Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी सचिव बने जितेंद्र बघेल-हरनाम सिंह:देवेंद्र प्रभार मुक्त, पाढ़ी ओडिशा, नरेश गुजरात संभालेंगे, भाजपा बोली- गुटबाजी का असर

Published

on

रायपुर, एजेंसी। कांग्रेस ने संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने 81 सचिवों की नियुक्ति और जिम्मेदारियों में बदलाव की सूची जारी की है। इसके तहत छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव भी बदल दिए गए हैं।

अब जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले यह जिम्मेदारी विजय जांगिड और एसए संपत कुमार संभाल रहे थे। वहीं, जरिता लैतफलांग को छत्तीसगढ़ के प्रभार से मुक्त कर नॉर्थ ईस्ट के राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है।

इस फेरबदल में छत्तीसगढ़ के नेताओं को भी दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी मिली है। कोको पाढ़ी को ओडिशा और नरेश ठाकुर को गुजरात का प्रभार सौंपा गया है।

कांग्रेस महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने नई नियुक्तियों को लेकर प्रेस रिलीज जारी की है। पार्टी के मुताबिक, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इस फेरबदल को भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस की गुटबाजी का नतीजा बताया है।

कोको पाढ़ी को ओडिशा, नरेश ठाकुर को गुजरात की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ के नेता कोको पाढ़ी को ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का प्रभारी सचिव बनाया गया है। वहीं, नरेश ठाकुर को गुजरात PCC की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस तरह जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह छत्तीसगढ़ में संगठन का काम देखेंगे, जबकि कोको पाढ़ी और नरेश ठाकुर दूसरे राज्यों में पार्टी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कोको पाढ़ी को ओडिशा की मिली जिम्मेदारी।

कोको पाढ़ी को ओडिशा की मिली जिम्मेदारी।

देवेंद्र यादव समेत 25 नेताओं को हटाया

फेरबदल के तहत भिलाई नगर से विधायक देवेंद्र यादव को AICC सचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। वे गुजरात PCC के प्रभारी सचिव थे।

उनके अलावा विजय जांगिड और एसए संपत कुमार समेत कुल 25 सचिवों और संयुक्त सचिवों को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों से हटाया गया है।

नरेश ठाकुर को गुजरात की जिम्मेदारी दी गई है।

नरेश ठाकुर को गुजरात की जिम्मेदारी दी गई है।

कई राज्यों और विभागों में भी बदलाव

AICC की नई सूची में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, असम, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में नई नियुक्तियां की गई हैं।

राज्यों के अलावा संचार, प्रचार-प्रसार, मीडिया, सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया विभागों में भी पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। पार्टी ने सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

भोपाल से रायपुर आ रहा 1500 किलो पनीर जब्त:खैरागढ़ में कार्रवाई, एनालॉग होने की आशंका, भाठागांव की दुकान में होनी थी सप्लाई

Published

on

खैरागढ़, एजेंसी। मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ के बाजारों में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा 1500 किलो संदिग्ध पनीर खैरागढ़ में पकड़ा गया है। भोपाल से रायपुर जा रही पिकअप को गुरुवार शाम करीब 7 बजे साल्हेवारा चेकपोस्ट पर पुलिस ने जांच के लिए रोका। वाहन में 50-50 किलो के 30 कार्टून मिले।

ड्राइवर शिशुपाल ने बताया कि पनीर भोपाल के ट्रांसपोर्ट नगर से लाया जा रहा था और रायपुर के भाठागांव स्थित आशीष जायसवाल की दुकान में पहुंचाना था। जांच के दौरान चालक पनीर की शुद्धता से जुड़े दस्तावेज नहीं दिखा सका।

खाद्य सुरक्षा विभाग की शुरुआती जांच में पनीर के एनालॉग होने की आशंका जताई गई है। विभाग ने इसके सैंपल लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पनीर की असली गुणवत्ता का पता लैब रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

पनीर पिकअप के जरिए भोपाल से रायपुर ले जाया जा रहा था।

पनीर पिकअप के जरिए भोपाल से रायपुर ले जाया जा रहा था।

पिकअप की जांच में 50-50 किलो के 30 कार्टून मिले।

पिकअप की जांच में 50-50 किलो के 30 कार्टून मिले।

शुरुआती जांच में पनीर के एनालॉग होने की आशंका जताई गई है।

शुरुआती जांच में पनीर के एनालॉग होने की आशंका जताई गई है।

चेकपोस्ट पर पुलिस ने रोका वाहन

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 7 बजे साल्हेवारा थाना के सामने चेकपोस्ट पर पुलिस नियमित रूप से वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान भोपाल से रायपुर की ओर जा रही पिकअप (MP 04 WC 8384) को संदेह के आधार पर रोका गया।

