Connect with us

देश

पंजाब में अफसर सुसाइड केस में पूर्व AAP मंत्री अरेस्ट:भुल्लर ने सरेंडर करने का दावा किया, शाह ने CBI जांच कराने का आश्वासन दिया था

Published

on

अमृतसर,एजेंसी। पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमृतसर के DCP रविंदर पाल ने कहा कि उन्होंने फतेहगढ़ साहब पुलिस की मदद से लालजीत सिंह भुल्लर को मंडी गोविंदगढ़ से गिरफ्तार किया है।

DCP ने कहा- भुल्लर को कल कोर्ट में पेश करेंगे। वहीं, लालजीत सिंह भुल्लर ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर पोस्ट डालकर दावा किया कि उन्होंने सरेंडर किया है। पुलिस ने भुल्लर को अभी तक थाना मंडी गोविंदगढ़ से बाहर नहीं निकला है। बताया जा रहा कि पुलिस रात को अमृतसर लेकर आएगी। गिरफ्तारी के बाद राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने भुल्लर का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

परिवार कल रंधावा के पोस्टमॉर्टम के लिए मान गया है। फिलहाल उनकी लाश अमृतसर के अस्पताल में रखी गई है। DCP ने बंद कमरे में परिवार के साथ बात की।

DCP परिवार से गगनदीप का मोबाइल भी लेना चाहते थे। DCP ने कहा कि उसमें कुछ सबूत हो सकते हैं। लेकिन परिवार ने देने से मना कर दिया। पत्नी ने कहा कि- CBI से जांच कराई जाए।

अब इस मामले की जांच CBI को सौंपी जा सकती है। कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाया। जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वह CBI को जांच दे देंगे। शाह ने लोकसभा में कहा-

यह पंजाब राज्य का मामला है। पंजाब के सारे सांसदों से मेरा निवेदन है कि मुझे लिखकर दे दें, मैं केस CBI को ट्रांसफर कर दूंगा।

इसके बाद कांग्रेस के 7 में से 4 सांसदों ने अमित शाह को लेटर भेज दिया। लेटर पर जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला और पटियाला से सांसद धर्मवीर गांधी के साइन हैं। इसके साथ अकाली दल की बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी लेटर लिखा।

DM गगनदीप रंधावा CCTV में जहर खाते दिखे। उनकी मां आज रोते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईं। अस्पताल के बाहर बैठे रंधावा समर्थक।

DM गगनदीप रंधावा CCTV में जहर खाते दिखे। उनकी मां आज रोते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईं। अस्पताल के बाहर बैठे रंधावा समर्थक।

सुसाइड का वीडियो सामने आया

इससे पहले पहली बार रंधावा के सुसाइड करते हुए का CCTV फुटेज सामने आया। करीब 3 मिनट के इस फुटेज में रंधावा 21 मार्च की सुबह पौने 6 बजे घर के आंगन में टहलते दिख रहे हैं। इस दौरान वह कुछ सोचते हुए नजर आते हैं। फिर टहलते हुए अचानक रुकते हैं और सल्फास की गोलियां मुंह में डालकर पानी पी लेते हैं। इसके बाद ही उन्होंने दूसरा वीडियो मोबाइल से बनाया था। जिसमें कहा था कि दोस्तों, मैंने सल्फास खा ली, मिनिस्टर लालजीत भुल्लर से तंग आकर, अब मैं नहीं बचूंगा।

पत्नी ने अल्टीमेटम दिया था

रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर ने कहा कि जब तक लालजीत भुल्लर और उनके पिता सुखदेव भुल्लर की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वह पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पत्नी ने अमृतसर में घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि मंत्री भुल्लर को गिरफ्तार करो वर्ना वह 2 बेटियों व एक बेटे को लेकर सड़क पर बैठ जाएंगी।

रंधावा ने 21 मार्च की सुबह सुसाइड किया था। इसके बाद CM भगवंत मान ने ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर से इस्तीफा ले लिया। देर रात मंत्री भुल्लर, उनके पिता सुखदेव भुल्लर और PA दिलबाग पर केस दर्ज कर लिया।

रंधावा के सुसाइड से जुड़े PHOTOS…

घर के बाहर बैचेनी में टहलते दिखे

21 मार्च की सुबह 5.47 बजे की इस फोटो में DM गगनदीप रंधावा बैचेनी में टहलते हुए दिख रहे हैं।

बाहर की तरफ झांकते रहे

टहलते हुए रंधावा बाहर भी देखते रहे कि कहीं कोई आ तो नहीं रहा या फिर उन्हें देख तो नहीं रहा।

