केंद्र से हासिल किया शैक्षणिक और नवाचार क्षेत्र में पेटेंट शंकराचार्य इंस्टीटयूट रायपुर इंस्टिट्यूट के तीसरे सेमेस्टर में अध्ययनरत है छात्रा कोरबा। कोरबा की बेटी ईशानी कौर सहित चार छात्राओं ने विकसित एक नवीन तकनीकी समाधान नवाचार के क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान बनाई है। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। छात्राओं ने इंफ्रारेड लेजर बेस्ड फेशियल रिकॉगनाइजेशन एटेंडेंट सिस्टम एंड मेथड थेयोफ में पेटेंट प्राप्त किया है। यह पेटेंट लगभग 20 वर्षां के लिए स्वीकृत किया गया है। यह छात्राओं के लिए के लिए बड़ी सफलता है। इसी के साथ ईशानी ने कोरबा जिले का मान बढ़ाया है।
शहीद भगत सिंह कॉलोनी एसईसीएल में रहने वाली ईशानी कौर पिता डॉली सिंह, शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी रायपुर में कम्प्युटर साइंस इंजीनियरिंग तीसरे सेमेस्टर की छात्रा है। ईशानी ने कॉलेज में अध्ययनरत एलिन मसीह, लता टेकाम एवं अंशिका कुमारी के साथ मिलकर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय को इन्फ्रारेड लेजर-आधारित फेशियल रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम और उसकी विधि विषय पर 17 जून 2025 को आवेदन किया था। इसे 05 जनवरी को स्वीकृति प्रदान की गई। यह नवाचार शिक्षा संस्थानों में उपस्थिति (अटेंडेंस) से जुड़ी वर्षों पुरानी समस्याओं का आधुनिक, स्वचालित और संपर्क-रहित समाधान प्रस्तुत करता है। यह पेटेंट पेटेंट अधिनियम, 1970 के अंतर्गत 20 वर्षों की वैधता के लिए स्वीकृत किया गया है, जो किसी भी शैक्षणिक संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अपने अकादमिक ज्ञान और नवाचार सोच का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। ईशानी ने बताया कि यह शोध कार्य संस्थान के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. डी एस क्षत्री के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उनके नेतृत्व में आइडिया से लेकर पेटेंट ग्रांट तक की पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया। उन्होंने बताया कि उनके कॉलेज में पेटेंट कल्चर और इनोवेशन को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जाता है। प्रबंधन की ओर से बताया गया कि पहले वर्ष से ही आईपीआर (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राईट्स) से जुड़े सत्र और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इससे छात्रों में पेटेंट फाइल करने का आत्मविश्वास विकसित होता है। इस संबंध में शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी रायपुर के अतुल चक्रवर्ती और डॉ. धीरेंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान डीएवी पब्लिक स्कूल कोरबा की शिक्षिका माधवी ढीमर सहित अन्य उपस्थित थे।
छात्राओं में ऐसे आया विचार
छात्रा ने कहा कि इस पेटेंट का मूल विचार उन्हें फिजिक्स की कक्षा में लेजर और फाइबर ऑप्टिक्स का अध्ययन करते समय आया। कक्षा में पढ़ाए जा रहे सिद्धांतों को वास्तविक जीवन की समस्या से जोड़ते हुए उन्होंने उपस्थिति प्रणाली को अधिक सटीक और आधुनिक बनाने की दिशा में कार्य करना शुरू किया। इसके बाद डॉ. डी एस क्षत्री के मार्गदर्शन में छात्राओं ने पेटेंट ड्राफ्टिंग की पूरी प्रक्रिया को सीखा और क्लेम एक से लेकर एफईआर (फ्रस्र्ट एक्जामिनेशन रिपोर्ट), जवाब, संशोधन और पेटेंट प्रणाली तक की सभी औपचारिकताओं को समझते हुए पूरा किया।
प्रेस परिवार की बेटी है ईशानी नवीन तकनीकी समाधान नवाचार के क्षेत्र में सफलता हासिल करने वाली ईशानी कौर कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य पत्रकार डॉली सिंह की पुत्री है। उनकी माता पिंकी कौर हैं। इस उपलब्धि के लिए प्रेस परिवार की ओर से छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। वहीं परिजनों में हर्ष व्याप्त है।
इस तरह करती है कार्य उन्होंने बताया कि यह पेटेंट आधारित प्रणाली इंफ्रारेड लेजर डॉट प्रोजेक्शन, इंफ्रारेड कैमरा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फेस रिकग्निशन तकनीक पर कार्य करती है। यह प्रणाली बिना किसी स्पर्श के, कम रोशनी में भी सटीक रूप से उपस्थिति दर्ज करने में सक्षम है। इससे शिक्षकों का समय बचता है और प्रशासनिक कार्य अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनता है।
