छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा प्रशासन की होली पर शांति और सौहार्द्र की अपील:सड़क किनारे दुकान लगाने पर रोक, यातायात नियमों के पालन की हिदायत दी
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी विजय कुमार पांडेय ने होली को शांति, सौहार्द्र और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने जिलेवासियों से हर्षोल्लास के साथ होली मनाने और आदर्श वातावरण बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।
कलेक्टर ने होली समितियों और नागरिकों से होलिका दहन के लिए विशेष सावधानियां बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विद्युत तारों के नीचे, ट्रांसफार्मर के पास और डामर की सड़कों पर होलिका दहन न करें, क्योंकि इससे दुर्घटना का खतरा और सड़कों को नुकसान हो सकता है।
सड़क किनारे दुकान लगाने पर रोक
कलेक्टर ने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रंग-गुलाल और पिचकारी की दुकानें सड़क पर लगाकर यातायात बाधित न करें। पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर, उन्होंने हरे-भरे पेड़ों को न काटने और होलिका दहन के लिए केवल सूखी लकड़ियों का उपयोग करने की अपील की है।
शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण होली मनाने की अपील
एसपी ने नागरिकों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द्र के साथ शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने का आग्रह किया है। उन्होंने जबरन रंग लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने और तेज गति से वाहन चलाने से बचने की सलाह दी।
यातायात नियमों के पालन की हिदायत
एसपी ने होली के दौरान मुखौटा लगाकर सड़क पर वाहन चलाने, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने और वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने से परहेज करने को कहा है। होलिका दहन और होली के दिन जिले में पुलिस की अतिरिक्त टीमें तैनात रहेंगी।
सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
बाइक पेट्रोलिंग, मोबाइल पार्टी, डायल-112 सेवा और सादी वर्दी में पुलिस बल की विशेष व्यवस्था की गई है। सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें।
कोरबा
बालको चिमनी हादसा…होटल के कमरे से गवाह-आरोपी पकड़े गए:गवाहों को प्रभावित करने के आरोप, कंपनी ने कराया था कमरा बुक
कोरबा। कोरबा में बालको चिमनी हादसे के मामले में एक महत्वपूर्ण गवाह को प्रभावित करने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी सगामसेट्टी व्येंकतेश के साथ गवाह पृथ्वीनाथ सिंह को होटल ग्रैंड गोविंदा के कमरा नंबर 202 से पकड़ा।
यह कमरा जीडीसीएल कंपनी ने बुक कराया था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है और बिलासपुर हाईकोर्ट ने इसकी सुनवाई समय-सीमा में पूरी करने का आदेश दिया है।

बता दें कि 2009 में बालको प्लांट में निर्माणाधीन चिमनी ढहने से 40 मजदूरों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। इस मामले में जीडीसीएल कंपनी और सेपको चीनी कंपनी के लोग आरोपी हैं।
लंबे समय से जीडीसीएल कंपनी पर गवाहों को प्रभावित करने का आरोप लग रहा था, जिसके कारण गवाह पेशी में नहीं आ रहे थे। न्यायालय ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

होटलों में छापेमारी
एसपी सिद्धार्थ तिवारी को सूचना मिली थी कि गवाह पृथ्वीनाथ सिंह आरोपी पक्ष कोरबा लाकर छिपाकर रखे हुए है, जो कि बिहार के छपरा का रहने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने होटलों में छापेमारी शुरू की।
होटल के कमरे से गवाह और आरोपी पकड़े गए
पुलिस ने होटल ग्रैंड गोविंदा के कमरा नंबर 202 में गवाह पृथ्वीनाथ सिंह को उनके बेटे और एनएसजीएल कंपनी के पूर्व कर्मचारी और आरोपी सगामसेट्टी व्येंकतेश के साथ पाया। जांच में होटल के रजिस्टर से पता चला कि यह कमरा जीडीसीएल कंपनी की ओर से बुक किया गया था।
पूछताछ में आरोपी घबराया
पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी व्येंकतेश घबरा गया और उसका व्यवहार संदिग्ध लगा। आरोपी के मोबाइल की जांच करने पर पता चला कि वह गवाह को पहले से जानता था। जांच में यह भी सामने आया कि गवाह के बयान की फोटो व्हाट्सएप के जरिए आरोपी के बेटे के मोबाइल पर भेजी गई थी।
पुलिस ने तैयार किया पंचनामा
पुलिस ने मौके पर पंचनामा बनाया और जरूरी फोटोग्राफ्स के साथ पूरी जानकारी अदालत को भेजी। लोक अभियोजक ने बताया कि गवाह को प्रभावित कर अपने पक्ष में गवाही दिलाने की साजिश की गई थी। इस पर आपत्ति भी दर्ज कराई गई।
अदालत में दोनों पक्षों की बहस
बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष के बीच अदालत में जोरदार बहस हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने मामले में आगे की गवाही के लिए अभियोजन पक्ष को समय दे दिया है।

