मसूरी,एजेंसी। क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी के फंक्शन मसूरी में हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे से हल्दी की रस्म शुरू हुई, जो दोपहर करीब दो बजे तक चली।
हल्दी में युजवेंद्र चहल और अन्य क्रिकेटर्स ने जमकर डांस किया। हल्दी के बाद कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका के साथ डांस मूव्स करते नजर आए।
हल्दी के बाद मेहमानों ने स्पेशल लंच किया, जिसमें एक थाली की कीमत 20 हजार रुपए से ज्यादा है। शाम को संगीत और कॉकटेल पार्टी होगी।
कुलदीप की शादी में शामिल होने के लिए क्रिकेटर रिंकू सिंह, सिंगर कैलाश खेर, भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप और एक्टर कुणाल कपूर भी पहुंचे।
कुलदीप यादव की हल्दी का फोटो।
गौतम गंभीर भी शामिल हो सकते हैं
क्रिकेटर रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ पहुंचे हैं। मसूरी में पहुंचने के दौरान युजवेंद्र चहल ने मीडिया से कहते नजर आए कि ‘भाई की शादी है, फुल डांस होगा।’
वहीं, शाम तक तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पहुंच सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को शादी समारोह में सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के भी शामिल होने की उम्मीद है।
हल्दी के बाद साथ डांस करते दिखे कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल।
बचपन की दोस्त से शादी कर रहे कुलदीप
कुलदीप अपनी मंगेतर और बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे। मसूरी में होने वाली इस शादी को लेकर होटल और आसपास के इलाकों में खास तैयारियां की गई हैं। अभी होटल में कुलदीप यादव के दोस्त मस्ती और डांस कर रहे हैं।
कुलदीप यादव की मेहंदी की फोटो।
यह रॉयल वेडिंग उत्तराखंड के मसूरी स्थित आलीशान आईटीसी सेवॉय होटल में हो रही है। शादी के कार्यक्रम 12 मार्च से शुरू हुए थे, जो 14 मार्च तक चलेंगे। डिजिटल इन्विटेशन कार्ड में मेहंदी, हल्दी, संगीत, कॉकटेल और शादी के मुख्य कार्यक्रम की पूरी जानकारी साझा की गई है।
कुलदीप कल यानी 12 मार्च को देहरादून पहुंचे थे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद वह कार से मसूरी पहुंचे। होटल के एंट्री गेट पर कुलदीप यादव नाचते और जश्न मनाते हुए नजर आए।
कुलदीप जैसे ही होटल के एंट्री गेट पर पहुंचे तो जश्न शुरू हो गया था।
#Kulvansh के नाम से ट्रेंड करेगी शादी
डिजिटल इन्विटेशन कार्ड की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना से की गई है। कार्ड को रॉयल और मॉडर्न लुक दिया गया है, जिसमें कुलदीप यादव और वंशिका सिंह के एनिमेटेड अवतार भी नजर आते हैं।
कपल ने अपनी शादी के लिए #Kulvansh चुना है। यह हैश-टैग कुलदीप के नाम के ‘कुल’ और वंशिका के नाम के ‘वंश’ को मिलाकर बनाया गया है। माना जा रहा है कि शादी से जुड़े फोटो और वीडियो इसी हैश टैग के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किए जाएंगे।
कुलदीप यादव की शाही शादी के आज के कार्यक्रम।
शनिवार को शाम 5 बजे बारात निकलेगी
शादी का मुख्य समारोह 14 मार्च को होटल के सेंट्रल लॉन में होगा। शाम 4 बजे साफा बंधाई की रस्म होगी, 5 बजे कुलदीप यादव घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर निकलेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे वरमाला और रात 8 बजे फेरे होंगे। आधी रात तक शादी की बाकी रस्में पूरी की जाएंगी।