प्रबंधन ने कहा: छात्राओं को करेंगे प्रोत्साहित प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्राओं की मेहनत और प्रतिभा का प्रमाण है। संस्थान की उस शैक्षणिक सोच को भी दर्शाती है। इसमें नवाचार, अनुसंधान और पेटेंट आधारित शिक्षा को विशेष महत्व दिया जाता है। संस्थान प्रबंधन ने इस सफलता को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए भविष्य में और अधिक शोध एवं पेटेंट कार्यों को प्रोत्साहित करने की बात कही है। तीसरे सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा प्राप्त यह पेटेंट यह सिद्ध करता है कि यदि सही मार्गदर्शन, अनुकूल शैक्षणिक वातावरण और नवाचार संस्कृति मिले, तो विद्यार्थी प्रारंभिक स्तर पर भी राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
कोरबा। ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमोद दुबे ( पूर्व महापौर रायपुर ) अध्यक्षता संजय कुमार पांडेय, (जिला पंचायत अध्यक्ष सारंगढ़ ) विशिष्ट अतिथि देवेंद्र पांडे, बी के शुक्ला, हरीश परसाई, मनोज शर्मा,राजेंद्र पाण्डेय, वेद भूषण द्विवेदी ने भगवान परशुराम जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया । परशुराम ब्राह्मण समाज, कोरबा के तत्वावधान में पहली बार हुए इस सम्मेलन में युवक-युवतियों का वैवाहिक परिचय दिया गया। इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ से 12 जिले के ब्राह्मण परिवार शामिल हुए थे। एक परिवार भोपाल से भी शामिल हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण परिवार के युवक-युवती को एक दूसरे से परिचय करके विवाह करवाना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रायपुर के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि पहली बार हुए इस आयोजन का लाभ बहुत सारे ब्राह्मण परिवार को मिलेगा ऐसे कार्य समाज के लिए बहुत अच्छे होते हैं समाज के सभी कार्यों में सभी ब्राह्मणों को तन मन धन से सहयोग करना चाहिए ताकि समाज आगे बढ़े। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संजय कुमार पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण परिवार हमेशा एक होकर काम करते हैं और साथ में सभी का सहयोग करते हैं ब्राह्मण वह है जो हमेशा सभी के शुभ कार्यों को आगे बढ़ते हैं ऐसे में यह आयोजन पूरे समाज के लिए बेहतरीन कार्य है। आप सभी समाज के कार्यों में हमेशा सहयोग करके ब्राह्मणों को आगे बढ़ने का कार्य करें। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में देवेंद्र कुमार पांडेय, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास बैंक, ने कहा कि परिचय सम्मेलन समाज के युवक-युवतियों को एक-दूसरे को समझने, परिवारों के बीच संवाद स्थापित करने तथा योग्य जीवनसाथी के चयन के लिए एक सार्थक मंच प्रदान किया गया है। बी.के. शुक्ला, अध्यक्ष परशुराम ब्राह्मण समाज ने कहा कि सामाजिक एकजुटता एवं आपसी सद्भाव को मजबूत करने की दिशा में भी यह आयोजन महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।
परशुराम ब्राह्मण समाज के इस आयोजन में 500 लोग शामिल हुए।
नौकरी पेशा और जनप्रतिनिधियों का नाम, वार्डवासी पहुंचे कलेक्टर जनदर्शन में पुन: सर्वे कराने की मांग और सर्वे करने वाले दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग 27 तक दावा आपत्ति: वार्ड 1 के कई गरीब परिवार ने दर्ज कराई आपत्ति जनप्रतिनिधि के घर में बैठकर अधिकारियों ने बना ली लिस्ट कोरबा। इन दिनों नगर पालिक निगम कोरबा के कई वार्डों में शासकीय पट्टा के लिए सर्वे का काम हो रहा है। बीते दिन नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 1 में निगम एवं राजस्व अधिकारी-कर्मचारी कथित रूप से घर-घर जाकर पात्र लोगों की लिस्ट बनाई। 