Connect with us

कोरबा

सुशासन तिहार-2026:जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन बसीबार मे कल

Published

on

कोरबा। सुशासन   तिहार 2026 अंतर्गत 08 मई को प्रातः 10 बजे विकासखंड पाली के ग्राम बसीबार में जनसमस्या निवारण  शिविर आयोजित की जायेगी। इसी तरह 11 मई को पोंड़ी-उपरोड़ा के ग्राम बैरा और 12 मई को पाली ग्राम चोढ़ा तथा कोरबा के ग्राम चुईया में जनसमस्या निवारण  शिविर संपन्न होंगे।

Continue Reading

कोरबा

डोंगानाला के स्वसहायता समूह को मिला 21 लाख रुपए का लाभांश

Published

on

प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह के निर्देश पर वन विभाग ने किया भुगतान

2.55 करोड़ रुपए के वन औषधि उत्पादों की बिक्री से समूह को हुआ लाभ

कोरबा। जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत डोंगानाला स्थित वन धन विकास औषधि प्रसंस्करण केंद्र से जुड़ी महिला स्वसहायता समूह हरि बोल को वन औषधि उत्पादों के विक्रय से 20 लाख 75 हजार रुपए का लाभांश प्राप्त हुआ है। राशि मिलने से समूह की महिलाओं में खुशी की लहर है और उनके चेहरे उत्साह से खिल उठे हैं।

समूह की सदस्यों ने इस उपलब्धि के लिए प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती निहारिका बारिक सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है, जिनके निर्देश पर वन विभाग द्वारा लाभांश राशि का भुगतान सुनिश्चित किया गया।

उल्लेखनीय है कि वन धन केंद्र के माध्यम से तैयार हर्बल एवं वन औषधि उत्पादों का विक्रय नियमित रूप से किया जा रहा है। मार्ट के अलावा आयुष को भी बड़े पैमाने पर उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं। केंद्र द्वारा आयुष को कुल 2 करोड़ 55 लाख रुपए के हर्बल उत्पादों का विक्रय किया गया, जिसमें हिंग्वाष्टक चूर्ण, शतावरी चूर्ण, अविपत्तिकर चूर्ण, शितोप्लादी चूर्ण एवं अर्जुनत्वक चूर्ण जैसे उत्पाद शामिल हैं।

प्रमुख सचिव श्रीमती सिंह ने 16 अप्रैल 2026 को कोरबा जिले के प्रवास के दौरान वन विभाग को निर्देश दिए थे कि विक्रय से प्राप्त राशि का लाभांश शीघ्रता से संबंधित स्वसहायता समूह को प्रदान किया जाए। उनके निर्देशों के परिपालन में यह राशि समूह के खातों में अंतरित की गई है।

लाभांश प्राप्त होने पर समूह की महिलाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस आय से उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा और वे आत्मनिर्भरता की दिशा में और अधिक सशक्त बनेंगी। उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति भी आभार जताया है।

Continue Reading

कोरबा

दीपका खदान में प्रदूषण पर पर्यावरण संरक्षण मंडल की बड़ी कार्रवाई, औचक निरीक्षण कर SECL को दी कड़ी चेतावनी

Published

on

कोरबा/दीपका। दीपका क्षेत्र में कोयला उत्खनन और परिवहन से फैल रहे अत्यधिक प्रदूषण की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आज छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की क्षेत्रीय टीम ने दीपका खदान का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान टीम ने भारी अनियमितताएं पाईं और SECL प्रबंधन को व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिए ।

सड़कों पर धूल का गुबार और निष्क्रिय स्प्रिंकलर

लंबे समय से आम जनता और मीडिया के माध्यम से यह बात सामने आ रही थी कि SECL दीपका क्षेत्र में डस्ट कंट्रोल के प्रति लापरवाह बना हुआ है। मंडल ने 2 माह पूर्व भी नोटिस जारी किया था, लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर आज 07 मई को टीम ने धरातल पर जांच की निरीक्षण के दौरान ।

थाना चौक से श्रमिक चौक तक की सड़क का जायजा लिया गया ।
खराब पड़े स्प्रिंकलर और अनुपयोगी व्हील वाशिंग सिस्टम को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई गई ।
ठेकेदारी प्रथा के तहत किए जा रहे पानी छिड़काव की खानापूर्ति को बंद कर इसे प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए ।

