Connect with us

छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सुदेल राम यादव को मिला पक्का घर

Published

on

जांजगीर-चांपा। जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत कुम्हारी कला निवासी सुदेल राम यादव के लिए अपना पक्का घर होना कभी एक अधूरा सपना था। वर्षों तक कच्चे मकान में जीवन बिताने वाले सुदेल राम यादव और उनकी पत्नी बारिश, गर्मी और अन्य कठिन परिस्थितियों के बीच अपने दिन गुजारते रहे। सीमित आय के कारण वे स्वयं पक्का घर बनवाने की कल्पना भी नहीं कर पाते थे। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) उनके जीवन में उम्मीद की नई किरण बनकर आई। वर्ष 2025 में योजना के तहत उन्हें 1 लाख 20 हजार रुपये की स्वीकृति से उनका पक्का घर बनकर तैयार हुआ। आज वे अपनी पत्नी के साथ अपने नए आशियाने में सुरक्षित और सम्मान पूर्वक जीवन बिता रहे हैं।

      घर निर्माण के दौरान मनरेगा के तहत उन्हें मजदूरी का लाभ भी मिला, जिससे आर्थिक संबल प्राप्त हुआ और घर बनाने का कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सका। एक ओर उन्हें रोजगार मिला, तो दूसरी ओर अपने सपनों का घर भी साकार हो गया। सुदेल राम यादव कहते हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका भी अपना पक्का घर होगा। अब उन्हें और उनके परिवार को भविष्य की चिंता नहीं सताती। सुरक्षित छत मिलने से उनके जीवन में आत्मविश्वास और खुशियां दोनों बढ़ी हैं। सुदेल राम यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। 

Continue Reading

छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में अवैध रेत खनन के खिलाफ विधायक का धरना:प्रशासन ने 5 हाईवा जब्त किए, कार्रवाई के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम केवा-नवापारा क्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन को लेकर सोमवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ब्यास कश्यप मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर धरने पर बैठ गए।

देर रात तक चले प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पांच हाईवा वाहनों को जब्त किया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।

विधायक ने मौके से ही राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग के अधिकारियों को अवैध खनन की सूचना दी।

विधायक ने मौके से ही राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग के अधिकारियों को अवैध खनन की सूचना दी।

महिलाओं ने सुनाई परेशानी

ग्रामीणों, खासकर महिलाओं ने विधायक को बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत खनन और परिवहन का कार्य जारी है। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से गांव की सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि अवैध गतिविधियों का विरोध करने वालों को धमकियां दी जाती हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी थी।

सूचना मिलते ही सड़क पर बैठे विधायक

विधायक ब्यास कश्यप ने मौके से ही राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग के अधिकारियों को अवैध खनन की जानकारी दी। इसके बाद वे ग्रामीणों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए।

धरने की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और जिला स्तरीय टास्क फोर्स को मौके पर भेजा गया। टीम ने जांच के दौरान अवैध रेत परिवहन में संलिप्त पांच हाईवा वाहनों को जब्त कर लिया।

जिला स्तरीय टास्क फोर्स मौके पर पहुंची। टीम ने अवैध रेत परिवहन में संलिप्त पांच हाईवा वाहनों को जब्त कर कार्रवाई की।

जिला स्तरीय टास्क फोर्स मौके पर पहुंची। टीम ने अवैध रेत परिवहन में संलिप्त पांच हाईवा वाहनों को जब्त कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान हुआ विवाद

कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों और एक भाजपा नेता के बीच प्रशासनिक अधिकारियों से तीखी बहस भी हुई। रेत भंडारण और परिवहन को लेकर दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

हालांकि अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए स्पष्ट किया कि अवैध खनन और परिवहन के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

विधायक ने लगाए संरक्षण के आरोप

विधायक ब्यास कश्यप ने आरोप लगाया कि जिले में अवैध रेत कारोबार को संरक्षण मिल रहा है, जिसके कारण रेत माफियाओं के हौसले बढ़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की शिकायतें गंभीर हैं और अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से लगातार निगरानी और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की।

