Connect with us

कोरबा

संवाद से समाधान तक नगर सरकार आपके द्वार – महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत

Published

on

कोरबा। कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत दर्री जोन में आयोजित सुशासन तिहार 2026 (जनसमस्या निवारण शिविर) कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशानुसार आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु आयोजित यह अभियान जनसमस्याओं के निराकरण एवं शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का अवसर मिला।

सुशासन, सेवा और जनकल्याण के प्रति राज्य शासन की प्रतिबद्धता निश्चित रूप से आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। इस अवसर पर नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद नरेंद्र देवांगन , राधा महंत, सरोज शांडिल्य, विनम्र तिवारी, किशन केवट, फिरत राम साहू, सम्मत कुंवर, जनक सिंह राजपूत , मुकुंद सिंह कंवर, सुखविंदर कौर, प्रीति दिनेश शर्मा, कल्याणी यादव, अजय चंद्रा मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, प्रियंका मिश्रा, तुलसी ठाकुर, नारायण ठाकुर नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे, विनय मिश्रा, पवन वर्मा, जोन कमिश्नर लीला पटेल, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर सहित काफी संख्या में आम जन उपस्थित रहे।
सुशासन, सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ सुशासन तिहार 2026 में सहभागिता।

Continue Reading

कोरबा

अवैध फ्लाई ऐश डम्पिंग के विरुद्ध पर्यावरण संरक्षण मंडल की कार्रवाई

Published

on

एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित

कोरबा, 10 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा द्वारा फ्लाई ऐश के अवैध परिवहन एवं डम्पिंग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मेसर्स एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली, कोरबा पर 15.00 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है।
क्षेत्रीय अधिकारी प्रसन्ना सोनकर ने बताया कि कार्यालय को दूरभाष के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर 09 सितम्बर 2026 की रात्रि में रूमगरा हवाई पट्टी चौक के निकट गुप्ता होटल के पास स्थित भूमि पर फ्लाई ऐश की अवैध डम्पिंग करते हुए वाहनों को पकड़ा गया। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त वाहनों में मेसर्स एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली, कोरबा के धनरास राखड़ बांध से फ्लाई ऐश लोड कर संबंधित स्थल पर अवैध रूप से डम्पिंग की जा रही थी।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा तत्काल मेसर्स एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली के अधिकारियों को अवैध डम्पिंग के संबंध में सूचित करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। जांच के दौरान उक्त स्थल पर डम्प की गई फ्लाई ऐश की मात्रा के आधार पर एन.टी.पी.सी. लिमिटेड के विरुद्ध 15.00 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है।
क्षेत्रीय अधिकारी श्री सोनकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा द्वारा फ्लाई ऐश के अवैध परिवहन एवं डम्पिंग पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में वाहनों को पकड़कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फ्लाई ऐश का अवैध रूप से डम्प किया जाना पर्यावरणीय नियमों का गंभीर उल्लंघन है। भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधि पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति अथवा संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करते हुए पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

पुल चोरी के आरोपी मुकेश कुमार साहू उर्फ बरबट्टी के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई

Published

on

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने एक वर्ष के लिए जिला बदर के दिए आदेश
कोरबा, 10 सितम्बर 2026। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने पुल चोरी के आरोपी मुकेश कुमार साहू उर्फ बरबट्टी के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई करते हुए उसे एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, मुकेश कुमार साहू उर्फ बरबट्टी को जिला कोरबा सहित बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिलों की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष की अवधि के लिए बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Continue Reading

कोरबा

इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के युवा छात्र-छात्राएं रीजनल कॉन्फ्रेस रायपुर में होंगे सम्मिलित

Published

on

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशन में 8 अक्टूबर 2026 को राजधानी रायपुर में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के अंतर्गत रीजनल कॉन्फ्रेस ऑन ईएलसी एंड ईसीआईनेट ECINET का आयोजन किया जा रहा है।

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार आयोजित उक्त कार्यक्रम के पूर्व तैयारी हेतु दिनांक 10.09.2026 को कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के उच्च अधिकारियों द्वारा वीडियो कांफ्रेंस (VC) के माध्यम से आयोजित की गई।
उक्त वीडियो कांफ्रेंस (VC) में श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सतीश प्रकाश सिंह सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं विधानसभा स्तरीय ईएलसी नोडल अधिकारी सहायक प्राध्यापकगण,स्वीप नोडल अधिकारी, सामान्य निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित हुए।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय वीडियो कांफ्रेंस में 8 अक्टूबर 2026 के रीजनल कॉन्फ्रेस की समुचित तैयारी तथा समस्त जिलों के स्कूलों, कॉलेजों एवं यूनिवर्सिटी में गठित इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब (ELC) के गठन एवं ईसीआई नेट ECINET पर ऑनबोर्डिंग की स्थिति की समीक्षा की गई।
सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि राजधानी रायपुर में आयोजित किए जा रहे रीजनल कॉन्फ्रेस ऑन ईएलसी के कार्यक्रम में कोरबा जिले से प्रत्येक विधानसभा से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चिन्हांकित शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल हायर सेकेंडरी, उच्च शिक्षण संस्थानों से चयनित किए जाने वाले युवा छात्र-छात्राये, ईएलसी के प्रभारी नोडल अधिकारी, विधान सभा इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के प्रभारी नोडल अधिकारी कोऑर्डिनेटर आदि सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के गठन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और युवा नागरिकों को लोकतांत्रिक मूल्यों, चुनावी प्रक्रियाओं तथा भारत निर्वाचन आयोग की भूमिका व कार्यप्रणाली से परिचित कराना हैं। इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब के गठन का उद्देश्य हर युवा भारतीय नागरिक को भारत की चुनावी प्रणाली प्रक्रिया की पारदर्शिता तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में भागीदार बनाना हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677