Connect with us

कोरबा

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत दिशा-निर्देश जारी

Published

on

कोरबा। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत तीर्थ यात्रा आगामी 21 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क की यात्रा प्रस्तावित है।
उप संचालक समाज कल्याण विभाग कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा जिले हेतु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 338 व्यक्तियों को यात्रा पर भेजे जाने का लक्ष्य प्रदान किया गया है। लक्ष्य अनुसार तीर्थदर्शन यात्रा के लिए जिले के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा हेतु 75 प्रतिशत हितग्राही ग्रामीण क्षेत्र से तथा 25 प्रतिशत हितग्राही नगरीय क्षेत्र से चयनित किया जाएगा। जिसमें जनपद पंचायत कोरबा के 50, करतला से 50, कटघोरा से 40, पाली से 50, पोड़ी उपरोड़ा से 54, इसी प्रकार नगरीय निकाय क्षेत्रांतर्गत नगर पालिका निगम कोरबा से 60, नगर पालिका परिषद दीपका से 6, कटघोरा से 8, बांकीमोंगरा से 8, नगर पंचायत पाली व छुरीकला से 6-6 तीर्थयात्री शामिल है। कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश सभी जनपद पंचायतों एवं संबंधित नगरीय निकायों को प्रेषित कर पात्र हितग्राहियों के आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में भरवाकर नाम मय सूची के 25 अगस्त तक कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण कोरबा में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
आवेदन पत्र के साथ 2 नग नवीन पासपोर्ट साईज फोटो, पहचान हेतु आधार, राशन, पेन कार्ड, ईपिक कार्ड, लाइसेंस की छायाप्रति सलंग्न करना अनिवार्य है साथ ही शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम होने के संबंध में चिकित्सकीय प्रमाण पत्र पर चिकित्सक के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है।

Continue Reading

कोरबा

दिव्यांगजन व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु नामांकन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल ( www.awards.gov.in    ) के माध्यम से दिव्यांगजन सषक्तिकरण 2026 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु नामांकन आमंत्रित की गई है। पुरस्कार हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश पोर्टल में उपलब्ध है।

Continue Reading

कोरबा

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ आपदा प्रषिक्षण की पूर्व तैयारियों की समीक्षा 07 अगस्त को

Published

on

कोरबा। भारत सरकार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा राज्य में बाढ़ आपदा को दृष्टिगत रखते हुए 07 अगस्त को विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ओरिएंटेषन एण्ड कोआर्डिनेषन एवं 18 अगस्त को टेबल टाप एक्सरसाइज तथा 20 अगस्त को मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जायेगी। उक्त प्रषिक्षण की पूर्व तैयारियों की समीक्षा विभाग द्वारा विडियो कान्फ्रेस के माध्यम से 7 अगस्त को दोपहर 02 बजे किया जायेगा।
कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा जिले के सर्व संबंधित अधिकारियों को उक्त विडियो कान्फ्रेस हेतु 07 अगस्त को दोपहर 02 बजे कलेक्टर कार्यालय कोरबा स्थित विडियो कान्फ्रेस कक्ष में उपस्थित होने निर्देशित किया गया है।

Continue Reading

कोरबा

588.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 588.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
   अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील कोरबा में 632.5 मिलीमीटर, अजगरबहार 426, भैंसमा, 561, करतला 557, बरपाली 629.6, कटघोरा 594.1 दीपका 641.9, दर्री 721.2, पाली 616.8, हरदीबाजार 487.4, पोंड़ी-उपरोड़ा 619.4, और पसान तहसील में 579.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 12.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677