Connect with us

कोरबा

लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल का सेवा सप्ताह प्रारंभ

Published

on

प्रथम दिन गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर किया श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण
कोरबा। लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल का सेवा सप्ताह आज से प्रारंभ हो गया। क्लब का सेवा सप्ताह 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक चलेगा।
प्रथम दिन 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर क्लब के सदस्यों ने प्रात: 10 बजे पुराना कोरबा स्थित गांधी चौक पहुंचकर लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल एवं नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में यहां स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और इसके साथ ही आज से क्लब का सेवा सप्ताह प्रारंभ हो गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब मार्गदर्शक एवं पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल एवं क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल सहित लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उपस्थित लायन सदस्यों ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर क्लब मार्गदर्शक एवं पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, प्रेम, सद्भाव, स्वच्छता एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को साझा किया और उनके जीवन को प्रेरणा मानकर प्रेम, सद्भाव एवं मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष लायंस क्लब्स द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक लायंस सेवा सप्ताह का आयोजन किया जाता है। क्लब द्वारा अलग अलग दिनों में विभिन्न प्रकार के सामाजिक सेवा कार्यों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल द्वारा भी लायंस सेवा सप्ताह का आयोजन किया जायेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदर्शोंं को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में सत्य, अहिंसा, भाईचारे और सेवा की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Continue Reading

कोरबा

22 की उम्र में आसमान की उड़ान, कैप्टन शशांक राठौर ने रचा नया मुकाम

Published

on

12वीं में कोरबा जिले के टॉपर रहे शशांक ने पूरा किया पायलट बनने का सपना, दिल्ली की रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी से हासिल किया प्रशिक्षण
भाजपा नेता लोचन प्रसाद राठौर के सुपुत्र हैं शशांक
कोरबा। मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो सपनों को हकीकत में बदलने की कोई उम्र नहीं होती। कोरबा के काशी नगर निवासी भाजपा नेता लोचन प्रसाद राठौर के होनहार पुत्र शशांक राठौर ने महज 22 वर्ष की उम्र में पायलट बनकर इस बात को साबित कर दिया। कभी आसमान में विमान उड़ाने का सपना देखने वाले शशांक अब बतौर पायलट अपने करियर की नई उड़ान भरने के लिए तैयार हैं।

शशांक ने दिल्ली स्थित रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी से पायलट का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कम उम्र में हासिल की गई इस उपलब्धि को लेकर शशांक को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
पढ़ाई में भी रहे अव्वल, 12वीं में किया था जिला टॉप

शशांक राठौर की उपलब्धि केवल विमानन क्षेत्र तक सीमित नहीं है। वर्ष 2022 में उन्होंने कक्षा 12वीं में कोरबा जिले में टॉप कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पायलट बनने का लक्ष्य तय कर लिया था। इसके बाद उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए विमानन क्षेत्र में प्रशिक्षण हासिल किया और आखिरकार 22 वर्ष की उम्र में पायलट बनने का गौरव हासिल किया।
एक परिवार दो बड़ी उपलब्धियां : भाई-बहन दोनों ने जिले का गौरव बढ़ाया

शशांक की सफलता के साथ उनके परिवार के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि जुड़ी है। उनकी बहन साक्षी राठौर का चयन छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बिलासपुर में जूनियर ज्युडिशियल असिस्टेंट के पद पर हुआ है। एक ही परिवार के दोनों बच्चों द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में हासिल की गई सफलता से परिवार में उत्साह का माहौल है। दोनों भाई-बहन ने कोरबा जिला एवं मूल निवास बाराद्वार का गौरव बढ़ाया है।
शशांक के पिता लोचन राठौर काशी नगर, कोरबा निवासी हैं, जबकि उनकी माता श्रीमती पार्वती राठौर का मायका ग्राम सरहर है। माता-पिता ने बच्चों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके बच्चों की मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है।

युवाओं के लिए प्रेरणा

शशांक राठौर की यह उपलब्धि क्षेत्र के उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करते हैं। 22 वर्ष की उम्र में पायलट बनने की उपलब्धि ने उनके परिवार के साथ-साथ कोरबा जिले को भी गौरवान्वित किया है और युवाओं के लिए संदेश दिया है कि अपना लक्ष्य इतना विशाल बना दो कि बेकार के लिए वक्त ही न बचे। सपने देखो, लक्ष्य तय करो और उसे पूरा करने के लिए जी जान से मेहनत करो। संघर्ष, लगन, जज्बा एवं कड़ी मेहनत से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार

