Connect with us

कोरबा

घर की छत पर सोलर प्लांट, बिजली की जरूरतों में आत्मनिर्भर हुआ कृष्ण कुमार यादव का परिवार

Published

on

कोरबा 21 सितम्बर 2026। कोरबा के सर्वमंगला निवासी कृष्ण कुमार यादव के घर की छत अब केवल धूप से रोशन नहीं होती, वहां सूर्य की किरणों से स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन भी हो रहा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जुड़कर उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित कराया है। योजना के अंतर्गत उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये और राज्य सरकार से 30 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सहायता से उनके परिवार के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग आसान हुआ है।
लाभार्थी  श्री  यादव अपने अनुभव साझा करते हुए कहते हैं, “पहले घर में बिजली की खपत के अनुसार बिल अधिक आता था। वोल्टेज में उतार-चढ़ाव होने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सुरक्षा की भी चिंता रहती थी। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिलने पर मैंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाने का निर्णय लिया। केंद्र और राज्य सरकार से मिली सब्सिडी से यह सुविधा हमारे परिवार के लिए और सहज हो गई।” वे बताते हैं, “अब सूर्य की रोशनी से हमारे घर में बिजली का उत्पादन हो रहा है। बिजली का बिल लगभग शून्य हो गया है। परिवार के सभी सदस्य सौर ऊर्जा का समझदारी से उपयोग कर रहे हैं। हर दिन यह एहसास होता है कि हम अपने घर की जरूरत की बिजली के साथ बिजली उत्पादन में भी योगदान दे रहे हैं।” श्री यादव  यादव के लिए सौर ऊर्जा अपनाना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सुखद पहल है। वे कहते हैं, “सूर्य का प्रकाश प्रदूषण रहित हरित ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है। अपने घर की छत पर सोलर प्लांट लगाकर मुझे गर्व महसूस होता है। परिवार को बिजली की सुविधा मिल रही है और स्वच्छ ऊर्जा के माध्यम से बिजली उत्पादन में हमारा भी योगदान जुड़ रहा है। अब हम केवल बिजली के उपभोक्ता नहीं, बिजली उत्पादक भी बन गए हैं।”
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मिले इस लाभ के लिए कृष्ण कुमार यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं, “केंद्र और राज्य सरकार की सहायता से हमारे घर पर सोलर प्लांट लगा है। सब्सिडी मिलने से यह सुविधा हमारे लिए सुलभ हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को इस योजना के लिए हृदय से धन्यवाद और आभार।”

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय में माँ लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में आज दिनांक 07 नवंबर 2026 (शनिवार) को दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रशासनिक भवन के कैश कक्ष में माँ लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

इस अवसर पर निदेशक (वित्त) डारला सुनील कुमार सहित वित्त विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पूजन उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Continue Reading

कोरबा

डॉ. चरणदास महंत एवं सांसद ज्योत्सना महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों एवं क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली प्रकाश, खुशहाली और आपसी प्रेम एवं सद्भाव का पर्व है। यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करे। उन्होंने माता लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की है।

Continue Reading

कोरबा

दशहरा कार्यक्रम में युवक की गर्दन पर चाकू से वार:लाइट जाने पर स्टेज के पीछे हमला कर आरोपी फरार, हालत गंभीर, सिम्स बिलासपुर रेफर

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के खैरभवना गांव में दशहरा कार्यक्रम के दौरान एक युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में उसे पहले मेडिकल कॉलेज अस्पताल और फिर सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

घटना लेमरू थाना क्षेत्र के सतरेंगा के खैरभवना गांव की है। दीपावली से पहले यहां गुरुवार रात रावण दहन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था। सतरेंगा निवासी राकेश कंवर अपने भाई राजू कंवर के साथ कार्यक्रम देखने पहुंचा था।

रात करीब 2 बजे कार्यक्रम के दौरान अचानक लाइट चली गई। इसी दौरान राकेश स्टेज के पीछे अंधेरे में गया। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और मौके से भाग निकला।

पुलिसकर्मी ने घायल हालत में देखा

हमले में राकेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। कार्यक्रम स्थल पर लेमरू थाना पुलिस की तैनाती थी। एक आरक्षक की नजर उस पर पड़ी तो वह उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू ले गया।

प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे सिम्स बिलासपुर भेज दिया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

भाई बोला- किसी से विवाद नहीं हुआ था

राकेश के छोटे भाई ने बताया कि रावण दहन या सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था। उसे यह भी पता नहीं चल पाया कि उसके भाई पर कब, कैसे और किसने हमला किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि रावण दहन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान युवक की गर्दन पर हमला किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात हमलावर की तलाश की जा रही है।

दशहरा मैदान में चाकू से हमले में हुई थी युवक की मौत

इससे पहले कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित दशहरा मैदान में भी रावण दहन कार्यक्रम के दौरान चाकू से हमला हुआ था। उस घटना में एक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677