Connect with us

देश

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, हाईवे-सड़कें उखड़ीं:पानी भारत पहुंचने का खतरा, बंगाल-असम में बाढ़ का अलर्ट, 10 हजार लोग शिफ्ट

Published

on

थिम्पू/कोलकाता, एजेंसी। भूटान में गुरुवार देर रात शिंताफू ग्लेशियर झील फटने से भारी तबाही हुई। पानी के तेज बहाव में यहां का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्साचु’ पूरी तरह बह गया। पुनाखा-गासा हाईवे का एक हिस्सा भी टूट गया, जिससे वहां ट्रैफिक बंद करना पड़ा। हालांकि, अब तक किसी की मौत की खबर नहीं है।

झील से निकले पानी के कारण संकोश नदी का जलस्तर बढ़ गया है। यह नदी भूटान से निकलकर असम और पश्चिम बंगाल की सीमा वाले इलाकों से गुजरती है और आगे ब्रह्मपुत्र में मिल जाती है। इसे देखते हुए दोनों राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में प्रशासन ने 10 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाया है। रातभर सायरन बजाकर लोगों को सतर्क किया गया और जल्द से जल्द घर छोड़ने को कहा गया। NDRF, SDRF और आपदा प्रबंधन की टीमें भी तैनात की गई हैं।

गुरुवार को शिंताफू ग्लेशियर झील फटने से पानी बहने लगा।

गुरुवार को शिंताफू ग्लेशियर झील फटने से पानी बहने लगा।

शिंताफू झील के पानी के भारत तक पहुंचने की आशंका

भूटान की शिंताफू ग्लेशियर झील फटने पर उसमें जमा पानी नदियों के रास्ते भारत पहुंच सकता है। सबसे पहले यह पानी भूटान की मो छू नदी में आएगा। आगे मो छू और फो छू नदियां मिलकर पुनात्सांगछू नदी बनाती हैं।

यह नदी दक्षिण की ओर बहते हुए भारत में प्रवेश करती है। भारत में इसे संकोश नदी कहा जाता है। इसके पानी से पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी के साथ असम के कोकराझार और धुबरी जिलों के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा हो सकता है।

आगे चलकर संकोश नदी असम में ब्रह्मपुत्र नदी में मिल जाती है। इस तरह भूटान की झील का पानी नदियों के रास्ते भारत के मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता है।

भूटान में कहां और कैसे आई बाढ़

  • भूटान के गासा जिले के लुंगो, लाया गेओग में शिंताफू तशो झील से 29 अक्टूबर की शाम पानी निकलने लगा।
  • यह झील वाकिला पर्वत के नीचे स्थित है और भूटान की 17 संभावित खतरनाक ग्लेशियर झीलों में शामिल है।
  • झील से निकला पानी मो छू नदी के जलग्रहण क्षेत्र से आगे बढ़ा।
  • बाढ़ का पानी ताकत्सेमाखांग इलाके में रात करीब 8:15 बजे पहुंचने की खबर है।
  • तेज बहाव से गासा त्साचू हॉट स्प्रिंग की सुविधा तबाह हो गई।

भूटान में सड़कों पर मलबा आया, सिंचाई सिस्टम बहा

1. सोलर सिंचाई सिस्टम प्रभावित

पुनाखा जिले में लगा सोलर इरिगेशन लिफ्टिंग सिस्टम क्षतिग्रस्त हुआ। यह सिस्टम काम करना बंद कर चुका है।

पुनाखा जिले में लगा सोलर इरिगेशन लिफ्टिंग सिस्टम क्षतिग्रस्त हुआ। यह सिस्टम काम करना बंद कर चुका है।

2. गांवों में बाढ़ का पानी घुसा

शिंगचाला नदी में बाढ़ के बाद पानी गांवों में घुस गया।

शिंगचाला नदी में बाढ़ के बाद पानी गांवों में घुस गया।

3. हाईवे पर पेड़ बहकर आए, मलबा जमा

पुनाखा-गासा हाईवे पर पानी के साथ पेड़ भी बहकर आ गए। द्जोमलिंगथांग इलाके में सड़क पर मलबा जमा हो गया।

पुनाखा-गासा हाईवे पर पानी के साथ पेड़ भी बहकर आ गए। द्जोमलिंगथांग इलाके में सड़क पर मलबा जमा हो गया।

4. सड़कें बहीं, मलबा आया

लाया गांव की ओर जाने वाली सड़क का एक हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया। इस रास्ते पर आवाजाही रोक दी गई।

लाया गांव की ओर जाने वाली सड़क का एक हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया। इस रास्ते पर आवाजाही रोक दी गई।