पूछताछ में ड्राइवर शिशुपाल ने बताया कि वाहन में पनीर भरा है, जिसे भोपाल के ट्रांसपोर्ट नगर से रायपुर ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी। वाहन को जिला मुख्यालय लाकर जांच कराई गई।

50-50 किलो के 30 कार्टून मिले

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें पनीर के 30 कार्टून मिले। हर कार्टून में 50 किलो पनीर भरा था। इस तरह कुल खेप करीब 1500 किलो की थी। ड्राइवर के मुताबिक, पनीर रायपुर के भाठागांव स्थित आशीष जायसवाल की दुकान में पहुंचाई जानी थी।

जांच के दौरान चालक पनीर की शुद्धता और गुणवत्ता से जुड़े दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद खाद्य विभाग ने पनीर की जांच शुरू की।

पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

लैब रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक धृतलहरें ने बताया कि पनीर की शुद्धता से जुड़े दस्तावेज नहीं मिले हैं। शुरुआती जांच में यह एनालॉग पनीर लग रहा है।

पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी असली गुणवत्ता का पता चलेगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गंदगी के बीच मिली थी मिठाई-पनीर

बता दें कि इससे पहले बेमेतरा जिले में गंदगी के बीच करीब 3 टन खोवा, पनीर और मिठाइयां रखी मिलीं थी। इनमें 2 हजार किलो खोवा, 900 किलो पनीर और 150 से 200 किलो मिठाई थी।

जांच टीम ने इनके सैंपल जांच के लिए भेजे और नगर पंचायत-पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया था।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

गृहमंत्री बोले- सीएम की पत्नी और मेरी भी सुरक्षा घटाई:सिक्योरिटी में कटौती पर पूर्व सीएम भूपेश बोले- भेदभाव न हो, प्रोटोकॉल का पालन जरूरी

Published

on

दुर्ग-भिलाई, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में नेताओं की सुरक्षा कम करने के फैसले पर गृहमंत्री विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमने-सामने आ गए हैं। विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने के बाद अब नेताओं को पहले जैसी सुरक्षा की जरूरत नहीं है। इसलिए सुरक्षा में एक श्रेणी की कटौती की जा रही है। वहीं, भूपेश बघेल ने कहा कि सुरक्षा कम करने में किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। इसके लिए तय नियमों और प्रोटोकॉल का पालन जरूरी है।

दरअसल, दीपावली मिलन कार्यक्रम में गृहमंत्री विजय शर्मा से नेताओं की सुरक्षा कम करने को लेकर सवाल पूछा गया था। इस पर उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म हो चुका है। अब नक्सली कैडर का कोई ऐसा समूह नहीं है, जो एक साथ घूमकर वारदातों को अंजाम दे सके। इसलिए अब पहले जैसी सुरक्षा की जरूरत नहीं है।

विजय शर्मा बोले- सुरक्षा पूरी तरह नहीं हटाई जा रही

गृहमंत्री ने कहा कि 31 मार्च 2026 से पहले ही यह काम पूरा कर लिया गया था। इसके बाद भी एहतियात के तौर पर 6 महीने तक सुरक्षा में कटौती का फैसला रोककर रखा गया। इस दौरान किसी तरह की परेशानी सामने नहीं आई।

उन्होंने साफ किया कि नेताओं की सुरक्षा पूरी तरह नहीं हटाई जा रही है, बल्कि जिन लोगों को जेड प्लस (Z+) जैसी सुरक्षा मिली हुई है, उनकी सुरक्षा एक श्रेणी कम की जा रही है। जहां सुरक्षा की जरूरत नहीं होगी, वहां इसे हटा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री की पत्नी और मेरी भी सुरक्षा कम हुई

भूपेश बघेल की सुरक्षा कम किए जाने के सवाल पर विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी की सुरक्षा भी कम की गई है। मेरी सुरक्षा में भी कटौती हुई है। सुरक्षा किसी को भी दी जा सकती है, लेकिन जहां इसकी जरूरत नहीं होगी, वहां इसे हटाया जाएगा।

भूपेश बोले- सुरक्षा कम करने में भेदभाव नहीं होना चाहिए

इधर, भिलाई में दीपावली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। भूपेश बघेल ने कहा कि सुरक्षा हटाने में किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसी की सुरक्षा कम करने या हटाने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन इसके लिए तय गाइडलाइन और प्रोटोकॉल का पालन होना चाहिए।

