायदा बाजार (MCX) पर पड़ा है, जहां सोना 1,22,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है।

चांदी की चमक भी फीकी-
सोने के साथ-साथ चांदी में भी इस सप्ताह 13% से अधिक की बड़ी गिरावट आई है। वैश्विक बाजार में चांदी 42 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गई है, जबकि MCX पर यह 1,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे फिसल गई है।  पिछले एक महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो चांदी की कीमतों में कुल 25% से ज्यादा की भारी गिरावट दर्ज की जा चुकी है। 

भारत में आज (21 नवंबर 2026) सोने के ताजा भाव
शनिवार को घरेलू बाजार में शुद्ध सोने (24 कैरेट) के दाम 100 ग्राम पर 4,900 रुपये घटकर 12,50,800 रुपये पर आ गए हैं, जबकि 10 ग्राम सोने के लिए ग्राहकों को 490 रुपये कम यानी 1,25,080 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, जेवराती सोने (22 कैरेट) की कीमत 100 ग्राम पर 4,500 रुपये गिरकर 11,46,500 रुपये और 10 ग्राम पर 450 रुपये कम होकर 1,14,650 रुपये हो गई है। इसके अलावा, 18 कैरेट सोने का भाव 100 ग्राम पर 3,700 रुपये घटकर 9,38,100 रुपये और 10 ग्राम पर 370 रुपये गिरकर 9,3810 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

वज़न (ग्राम)    24K सोना                22K सोना                       18K सोना 
1 ग्राम          रू.12,508 (-रू.49)           रू.11,465 (-रू.45)           रू.9,381 (-रू.37)
8 ग्राम          रू.1,00,064 (-रू.392)      रू.91,720 (-रू.360)         रू.75,048 (-रू.296)
10 ग्राम        रू.1,25,080 (-रू.490)      रू.1,14,650 (-रू.450)      रू.93,810 (-रू.370)
100 ग्राम     रू.12,50,800 (-रू.4,900)  रू.11,46,500 (-रू.4,500)  रू.9,38,100 (-रू.3,700)

पिछले 6 दिनों में कब-कितना टूटा 24 कैरेट सोना?
इस पूरे हफ्ते बाजार में लगातार गिरावट का ट्रेंड देखने को मिला। 16 से 21 नवंबर के बीच 999 शुद्धता वाले सोने में प्रति 10 ग्राम पर कुल 12,540 रुपये और प्रति 100 ग्राम पर 1,25,400 रुपये की कमी आई है:
16 नवंबर: 100 ग्राम पर रू.8,200 की गिरावट।
17 नवंबर: 100 ग्राम पर रू.7,600 की कमी।
18 नवंबर: 100 ग्राम पर रू.27,800 (10 ग्राम पर रू.2,780) की गिरावट।
19 नवंबर: 100 ग्राम पर रू.25,700 (10 ग्राम पर रू.2,570) की कमी।
20 नवंबर: एक ही दिन में सबसे बड़ी गिरावट, 100 ग्राम पर रू.51,200 (10 ग्राम पर रू.5,120) सस्ता हुआ सोना।
21 नवंबर: 100 ग्राम पर रू.4,900 (10 ग्राम पर रू.490) की और गिरावट।

Continue Reading

देश

22 नवम्बर : वीरांगना झलकारी बाई की जयंती:झलकारी ने लिखा साहस का विधान

Published

on


झाँसी की धरा ने जन्मा, एक अदभुत वीर कहानी को,
झलकारी बाई नाम मिला, भारत की स्वाभिमानी को।
साहस उनकी ढाल बना था, निडर हृदय, तलवार हाथ,
देशभक्ति का दीप जला, लड़ी दुश्मनों से दिन व रात।

रानी लक्ष्मीबाई की ‘संगिनी’, रणभूमि में बनीं मिसाल,
शत्रु को भ्रमित कर दिखाया, वीरता में अद्भुत कमाल।
नारी सिर्फ कोमलता नहीं, नारी शक्ति, नारी अभिमान,
झलकारी ने अपने कर्मों से, लिखा साहस का विधान।

मिट्टी के प्रति समर्पण, आज भी हमें नव राह दिखाए,
स्वाभिमान एवं त्याग गाथा, हर पीढ़ी के मन में गाए।
उनको जयंती पे नमन वीरांगना, तेरी गाथा अमर रहे,
भारत माता के वीर सपूतों में, तेरा नाम उज्ज्वल रहे।

संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर-452011 (मध्य प्रदेश)
मो. 98260 25986

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677