5. हॉट स्प्रिंग को नुकसान

गासा त्साचू के आसपास बने इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुईं।

गासा त्साचू के आसपास बने इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुईं।

बंगाल-असम के बॉर्डर एरिया में हाई अलर्ट

शिंताफू झील से निकले पानी के भारत पहुंचने की आशंका के चलते पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी, असम के धुबरी समेत नदी किनारे के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई। बॉर्डर एरिया से 10 हजार लोगों को शिफ्ट किया गया है।

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूचबिहार में हाई अलर्ट जारी किया गया।

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूचबिहार में हाई अलर्ट जारी किया गया।

बंगाल के बॉर्डर एरिया के आसापास रहने वाले लोगों को गुरुवार रात राहत कैंपों में शिफ्ट किया गया है।

बंगाल के बॉर्डर एरिया के आसापास रहने वाले लोगों को गुरुवार रात राहत कैंपों में शिफ्ट किया गया है।

Continue Reading

देश

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग कार्यक्रम कल होगा:राहुल गांधी बोले- यह संविधान बचाने की लड़ाई, 1 नवंबर को SIR के खिलाफ रामलीला मैदान में रैली

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आज होने वाला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम शनिवार को होगा। राहुल गांधी ने यह जानकारी शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

राहुल ने कहा, ‘हमने आज का कार्यक्रम बारिश के कारण कल करने का फैसला किया है। उसके बाद अगले दिन हम रामलीला मैदान पर मार्च करेंगे। हमने इसमें राजनीतिक, छात्र संगठनों और सभी लोगों से आने की अपील है।’

‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाया जाएगा। पब्लिक महाभियोग में जनता या राजनीतिक दल किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ विरोध जताते हैं।

विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली करेगा।

सपा ने कहा- एमएलसी चुनाव भाजपा ने बेईमानी से जीता

  • सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा, ‘पूरा विपक्ष जो लड़ाई लड़ रहा है उसे देश के लोग अब समझ गए हैं। वे समर्थन कर रहे हैं। यूपी में एमएलसी चुनाव में यह भाजपा को अहसास कराया कि वे कितना पीछे हैं। जो सीट वो जीते हैं वो जुगाड़ बेईमानी से जीते हैं। सभी सीटों पर पढ़े लिखे लोगों ने सपा को मजबूत किया।
  • TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा, ‘मैं सिर्फ एक बात कहना चाहता हूं। हम सभी इस लड़ाई में साथ हैं। यह राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम लोगों की भी लड़ाई है। हम सब मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे।’
INDIA ब्लॉक नेताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर बैठक की।

INDIA ब्लॉक नेताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर बैठक की।

CTI ने रैली स्थगित करने सोनिया गांधी को लेटर लिखा

चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने शुक्रवार को फिर कांग्रेस से 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की मेगा रैली स्थगित करने की अपील की है। इस बार नेता सोनिया गांधी को पत्र लिखा। CTI ने इससे पहले तीन बार राहुल गांधी को लेटर लिखा था।

CTI के मुताबिक, रैली से 20 बाजारों में 10,000-12,000 करोड़ रुपए के कारोबार पर असर पड़ सकता है। साथ ही, भारी ट्रैफिक जाम की आशंका जताते हुए संगठन ने रैली को दिवाली के बाद कराने या बुराड़ी ग्राउंड में स्थानांतरित करने की मांग की है।

दिल्ली में CAPF की तैनाती 16 नवंबर तक बढ़ी

केंद्र सरकार ने इस रैली, संभावित प्रदर्शनों और त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली में CAPF की 270 कंपनियों की तैनाती 16 नवंबर तक बढ़ा दी है। इनकी तैनाती की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस संभालेगी।

तैनात बलों में CRPF की 125, BSF की 46, ITBP की 39, SSB की 31, RAF की 20 और CISF की 12 कंपनियां शामिल हैं। इन्हें पहले CJP के प्रदर्शनों के मद्देनजर तैनात किया गया था।

विपक्ष की SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 6 बैठकें-प्रदर्शन

INDIA ब्लॉक के नेता SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 6 से 13 अक्टूबर के बीच 8 बार प्रदर्शन कर चुके हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट ने भी 10 अक्टूबर को इसी मुद्दे पर प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। इस दौरान शहर में बैरिकेडिंग की गई थी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रहे और 7 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

Continue Reading

देश

इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग:दुनिया के सबसे बड़े एक्सचेंज से 20 मिनट में रू.60,000 करोड़ चोरी; दावा- इसमें नॉर्थ कोरिया का हाथ