रेलवे साइडिंग में मिलीं भारी अनियमितताएं

चैनपुर-गांधीनगर से सटी दीपका रेलवे साइडिंग में टीम ने पाया कि कोयले को गीला किए बिना ही सूखा लोड किया जा रहा था, इस लापरवाही के कारण पूरा क्षेत्र धूल के गुबार में समाया रहता है। पर्यावरण मंडल ने इस पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए एक माह के भीतर स्प्रेगन और स्प्रिंकलर सिस्टम स्थापित करने का अल्टीमेटम दिया है।

कोहरे की तरह छाया रहता है कोल डस्ट – शेत मसीह

निरीक्षण के दौरान मौजूद पर्यावरण विभाग के सांसद प्रतिनिधि शेत मसीह ने स्थिति की गंभीरता को रेखांकित करते हुए कहा कि दीपका क्षेत्र में कोयला परिवहन के कारण कोल डस्ट की ऐसी चादर बिछी रहती है, मानो पूरा शहर कोहरे से ढका हो, यह आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित में प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का पालन अनिवार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण दल की मौजूदगी

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी, सांसद प्रतिनिधि शेत मसीह, SECL दीपका के पर्यावरण एवं सिविल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समयावधि में सुधार नहीं हुआ तो आगामी दिनों में और भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी ।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में रेलवे नियमों के उल्लंघन के 863 मामले:चेन पुलिंग, महिला और दिव्यांग कोच में यात्रा पर हुई कार्रवाई, वसूला जुर्माना

Published

on

कोरबा। कोरबा में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने यात्रियों द्वारा नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाया है। वर्ष 2025 और 2026 के दौरान रेलवे नियमों की अनदेखी करने वाले यात्रियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गई, जिसमें चेन पुलिंग, महिला कोच और दिव्यांग कोच में गलत तरीके से सफर करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया गया।

रेलवे प्रशासन लगातार यात्रियों को बेवजह चेन पुलिंग न करने की चेतावनी देता रहा है। कोरबा रेलवे पुलिस ने चेन पुलिंग के मामलों में 1000 रुपये का जुर्माना लगाया है, जबकि जुर्माना नहीं भरने पर जेल भेजने का भी प्रावधान है।

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश न करने की सलाह दी जा रही है

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश न करने की सलाह दी जा रही है

चेन पुलिंग पर सख्ती, 33 मामलों में वसूला जुर्माना

आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 और 2026 में चेन पुलिंग के कुल 33 मामलों में 33 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

महिला और दिव्यांग कोच में सफर करने वालों पर कार्रवाई

आरपीएफ ने महिला कोच में अवैध रूप से सफर करने वाले पुरुष यात्रियों पर भी कार्रवाई की। इस दौरान कुल 3 लाख 36 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले अन्य यात्रियों से 15,800 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

जागरूकता के बाद भी नहीं मान रहे यात्री

रेलवे द्वारा लगातार यह प्रचार किया जाता है कि-

  • बिना टिकट यात्रा न करें
  • बेवजह चेन पुलिंग न करें
  • पुरुष महिला कोच में सफर न करें
  • दिव्यांग कोच में अनधिकृत यात्रा न करें
  • स्टेशन और ट्रेन में गंदगी न फैलाएं

इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ रही है।

महिला कोच में अवैध रूप से सफर करने वाले पुरुष यात्रियों पर भी कार्रवाई की।

महिला कोच में अवैध रूप से सफर करने वाले पुरुष यात्रियों पर भी कार्रवाई की।

फाटक पार करने वालों पर भी नजर

आरपीएफ थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि बंद रेलवे फाटक के नीचे से निकलने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कई लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं और कुछ की जान भी जा चुकी है।

इसे रोकने के लिए रेलवे पुलिस जुर्माने के साथ-साथ जनजागरूकता अभियान भी चला रही है।

स्टेशन पर स्वच्छता और सुरक्षा पर फोकस

रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के खिलाफ भी कार्रवाई का प्रावधान है। इसके अलावा, यात्रियों को समय पर स्टेशन पहुंचने और चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश न करने की सलाह दी जा रही है, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

आरपीएफ का संदेश: नियमों का पालन करें

रेलवे सुरक्षा बल का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित बनी रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677