भूपेश ने कहा कि सुरक्षा को लेकर फैसला सभी के लिए एक जैसा होना चाहिए। किसी व्यक्ति को देखकर सुरक्षा कम या ज्यादा नहीं की जानी चाहिए। स्कूली बच्चों के नशे पर भी दोनों नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

कोरबा में स्कूली बच्चों के नशा करने का वीडियो सामने आने पर विजय शर्मा ने कहा कि पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। एनडीपीएस के मामलों में अभी जितनी कार्रवाई हो रही है, वह ऐतिहासिक है। उन्होंने माना कि नशे की समस्या बढ़ी है और सरकार इस पर काम कर रही है।

वहीं, भूपेश बघेल ने प्रदेश में नशे के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ नशे का गढ़ बन गया है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

हैदराबाद के पब में पार्टनर बनाने का झांसा,3.42 करोड़ ठगे:बिलासपुर के 3 कारोबारियों से फेक एग्रीमेंट किया, रकम लेने के बाद मुकर गए

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। बिलासपुर के तीन कारोबारियों से हैदराबाद के डियाब्लो रेस्टोरेंट और पब में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी देने के नाम पर 3 करोड़ 42 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जयवीर सिंह सभरवाल और शेषम कौर ने कारोबारियों से पार्टनर बनाने का समझौता किया और किस्तों में पैसे ले लिए। लेकिन न तो उन्हें कंपनी में पार्टनर बनाया और न ही निवेश की जानकारी दी। शिकायत के बाद तारबाहर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

लिंक रोड के शिखर सराफ (38) ने पुलिस को बताया कि साल 2022 में बिलासपुर में गायक सुखविंदर सिंह का कार्यक्रम हुआ था। इसी दौरान उनकी मुलाकात लेडीज सर्कल इंडिया की सदस्य शेषम कौर से उनके घर पर हुई। बातचीत के दौरान शेषम ने हैदराबाद में प्राशी वेंचर्स एलएलपी के तहत डियाब्लो पब शुरू करने की जानकारी दी।

इसके बाद शेषम कौर और जयवीर सिंह सभरवाल ने खुद को कंपनी का अधिकृत पार्टनर बताते हुए शिखर सराफ और उनके साथी रितेश शाह को पब में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी देने का ऑफर दिया। दोनों कारोबारी इस नए बिजनेस में पैसा लगाने के लिए तैयार हो गए।

एग्रीमेंट कर किस्तों में लिए 3.42 करोड़ रुपए

शिकायत के मुताबिक, 10 जनवरी 2025 को दोनों पक्षों के बीच एग्रीमेंट हुआ। इसके बाद तीन कारोबारियों ने किस्तों में कंपनी के हैदराबाद स्थित खाते में RTGS के जरिए रकम ट्रांसफर की।

इसमें शिखर सराफ ने 1 करोड़ 45 लाख रुपए, रितेश शाह ने 1 करोड़ 35 लाख रुपए और रितेश के साले सक्षम श्रीवास्तव ने 62 लाख 50 हजार रुपए दिए। इस तरह तीनों ने कुल 3 करोड़ 42 लाख 50 हजार रुपए निवेश किए।

न पार्टनर बनाया, न हिसाब दिया

आरोप है कि रकम लेने के बाद भी आरोपियों ने तीनों कारोबारियों को कंपनी में आधिकारिक तौर पर पार्टनर नहीं बनाया। उन्हें निवेश से जुड़ा हिसाब-किताब भी नहीं दिया गया। इस पर कारोबारियों ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई।

जांच करने पर उन्हें पता चला कि कंपनी के बाकी पांच पार्टनरों की सहमति के बिना ही उनके साथ हिस्सेदारी का समझौता किया गया था। आरोपियों ने निवेश के नाम पर रकम तो ले ली, लेकिन उन्हें कंपनी में कोई अधिकार नहीं दिया।

किराया नहीं देने पर बंद हो गया पब

कारोबारियों को यह भी पता चला कि जिस डियाब्लो पब में उन्हें हिस्सेदारी देने का वादा किया गया था, वह किराया नहीं चुकाने के कारण कुछ समय बाद बंद हो गया।

आरोप है कि आरोपियों ने कंपनी के आधिकारिक खाते के बजाय अपने पर्सनल QR कोड के जरिए भी पैसे वसूले। निवेशकों से मिली रकम को पब में लगाने के बजाय दूसरे रेस्टोरेंट प्रोजेक्ट में लगा दिया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

मामले की शिकायत मिलने के बाद तारबाहर पुलिस ने जयवीर सिंह सभरवाल और शेषम कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस अब पैसों के लेन-देन और कंपनी के खातों की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि निवेश के नाम पर ली गई रकम कहां खर्च की गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677