Connect with us

छत्तीसगढ़

शराब घोटाला…एक साल बाद रिहा हुए लखमा:कार्यकर्ताओं संग गाड़ी पर सवार होकर निकले, सड़क पर लंबा जाम, पत्नी बोलीं-रिहाई का सोच-सोचकर दुबली हो गई

Published

on

रायपुर,एजेंसी। 379 दिन बाद पूर्व मंत्री कवासी लखमा रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आ गए हैं। लखमा के जेल से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं-नेताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन से गले मिले। फिर लखमा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

कवासी गाड़ी की बोनट पर सवार होकर निकले। गाड़ी में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी सवार हैं। सड़क पर लंबा जाम लग गया है। इस बीच कवासी लखमा की पत्नी बुधरी ने कहा कि पति की रिहाई कब होगी सोच-सोच कर वे दुबली-पतली हो गईं। खाना-पीना कम हो गया था। आज अच्छा लग रहा है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) से जुड़े मामलों में उनकी अंतरिम जमानत मंजूर की गई है।

हालांकि, जमानत की शर्तों के तहत लखमा को छत्तीसगढ़ से बाहर रहना होगा, हालांकि कोर्ट में पेशी के दौरान वे छत्तीसगढ़ आ सकेंगे। इसके अलावा उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा और अपना वर्तमान पता और मोबाइल नंबर संबंधित पुलिस थाने में दर्ज कराना अनिवार्य होगा।

ED ने कवासी लखमा को 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया था। ED ने रिमांड पर उनसे 7 दिन पूछताछ की थी। इसके बाद 21 जनवरी से 4 फरवरी तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। उसके बाद से ही कवासी लखमा रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे।

कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन से गले मिलते हुए लखमा।

कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन से गले मिलते हुए लखमा।

लखमा की पत्नी ने कहा- अब अच्छा लग रहा है।

रायपुर जेल के बाहर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

रायपुर जेल के बाहर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कॉलेज छात्रा ने खाया जहर:3 दिन बाद मौत, 17 साल के नाबालिग पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Published

on

कोरबा। कोरबा के पाली थाना क्षेत्र में 21 साल की कॉलेज छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर जहर खा लिया। तीन दिन तक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चलने के बाद रविवार शाम उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही 17 साल के नाबालिग पर छेड़छाड़ और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

युवती के पिता नहीं थे। उसके दो भाई बाहर काम करते हैं। वह अपनी मां के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी। 12वीं पास करने के बाद उसने कॉलेज में दाखिला लिया था। परिजनों के मुताबिक, वह पढ़ाई में अच्छी थी।

कॉलेज आते-जाते रास्ता रोककर करता था परेशान

युवती की मां और भाइयों ने आरोप लगाया कि गांव का 17 साल का नाबालिग लंबे समय से युवती को परेशान कर रहा था। वह कॉलेज आते-जाते उसका रास्ता रोककर छेड़छाड़ करता था। साथ ही मां और भाई के नाम सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या की धमकी देता था और युवती पर मिलने का दबाव बनाता था।

समझाने के बाद भी नहीं माना

परिजनों का कहना है कि उन्होंने नाबालिग को कई बार समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसकी हरकतों से युवती काफी तनाव में थी। वह परेशान होकर आत्महत्या करने की बात भी कहती थी।

3 सितंबर को चूहा मारने की दवा खाई

परेशान होकर युवती ने 3 सितंबर को चूहा मारने वाली दवा खा ली। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे लगातार उल्टियां होने लगीं। परिजनों ने उसे पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। शुरुआती इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां तीन दिन इलाज के बाद रविवार शाम उसकी मौत हो गई।

रक्षाबंधन पर दोनों भाई घर आए थे

बताया गया कि दोनों भाई रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने घर आए थे। छोटा भाई रक्षाबंधन के बाद काम के लिए दिल्ली चला गया, जबकि बड़ा भाई कोरबा में ही था। घटना की जानकारी दोनों को फोन पर दी गई।

पहले भी थाने में की थी शिकायत

परिजनों का कहना है कि नाबालिग की हरकतों को लेकर पहले भी थाने में मौखिक शिकायत की गई थी। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर जिला अस्पताल चौकी में परिजनों का बयान दर्ज किया गया है।

Continue Reading

कोरबा

गर्भवती महिला को खाट पर ले जाने का वीडियो वायरल:कोरबा के राजाडाही में 500 मीटर सड़क के लिए ग्रामीण सालों से कर रहे गुहार

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों के दावों के बीच वनांचल क्षेत्र की जमीनी हकीकत सामने आई है। कोरबा जनपद पंचायत के बरपाली गांव के राजाडाही से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जिसमें ग्रामीण एक गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर कीचड़ भरे कच्चे रास्ते से ले जाते नजर आ रहे हैं। वीडियो ने गांव की बदहाल सड़क और ग्रामीणों की परेशानी को सामने ला दिया है।

बारिश में घुटनों तक कीचड़, एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंचती

बारिश में घुटनों तक कीचड़, एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंचती

500 मीटर रास्ता बना मुसीबत

जंगलों के बीच बसे राजाडाही गांव में 600 से ज्यादा लोग रहते हैं। गांव में आंगनबाड़ी केंद्र से बस्ती पारा तक करीब 500 मीटर का रास्ता बेहद खराब है। बारिश के दिनों में इस रास्ते पर बड़े गड्ढों के साथ घुटनों तक कीचड़ भर जाता है। स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दूसरे ग्रामीणों को इसी रास्ते से रोज आना-जाना पड़ता है।

एंबुलेंस नहीं पहुंचती, खाट पर मरीज ले जाने की मजबूरी

ग्रामीणों के मुताबिक, सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को होती है। सड़क खराब होने के कारण जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे में परिजनों और ग्रामीणों को मरीजों को खाट पर उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। वायरल वीडियो में भी एक गर्भवती महिला को इसी तरह खाट पर ले जाते हुए देखा जा रहा है।

कई बार शिकायत, फिर भी नहीं बनी सीसी रोड

ग्रामीण लंबे समय से आंगनबाड़ी केंद्र से बस्ती पारा तक 500 मीटर सीसी रोड बनाने की मांग कर रहे हैं। वर्तमान सरपंच और ग्रामीणों का कहना है कि जनपद पंचायत, पीडब्ल्यूडी और जिला प्रशासन के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है।

जनदर्शन और समाधान शिविर में भी आवेदन दिए गए, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार अब तक सड़क निर्माण को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कई बार मीडिया में खबरें प्रकाशित होने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

ग्रामीणों ने फिर कलेक्टर से लगाई गुहार

ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ 500 मीटर सीसी रोड बनने से उनकी वर्षों पुरानी बड़ी समस्या खत्म हो सकती है। उन्होंने एक बार फिर जनदर्शन में कलेक्टर से सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

अब ग्रामीणों को इंतजार है कि उनकी लंबित मांग पर प्रशासन कब ठोस कार्रवाई करता है और राजाडाही की कीचड़ भरी सड़क कब पक्के रास्ते में बदलती है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में सड़कों पर बजरी-धूल,कांग्रेस का निगम के खिलाफ हल्लाबोल:पार्षदों ने लगाए अधिकारियों पर ठेकेदार से मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से जांच की मांग

Published

on

कोरबा। कोरबा में कांग्रेस ने मंगलवार को शहर की खराब सड़कों और सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर के नेतृत्व में पार्षद दल ने बुधवारी क्षेत्र का दौरा कर सड़कों और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। कांग्रेस नेताओं ने निगम प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

मुकेश राठौर ने कहा कि शहर की ज्यादातर सड़कें चलने लायक नहीं हैं। छह महीने पहले करोड़ों रुपए की लागत से बनाई गई डामर की सड़कें उखड़ गई हैं। जगह-जगह बजरी निकल आई है और धूल उड़ रही है।

उखड़ी बजरी समेटने में जुटे सफाई कर्मचारी

राठौर ने आरोप लगाया कि निगम के सफाई कर्मचारी वार्डों में सफाई करने के बजाय सड़कों से उखड़ी बजरी को झाड़ू से समेटकर गाड़ियों में भर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि निगम की गाड़ी पर ‘नगर पालिका परिषद’ क्यों लिखा है, जबकि अधिकारी इसे निगम की गाड़ी बता रहे हैं।

उन्होंने मांग की कि बजरी को तुरंत गड्ढों में डाला जाए, ताकि धूल से राहत मिल सके।

सड़क निर्माण में घोटाले का आरोप

वार्ड 26 मुड़ापार के पार्षद गोपाल कुर्रे ने आरोप लगाया कि छह महीने पहले महापौर द्वारा कराए गए डामरीकरण में बड़ा घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए की सड़क छह महीने में ही खराब हो गई। ठेकेदार की जवाबदेही तय करने के बजाय सफाई कर्मचारियों से पैच वर्क कराया जा रहा है। कुर्रे ने अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया।

मंत्री और महापौर पर भी निशाना

राताखार पार्षद रवि चंदेल ने आरोप लगाया कि मंत्री रतन लाल देवांगन कुछ देर पहले इसी सड़क से गुजरे थे, लेकिन उन्हें सड़क की खराब स्थिति दिखाई नहीं दी। उन्होंने कहा कि महापौर भी इसी सड़क से गुजरते हैं, लेकिन समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। चंदेल ने भाजपा नेता गोपाल मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि वे सड़कों की स्थिति पर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन खुद ठेकेदारी में लगे हैं।

पौधरोपण में भी भ्रष्टाचार का आरोप

कांग्रेस ने पौधरोपण में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। मुकेश राठौर ने कहा कि पौधे लगाने के लिए सिर्फ एक फीट गहरे गड्ढे खोदे जा रहे हैं। इनमें न मिट्टी डाली जा रही है, न खाद और न ही सिंचाई व सुरक्षा की व्यवस्था है। कांग्रेस ने मौजूदा वृक्षारोपण की समीक्षा और स्थल निरीक्षण कराने की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677