यूथ (UNDER-19) एवं सब जुनियर (UNDER-15) के मुकाबले अंतिम चरण मेंरायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम एवं सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के सहयोग से दिनांक 22 से 25 अक्टूबर 2026 तक सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में आयोजित “UTT 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026” में में कल टीम वर्ग (सीनियर पुरूष एवं महिला/यूथ-19/जुनियर-17/ सब जुनियर-15/ कैडेट-13/होप्स-11 बालक एवम बालिका) संपन्न हुयी। उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी ।
प्रतियोगिता में कल खेले गए टीम मुकाबले में कुल 12 टीम वर्गों में से रायपुर ने 6 खिताब जीता एवं बिलासपुर ने 6 खिताब जीता | प्रतियोगिता में कल खेले गये टीम वर्गों के अन्य सभी फायनल मैच के परिणाम निम्नानुसार है:-
यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक वर्ग :
विजेता- रायपुर उपविजेता- बिलासपुर 3-0
यूथ UNDER-19 (यूथ) बालिका वर्ग :
विजेता- रायपुर उपविजेता- बिलासपुर 3-1
यूथ UNDER-17 (जुनियर) बालिका वर्ग :
विजेता- रायपुर उपविजेता- बिलासपुर 3-0
यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालिका वर्ग :
विजेता- बिलासपुर
उपविजेता- रायपुर 3-0
प्रतियोगिता में आज यूथ UNDER-19 (यूथ)
बालक एवं बालिका एकल वर्ग तथा यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालक एवं बालिका एकल वर्ग के अंतिम दौर के फायनल के मुकाबले खेले जा रहे हैं।
प्रतियोगिता में अभी तक खेले गए सेमीफायनल मैचों के परिणाम निम्नानुसार है:-
यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक वर्ग:-सेमीफायनल – दीक्षांत जांगड़े (बिलासपुर) ने यशवंत डेकाटे (रायपुर) को 3-1 तथा आर्यन सिंह (रायपुर) ने रेयांश पाहवा (बिलासपुर) को 3 -0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
यूथ UNDER-19 (यूथ)बालिका वर्ग:- सेमीफायनल – समाया पांडे (रायपुर) ने लावण्या पांडे (रायपुर) को 3-0 तथा
वेदी कछवाहा (रायपुर) ने सिया मेघानी (बिलासपुर) को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालक वर्ग:- सेमीफायनल –
दीक्षांत जांगड़े (बिलासपुर) ने राजदीप गांगुली (बिलासपुर) को 3-0 तथा कवीश काला (रायपुर) ने विवान बैसवाड़े (रायपुर) को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
यूथ UNDER-15 (सब जुनियर)बालिका वर्ग:- सेमीफायनल – समाया पांडे (रायपुर) ने वेदी कछवाहा (रायपुर) को 3-1 तथा लावण्या पांडे (रायपुर) ने अक्षिता बीनू (बिलासपुर) को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर विमल नायर एवं सहायक मुख्य निर्णायक अजीत बेनर्जी, शिशिर गुप्ता, पी.एन. मजूमदार हैं ।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।
राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया रायगढ़ का मान रायगढ़। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में रायगढ़ के होनहार खिलाड़ी वेदांत साहू ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। वेदांत ने बिलासपुर जोन की ओर से अंडर-14 आयु वर्ग में भाग लेते हुए यह उपलब्धि हासिल की और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता (नेशनल) में अपनी जगह सुनिश्चित की। वेदांत साहू की इस शानदार सफलता से रायगढ़ जिले में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को जिले के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित होना वेदांत की मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है। रायपुर में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद और रायपुर विधायक सुनील सोनी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राम जी सतीश कुमार, सहायक जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती छाया प्रकाश राव तथा संचालक राकेश मिश्रा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। वेदांत साहू की इस उपलब्धि की जानकारी रायगढ़ के ताइक्वांडो कोच विकास सिंह एवं श्रीमती लता श्रीवास और नटवर आत्मानंद हाई. स्कूल रायगढ़ स्पोर्ट्स टीचर अभिषेक गुप्ता सर ने दी। उन्होंने वेदांत के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे गौरव का विषय बताया। वेदांत साहू की इस सफलता से रायगढ़ जिले का नाम खेल जगत में रोशन हुआ है। अब राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में वेदांत से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई एवं आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
नई दिल्ली, एजेंसी। एशियन पैरा गेम्स में भारत ने पहले दिन भारत ने 4 गोल्ड सहित 11 मेडल अपने नाम किए। जैवलिन थ्रो में रिंकू ने गोल्ड जीता, जबकि अजीत सिंह ने सिल्वर दिलाया। ऐसे ही महिलाओं की 1500 मीटर T12/T13 रेस में सौम्या और वेंकटेश राधा ने भारत को गोल्ड-सिल्वर दिलाया।
शूटिंग में भी भारत को दो मेडल मिले। मोना अग्रवाल ने गोल्ड और अवनी लेखरा ने सिल्वर मेडल जीता। दोनों ने महिलाओं की R2 10 मीटर एयर राइफल SH1 कैटेगरी में यह उपलब्धि हासिल की। लॉन्ग जंप में भी निशाद कुमार ने गोल्ड हासिल किया।
रिंकू ने 65.11 मीटर का थ्रो फेंक सोना जीता
एशियन पैरा गेम्स में भारत के रिंकू ने पुरुषों के जैवलिन थ्रो F46 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 65.11 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो किया।
भारत के अजीत सिंह 65.02 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। इंडोनेशिया के रिजाल बागुस सक्तियोनो ने 55.30 मीटर का पर्सनल बेस्ट थ्रो कर ब्रॉन्ज मेडल जीता।
रिंकू ने जैवलिन थ्रो के F46 इवेंट में गोल्ड जीता।
सौम्या ने 5 मिनट 12.39 सेकंड में रेस पूरी की
एशियन पैरा गेम्स में भारत की सौम्या ने महिलाओं की 1500 मीटर T12/T13 रेस में गोल्ड मेडल जीता। गाइड भारत कुमार के साथ दौड़ते हुए उन्होंने 5 मिनट 12.39 सेकंड का पर्सनल बेस्ट टाइम निकाला। उन्हें 621 पॉइंट्स मिले।
भारत की वेंकटेश राधा ने गाइड गोविंद सोलंकी के साथ 5 मिनट 30.90 सेकंड का समय लेकर सिल्वर मेडल जीता। जापान की माना सासाकी 336 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
निशाद कुमार ने पुरुषों की लॉन्ग जंप में गोल्ड जीता
एशियन पैरा गेम्स में भारत के निशाद कुमार ने पुरुषों के लॉन्ग जंप T47 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने फाइनल में 7.11 मीटर की छलांग लगाई। निशाद ने यह दूरी दो बार हासिल की।
उज्बेकिस्तान के ओमादबेक खासानोव ने 6.99 मीटर की सीजन बेस्ट छलांग के साथ सिल्वर, जबकि श्रीलंका के मोहम्मद सफरान ने 6.55 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
निशाद ने फाइनल में 7.11 मीटर की छलांग लगाई।
मोना अग्रवाल ने 250 अंक, अवनी लेखरा ने 249.6 अंक हासिल किए
पैरा एशियन गेम्स में मोना ने गोल्ड और अवनी ने सिल्वर जीता। ये दोनों मेडल R2 विमेंस 10 मीटर राइफल शूटिंग की SH1 कैटेगरी में आए। इसमें कमर से नीचे की दिव्यांगता वाले शूटर हिस्सा लेते हैं।
मोना ने 250.0 अंक और अवनी ने 249.6 अंक हासिल किए। कोरिया की युनरी ली ने 227.9 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
मोना पहले और अवनी दूसरे स्थान पर रहीं। (फाइल फोटो)
आखिरी शॉट तक चला गोल्ड मेडल मैच