27 नवम्बर तक दावा आपत्ति मांगी गई। दिव्य आकाश को शासकीय पट्टा के लिए अधिकारियों द्वारा बनाई गई लिस्ट हासिल हुई, जिसमें शासकीय पट्टा के लिए ऐसे नामों को पात्र दिखाया गया है, जो या तो नौकरी पेशा में है या फिर जनप्रतिनिधि। पात्र लोगों का नाम लिस्ट में है ही नहीं और वार्डवासियों ने आरोप लगाया है कि लिस्ट एक जनप्रतिनिधि के घर में बैठकर बनाई गई। बड़ी संख्या में वार्डवासी आज कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे और बनाई गई लिस्ट पर अपना दावा आपत्ति दर्ज कराई और पुन: सर्वे कराने की मांग कलेक्टर से की। शासकीय पट्टा के लिए शासकीय सेवक और जनप्रतिनिधियों ने अवैध कब्जा कर बना लिया पक्का मकान वार्डवासियों का कहना है कि जनप्रतिनिधि रहते या नौकरी में रहते कोई भी व्यक्ति अवैध कब्जा कर मकान बनाता है, तो यह आदर्श आचरण संहिता के खिलाफ है और जांच में सही पाए जाने पर इनके खिलाफ कठोर कार्यवाही हो सकती है। जनप्रतिनिधि भी अपना पद गंवा सकते हैं, लेकिन वार्ड क्रमांक 1 में शासकीय सेवक और जनप्रतिनिध अवैध कब्जा कर पक्का मकान बना लिए हैं और इन्हें कार्यवाही का कोई डर नहीं। वार्डवासियों ने शासकीय पट्टा के लिए सर्वे करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्यवाही की मांग कलेक्टर से की है और नया सर्वे करा कर 40-40, 50-50 साल से रह रहे गरीब परिवारों को शासकीय पट्टा देने की गुहार लगाई है।
कोरबा। 19 नवम्बर 2026 को भारत स्काऊट्स एवं गाईड्स छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर में राज्य स्तरीय सेमीनार का आयोजन किया, जिसमें नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) की टीम ने सहभागिता की। इस अवसर पर शिक्षक अंकुश लाल यादव एवं शिक्षिकता जयंती कंवर ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया तथा अनुशासन, नेतृत्व, समाजसेवा एवं स्काऊट-गाइड गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। विद्यालय के डायरेक्टर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने इसे विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धी बताया और कहा कि यह विद्यालय के उज्ज्वल भाविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण नई शुरूवात है।
सेमिनार एवं सम्मान समारोह को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. के के खण्डेलवाल सम्बोधित किया और राज्य संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए संगठन को भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए स्काउटिंग की मूलभावना, प्रशिक्षण की गुणवत्ता और युवाओं में सेवा और नेतृत्व के गुण विकसित करने पर जोर दिया।
सेमिनार रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित किया गया था। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अशोक अर्गल, छत्तीसगढ़ राज्य बालअधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा तथा नेशनल ट्रिब्यून के सम्पादक एवं हरियाणा बीएसजी के उपाध्यक्ष नरेश कौशल ने भी युवा नेतृत्व एवं सेवा गतिविधियों के लिए स्काउट्स एवं गाइड्स को प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने किया।
मंच पर राष्ट्रीय निदेशक अमर बी. छेत्री, राज्य उपाध्यक्ष विजय केसरवानी, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, राज्य मुख्यालय आयुक्त रविश गुप्ता तथा रायपुर जिला अध्यक्ष जी. स्वामी भी उपस्थित रहे। इस दौरान स्टेट ग्रोथ कोऑर्डिनेटर मोहम्मद सादिक शेख ने पीपीटी के माध्यम से छत्तीसगढ़ स्काउटिंग की आगामी 10 वर्षों की कार्ययोजना, सदस्यता वृद्धि के लक्ष्य तथा संचालित यूनिट लीडर बेसिक कोर्स की विस्तृत जानकारी आंकड़ों के साथ प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन राज्य आयुक्त (रोवर) अशोक देशमुख ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन राज्य सचिव अमित क्षत्रिय ने किया। समारोह में राज्य प्रशिक्षण आयुक्त द्वय डॉ. पूनम साहू एवं श्रीमती सरिता पाण्डेय, राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) श्रीमती जलवती साहू सहित राज्य एवं विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी, लीडर्स, रोवर्स, रेंजर्स, स्काउट्स और गाइड्स उपस्थित रहे। समारोह के दौरान मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. के.के. खंडेलवाल, राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार प्रदान किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लीडर्स को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।समारोह में कोरबा जिले से 29 लीडर्स ने भागीदारी की।