कोरबा
आयमूलक गतिविधियों से समूह की महिलाओं के जीवन में लाएं सकारात्मक बदलाव- प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह
स्व सहायता समूह की महिलाओं की आय में करें वृद्धि
आजीविका गतिविधियों के विषय में चर्चा कर, महिलाओं का किया उत्साहवर्धन
संचालक एवं मनरेगा आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने किया आवास निर्माण का निरीक्षण
मनरेगा के कार्यों में पारदर्शिता हेतु अपनाई जा रही क्यू आर कोड स्कैन प्रणाली की सराहना

कोरबा। जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विभिन्न महिला स्व सहायता समूह कार्य कर रहे हैं। इन महिला समूहों को विभिन्न आयमूलक गतिविधियों से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि की जाए। इस प्रकार की कार्ययोजना तैयार की जाए कि प्रति महिला सदस्य की मासिक आमदनी कम से कम 25 हजार रूपए हो। उक्त निर्देश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छत्तीसगढ़ की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने गुरुवार को कोरबा जिले भ्रमण के दौरान पाली जनपद पंचायत के ग्राम डोंगानाला में उपस्थित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं।

गुरुवार को प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह आईएएस,संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा छत्तीसगढ़ तारन प्रकाश सिन्हा आईएएस, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण छत्तीसगढ़ के एम डी अश्विनी देवांगन आईएएस,कोरबा जिले के दौरे पर रहे।

प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने ग्राम डोंगानाला के हरि बोल स्व सहायता महिला समूह के द्वारा संचालित वन धन केंद्र का निरीक्षण किया। इसके साथ ही महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे वन ओषधि, लड्डू अचार आदि उत्पादों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने समूह की महिलाओं से विभिन्न आजीविका गतिविधियां अपनाकर आर्थिक सशक्तिकरण की बात कही। महिलाओं द्वारा अपनाई गई आयमूलक गतिविधियों की तारीफ करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया।

संचालक,प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण छत्तीसगढ़ एवं मनरेगा आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत धवईपुर में हितग्राही नन्हा सिंह एवं नीरेश बाई के आवास निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री सिन्हा ने आवास के हितग्राहियों से मुलाकात कर आवास निर्माण के बाद उनके जीवन में आए बदलाव के संदर्भ में चर्चा की । इसके साथ ही किश्त प्राप्ति एवं मनरेगा मजदूरी की जानकारी भी ली। श्री सिन्हा ने जनपद एवम् जिला स्तर के अधिकारियों को बरसात के पूर्व अधिक से अधिक आवास निर्माण पूर्ण कराने निर्देशित किया।

मनरेगा आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने ग्राम पंचायत धबईपुर में मनरेगा के कार्यों में पारदर्शिता हेतु अपनाई जा रही क्यू आर कोड स्कैन प्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने इस पद्धति की सराहना करते हुए ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को क्यू आर कोड स्कैन प्रणाली अपनाने की बात कही।

निरीक्षण की दौरान सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, ईई आरईएस अशोक कुमार जोगी, सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती इंदिरा भगत, श्रीमती अमिता साहू, सीईओ जनपद पंचायत कटघोरा यशपाल सिंह, सीईओ जनपद पंचायत पाली मोहनीश देवांगन सहित विकासखंड के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।





कोरबा
कोरबा पुलिस को 02 दिन में महत्वपूर्ण सफलता 07 स्थायी वारंट, 41 गिरफ्तारी वारंट की तामिली कुल 48 वारंटियों को पकड़ा
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 2 दिन में 24 शराब पीकर वाहन चलाने वालों के ख़िलाफ़ चालानी कार्यवाही
सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत “ऑपरेशन शांति” चलाकर कोरबा पुलिस की व्यापक कार्यवाही
लंबे समय से फरार वारंटियों की त्वरित पहचान एवं गिरफ्तारी
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ समन्वित कार्यवाही
कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु निरंतर दबिश एवं निगरानी
यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी नियंत्रण एवं चालानी कार्यवाही
कोरबा। जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत “ऑपरेशन शांति” चलाकर स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट की तामिली हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को सघन अभियान चलाकर फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष निर्देश दिए गए थे। इसके पालन में पुलिस टीमों का गठन कर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई एवं तकनीकी सहायता से आरोपियों की तलाश की गई।

उक्त अभियान के तहत दिनांक 15.04.2026 एवं 16.04.2026 के दौरान कोरबा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई, जिसमें—
▪️07 स्थायी वारंट की तामिली
▪️41 गिरफ्तारी वारंट की तामिली
▪️कुल 48 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा (जेल) भेजा गया।
इसके अतिरिक्त, जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं नियमों का पालन सुनिश्चित करने हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कोरबा पुलिस के द्वारा दो दिवस के भीतर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 24 शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कठोर चालानी कार्यवाही की गई।
पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना/पुलिस को दें। वारंटियों को शरण देना या उनकी जानकारी छिपाना कानूनन अपराध है।
कोरबा पुलिस – सजग कोरबा, सतर्क कोरबा

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