मुंह में सल्फास डाल पानी पिया

5.50 बजे जब उनके घर के बाहर सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही थम गई तो रंधावा ने मुंह में सल्फास डाली और पानी पी लिया।

जहर खाने के बाद VIDEO बनाया

जहर खाने के बाद रंधावा ने 12 सेकेंड का वीडियो बनाया। जिसमें कहा कि मिनिस्टर लालजीत भुल्लर से तंग आकर उन्होंने जहर खाया।

DM ने जहर खाने के बाद यह वीडियो बनाया था।

DM ने जहर खाने के बाद यह वीडियो बनाया था।

Continue Reading

देश

15 नवंबर-बिरसा मुंडा की जयंती पर विशेष कविता – धरती आबा – बिरसा मुंडा, क्रांति के महानायक

Published

on

जंगल की धरा में जन्मा, वीर सपूत निराला था,

अन्यायों से टकराता, वो साहस की ज्वाला था।

आदिवासी अस्मिता हेतु, संघर्ष बिगुल बजाया,

शोषण-अत्याचारों विरुद्ध, स्वाभिमान जगाया।

न धन लोभ-न सत्ता चाह, अपनी माटी से प्यार,

जल, जंगल-जमीन के लिए, संघर्ष ही हथियार।

अंग्रेजी हुकूमत थर्राती, गूंजती “बिरसा” हुंकार,

‘उलगुलान’ नारा देकर, बदला संघर्ष का संसार।

पच्चीस वर्ष की आयु में, इतिहास अमर कर गए, 

जनजातीय गौरव प्रतीक बन, अभिमान बन गए।

आज गूंज रहीं उनकी गाथा,वनवासी अरमानों में,

धरती आबा अमर रहेंगे, भारत के वीर जवानों में।

संजय एम तराणेकर 

(कवि, लेखक व समीक्षक)

इन्दौर-452011 (मध्य प्रदेश)

मो. 98260 25986

Continue Reading

देश

HDFC Bank ग्राहक ध्यान दें, कल 4 घंटे तक नहीं चलेगी डिजिटल सेवाएं, बैंक ने जारी की एडवाइजरी

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। देश के बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए अहम अलर्ट जारी किया है। बैंक की कुछ डिजिटल बैंकिंग सेवाएं 14 नवंबर 2026 को कुछ घंटों के लिए बंद रहेंगी। इसकी वजह जरूरी सिस्टम मेंटेनेंस है। ऐसे में अगर आप एचडीएफसी बैंक के ग्राहक हैं और नेटबैंकिंग या मोबाइल ऐप के जरिए पैसे ट्रांसफर करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको पहले ही जरूरी काम निपटा लेने चाहिए।

14 नवंबर को 4 घंटे तक प्रभावित रहेंगी सेवाएं

एचडीएफसी बैंक के मुताबिक, सिस्टम मेंटेनेंस का काम 14 नवंबर 2026 को तड़के 2:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान करीब चार घंटे तक नेटबैंकिंग और HDFC Bank मोबाइल ऐप की कई सुविधाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।

बैंक के अनुसार, इस निर्धारित समय के दौरान ग्राहक अकाउंट से जुड़ी कई डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इनमें डिपॉजिट से संबंधित सेवाएं, फंड ट्रांसफर और ऑनलाइन पेमेंट जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

ये बैंकिंग सेवाएं रहेंगी बंद

सिस्टम मेंटेनेंस के दौरान ग्राहकों को इन सेवाओं में परेशानी हो सकती है:

  • अकाउंट से जुड़ी सेवाएं।
  • डिपॉजिट से संबंधित सुविधाएं।
  • NEFT, IMPS और RTGS के जरिए फंड ट्रांसफर।
  • बैंक के भीतर एक खाते से दूसरे खाते में पैसे भेजना।
  • नेटबैंकिंग और मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन पेमेंट।

अन्य अकाउंट से जुड़े डिजिटल ट्रांजैक्शन।

इसका मतलब है कि मेंटेनेंस के दौरान ग्राहक इन सेवाओं के जरिए सामान्य रूप से बैंकिंग ट्रांजैक्शन नहीं कर सकेंगे।

UPI और Zapp से कर सकेंगे पेमेंट

ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि सिस्टम मेंटेनेंस के दौरान UPI सेवाएं चालू रहेंगी यानी ग्राहक UPI के जरिए पैसे भेजने और पेमेंट करने की सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसके अलावा Zapp Account (पहले PayZapp Wallet) के जरिए भी पेमेंट और मनी ट्रांसफर जारी रहेगा। ऐसे में जिन ग्राहकों को इस दौरान तुरंत डिजिटल पेमेंट करना है, वे उपलब्ध UPI और Zapp सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बैंक ने ग्राहकों को दी ये सलाह

एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि वे मेंटेनेंस शुरू होने से पहले अपने जरूरी बैंकिंग काम पूरे कर लें। खासकर जिन लोगों को NEFT, IMPS, RTGS या अन्य माध्यमों से बड़ी रकम ट्रांसफर करनी है, उन्हें पहले से इसकी योजना बना लेनी चाहिए।

बैंक का कहना है कि यह मेंटेनेंस डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की दक्षता और ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। इसलिए ग्राहकों को सलाह है कि 14 नवंबर को सुबह 2:30 से 6:30 बजे के बीच प्रभावित सेवाओं पर निर्भर रहने के बजाय वैकल्पिक पेमेंट माध्यम तैयार रखें।

Continue Reading

देश

दुकानदारों को सरकार का बड़ा तोहफा! UPI QR कोड और साउंडबॉक्स लगाने पर मिलेगा इंसेंटिव

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। देश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने और छोटे दुकानदारों को यूपीआई (UPI) से जोड़ने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने नई पहल की है। एनपीसीआई ने छोटे व्यापारियों के लिए UPI व्यापार सक्षम योजना (UPI Vyapaar Saksham Scheme) पेश की है। इस योजना के तहत दुकानदारों को अपनी दुकान पर यूपीआई QR कोड और पेमेंट अलर्ट के लिए साउंडबॉक्स लगवाने पर 300 रुपए से लेकर 750 रुपए तक का इंसेंटिव मिल सकता है। इसका मकसद गांवों, छोटे शहरों और दूरदराज के इलाकों में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना है।

QR कोड लगवाने पर मिलेंगे रू.300

एनपीसीआई की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, किसी नए दुकानदार की दुकान पर पहली बार यूपीआई QR कोड लगाने पर 300 रुपए का इंसेंटिव दिया जाएगा। वहीं, अगर व्यापारी पेमेंट मिलने की जानकारी के लिए साउंडबॉक्स लगवाता है, तो उसे 750 रुपए का इंसेंटिव मिलेगा।

इसके अलावा, 2,000 रुपए तक के पात्र यूपीआई ट्रांजैक्शन पर भी इंसेंटिव देने का प्रावधान किया गया है। इस तरह योजना के जरिए छोटे कारोबारियों को डिजिटल पेमेंट अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

कौन उठा सकता है योजना का फायदा?

UPI व्यापार सक्षम योजना का लाभ उन छोटे व्यापारियों को मिलेगा, जिनका सालाना कारोबार 40 लाख रुपए तक है। इसके दायरे में कई तरह के छोटे कारोबार आ सकते हैं, जैसे:

  • किराना स्टोर चलाने वाले दुकानदार।
  • रेहड़ी-पटरी और ठेले वाले व्यापारी।
  • छोटे रिटेल दुकानदार।
  • गांवों और कस्बों में कारोबार करने वाले छोटे व्यापारी।

योजना का खास फोकस उन दुकानदारों पर है, जो अभी तक डिजिटल पेमेंट की सुविधाओं से पूरी तरह नहीं जुड़ पाए हैं।

छोटे शहरों और गांवों पर रहेगा विशेष फोकस

एनपीसीआई इस योजना के जरिए टियर-3 से टियर-6 तक के शहरों में यूपीआई भुगतान का विस्तार करना चाहता है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे दूरदराज के क्षेत्रों में भी छोटे व्यापारियों को डिजिटल पेमेंट से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।

इससे छोटे कारोबारियों को नकद भुगतान पर निर्भरता कम करने और ग्राहकों को डिजिटल पेमेंट की सुविधा देने में मदद मिल सकती है।

तीन साल तक प्रभावी रहेगी योजना

एनपीसीआई के सर्कुलर के अनुसार, यह योजना यूपीआई पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू होने की तारीख से अगले तीन वर्षों तक प्रभावी रहेगी।

योजना की फंडिंग के लिए यूपीआई इकोसिस्टम के सदस्यों की MDR हिस्सेदारी का 5 फीसदी हिस्सा निर्धारित किया गया है। इस फंड का इस्तेमाल तीन हिस्सों में होगा:

30 फीसदी फंड: नए व्यापारियों को यूपीआई से जोड़ने के लिए।
50 फीसदी फंड: यूपीआई ट्रांजैक्शन की संख्या बढ़ाने के लिए।
20 फीसदी फंड: विशेष रूप से चुने गए क्षेत्रों में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए।

इस पहल से छोटे दुकानदारों के बीच डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही, ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में यूपीआई की पहुंच मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677