छत्तीसगढ़ के विकास में वेदांता के प्रमुख सीएसआर योगदानों को उजागर करते हुए, अनिल अग्रवाल फाउंडेशन ने वित्त वर्ष 2024 की सोशल इम्पैक्ट रिपोर्ट जारी की
बालको के कैंसर देखभाल केंद्र, स्थायी आजीविका सृजन और महिला सशक्तिकरण की सफलता पर प्रकाश डाला गया
बालकोनगर / रायपुर। भारत के विकास में योगदान के लिए वेदांता लिमिटेड की सामाजिक पहल शाखा,अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 में 437 करोड़ रुपये का निवेश किया गया जिससे 1.73 करोड़ से अधिक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया। इसमें भारत एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) और बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य में महत्वपूर्ण योगदान शामिल है। फाउंडेशन की वार्षिक सोशल इम्पैक्ट रिपोर्ट, “नर्चरिंग, ट्रांसफॉर्मिंग, लीडिंग: इंडिया’स ग्रोथ स्टोरी”, में 153 उच्च प्रभावशाली परियोजनाओं का उल्लेख किया गया है, जो 1,200 से अधिक गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, महिला एवं बाल विकास, कौशल व आजीविका, पशु कल्याण और पर्यावरणीय स्थिरता जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित हैं। बालको, वेदांता की सहायक कंपनी है, जो छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित एक प्रतिष्ठित एल्युमीनियम निर्माता है। यह अपने परिचालन क्षेत्रों और आसपास के समुदायों के जीवन को बेहतर बनाने और सामाजिक प्रगति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। बालको अपनी सीएसआर पहलों के माध्यम से इन समुदायों को सशक्त और सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके तहत इन्होंने छत्तीसगढ़ के कोरबा, कवर्धा, सरगुजा और रायपुर जिलों के 123 गाँवों में लगभग 1.7 लाख लोगों को लाभ पहुँचाने का लक्ष्य बनाया है। वर्षभर में, स्थायी आजीविका, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य देखभाल और सामुदायिक बुनियादी ढाँचे जैसी विभिन्न सामाजिक प्रभाव पहलों के माध्यम से कुल 1,69,056 ज़िंदगियों को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया गया है। वेदांता लिमिटेड की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और हिंदुस्तान ज़िंक लिमिटेड की चेयरपर्सन, प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने कहा, “वेदांता में, हमारी मूल विचारधारा ‘अर्थ’ (जो मूल्य हम उत्पन्न करते हैं) और ‘धर्म’ (जो मूल्य हम वापस देते हैं) हमें समुदायों को सशक्त बनाने की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को मार्गदर्शन प्रदान करती है। हमारी हर पहल — चाहे वह बच्चों का पोषण और स्वास्थ्य देखभाल हो, कौशल विकास और आजीविका, खेलों का प्रचार, सांस्कृतिक संरक्षण या अन्य कोई पहल — ये सभी हमारे समावेशी और सशक्त भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप हैं।” नया रायपुर में स्थित बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन की प्रमुख पहल है और यह कैंसर देखभाल की पहुँच को सुगम और सुलभ बनाने में अग्रणी के रूप में स्थापित हो चुका है। इसकी स्थापना वर्ष 2018 में की गई थी, और तब से अब तक इसने 170-बेड वाली तृतीयक देखभाल ऑन्कोलॉजी सुविधा के माध्यम से 38,500 से अधिक मरीजों का इलाज किया है। बीएमसी अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक और थेराप्यूटिक सेवाएँ प्रदान कर रहा है। वर्ष 2023 में, बीएमसी को अर्ली-ऑनसेट कोलोरेक्टल कैंसर पर शोध के लिए 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर का प्रतिष्ठित “कैंसर ग्रैंड चैलेंजेस” अनुदान प्राप्त हुआ। यह अनुदान कैंसर रिसर्च यूके और यूएस नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के सहयोग से प्रदान किया गया। मुंगेली, छत्तीसगढ़ की 7 वर्ष की एक लड़की की कहानी काफी प्रेरणादायक है, जो बालको