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस हैक हो गया है। इसे इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग माना जा रहा है। कंपनी ने निकासी पर रोक लगा दी है। यानी, सुरक्षा जांच पूरी होने तक बाइनेंस अकाउंट में मौजूद पैसा या क्रिप्टो बाहर निकाला जा सकता है।

इस हैकिंग में साइबर हमलावरों ने बाइनेंस के ट्रांजैक्शन वॉलेट्स से महज 20 मिनट में 6.3 बिलियन डॉलर यानी करीब 60,000 करोड़ रुपए के क्रिप्टो एसेट्स चुरा लिए। घटना के बाद बिटकॉइन समेत कुछ अन्य क्रिप्टो में 5% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।

ब्लॉकचेन रिसर्च फर्म TRM लैब्स के मुताबिक इस हैकिंग के पीछे नॉर्थ कोरिया का हाथ है। क्रिप्टोकरेंसी एक तरह का डिजिटल पैसा है, जिसे ऑनलाइन खरीदा-बेचा जा सकता है। इसे कोई सरकार या बैंक जारी नहीं करता, बल्कि यह ब्लॉकचेन तकनीक से चलता है।

Continue Reading

देश

‘आलू से सोना’ पर मोदी का तंज:कहा- बनासकांठा का आलू विश्व प्रसिद्ध, यहां आकर कोई नहीं कहता कि इससे सोना बनाएंगे

Published

on

बनासकांठा, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में कहा कि यहां का आलू दुनियाभर में मशहूर है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा,

बनासकांठा में आकर कोई नहीं कहता कि आलू से सोना बनाएंगे, क्योंकि यहां के लोग पहले ही आलू से सोना बना रहे हैं।

मोदी की सभा में किसानों के बैठने के लिए कुर्सियों की जगह चारपाइयां बिछाई गई थीं। इस पर उन्होंने कहा कि देश के लोगों के लिए यह अजूबा होगा कि एक सभा में सभी लोग चारपाई पर बैठे हैं।

बनासकांठा के लोगों ने गांवों की इस पुरानी परंपरा को जिंदा रखा है। अगर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड वालों को बुलाया होता तो यह रिकॉर्ड में दर्ज हो जाता।

इस दौरान पीएम ने किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की। इसके तहत 9.34 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को रू.18,690 करोड़ से अधिक की रकम मिलेगी। उन्होंने रू.14 हजार करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही दो नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई।

पीएम ने बनासकांठा में रोड शो किया।

पीएम ने बनासकांठा में रोड शो किया।

मोदी के भाषण की बड़ी बातें…

  1. 25 साल पहले यहां बिजली पानी की समस्या थी। मैं कहता था हमें बिजली पानी बचाना होगा। लोग विरोध करते थे मोदी कौन होता है जो ये बोलता है। मैं आपसे लड़ता रहा और देखिए हम कहां पहुंच गए। मैं आज फिर से कहूंगा पानी बिजली बचाना है।
  2. हम चाहते हैं कि किसानों की गोबर से भी कमाई बढ़े। गोबर और खेती के अवशेषों से बायोगैस बायो सीएनजी और जैविक खाद बनाने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर भी बढ़े।
  3. हमने मुफ्त टीकाकरण शुरू किया। 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के पशुओं को मुफ्त टीके लगे हैं। इससे उनका पैसा बचा है। इससे दूध उत्पादन बढ़ा है। 2013-14 में एक गाय-भैंस से 5 लीटर से भी कम दूध मिलता था। आज वह बढ़कर 8 लीटर हो गया है।
  4. कृषि बजट 2013-14 की तुलना में 5 गुना हो गया है। आज 10 करोड़ किसानों के खातों में 18 हजार करोड़ की राशि भेजी गई है। गुजरात के 50 लाख से ज्यादा किसानों को भी इसका लाभ मिला है। इनके खातों में 1 हजार करोड़ रुपए जमा हुए हैं। बनासकांठा के किसानों के खातों में 50 करोड़ पहुंचे हैं।
  5. 25 साल में मैं पहली बार बनासकांठा आया हूं। 2001 में मुख्यमंत्री बनने के बाद मेरा मुख्यमंत्री के रूप में पहला सार्वजनिक कार्यक्रम, 93 लाख लोग आए थे। वो बनासकांठा में हुआ था।
PM मोदी ने IVF लैब और भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (BBBRC) का दौरा किया। गुजरात के सीएम और डिप्टी सीएम ने उनका स्वागत किया।

PM मोदी ने IVF लैब और भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (BBBRC) का दौरा किया। गुजरात के सीएम और डिप्टी सीएम ने उनका स्वागत किया।

पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। शनिवार को वह एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे।

मोदी बोले- हमें पानी-बिजली बचाना

पीएम ने कहा- जीवन के अंतिम क्षण तक आपकी सेवा में जुटा रहूंगा। आपको पुरानी बातें याद होंगी। 25 साल पहले यहां बिजली पानी की समस्या थी। मैं कहता था हमें बिजली पानी बचाना होगा। लोग विरोध करते थे मोदी कौन होता है जो ये बोलता है। मैं आपसे लड़ता रहा और देखिए हम कहां पहुंच गए। मैं आज फिर से कहूंगा पानी बिजली बचाना है।

बनासकांठा का आलू आज विश्व प्रसिद्ध है। कोई बनास कांठा वाले को आकर नहीं कहेगा कि आलू का सोना बनाऊंगा वो पहले से सोना बना रहे हैं।

मोदी ने कहा- सेवा करते हुए 25 साल पूरे किए

पीएम ने कहा- कुछ दिन पहले 7 अक्टूबर को मुझे सेवक के रूप में काम करते हुए 25 साल पूरे हुए। 7 अक्टूबर 2001 को जब मैंने शपथ ली तो आपने प्रेम दिया। एक एक गुजराती ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। मैं सामान्य परिवार से निकला जिसके परिवार ने कभी गांव का मुखिया बनने का सपना भी नहीं देखा था उसको आपने लायक समझा। पहले गुजरात फिर देश की सेवा की जिम्मेदारी दी। जनसेवा से राष्ट्रसेवा और गुजरात के विकास से देश का विकास। कैसे करना है कैसे आगे बढ़ना है ये आपने मुझे सिखाया।

मोदी बोले- हमारा सीफूड निर्यात 2 गुना हुआ

मोदी बोले- मछली पालन के क्षेत्र में विस्तार हुआ है। भारत का सीफूड निर्यात 2 गुना हो गया है। मधुमक्खी पालन से शहद का उत्पादन 12 सालों में 2 गुना हो गया है। हमारा देश प्राकृतिक शहद का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक बन गया है।

मोदी बोले- गोबर से किसानों की कमाई बढ़ाएंगे

पीएम ने कहा- हम चाहते हैं कि किसानों की गोबर से भी कमाई बढ़े। गोबर और खेती के अवशेषों से बायोगैस बायो सीएनजी और जैविक खाद बनाने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर भी बढ़े। इसलिए यहां 2 बायो सीएनजी प्लांट का शिलान्यास हुआ है।

पीएम बोले- 150 करोड़ टीके पशुओं को लगाए जा चुके

मोदी ने कहा- पशुओं को बीमारियों से बचाना भी हमारी प्राथमिकता है। इसलिए हमने मुफ्त टीकाकरण शुरू किया। इसलिए करीब 150 करोड़ टीके पशुओं को लगाए जा चुके है। 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के पशुओं को मुफ्त टीके लगे हैं। इससे उनका पैसा बचा है। इससे दूध उत्पादन बढ़ा है। 2013-14 में एक गाय-भैंस से 5 लीटर से भी कम दूध मिलता था। आज वह बढ़कर 8 लीटर हो गया है। भारत में दूध उत्पादन बढ़ने की गति सबसे तेज है। भारत दूध उत्पादन में नंबर वन है।

पीएम बोले- आईवीएफ की मदद से पशुओं की नस्ल सुधरेगी

पीएम ने कहा- राष्ट्रीय गोकुल मिशन से देसी नस्लों को संरक्षण और बढ़ावा दिया जा है। बनासकांठा में बना नया रिसर्च सेंटर इस मिशन को मजबूती देगा। यहां मुर्रा जाफराबादी जैसी नस्लों का संरक्षण होगा। ये देश में ऐसी पहली सुविधा है।

यदि किसी किसान के पास अच्छी नस्ल की गाय है जो ज्यादा दूध देती है और कम खर्च में स्वस्थ रहती है तो वो चाहेगा कि गाय की आने वाली पीढ़ी में भी ये गुण बने रहे। आईवीएफ इसमें मदद करते हैं। इसका सीधा लाभ पशुपालकों को मिलेगा।

पीएम बोले- किसानों को बीजों की करीब 3 हजार नई किस्में दी गईं

मोदी ने कहा- किसानों के लिए मौसम में हो रहा बदलाव बहुत बड़ी चुनौती है। बीते सालों में बीजों की करीब 3 हजार नई किस्में किसानों को दी गईं।