जांच जारी

प्रशासन ने जब्त किए गए पांचों हाईवा वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। संबंधित मामलों की जांच जारी है और खनिज नियमों के उल्लंघन से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

देर रात तक चली कार्रवाई के बाद विधायक ने धरना समाप्त कर दिया, लेकिन क्षेत्र में अवैध रेत खनन का मुद्दा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

जांजगीर जेल में कैदी का शव फंदे पर लटका मिला:एक दिन पहले ही हुआ था गिरफ्तार

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिला जेल में एक कैदी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मृतक की पहचान कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना इलाके के ग्राम जवाली निवासी दुवास राम केंवट (21) के रूप में हुई है। उसे नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में एक दिन पहले ही जेल भेजा गया था।

घटना मंगलवार सुबह उस समय सामने आई, जब जेल परिसर के बाथरूम की सफाई के लिए कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने दुवास राम केंवट को बाथरूम की खिड़की में कपड़े का फंदा बनाकर लटका हुआ देखा। इसकी सूचना तत्काल जेल प्रशासन को दी गई, जिसके बाद कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई।

फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेजा शव

सूचना मिलते ही सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस, फॉरेंसिक टीम और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। शव को फंदे से उतारकर पंचनामा की कार्रवाई की गई और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

एक दिन पहले जेल भेजा गया था

पुलिस के अनुसार, दुवास राम केंवट को बलौदा पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और अनाचार के मामले में गिरफ्तार किया था। उसे 8 जून को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल भेजा गया था।

घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दी गई। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

हर एंगल से हो रही जांच

पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

जेल के भीतर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक और साइबर टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

क्षतिग्रस्त और अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में आवाजाही होगी बाधित, ग्रामीणों को घूमकर जाना पड़ेगा

Published

on

कोरबा। क्षतिग्रस्त व अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में फिर से आवाजाही बाधित होगी। इससे उपनगर बांकीमोंगरा, हरदीबाजार, चैतमा के ग्रामीणों को वैकल्पिक सड़क से घूमकर जाना पड़ेगा। बारिश में संपर्क टूटने पर स्कूली छात्रों, कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी होगी, जो सड़क मार्ग से रोज आवाजाही करनी पड़ती है। हरदीबाजार से नेवसा, उतरदा, सिल्ली, बोईदा, निरतु की ओर आवाजाही के लिए लीलागर नदी पर बनी पुरानी पुलिया की ऊंचाई कम है। 24 घंटे से भी कम बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने पर पुलिया के ऊपर से पानी बहता है। इससे गांवों को संपर्क टूटने पर सबसे अधिक परेशानी नेवसा समेत आसपास गांवों के स्कूली छात्रों को होती है, जो हरदीबाजार व दीपका के स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। यह सड़क हरदीबाजार को बलौदा सीपत व मस्तूरी से भी जोड़ती है, इस कारण यात्री बसें भी मार्ग से गुजरती है।

हरदीबाजार से नेवसा की दूरी लीलागर नदी का पुलिया पारकर 2 किलोमीटर है। वहीं रतिजा की ओर से बायपास सड़क से आवाजाही पर 5 किलोमीटर दूरी पड़ेगी। पुलिया की कम ऊंचाई के मद्देनजर नया पुल का निर्माण कराया है, जो बनकर तैयार हो गया है, लेकिन पुल के दोनों ओर की एप्रोच रोड अब तक नहीं बनाया है। सड़क पर मिट्‌टी पड़ी है। नौतपा की विदाई से मानसून भी अब करीब है। आने वाले दिनों प्री-मानसून बारिश की संभावना है। एप्रोच रोड को पुल के लेवल के हिसाब से निर्माण नहीं कराने पर वाहनों से आवाजाही मुश्किल होगी। पिछले साल बारिश में पश्चिम क्षेत्र बांकीमोंगरा के + लीलागर नदी पर निर्मित पुल का अधूरा एप्रोच रोड।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677