Connect with us

छत्तीसगढ़

टेंडर और पैसों के लालच में पद्मश्री फूलबासन का अपहरण:5 आरोपी गिरफ्तार, हाथ-मुंह बांधकर कार में ले गए थे, चेकिंग में पकड़ाए

Published

on

राजनांदगांव, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पद्मश्री फूलबासन बाई यादव की किडनैपिंग करने वाले आरोपी पकड़े गए हैं। मुख्य आरोपी खुशबू साहू ने पैसों के लालच और टेंडर का काम निकलवाने के लिए किडनैपिंग की साजिश रची थी।

मामला सुकुलदैहान चौकी क्षेत्र का है। छत्तीसगढ़ में मां बम्बलेश्वरी समूह महिलाओं के उत्थान के लिए काम करती है, इसकी CEO फूलबासन बाई है। इससे प्रदेशभर में 50 और समूह संचालित होते हैं। जिसमें हजारों महिलाएं जुड़ी है। इस समूह को चलाने के लिए अनुदान के जरिए करोड़ों की राशि मिलती है।

खुशबू साहू बेमेतरा क्षेत्र की है, वह इससे 6 महीने पहले ही जुड़ी थी। उसे लगा कि फूलबासन बाई के पास संस्था के जरिए काफी पैसा और प्रभाव है, इसलिए उनका अपहरण कर उनसे पैसे व अपने मनमाफिक काम (टेंडर आदि) करवाए जा सकते हैं। इसलिए उसने किडनैपिंग की प्लानिंग की। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

फूलबासन बाई की किडनैपिंग करने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार।

फूलबासन बाई की किडनैपिंग करने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार।

मुख्य आरोपी खुशबू साहू, जो किडनैपिंग की साजिश की।

मुख्य आरोपी खुशबू साहू, जो किडनैपिंग की साजिश की।

फूलबासन बाई ने रो-रोकर परिजनों को पूरी बात बताई।

फूलबासन बाई ने रो-रोकर परिजनों को पूरी बात बताई।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा निवासी खुशबू साहू अपने तीन साथियों के साथ मंगलवार सुबह करीब 10 बजे फूलबासन बाई (56) के घर पहुंची। उन्होंने ‘जरूरी चर्चा’ का बहाना बनाकर फूलबासन बाई को घर से बाहर बुलाया। उनके साथ फोटो खिंचवाने और बर्थडे मनाने की बात कहकर अपनी कार में बैठा लिया।

कार के आगे बढ़ते ही आरोपियों ने फूलबासन बाई के हाथ-पैर बांध दिए और उनके मुंह पर गमछा लपेट दिया, जिससे वे शोर न मचा सकें। किडनैपर्स खैरागढ़ के रास्ते से भागने की कोशिश कर रहे थे। चिखली पुलिस चौकी के पास रूटीन चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने शक होने पर उनकी कार को रोक दिया।

पुलिस को देखकर आरोपियों ने बताया कि, मरीज को मिर्गी का दौरा पड़ा है, उन्हें अस्पताल ले जा रहे हैं। लेकिन एक पुलिसकर्मी ने फूलबासन बाई को पहचान लिया और शक होने पर मुख्य आरोपी महिला खुशबू साहू समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों में ये शामिल

  1. खुशबू साहू (27), बेमेतरा, मुख्य आरोपी
  2. सलोनी महेश्वरी, बेमेतरा
  3. दिनेश बंजारे (35) बेमेतरा
  4. गोपाल खेलवार (25) दुर्ग, ड्राइवर
  5. चिनक राम साहू (38) बेमेतरा, षडयंत्र में शामिल

इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140 (1), (हत्या या फिरौती के उद्देश्य से किसी व्यक्ति का अपहरण) धारा 140 (3), 351(3) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 2009 में फूलबासन बाई को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था।

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 2009 में फूलबासन बाई को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था।

फूलबासन बाई के संपर्क में थी खुशबू

पुलिस जांच में सामने आया है कि, मुख्य आरोपी खुशबू साहू पिछले 4-5 महीनों से फूलबासन बाई के संपर्क में थी। खुशबू साहू खुद सहायता समूहों से भी जुड़ी है। उस पर बेमेतरा इलाके में रोजगार ट्रेनिंग के नाम पर महिलाओं से अवैध वसूली के आरोप भी है।

फुलबासन बाई को उचित सुरक्षा दी जाए- देवेंद्र यादव

वहीं कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की शान, पद्मश्री सम्मानित फुलबासन बाई के साथ अपहरण की कोशिश बेहद चिंताजनक है। यह घटना साफ दर्शाती है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब एक पद्मश्री सम्मानित महिला खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं, तो आम बहनों-बेटियों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है।

गृहमंत्री विजय शर्मा से इस्तीफे की मांग

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब पद्मश्री सम्मानित महिला ही सुरक्षित नहीं है, तो आम महिलाओं की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और हालात चिंताजनक हैं। कांग्रेस ने गृहमंत्री विजय शर्मा से इस्तीफे की मांग की है।

मुख्यमंत्री ने की चर्चा, पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार

​मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना को गंभीरता से लिया। उन्होंने फुलबासन बाईं से फोन पर चर्चा की और उन्हें आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

SP अंकिता शर्मा और ASP कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई के लिए आईजी बालाजी राव ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ महिला-बाल विकास विभाग में तबादला:11 परियोजना अधिकारी और 30 पर्यवेक्षक बदले गए, देखिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

Published

on

रायपुर, एजेंसी। महिला एवं बाल विकास विभाग में राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर तबादला किया है। बड़ी संख्या में 11 परियोजना अधिकारियों और 30 पर्यवेक्षकों के प्रभार में बदलाव करते हुए नई पदस्थापना सूची जारी की है।

इसमें सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, रायपुर, महासमुंद, बिलासपुर, कांकेर, कोण्डागांव, बीजापुर, बेमेतरा, बालोद, जशपुर समेत कई जिलों में परियोजना अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं।

देखिए सूची

Continue Reading

कोरबा

भू-विस्थापितों ने कटघोरा एसडीएम कार्यालय का घेराव किया:16 से अधिक गांव प्रभावित, भूमिहीनों को आवास न मिलने पर भड़के ग्रामीण, भ्रष्टाचार के आरोप लगाए

Published

on

कोरबा। कोरबा में एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के भूविस्थापित ग्रामीणों ने बुधवार को कटघोरा एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। 16 से अधिक गांवों के प्रभावित ग्रामीण भ्रष्टाचार और लंबित कार्यों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

ग्रामीणों का आरोप है कि तहसील कार्यालयों में रोजगार, मुआवजा, पुनर्वास, वंश वृक्ष, फौती, ऑनलाइन रिकॉर्ड सुधार और राजस्व त्रुटि सुधार जैसे काम महीनों से अटके हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि दीपका, दर्री, कटघोरा तहसील और जिला पुनर्वास शाखा में काम कराने के लिए रिश्वत मांगी जाती है। रिश्वत नहीं देने पर उनके मामलों को लंबे समय तक लटका दिया जाता है।

एसईसीएल ने जटराज, पड़निया, सोनपुरी, पाली, रिसदी, खोडरी, चुरैल, आमगांव, खैरभावना, गेवरा, जरहाजेल, बरपाली, दुरपा, भैसमाखार, मनगांव, बरमपुर, दुल्लापुर, बरकुटा सहित 16 से अधिक गांवों की भूमि अधिग्रहित की है।

शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले भी कई बार शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण उन्हें मजबूरी में घेराव करना पड़ा।

ग्रामीणों ने बताया कि एसईसीएल अधिग्रहित गांवों में सरकारी या निजी जमीन पर घर बनाकर रहने वाले भूमिहीन परिवारों को बसाहट का अधिकार नहीं दे रहा है।

उनका कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य भूमिहीन लोगों को घर देना है, लेकिन एसईसीएल की इस नीति के कारण कई परिवार बेघर होने की स्थिति में आ रहे हैं।

16 गांवों के भूविस्थापितों का प्रदर्शन

एसईसीएल द्वारा खोडरी, रिसदी और पड़निया में लगाए गए राजस्व शिविरों में सिर्फ आवेदन लिए गए और आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें तहसील दीपका भेज दिया गया। ग्रामीण चाहते हैं कि उनकी समस्याओं का समाधान वहीं मौके पर ही किया जाए, ताकि भ्रष्टाचार से बचा जा सके।

इसके अलावा, ग्रामीणों ने एसईसीएल के ड्रोन सर्वे पर भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि बिना उनकी सहमति के संपत्ति का मूल्यांकन किया जा रहा है और इससे मुआवजे की राशि कम कर दी जा रही है।

जटराज गांव में 2010 के अधिग्रहण पर विवाद

जटराज गांव में 2010 में भूमि अधिग्रहण के बाद ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोगों को ‘मसाहती’ मान लिया गया है, जबकि बाकी लोगों को नहीं माना जा रहा है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण हाथों में तख्तियां लेकर धरने पर बैठ गए और कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की।

Continue Reading

कोरबा

दीपका में भाजपा का दमदार शक्ति प्रदर्शन, ऋषिकांत सिदार के नामांकन में उमड़ी भीड़

Published

on

कोरबा/दीपका। कटघोरा विधानसभा अंतर्गत दीपका नगर पालिका वार्ड क्रमांक 15 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ऋषिकांत सिदार के नामांकन रैली में भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। नामांकन रैली में कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे दीपका क्षेत्र में भाजपा का उत्साह और जनसमर्थन साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति ने चुनावी माहौल को और भी ऊर्जावान बना दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योतिनंद दुबे, नगर पालिका दीपका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नामांकन कार्यक्रम के दौरान भाजपाइयों ने कहा कि दीपका क्षेत्र में जनता का भाजपा के प्रति अटूट विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। कार्यकर्ताओं का समर्पण, संगठन की मजबूती एवं विकास के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति को समर्थन देते हुए भाजपा प्रत्याशी ऋषिकांत सिदार को ऐतिहासिक विजय दिलाएगी। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला तथा “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677