बीते दशक में भी पशुपालन और डेयरी सेक्टर में भी विज्ञान और टेक्नोलॉजी पर जोर दिया है। पशुओं की नस्ल बेहतर होगी तो दूध उत्पादन बढ़ेगा। 4 गाय से मिलने वाला दूध एक ही गाय से मिले। समय पर टीकाकरण इलाज समय पर मिलेगा तो बीमारी से होने वाला नुकसान कम होगा। यानी पशु स्वस्थ होगा तो मेरे पशुपालक भाई बहनों की कमाई भी बढ़ेगी।

मोदी बोले- खेती के तरीकों में आधुनिकता आई

मोदी ने कहा- पहले किसान को पता लगाने में मुश्किल होती थी कि उसके खेत को कौन सी खाद चाहिए। आज 26 करोड़ से ज्यादा सॉइल हेल्प कार्ड देश के किसानों के पास हैं। इनसे खेती के तरीकों में आधुनिकता आई है।

मोदी बोले- 5 योजनाओं ने 50 लाख करोड़ रुपए बचाए

मोदी ने कहा- 5 योजनाओं से देश के किसानों को 50 लाख करोड़ रुपए की बचत हुई है। इससे देश के किसानों की आय बढ़ाई और खेती का सामर्थ्य बढ़ाया है। एग्रीकल्चर इज अवर कल्चर।

  1. पीएम किसान सम्मान निधि के 4.50 लाख करोड़ छोटे किसानों के खातों में पहुंचे। आजादी के बाद कभी इन छोटे किसानों की जरूरतों को नहीं समझा गया। कभी उन्हें पूछा नहीं गया। जबकि देश में छोटे किसानों की संख्या 85% से ज्यादा है। ऐसे छोटे किसानों की हमारी सरकार ने चिंता की उन्हें पीएम किसान सम्मान से मदद की।
  2. बीते कुछ सालों में वैश्विक अनिश्चितता के बीच खाद की कीमतों में उछाल आया। हमारी सरकार ने इसका बोझ किसानों पर नहीं पड़ने दिया। सरकार ने 16 लाख करोड़ खर्च किए, ताकि आपको सस्ती खाद मिले।
  3. पहले की सरकारों ने एमएसपी पर किसानों को धोखा दिया। हमने गेहूं और धान एमएसपी पर खरीद की। इससे किसानों के खातों में 24 लाख करोड़ गए।
  4. पिछले 10-12 साल में किसानों को फसल बीमा योजना से मुआवजे में 2 लाख करोड़ रुपए मिल चुके हैं।
  5. सिंचाई पर किसान की लागत कम हो। इसलिए पीएम कुसुम योजना की भूमिका लगातार बढ़ रही है। इसके तहत करीब 12 लाख सोलर पंप दिए हैं। ये पंप न मिलते तो 80 करोड़ लीटर से ज्यादा का डीजल किसानों को खरीदना पड़ता। इसमें जो पैसा लगता वो नहीं लगा। लाखों किसानों को बचत हुई। बिजली की बचत हुई।

मोदी बोले- गुजरात के 50 लाख से ज्यादा किसानों सम्मान निधि मिली

मोदी ने कहा- हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं। हमारी सरकार ने किसानों को सशक्त करने में प्राथमिकता दी है। देश का कृषि बजट 2013-14 की तुलना में 5 गुना हो गया है। आज 10 करोड़ किसानों के खातों में 18 हजार करोड़ की राशि भेजी गई है। गुजरात के 50 लाख से ज्यादा किसानों को भी इसका लाभ मिला है। इनके खातों में 1 हजार करोड़ रुपए जमा हुए हैं। बनासकांठा के किसानों के खातों में 50 करोड़ पहुंचे हैं। बीते सालों में 50 लाख करोड़ रुपए किसानों को मिले हैं या उनकी बचत हुई है।

पीएम ने हिंदी में भाषण देने की परमीशन मांगी

मोदी ने कहा- नवरात्र के कुछ ही दिन बात मां अम्बा की पावन भूमि पर आने का अवसर मिला है। मैं मां अम्बा को प्रणाम करता हूं। कुछ देर पहले किसान, महिलाओं , बच्चियों, पशुओं को लिए प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया है। किसानों के खातों में पीएम सम्मान योजना की राशि भी पहुंची है। मैं उन्हें बधाई देता हूं

मुझे बनासकांठा के लोगों से माफी मांगता हूं क्योंकि मैं हिंदी में बोल रहा हूं। आपकी परमीशन चाहता हूं। हिंदी में बोलने की।

प्रोग्राम में 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' लिखे पोस्टर लेकर लोग पहुंचे।

प्रोग्राम में ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ लिखे पोस्टर लेकर लोग पहुंचे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677