Connect with us

कोरबा

कोयला मजदूर पंचायत (HMS) के महामंत्री विनय सिंह ने नवगठित कार्यकारिणी की सूची SECL मुख्यमहाप्रबंधक सहित संबंधित अधिकारियों को सौंपी

Published

on

कोरबा/गेवरा। कोयला उद्योग के श्रमिकों के हित में निरंतर संघर्षरत संगठन कोयला मजदूर पंचायत संबद्ध: हिन्द मजदूर सभा – एच.एम.एस. ने एस.ई.सी.एल. (SECL) के प्रतिष्ठित गेवरा क्षेत्र के लिए अपनी नवीन क्षेत्रीय समिति के पुनर्गठन की आधिकारिक घोषणा की है। संगठन के केंद्रीय महामंत्री विनय सिंह द्वारा एस.ई.सी.एल. गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक एवं अन्य संबंधित वरिष्ठ प्रशासनिक व श्रम अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर नवगठित कार्यकारिणी की सूची सौंपी गई है ।

नवगठित समिति में रेशम लाल यादव को अध्यक्ष, अनिरुद्ध सिंह क्षत्री को कार्यवाहक अध्यक्ष, एस.डी. मानिकपुरी को महामंत्री तथा मनीष कुमार राठौर को कोषाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है ।

वैधानिक प्रावधानों के तहत संरक्षित कर्मचारी का दर्जा

संगठन के महामंत्री विनय सिंह ने स्पष्ट किया कि नवगठित कार्यकारिणी में शामिल सभी पदाधिकारी एवं सदस्य खदानों में कार्यरत निष्ठावान कर्मचारी हैं। श्रम कानूनों के नियमानुसार औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 की धारा 33.4 औद्योगिक विवाद सेन्ट्रल रूल्स 1957 की धारा 61.1 आई.आर. कोड सेन्ट्रल रूल्स 2026 की धारा 39.1 के अंतर्गत इस समिति के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को प्रबंधन द्वारा संरक्षित कर्मचारी (Protected Workman) की श्रेणी में मान्य करने हेतु पत्राचार किया गया है ।

गेवरा क्षेत्रीय समिति के प्रमुख पदाधिकारी

अध्यक्ष रेशम लाल यादव, कार्यवाहक अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह क्षत्री, उपाध्यक्ष एस.पी. तांती (ओवरमैन), एन. अजीत कुमार (सीनि. डम्पर ऑपरेटर), शकील अहमद, दिगंबर सिंह तवर (ई.पी. फिटर), शेख मकसूद, (डम्पर ऑपरेटर), एस.डी. मानिकपुरी (सीनि. ओवरमैन), महामंत्री एस.डी. मानिकपुरी (सीनि. ओवरमैन), उपमहामंत्री एस.सी. मंसूरी (फोरमैन इंचार्ज), वी.सी. ग्रीन (ई.पी. इलेक्ट्रिशियन), सचिव रविन्द्र कुमार स्वर्णकार (सीनि. डम्पर ऑपरेटर), विमाल दास महंत (क्लर्क), मनोज कुमार शर्मा (फोरमैन इंचार्ज), राजन कुमार (डम्पर ऑपरेटर), पिताम्बर दास महंत (डम्पर ऑपरेटर), सहसचिव श्रीमती बी. स्निग्धा (सीनि. डी.ई.ओ.), हीरालाल निर्मलकर (शावेल ऑपरेटर), सी.बी. सिंह (डम्पर ऑपरेटर), सुखसागर दास (ई.पी. फिटर), अनुज राम (डम्पर ऑपरेटर), संगठन सचिव प्रियेश दुबे (सीनि. डम्पर ऑपरेटर), लक्ष्मी नारायण (ई.पी. फिटर), श्रीमती रीना वेन्जामिन (मेट्रन), मार्तन्ड सिंह (फोरमैन इंचार्ज), राय सिंह तवर (ड्राइवर), कार्यालय सचिव राम कृष्ण (डम्पर ऑपरेटर), सोनूरम (डम्पर ऑपरेटर), भावना महतो (जनरल असिस्टेंट), कोषाध्यक्ष मनीष कुमार राठौर (सीनि. ओवरमैन)।

सदस्य कार्यकारिणी (Executive Members)