जयपुर की दोनों निशानेबाजों के बीच मुकाबला 24 शॉट के फाइनल के आखिरी शॉट तक चला। निर्णायक शॉट से पहले मोना 0.1 अंक की बढ़त पर थीं। उस समय स्कोर 239.1 और 239.2 था। मोना ने आखिरी शॉट में 10.8 अंक हासिल किए। अवनी ने 10.5 अंक बनाए।
अवनी के सिल्वर मेडल से भारत को 2028 लॉस एंजिल्स पैरालंपिक्स के लिए दूसरा कोटा स्थान मिला। मोना ने पिछले महीने साउथ कोरिया में वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट (WSPS) वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर जीतकर पहला कोटा दिलाया था। PMO ने दोनों शूटर्स को बधाई दी…
मोना को 9 महीने की उम्र में पोलियो हुआ
मोना अग्रवाल राजस्थान की पैरा-शूटिंग खिलाड़ी हैं। उनका जन्म 8 नवंबर 1987 को हुआ था। नौ महीने की उम्र में उन्हें पोलियो हुआ था और दोनों पैर प्रभावित हुए।
पैरा-शूटिंग शुरू करने से पहले मोना पैरा-एथलेटिक्स और पैरा-पावरलिफ्टिंग में हिस्सा लेती थीं। उन्होंने महिलाओं की सिटिंग वॉलीबॉल में भी अहम भूमिका निभाई।
गोल्ड मेडल जीतने के बाद मोना अग्रवाल।
राजस्थान महिला टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं मोना
2019 में मोना ने राजस्थान की महिला टीम की कप्तानी की। टीम ने पहली नेशनल सिटिंग वॉलीबॉल चैंपियनशिप में गोल्ड जीता। मोना ने दिसंबर 2021 में राइफल शूटिंग शुरू की। 2022 में उन्होंने नेशनल लेवल पर सिल्वर जीता।
2023 में मोना ने ओसिजेक, क्रोएशिया में वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट वर्ल्ड कप के मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज जीता। उसी साल चांगवोन के वर्ल्ड कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 कैटेगरी में गोल्ड जीता।
मार्च 2024 में नई दिल्ली में हुए वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट वर्ल्ड कप में मोना ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल SH1 कैटेगरी में गोल्ड जीता। उन्होंने 250.7 का स्कोर किया। इसके साथ उन्होंने एशियन रिकॉर्ड बनाया और भारत के लिए पैरालंपिक कोटा स्थान हासिल किया।
मोना ने पेरिस 2024 पैरालंपिक गेम्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता।मोना को 2024 में अर्जुन अवॉर्ड मिला।
कार एक्सीडेंट में अवनी की रीढ़ की हड्डी में चोट लगी
2012 में कार दुर्घटना के दौरान अवनी लेखरा की रीढ़ की हड्डी में चोट लगी थी। उस समय वह 10 साल की थीं। ठीक होने के दौरान उनके पिता ने उन्हें खेलों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
अवनी ने ओलिंपिक शूटिंग चैंपियन अभिनव बिंद्रा की आत्मकथा ‘ए शॉट एट हिस्ट्री’ से प्रेरित होकर 2015 में शूटिंग शुरू की। अवनी ने बताया है कि शूटिंग ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद की। इससे वह लोगों से बातचीत करने में भी सहज हुईं।
अवनी ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से पांच साल की लॉ डिग्री की पढ़ाई की।
जूडो में कोकिला को सिल्वर, कपिल ने ब्रॉन्ज जीता
भारत की दृष्टिबाधित जूडो खिलाड़ी कोकिला ने महिलाओं के जे2 -52 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। वे इस कैटेगरी का फाइनल मैच हार गईं।
इसके अलावा, मध्यप्रदेश के कपिल परमार ने पुरुषों के जे-1 की -70 किलोग्राम वेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने इंडोनेशिया के खिलाड़ी हनाफ रफली शिदकी को इप्पोन से हराया।
J1 कैटेगरी में गंभीर रूप से दृष्टिबाधित खिलाड़ी शामिल होते हैं। इसमें पूरी तरह से दृष्टिहीनता से लेकर बहुत कम रोशनी दिखाई देने तक की स्थिति शामिल है।
कपिल सेमीफाइनल मैच हार गए थे। इसलिए उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलना पड़ा।