मेडिकल सेंटर से जुड़ी है। उसे पैर और जांघ की हड्डी में गंभीर हड्डी का कैंसर था, जिसे इविंग्स सारकोमा कहते हैं। बीएमसी में उसे जीवनरक्षक इलाज मिला। सामान्य तौर पर अगर धातु प्रत्यारोपण का इस्तेमाल करके पारंपरिक पुनर्निर्माण किया जाता, तो पैर की लंबाई में अंतर आ सकता था, जिससे पैर लगभग अनुपयोगी हो जाता। पैर को अलग करने पर भी विचार किया गया, लेकिन वह भी उपयुक्त नहीं था। इसके बजाए, बीएमसी की मेडिकल टीम ने रोटेशनप्लास्टी नामक एक अनोखी और दुर्लभ सर्जरी करने का निर्णय लिया। इस लड़की की कीमोथेरेपी और सर्जरी का पूरा खर्चा आयुष्मान भारत योजना के तहत उठाया गया, जिससे उसके परिवार पर कोई आर्थिक बोझ नहीं पड़ा। इलाज के 6 महीने बाद, अब यह बच्ची आराम से चलने लगी है और अब अपने दैनिक जीवन को सहजता से जीने लगी है। बालको का ‘मोर जल मोर माटी’ प्रोजेक्ट अपने समुदाय कल्याण और सतत आजीविका के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस परियोजना ने जल प्रबंधन में सुधार और नवाचारी खेती के तरीकों को अपनाकर किसानों को पूरे वर्ष भर आय अर्जित करने में सक्षम बनाया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बालको ने 107 जल संरचनाओं का निर्माण किया, जिससे 1,06,061 क्यूबिक मीटर की कुल जल भंडारण क्षमता उत्पन्न हुई। जिन किसानों ने आधुनिक तकनीकों को अपनाया है, उनकी उत्पादकता में 1.4 गुना और आय में 50% की वृद्धि हुई है। अब तक, इस परियोजना से 4,749 किसानों को लाभ पहुँचा है, जो 32 गाँवों में 1,800 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए सुरक्षित करके 85% खेती करने वाले परिवारों की जरूरतों को पूरा करती है। एक अन्य प्रेरणादायक सफलता की कहानी बुंदेली गांव के एक किसान तुलसी मांझवार की है। वे आय की सीमितता के चलते काफी परेशान थे। बालको के मार्गदर्शन में उन्होंने लाख की खेती की ओर रुख किया। परिणामस्वरूप, उनके खेत में 130 किलो लाख का उत्पादन हुआ और उन्होंने 65,000 रुपए की अतिरिक्त आय अर्जित की। यह मार्गदर्शन उनके परिवार की आजीविका में उल्लेखनीय सुधार करने में अहम कारक साबित हुआ। यह पहल ग्रामीण समुदायों में स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने में बालको की भूमिका को दर्शाती है। प्रोजेक्ट उन्नति महिलाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित है। इसके माध्यम से उन्हें एसएचजी में शामिल किया जाता है, और उनकी क्षमताओं और कौशल को निखारा जाता है, ताकि वे उद्यमिता एवं स्थायी आजीविका के लिए तैयार हो सकें। इस परियोजना के तहत 531 स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) में 5,741 महिलाओं को सशक्त किया गया और 2,087 महिलाओं को आर्थिक रूप से शामिल किया गया, जिन्होंने मिलकर 12 लाख रुपए की बचत करने में योगदान दिया। परियोजना ने 7 माइक्रो एंटरप्राइजेस के तहत 1,400 महिलाओं को प्रशिक्षित किया और 44 उत्पादों को प्रस्तुत करते हुए 10 लाख रुपए का राजस्व उत्पन्न किया। अपनी सामाजिक प्रभाव शाखा के माध्यम से, वेदांता भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है और स्वदेशी कारीगरों को सशक्त बना रहा है। दिल्ली हाट में वेदांता संस्कृति महोत्सव में बालको के प्रोजेक्ट उन्नति की महिलाओं को उनके उत्पादों को प्रदर्शित और बिक्री का अवसर मिला, जिसके परिणामस्वरूप उनकी पहुँच छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर भी विस्तारित हुई। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की प्रमुख महिला और बाल परियोजना ‘नंद घर’ के तहत 14 राज्यों में आरंभ से अब तक 6,044 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ में बालको द्वारा संचालित 262 केंद्र शामिल हैं। ये नंद घर भारत भर में 2,38,161 बच्चों और 1,78,620 महिलाओं को प्रारंभिक बाल शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सेवाएँ और महिलाओं के लिए कौशल विकास जैसी महत्वपूर्ण सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। वेदांता लिमिटेड खनिज, ऊर्जा और तकनीक के क्षेत्र में दुनिया की अग्रणी कंपनियों में से एक है। यह अपनी 19 सहायक सब्सिडियरी के माध्यम से भारत के विभिन्न राज्यों में अपना सामाजिक प्रभाव स्थापित कर रही है। कंपनी ने 5 वर्षों में अपने सीएसआर पहलों को और बेहतर करने के लिए 5,000 करोड़ रुपए का निवेश करने का संकल्प लिया है, ताकि एक सतत और समावेशी भविष्य का निर्माण किया जा सके।