Published

on

कोरबा। घुड़देवा खदान एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी, डकैती व लूट के मामलों में संलिप्त मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पूर्व में अपराध क्रमांक: 179/2026 में हुई कार्रवाई: प्रकरण में शामिल 03 बालिग आरोपियों को जेल तथा 07 विधि से संघर्षरत बालकों को पूर्व में ही बाल संप्रेक्षण गृह भेजा जा चुका है।

जब्ती व कार्रवाई: आरोपी के कब्जे से केबल तार काटने का हथियार तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर उप जेल कटघोरा भेजा गया।

Continue Reading

कोरबा

लोकतंत्र की मज़बूती और मतदाता जागरूकता के लिए 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र एवं 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के बीएलओ का इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC प्रशिक्षण संपन्न

Published

on

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए
मतदान केंद्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र तथा 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का 01 अक्टूबर 2026 को इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC का प्रशिक्षण कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र एवं 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सम्मिलित कोरबा एवं करतला ब्लॉक के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का प्रशिक्षण अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर तथा सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण में उपस्थित बीएलओ को संबोधित करते हुए अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर ने मतदान केन्द्रों में स्वीप कार्ययोजना के तहत् सुव्यवस्थित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीएलओ को अपने मतदान केंद्र में ईएलसी क्लब गठित कर उसके नोडल अधिकारी के रूप में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किए।

करतला एवं कोरबा ब्लॉक के बूथ लेवल अधिकारियों के प्रशिक्षण में उपस्थित सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने चुनावी प्रक्रिया में मतदान केंद्र स्तर पर बूथ लेवल अधिकारी का महत्व बताते हुए सभी बूथ लेवल अधिकारियों BLO को अपने मतदान केंद्र अंतर्गत भावी मतदाताओं के रूप में 14 से 17 वर्ष आयु के कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं एवं 18 से 25 वर्ष के नवीन युवा मतदाताओं, महिला मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं, बुजुर्ग मतदाताओं, थर्ड जेंडर मतदाताओं सहित सभी मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर जागरूकता बढ़ाने के लिए निर्देशित किए।

उन्होंने सभी बूथ लेवल अधिकारियों BLO को संबोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ के दिशा-निर्देशों के अनुसार चुनावी प्रक्रिया में समावेशी भागीदारी के लिए चुनाव आयोग के “कोई भी मतदाता पीछे न छूटे” (No Voters to Be Left Behind) के सिद्धांत को चरितार्थ करते हुए सभी मतदाताओं को मतदान का महत्व बताते हुए शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करना हैं। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों BLO से अपने मतदान केन्द्रों में मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किए जाने के लिए कहा। उन्होंने सभी बीएलओ से चुनावी साक्षरता एवं जागरूकता गतिविधियों में भारत के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और चुनावी प्रक्रियाओं पर सभी मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए कहा।
प्रशिक्षण में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों BLO को मतदाता पंजीकरण प्रक्रियाओं और मतदाता सेवाओं के बारे में सभी मतदाताओं को जागरूकता लाने के लिए बूथ लेवल पर इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किया।

प्रशिक्षण में तहसीलदार बरपाली सत्यपाल रॉय, तहसीलदार करतला राहुल पांडेय, नायब तहसीलदार जानकी काठले, नायब तहसीलदार मधुसूदन साहू,नायब तहसीलदार दीपक पटेल, नायब तहसीलदार चंद्रभूषण चंद्रा,रामपुर विधानसभा मास्टर ट्रेनर्स महेंद्र रात्रे, लीला बिहारी कौशिक, संतोष कुमार यादव, संजय कुमार पाण्डेय, कोरबा विधानसभा मास्टर ट्रेनर्स अरविंद शर्मा, एल आर कर्ष, गौरव शर्मा, अजय प्रताप सिंह,राधाकांत कश्यप सहित जिला निर्वाचन कार्यालय कोरबा के सुपरवाइजर दीनदयाल भारद्वाज, योगेश नारंगे, विवेक सोनी सहित 20-रामपुर विधानसभा एवं 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी BLO उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677