लखनलाल यादव (फोरमैन), श्रीराम साहू (सीनि. ई.पी. इलेक्ट्रिशियन), विनोद कुमार पटेल, रंजीत राय (सीनि. ओवरमैन), सुशील कुमार श्रीवास (फोरमैन इंचार्ज), शशिकांत उसरेटे, श्रीमती रूक्मणी मार्टिन (मेट्रन), भष्कर चटर्जी (सीनि. डाटा एंट्री ऑपरेटर), श्रीमती भूलनिया बाई (वार्ड आया), सुभाष राठौर (सीनि. ई.पी. इलेक्ट्रिशियन), बी.एल. डिक्सेना, प्रेम लाल रावत (डम्पर ऑपरेटर), सभील कुमार डडसेना (डम्पर ऑपरेटर), श्रीमती किरण लता चौहान (मेट्रन), श्रीमती पूजा बुराडे, अरविन्द सिंह (शावेल ऑपरेटर), मुकेश यादव (ओवरमैन), उमेश्वर नर्मदा (फोरमैन इंचार्ज), जगेश्वर दास मानिकपुरी (फोरमैन इंचार्ज), श्रीमती चमेली देवी पाण्डेय (प्यून), राजिक खान (जनरल असिस्टेंट), विशाल दास (ई.पी. इलेक्ट्रिशियन), रविदास (केविल मैन) ।

New Doc 08-08-2026 10.09
New Doc 08-08-2026 10.09
New Doc 08-08-2026 10.09

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में बारिश के बाद दिखा इंद्रधनुष:15 मिनट तक रहा आकर्षण का केंद्र, लोगों ने ली तस्वीरें

Published

on

कोरबा। कोरबा में तीन दिनों की रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद रविवार शाम को आकाश में इंद्रधनुष दिखाई दिया। शाम करीब 6 बजे यह अद्भुत प्राकृतिक नजारा सामने आया, जिसे देखने के लिए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लगातार बारिश और काली घटाओं के बाद इंद्रधनुष के दर्शन से शहरवासियों का मन प्रसन्न हो उठा।

रविवार सुबह से ही मौसम साफ था और दोपहर होते-होते तेज धूप भी निकल आई थी। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण लोग घरों में ही थे। ऐसे में धूप के साथ निकले इंद्रधनुष ने लोगों को सुकून और राहत प्रदान की।

15 मिनट तक दिखा इंद्रधनुष

प्रकृति के इस मनमोहक दृश्य को देखने के लिए लोग छतों और सड़कों पर जमा हो गए। इंद्रधनुष लगभग 15 मिनट तक आकाश में स्पष्ट रूप से दिखाई देता रहा। खुले बादलों के बीच सात रंगों का यह खूबसूरत चाप दूर-दूर तक नजर आ रहा था। लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इस पल को कैद किया और सोशल मीडिया पर भी साझा किया।

क्या बोले लोग ?

एसईसी एल निवासी किशोर यादव ने बताया, “इस तरह का दृश्य बहुत कम देखने को मिलता है। बारिश रुकने के बाद जब धूप निकली तो अचानक आसमान में इंद्रधनुष दिखा। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी इसे देखने के लिए बाहर आ गए थे। हमने भी इसकी तस्वीरें और वीडियो बनाए।”

वार्ड पार्षद शैलेंद्र सिंह उर्फ पप्पू ने कहा, “हल्की बारिश, धूप और उसके बाद इंद्रधनुष का एक साथ दिखना बेहद दुर्लभ होता है। लोगों में इसको लेकर काफी उत्साह था। बच्चे खुशी से चिल्ला रहे थे।”

कैसे बनता है इंद्रधनुष

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इंद्रधनुष तब बनता है जब सूरज की किरणें हवा में मौजूद पानी की बूंदों से टकराकर सात रंगों में बिखर जाती हैं। यह एक प्राकृतिक प्रकाशीय घटना है।

लगातार उमस और बारिश भरे मौसम के बाद निकले इस इंद्रधनुष ने लोगों को कुछ पल के लिए अपनी परेशानियां भुलाने का मौका दिया। सोशल मीडिया पर भी #KorbaRainbow खूब ट्रेंड कर रहा था। शहरवासी इस मनमोहक नजारे को प्रकृति का एक अनुपम उपहार बता रहे थे।

Continue Reading

कोरबा

मानिकपुर सहायता केन्द्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मारपीट के 02 आरोपी, अवैध महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

