Connect with us

छत्तीसगढ़

खैरागढ़ : 77वें गणतंत्र दिवस पर विधायक राजेश मुणत ने फहराया तिरंगा

Published

on

राजा फतेह सिंह खेल मैदान में गरिमामय एवं भव्य समारोह आयोजित

स्कूली बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं आकर्षण का केंद्र

शासकीय योजनाओं पर आधारित जीवंत झांकियों का प्रदर्शन

राजा फतेह सिंह खेल मैदान में गरिमामय एवं भव्य समारोह आयोजित

खैरागढ़। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय खैरागढ़ स्थित राजा फतेह सिंह खेल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि रायपुर नगर पश्चिम विधायक राजेश मुणत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इसके पश्चात विधायक श्री मुणत, कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा ने परेड का निरीक्षण किया। सशस्त्र जवानों द्वारा हर्ष फायर कर राष्ट्रपति का जयघोष किया गया।
मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर शांति एवं उल्लास के प्रतीक तिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़ा गया। परेड विसर्जन के पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा सभी टुकड़ियों के नेतृत्वकर्ताओं से परिचय प्राप्त कर उनके साथ स्मृति चित्र भी खिंचवाया गया।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने मीसाबंदी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

गणतंत्र दिवस समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा पीटी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ ही जिले के विभिन्न विभागों द्वारा शासन की फ्लैगशिप योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक एवं जीवंत झांकियों का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों एवं विभागीय कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह की अंतिम कड़ी में पुरस्कार वितरण किया गया। झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मार्च-पास्ट प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दलों को पुरस्कृत किया गया।

झांकी प्रतियोगिता में नई शिक्षा नीति-2020 पर आधारित प्रस्तुति के साथ शिक्षा विभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि यातायात पुलिस विभाग ने द्वितीय एवं स्वास्थ्य विभाग ने तृतीय स्थान हासिल किया। मार्च-पास्ट में सशस्त्र बल आईटीबीपी 40वीं वाहिनी प्रथम, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल द्वितीय तथा जिला पुलिस बल तृतीय स्थान पर रहा। नि:सशस्त्र वर्ग में स्काउट बालक पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सेजेस-1 खैरागढ़ ने प्रथम, गाइड बालिका सरस्वती शिशु मंदिर ने द्वितीय एवं गाइड बालिका स्वामी आत्मानंद विद्यालय खैरागढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरागढ़ ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ पर आधारित प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदुराकोही ने बस्तरिहिया नृत्य की प्रस्तुति के साथ द्वितीय स्थान तथा विवेकानंद अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरागढ़ ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित प्रस्तुति के लिए तृतीय स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन, बड़ी संख्या में नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा कार्बन फैक्ट्री में टैंक फटा:कर्मचारी बाल-बाल बचे, दमकल ने आग पर पाया काबू

Published

on

कोरबा। कोरबा के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कार्बन फैक्ट्री में सोमवार दोपहर एक टैंक फट गया। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया, हालांकि प्लांट के अंदर काम कर रहे कर्मचारी बाल-बाल बच गए। एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

यह फैक्ट्री कार्बन बनाने का काम करती है। इसमें बाहर से टैंकरों के माध्यम से तरल पदार्थ लाकर टैंकों में रखा जाता है, जहां कार्बन तैयार किया जाता है। टैंक फटने के समय फैक्ट्री में कई महिला और पुरुष कर्मचारी मौजूद थे। टैंक फटने के बाद गर्म हार्ड पीच फैक्ट्री के अंदर फैल गया, जो बेहद गर्म था और किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था।

टैंक फटने के बाद गर्म हार्ड पीच फैक्ट्री के अंदर फैल गया

टैंक फटने के बाद गर्म हार्ड पीच फैक्ट्री के अंदर फैल गया

गर्म पीच को पानी,फायर फोम की मदद से ठंडा किया गया

फैक्ट्री कर्मचारियों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सीएसईबी के दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और गर्म पीच को पानी तथा फायर फोम की मदद से ठंडा किया। सीएसईबी के फायरमैन धर्मेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि फायर टीम को इंडस्ट्रियल एरिया में टैंक फटने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर दो टैंकर पानी और फोम का छिड़काव कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।

टैंक फटने से अस पास फिला मलबा और गर्म हार्ड पीच पर फोम का छिड़काव पर किया गया

टैंक फटने से अस पास फिला मलबा और गर्म हार्ड पीच पर फोम का छिड़काव पर किया गया

फैक्ट्री में औद्योगिक नियमों का उल्लंघन:स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री में औद्योगिक नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है और संबंधित अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कहीं न कहीं लापरवाही के कारण ही यह घटना सामने आई है। फैक्ट्री के बाहर कोई बोर्ड भी नहीं लगा है, जिससे यह पता चल सके कि यहां क्या काम होता है।

इंडस्ट्रियल एरिया से निकलने वाले जहरीले केमिकल और धुएं से आसपास के लोग, खासकर पुलिस लाइन में रहने वाले परिवार, काफी परेशान हैं। इस संबंध में पर्यावरण विभाग से भी शिकायतें की जा चुकी हैं।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी:पड़ोस के घर में सो रहे पति-पत्नी और बच्चा मलबे में दबे, हालत गंभीर

Published

on

कोरबा/कुसमुंडा। कोरबा में रविवार देर रात संतोष वर्मा के निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल की दीवार गिर गई। यह दीवार बगल में स्थित अजय धनवार के घर पर गिरी, जिससे अजय धनवार, उनकी पत्नी और उनका छोटा बच्चा मलबे में दब गए।

घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र के प्रेम नगर की है। हादसा तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश के दौरान हुआ। मौसम खराब होते ही निर्माणाधीन मकान की ऊपरी दीवार कमजोर होकर सीधे अजय धनवार के घर की छत पर गिर गई।

छप्पर टूटा, घर में मचा हड़कंप

इससे छप्पर टूट गया और सैकड़ों ईंटें घर के अंदर जा गिरीं। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल तीनों को तत्काल मोहल्लेवासियों की मदद से कोरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घरेलू सामान को भारी नुकसान

हादसे में घर के अंदर रखा दोपहिया स्कूटर, बर्तन, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मकान के भीतर अभी भी ईंटों का मलबा पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का ध्यान नहीं रखा गया था, जिसके कारण तेज हवा और बारिश में दीवार गिर गई।

लापरवाही के आरोप, पुलिस जांच में जुटी

लोगों ने निर्माणकर्ता की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। यह घटना निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का एक गंभीर मामला बनकर सामने आई है।

Continue Reading

कोरबा

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित

Published

on

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शासकीय कार्यों के प्रति उदासीनता और घोर लापरवाही बरतने के कारण पटवारी दीपक कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तहसीलदार भैंसमा द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर यह पाया गया कि श्री सिंह ने अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करने में गंभीर अनियमितताएं की हैं, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का उल्लंघन है।  
जांच के दौरान ग्राम करूमौहा में राजस्व अभिलेखों के साथ बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ की पुष्टि हुई है, जिसमें खसरा नंबर 176/1/ख/1 के वास्तविक रकबे 0.016 हेक्टेयर को नियम विरुद्ध तरीके से बढ़ाकर 1.600 हेक्टेयर दर्ज कर दिया गया था। इसी प्रकार एक अन्य मामले में खसरा नंबर 84/4 ख के रकबे को 0.710 हेक्टेयर से बढ़ाकर सीधे 71.000 हेक्टेयर कर दिया गया और बिना किसी वैध आदेश के इसे ऑनलाइन भुइयां पोर्टल पर दर्ज कर दिया गया।  
इन गंभीर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए पटवारी को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय पसान निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677