आफ की सामाजिक पहलों से जुड़े प्रमुख आँकड़े (वित्त वर्ष 2023-24): • 437 करोड़ रुपए का निवेश भारत में 153 सामाजिक परियोजनाओं में किया गया • 1,200 से अधिक गाँवों में 1.73 करोड़ लोगों को लाभ पहुँचाया • 6,044 नंद घरों के माध्यम से 238,161 बच्चों और 178,620 महिलाओं का सहयोग किया गया • पशु कल्याण परियोजनाओं से 1.48 लाख पशुओं को लाभ मिला • 140 से अधिक महिला फुटबॉलर्स की सफलता में योगदान दिया; 13वीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2024 में 11 राष्ट्रीय स्तर के पदक जीते • स्वास्थ्य पहलों के जरिए 17 लाख लोगों को सहायता प्रदान की गई • सामुदायिक बुनियादी संरचना को सुधारकर 5.22 लाख लोगों के जीवन को बेहतर बनाया
छत्तीसगढ़ राज्य में वेदांता के बालको और बालको मेडिकल सेंटर के प्रमुख योगदान:
• बालको ने विभिन्न सामाजिक प्रभाव पहलों के माध्यम से 1,69,056 लोगों को लाभ पहुँचाया • बीएमसी ने अर्ली-ऑनसेट कोलोरेक्टल कैंसर पर शोध के लिए 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर का प्रतिष्ठित कैंसर ग्रांड चैलेंजेस अनुदान प्राप्त किया • बालको मेडिकल सेंटर के 77,025 प्रत्यक्ष लाभार्थी • प्रोजेक्ट उन्नति के तहत 531 स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) में 5,741 महिलाओं को सशक्त किया गया और 2,087 महिलाओं को 1.2 करोड़ रुपए की संयुक्त बचत के साथ आर्थिक रूप से सशक्त किया गया • ‘मोर जल मोर माटी’ परियोजना के तहत, जिन किसानों ने आधुनिक तकनीकों को अपनाया, उनकी उत्पादकता 1.4 गुना और आय में 50% का वृद्धि हुई • वेदांता स्किल स्कूल के तहत 6 व्यवसायों में 1,241 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें से 81% ने रोजगार प्राप्त किया या फिर खुद का व्यवसाय शुरू किया • बालको के प्रोजेक्ट आरोग्य के तहत 49,000 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला और 8,500 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से सहायता मिली
आफ की पहल के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां जाएं: www.vedantalimited.com किताब पढ़ने के लिए: https://heyzine.com/flip-book/3190307616.html अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के बारे में: अनिल अग्रवाल फाउंडेशन वेदांता की सामुदायिक और सामाजिक पहलों के लिए एक मुख्य संगठन है। यह संस्था स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पशु कल्याण प्रोजेक्ट्स तथा खेलों से जुड़ी पहलों पर काम करती है। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन का लक्ष्य स्थायी और समावेशी विकास के जरिये समुदायों को सशक्त बनाना, लोगों के जीवन को बेहतर बनाना और राष्ट्र निर्माण में मदद करना है।
अधिक जानकारी के लिए: https://www.vedantalimited.com/eng/social_impact_csr.php
