विदेश
उ.कोरिया में जिनपिंग का ऐतिहासिक भव्य स्वागत, दुनिया की आंखें रह गई फटी, अमेरिका के लिए खतरे की घंटी
प्योंगयांग, एजेंसी। उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में सोमवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) का भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। सात वर्षों बाद हो रहे इस दुर्लभ दौरे को एशिया की राजनीति और क्षेत्रीय शक्ति संतुलन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन (Kim Jong Un) और उनकी पत्नी Ri Sol Ju ने प्योंगयांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शी जिनपिंग और उनकी पत्नी Peng Liyuan का गर्मजोशी से स्वागत किया।

WATCH: Warm welcome of Chinese President in North Korea as Xi arrives for rare visit to meet Kim Jong Un pic.twitter.com/MN3euCevLF
— Insider Paper (@TheInsiderPaper) June 8, 2026
हवाई अड्डे से निकलने के बाद जिनपिंग प्योंगयांग के मुख्य चौक पहुंचे, जहां उन्हें सैन्य गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। हजारों नागरिक सड़कों और चौक पर एकत्र हुए और दोनों देशों की मित्रता के समर्थन में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरे इलाके को चीन और उत्तर कोरिया के राष्ट्रीय झंडों, दोनों नेताओं के विशाल चित्रों और “मित्रता एवं एकता” के संदेश देने वाले बैनरों से सजाया गया था। बच्चों ने गुब्बारे लहराकर स्वागत किया, जिससे माहौल उत्सव जैसा दिखाई दिया।
Xi Jinping, general secretary of the Communist Party of China Central Committee and Chinese president, arrived in Pyongyang on Monday for a state visit to the Democratic People’s Republic of Korea (DPRK).
Kim Jong Un, general secretary of the Workers’ Party of Korea and… pic.twitter.com/mGjFclDX8i
— China News 中国新闻网 (@Echinanews) June 8, 2026
यह यात्रा 2019 के बाद शी जिनपिंग की पहली उत्तर कोरिया यात्रा है। पिछले सात वर्षों में वैश्विक राजनीति में बड़े बदलाव आए हैं। इस दौरान उत्तर कोरिया ने रूस के साथ अपने संबंध मजबूत किए हैं, जबकि चीन और अमेरिका के बीच प्रतिस्पर्धा और तनाव भी बढ़ा है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे समय में शी का प्योंगयांग दौरा दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को नई दिशा दे सकता है। हालांकि दोनों नेताओं की बैठक का कोई आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वार्ता में कई महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हो सकते हैं:
- चीन और उत्तर कोरिया के आर्थिक सहयोग को बढ़ाना
- क्षेत्रीय सुरक्षा और सैन्य सहयोग
- कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति
- अमेरिका और उसके सहयोगियों की नीतियों पर चर्चा
- रूस, चीन और उत्तर कोरिया के उभरते रणनीतिक समीकरण
अमेरिका के लिए सीधा संदेश
विश्लेषकों का मानना है कि यह यात्रा केवल द्विपक्षीय संबंधों तक सीमित नहीं है। ऐसे समय में जब चीन और अमेरिका के बीच व्यापार, तकनीक और सुरक्षा को लेकर तनाव बना हुआ है, वहीं उत्तर कोरिया भी अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ टकराव की स्थिति में है। इसलिए किम और शी की मुलाकात को वॉशिंगटन के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है। पिछले वर्ष बीजिंग में आयोजित सैन्य परेड के दौरान शी जिनपिंग और किम जोंग उन की मुलाकात हुई थी, जिसमें Vladimir Putin भी शामिल हुए थे। बता दें कि चीन लंबे समय से उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा आर्थिक और राजनीतिक सहयोगी रहा है। लेकिन हाल के वर्षों में दोनों देशों के संबंधों में कुछ दूरी देखने को मिली थी। शी जिनपिंग की यह यात्रा इस पारंपरिक गठबंधन को फिर से मजबूत करने और नई रणनीतिक साझेदारी को आकार देने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है।
विदेश
ईरान ने इजराइल पर हमले रोके: लेबनान को लेकर खतरनाक चेतावनी भी दी, कहा- “अब फिर गलती की तो…”
तेहरान, एजेंसी। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने सोमवार को घोषणा की कि वह फिलहाल इजराइल के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई रोक रहा है। हालांकि तेहरान ने स्पष्ट कर दिया कि यदि इजराइल ने लेबनान में अपनी सैन्य कार्रवाई जारी रखी, तो ईरान पहले से कहीं अधिक कठोर और विनाशकारी जवाब देगा। यह घोषणा ईरान के आपातकालीन सैन्य मुख्यालय Khatam al-Anbiya Headquarters की ओर से जारी बयान में की गई। ईरानी सैन्य कमान ने अपने बयान में कहा, “सशस्त्र बलों की सैन्य कार्रवाई समाप्त करने की घोषणा की जाती है।” लेकिन इसके साथ ही चेतावनी भी दी गई कि यदि इजराइल की “आक्रामकता और शत्रुतापूर्ण गतिविधियां” जारी रहती हैं, विशेष रूप से दक्षिणी लेबनान में, तो ईरान की प्रतिक्रिया पहले से अधिक कठोर और विनाशकारी होगी।