Published

on

06 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं घटना में प्रयुक्त कैंची बरामद

कोरबा। कोरबा पुलिस द्वारा “ सजग कोरबा, सतर्क कोरबा ” अभियान के तहत अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सहायता केन्द्र मानिकपुर, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई की गई।

मारपीट एवं कैंची से हमला करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 08.08.2026 को प्राप्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 666/2026, धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5), 118(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मानिकपुर सहायता केन्द्र पुलिस द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी हेतु टीम गठित कर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं विवेचना के आधार पर दोनों आरोपियों को दिनांक 08.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त कैंची बरामद कर जप्त की गई। जप्ती की कार्रवाई का ई-साक्ष्य एप के माध्यम से वीडियो तैयार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
फैजान खान, पिता हसन खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी मुड़ापार रामनगर, पु स के मानिकपुर।
निखिल थवाईत, पिता स्व. सत्यनारायण, उम्र 19 वर्ष, निवासी मुड़ापार निषादपारा, पु स के मानिकपुर।

अवैध महुआ शराब के विरुद्ध कार्रवाई

दिनांक 09.08.2026 को मानिकपुर सहायता केन्द्र की पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कदमहाखार उरांव बस्ती निवासी झंगलू उरांव द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री की जा रही है।सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल सूचना की तस्दीक कर मौके पर दबिश दी गई तथा आरोपी झंगलू उरांव को पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत लगभग रू.600 बरामद कर विधिवत जप्त की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त रू.100 नगद भी जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

मानिकपुर सहायता केन्द्र पुलिस की प्रमुख कार्रवाई
मुखबिर सूचना पर तत्काल तस्दीक एवं दबिश।
मारपीट प्रकरण में 02 आरोपियों की गिरफ्तारी।
घटना में प्रयुक्त कैंची बरामद एवं जप्त।
06 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत लगभग रू.600 बरामद।
शराब बिक्री से प्राप्त रू.100 नगद जप्त।
दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय पेश।

➡️ कोरबा पुलिस द्वारा “ सजग कोरबा, सतर्क कोरबा ” अभियान के तहत अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई जारी है।

Continue Reading

कोरबा

CCTV फुटेज की मदद से दुकान चोरी का खुलासा: मुख्य आरोपी सहित 02 विधि से संघर्षरत बालक पकड़े गए, चोरी में प्रयुक्त सरिया एवं स्कूटी बरामद

Published

on

सजग कोरबा–सतर्क कोरबा अभियान के तहत उरगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कोरबा। थाना उरगा क्षेत्र के ग्राम बरपाली स्थित दुकान में दिनांक 07.08.2026 की रात्रि चोरी की घटना हुई थी। सुबह दुकान खोलने पर शटर का ताला टूटा हुआ मिला तथा दुकान में रखी नगदी चोरी होना पाया गया।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 449/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

CCTV फुटेज से मिला महत्वपूर्ण सुराग

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। CCTV फुटेज से मिले सुरागों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें पकड़ा गया।

बिलासपुर से लौटते समय बनाई चोरी की योजना

पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे बिलासपुर गए थे और वहां से वापस लौटते समय दुकान का शटर बंद होने तथा शटर एवं जमीन के बीच गैप दिखाई देने पर चोरी करने की योजना बनाई।
इसके बाद आरोपीगण मड़वारानी के पास से सरिया लेकर आए और उसी सरिया की सहायता से दुकान का शटर उठाकर अंदर प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

मुख्य आरोपी

युवराज सिंह राजपूत, पिता दीनदयाल सिंह राजपूत, उम्र 19 वर्ष, निवासी 15 ब्लॉक पंप हाउस, कोरबा के साथ 02 विधि से संघर्षरत बालकों को भी पकड़ा गया है।

बरामदगी
आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त लोहे की सरिया, घटना में प्रयुक्त स्कूटी एवं चोरी की गई नगद 9000रुपए बरामद की गई है।
मुख्य आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा विधि से संघर्षरत बालकों के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की भूमिका
CCTV फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र की मदद से उरगा पुलिस ने मामले का त्वरित खुलासा किया।
➡️ कोरबा पुलिस द्वारा “ सजग कोरबा–सतर्क कोरबा ” अभियान के तहत चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677