प्रथम पुरस्कार 11 हजार एवं भव्य ट्रॉफी, रनरअप को मिलेगा 51 सौ और ट्रॉफी ग्रामीण प्रतिभा को बड़ा मंच देने प्रयासरत है एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूूल खरहरकुड़ा-राजकुमार अग्रवाल कोरबा/मड़वारानी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्व. नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने स्व. नितेश कुमार अग्रवाल स्मृति कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। 01 दिसम्बर से ग्राम पंचायत दमखाचा के दमखाचा खेल मैदान में बॉल और बल्ला चलेगा। क्षेत्र की ग्रामीण टीम स्व. नितेश कुमार अग्रवाल स्मृति कप-क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। विजेता एवं उपविजेता को मिलेगा आकर्षक पुरस्कार आयोजन समिति ने क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम को आमंत्रित किया है। 01 दिसम्बर से दमखाचा खेल मैदान में ग्रामीण क्रिकेट टीमों का जलवा और रोमांच देखने को मिलेगा। आयोजन समिति ने बताया कि विजेता टीम को 11 हजार रूपए और भव्य ट्राफी तथा उपविजेता को 51 सौ रूपए और ट्राफी प्रदान की जाएगी। 1000 रूपए एंट्री फीस: अब तक 18 टीमों का पंजीयन स्व. नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा के तत्वावधान में स्व. नितेश कुमार अग्रवाल स्मृति कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दमखाचा के मैदान में 01 दिसम्बर से किया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा मात्र रूपए 1000 एंट्री फीस रखी गई है। 18 टीमों ने अब तक पंजीयन करा लिया है। ये टीम दिखाएंगी दम अब तक 18 टीमों ने पंजीयन कराया है, जिसमें बरपाली, भैसमा, पताढ़ी, दादर, दमखाचा, जमनीपाली, कनकी, करमंदी, खरहरकुड़ा, पुरैना, नवागांव, सकरेली, सरगबुंदिया, सेंदरीपाली, बटालियन, मड़वारानी, बस्ती बाराद्वार एवं करईनारा की टीम शामिल है। आगे और पंजीयन कराने वाली टीम को भी प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। सभी टीम जीतने के लिए कमर कसकर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं और 01 दिसम्बर से दमखाचा के खेल मैदान में अपना दम दिखाने के लिए दमखम के साथ उतरेंगी। ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास-पीएमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल
एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि स्व. नितेश कुमार अग्रवाल स्मृति कप, क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के क्रिकेट खिलाड़ियों को बड़ा मंच देने के साथ उनकी प्रतिभाओं को निखारना है। प्रतियोगिता से प्रतिभाएं निखरती हैं और इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की ग्रामीण टीम भाग लेती हैं और अपना-अपना बेहतर प्रदर्शन करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार भी रखा गया है। विजेता टीम को 11 हजार रूपए और भव्य ट्राफी प्रदान की जाएगी, वहीं उपविजेता को 51 सौ रूपए और ट्राफी प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाएगा।
Ensuring the Nation’s Energy Security is Our Foremost Responsibility: CMD Shri Harish Duhan
Former CMDs and Directors Share Their Experiences, Deliberate on the Company’s Future Growth
13 Awards Presented for Outstanding Performance and Special Contributions at CMD Awards Night
Bilaspur/Korba. South Eastern Coalfields Limited (SECL) celebrated its 42nd Foundation Day with great enthusiasm on Wednesday, 25 November 2026, at its headquarters in Bilaspur. On the second day of the two-day Foundation Day celebrations, former Chairmen-cum-Managing Directors and former Directors of the company graced the main ceremony held at the SECL Headquarters Auditorium and shared their experiences and memories associated with SECL’s glorious journey.
Shri Harish Duhan, Chairman-cum-Managing Director, SECL, graced the occasion as the Chief Guest. Shri Biranchi Das, Director (Human Resources), Shri D. Sunil Kumar, Director (Finance), Shri Ramesh Chandra Mohapatra, Director (Technical–Operations), and Shri Nripendra Nath, Director (Technical–Planning & Projects), were present as distinguished guests.