इस बयान से संकेत मिलता है कि ईरान फिलहाल तनाव कम करने का संदेश देना चाहता है, लेकिन उसने सैन्य विकल्प खुले रखे हैं। यह घोषणा ऐसे समय आई है जब हाल ही में ईरान ने लगभग दो महीने बाद पहली बार इजराइल की ओर मिसाइलें दागी थीं। ईरान के इस हमले के बाद क्षेत्र में युद्ध फैलने की आशंका बढ़ गई थी। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने सार्वजनिक रूप से इजराइल से जवाबी कार्रवाई न करने की अपील की थी और तत्काल युद्धविराम का समर्थन किया था। स्थिति केवल ईरान और इजराइल तक सीमित नहीं है। दक्षिणी लेबनान में इजराइली सेना और Hezbollah के बीच लगातार संघर्ष जारी है। हाल के दिनों में हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजराइल पर रॉकेट दागे। जवाब में इजराइल ने बेरूत के दहिया क्षेत्र और दक्षिणी लेबनान में कई ठिकानों पर हमले किए।
इजराइली सेना ने हिजबुल्लाह के सुरंग नेटवर्क और कमांड सेंटरों को निशाना बनाने का दावा किया। संघर्ष में दोनों पक्षों को नुकसान पहुंचा है और सैनिकों की मौत की भी खबरें आई हैं। रिपोर्टों के अनुसार अमेरिकी प्रशासन युद्ध को और फैलने से रोकना चाहता है। वहीं इजराइल का कहना है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी रखेगा। विश्लेषकों का मानना है कि यदि लेबनान मोर्चे पर लड़ाई तेज होती है, तो ईरान सीधे या अपने सहयोगी समूहों के माध्यम से फिर से हस्तक्षेप कर सकता है। तेहरान ने स्पष्ट कर दिया है कि इजराइल पर उसके हमले फिलहाल रुके हैं। लेकिन लेबनान में इजराइली सैन्य कार्रवाई जारी रहने पर स्थिति फिर से विस्फोटक हो सकती है। क्षेत्रीय तनाव कम होने की बजाय अभी भी बेहद नाजुक स्थिति में बना हुआ है।
देश
इजराइल में भारतीयों के लिए अलर्ट जारी, दूतावास ने कहा-‘अत्यंत सावधानी बरतें व गैर-जरूरी यात्रा टालें ’
यरूशलम, एजेंसी। इजराइल और ईरान के मध्य फिर से बढ़ते हमलों के बीच तेल अवीव स्थित भारतीय मिशन ने इजराइल में रह रहे भारतीय नागरिकों को ”अत्यधिक सतर्कता बरतने, स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और देश की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है। भारतीय दूतावास ने सोमवार को जारी एक परामर्श में कहा, “क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए इजराइल में सभी भारतीय नागरिकों को हर समय अत्यधिक सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।” ईरान ने रविवार शाम से इजराइल पर दर्जनों मिसाइल दागीं, जिसके जवाब में इजराइल ने भी कार्रवाई की, जिससे क्षेत्र में बड़े तनाव और संभावित गंभीर स्थिति की आशंका बढ़ गई है।

परामर्श में कहा गया है, “भारतीय नागरिकों को इजराइली प्राधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों और निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है (अद्यतन निर्देश वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं)।” भारतीय नागरिकों को अपने आवास या कार्यस्थल के निकट उपलब्ध सुरक्षित आश्रयों के बारे में जानकारी रखने और उनके पास रहने की सलाह दी गई है। परामर्श में यह भी कहा गया है कि अगले आदेश तक इजराइल के भीतर सभी गैर-जरूरी यात्रा से बचा जाए।
इसमें कहा गया है कि नागरिकों को स्थानीय समाचार और आधिकारिक सूचनाओं पर लगातार नजर रखनी चाहिए। इजराइल में रहने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या पिछले ढाई वर्षों में बढ़कर 40,000 से अधिक हो गई है, जो पूरे देश में फैले हुए हैं। भारतीय मिशन ने आपात स्थिति के लिए 24×7 हेल्पलाइन भी जारी की है। दूतावास ने कहा कि वह संबंधित प्राधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और आवश्यकता अनुसार आगे भी अद्यतन जानकारी जारी करता रहेगा।
विदेश
अमेरिका ने होर्मुज में दो ईरानी ड्रोन गिराए:ईरान का आरोप- अमेरिका ने सीजफायर तोड़ा, इजराइल पर आतंकी हमला, 1 की मौत
तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी, एजेंसी। अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने आज होर्मुज में दो ईरानी ड्रोन मार गिराए हैं। सेना का कहना है कि ये ड्रोन वहां से गुजरने वाले जहाजों के लिए खतरा बन रहे थे।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में तैनात अमेरिकी सैनिकों ने शनिवार को यह कार्रवाई की। सेना ने कहा कि वह इलाके में किसी भी तरह के खतरे का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

वहीं, ईरान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया। ईरानी फॉरेन मिनिस्ट्री का कहना है कि अमेरिका तनाव कम करने के बजाय अपनी सैन्य कार्रवाई से पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है।
दूसरी तरफ सेंट्रल इजराइल में आज एक पेट्रोल पंप हुए आतंकी हमले में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं। मेडिकल अधिकारियों के अनुसार, इनमें एक की हालत गंभीर है।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