Addressing the gathering, CMD Shri Harish Duhan said that the former leadership and coal warriors of SECL have made invaluable contributions to the company’s glorious journey. He emphasised that ensuring the nation’s energy security is our foremost responsibility. He urged everyone to discharge their duties with utmost dedication and commitment towards meeting the country’s growing energy requirements. Expressing full confidence in the capabilities of Team SECL, he called upon everyone to achieve the company’s निर्धारित targets through collective efforts and take SECL to new heights of progress.
The ceremony was graced by former Chairmen-cum-Managing Directors Shri M.N. Jha, Shri M.K. Thapar, Shri M.P. Dikshit, Shri A.K. Singh, Shri Om Prakash, Shri B.R. Reddy and Shri Prem Sagar Mishra; former Director (Technical–Planning & Projects) and former CMD of NCL Shri P.K. Sinha; former Directors (Personnel) Shri K.K. Srivastava and Shri Radhey Shyam Singh; former Director (Finance) Shri A.K. Komawar; former Director (Personnel) Shri Anil Kumar Singh; former Director (Technical–Operations) Shri R.P. Thakur; former Director (Finance) Shri Shyam Murari Choudhary; former Director (Technical–Operations) Shri Manoj Prasad; and former Director (Finance) Shri G. Srinivasan.
Earlier, CMD Shri Harish Duhan, along with the Board of Directors, officers and employees, paid floral tributes at the Martyrs’ Memorial, the statue of Dr. Babasaheb Ambedkar and the Workers’ Statue at the headquarters premises. This was followed by flag hoisting, the corporate song and the release of balloons into the sky at the Auditorium premises, marking the Foundation Day celebrations.
Members of the SECL Steering Committee, Welfare Board and Safety Committee, along with office-bearers of SISTA, Council and OBC Association, were also present on the occasion.
A major highlight of the ceremony was the ‘Knowledge Sharing Session’, during which former CMDs and Directors of SECL shared their extensive experiences, memories associated with the organisation and leadership journeys. Discussions were held on the company’s growth trajectory, challenges and future opportunities. The interactive session provided officers and employees with an opportunity to benefit from the valuable experiences and guidance of the former leadership.
Later in the evening, the ‘CMD Awards Night’ was organised at the Vasant Vihar Sports Ground, where a total of 13 awards were presented to various areas, departments and officers in recognition of their outstanding performance and special contributions. Major awards included Swachhata Pakhwada 2026, Special Campaign 6.0, Best Area General Manager, Best Head of Department, Individual Excellence and Special Contribution Awards. Shraddha Mahila Mandal was also specially honoured for its remarkable contribution towards social welfare.
कोरबा। कोरबा जिले में अवैध सट्टा और जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने पुराना बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सार्वजनिक स्थानों पर सट्टा-पट्टी लिखकर अवैध सट्टा खिला रहे थे।
पुलिस ने उनके कब्जे से 1,350 रुपए नकद के अलावा सट्टा-पट्टी लिखी डायरियां, रजिस्टर, कॉपियां, पेन और मोबाइल में मिले सट्टे से जुड़े स्क्रीनशॉट जब्त किए हैं।
मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग जगह दबिश
पुलिस के अनुसार, पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुराना बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में कुछ लोग खुलेआम सट्टा-पट्टी लिखकर सट्टा खिला रहे हैं। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश दी। इस दौरान कथित तौर पर सट्टा खिलाते सात लोगों को पकड़ा गया।
सात आरोपियों पर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई
पकड़े गए आरोपियों की पहचान चिंटू केवट (21), सुजल चौहान (20), मेवालाल चौहान (38), भानु यादव (21), घासीदास (56), पप्पू सिंह (55) और भंवर सिंह केवट (58) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 6(क) के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।
पहले भी बस स्टैंड और गांधी चौक में हो चुकी है कार्रवाई
पुराना बस स्टैंड और गांधी चौक के पास इससे पहले भी कोतवाली पुलिस सट्टा-पट्टी के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। इसके बावजूद इन इलाकों में सट्टे की गतिविधियां जारी रहने की बात सामने आई है।
कोरबा पुलिस के मुताबिक, जिले में अवैध सट्टा, जुआ और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर सट्टा खिलाने से आम नागरिकों को परेशानी हो रही थी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध सट्टा और जुआ गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।