Connect with us

कोरबा

महतारी वंदन की राशि बनी मिथिला बाई के घर की छोटी-छोटी खुशियों का सहारा

Published

on

रक्षाबंधन पर नतनी के लिए खरीदी पसंद की चीजें, हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से घरेलू जरूरतें हो रहीं पूरी

कोरबा 28 अगस्त 2026। घर-परिवार की जिम्मेदारियों के बीच जब अपनी कोई नियमित आय न हो, तब छोटी-सी आर्थिक मदद भी बहुत बड़ा सहारा बन जाती है। विकासखंड कोरबा अंतर्गत ग्राम भटगांव की रहने वाली श्रीमती मिथिला बाई पति भगत राम के लिए महतारी वंदन योजना की राशि ऐसी ही मददगार बनी है। घर में किसी तरह का रोजगार या नियमित आय का साधन नहीं होने के कारण उन्हें घरेलू खर्च के लिए अक्सर आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। ऐसे समय में हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि उनके लिए राहत लेकर आई है।
मिथिला बाई बताती हैं कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा हर महीने उनके खाते में एक हजार रुपये की राशि अंतरित की जाती है। यह राशि भले ही बहुत बड़ी न हो, लेकिन परिवार की जरूरतों के बीच इसका महत्व उनके लिए बहुत अधिक है। वे कहती हैं कि इस पैसे से घर की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी हो जाती हैं और कभी अपनी नतनी के लिए खाने-पीने की पसंद की चीजें भी खरीद लेती हैं।
मिथिला बाई के लिए इस योजना का महत्व केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है। यह राशि उन्हें अपनी जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर रहने की मजबूरी को कुछ कम करने का अवसर भी देती है। खासकर रक्षाबंधन जैसे त्योहार के मौके पर खाते में आई महतारी वंदन की राशि उनके लिए विशेष खुशी लेकर आई। त्योहार पर घर-परिवार के लिए जरूरी सामान और अपनी नतनी के लिए छोटी-सी पसंद की चीज खरीद पाने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई देती है।
वे भावुक होकर कहती हैं कि “हर महीने खाते में एक हजार रुपये आने से बहुत काम आता है। घर की छोटी जरूरतें पूरी हो जाती हैं। रक्षाबंधन के समय भी यह पैसा बहुत काम आया। नतनी के लिए खाने की चीज भी खरीद पाई।”
मिथिला बाई को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 31वीं किश्त की राशि भी प्राप्त हो चुकी है। लगातार मिल रही इस सहायता ने उनके जैसे अनेक महिलाओं के लिए घरेलू जरूरतों को पूरा करने में एक भरोसेमंद सहारा प्रदान किया है।
मिथिला बाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि महिलाओं के खाते में हर महीने पहुंचने वाली यह राशि उनके लिए “छोटी जरूरतों की बड़ी ताकत” बन गई है। उनके लिए महतारी वंदन योजना सिर्फ खाते में आने वाली एक हजार रुपये की रकम नहीं, बल्कि परिवार की जरूरतों के बीच अपने हिस्से की खुशियां जुटाने का एक जरिया है।

Continue Reading

कोरबा

भारत सरकार के अवर सचिव पीयूष रंजन ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की ली समीक्षा बैठक

Published

on

राष्ट्रीय आजीविका मिशन, विकसित भारत -जी राम जी , प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के क्रियान्वयन, उपलब्धियों और चुनौतियों पर हुई विस्तृत चर्चा

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के सभागार में गुरुवार को ग्रामीण विकास विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली के अवर सचिव पीयूष रंजन ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा प्रतीक जैन उपस्थित रहे।

बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन , विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी – जी राम जी), प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण की जिले में प्रगति एवं क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।

अवर सचिव पीयूष रंजन ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जमीनी स्तर पर उनकी पहुंच, क्रियान्वयन के दौरान सामने आ रही चुनौतियों तथा उनके समाधान के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष में योजनाओं की भौतिक प्रगति (फिजिकल रिपोर्ट), लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धियां, नवाचार, सफल कार्यों एवं जिले की विशिष्ट उपलब्धियों की जानकारी ली।

समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों, प्राप्त उपलब्धियों तथा मैदानी स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। श्री रंजन ने योजनाओं के क्रियान्वयन में सामान्य रूप से आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों के समाधान के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सुझाव भी दिए।

उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का पारदर्शी, समयबद्ध एवं सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही योजनाओं के वास्तविक लाभ पात्र हितग्राहियों एवं ग्रामीण परिवारों तक पहुंचाने तथा बेहतर परिणामों के लिए नियमित निगरानी और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में एपीओ, डीसी, डीएमएम एवं डीपीएम सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

सावन झूला महोत्सव में कराई गई प्रतियोगिताएं

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज की ग्रामीण इकाई ने ग्राम खरमोरा के सामुदायिक भवन में बुधवार को सावन झूला महोत्सव मनाया। आयोजन में धार्मिक आस्था दिखी। सांस्कृतिक रंग दिखे। महिला सशक्तिकरण का संदेश भी रहा। महिलाओं और बच्चों ने अपनी प्रतिभा से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राधा-कृष्ण के पूजन-अर्चन से हुई। मुख्य अतिथि सैलाना बीएल यादव का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

अन्य विशिष्ट अतिथियों का भी अभिनंदन हुआ। बच्चों ने एकल और समूह नृत्य किया। दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। छोटे बच्चों की राधा-कृष्ण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आकर्षण रही। नन्हे प्रतिभागियों ने प्रस्तुति से दिल जीता।

महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ हुई। मेहंदी प्रतियोगिता हुई। रंगोली प्रतियोगिता हुई। कई अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। सावन की हरियाली थीम रखी गई। महिलाएं हरे रंग की साड़ियों में पहुंचीं। बीएल यादव ने कहा, महिलाओं को समाज की हर गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज अधिक संगठित बनेगा। समाज अधिक सशक्त बनेगा।

Continue Reading

कोरबा

राखी के धागे में सजा भाई-बहन का अटूट प्रेम, कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

Published

on

राखी के धागे में बंधा अटूट प्रेम, भाई-बहन के स्नेह से सराबोर हुआ कोरबा

कोरबा। भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पावन पर्व रक्षाबंधन कोरबा सहित पूरे जिले में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर स्नेह और विश्वास की राखी बांधी तथा भाइयों ने बहनों की रक्षा और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया।

रक्षाबंधन के अवसर पर घर-घर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी और राखी बांधकर उनके सुखी एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट किए और सदैव उनके साथ खड़े रहने का वचन दिया।

इस पावन पर्व पर कहा गया कि बहन की राखी में स्नेह है, भाई के वचन में विश्वास है, यही तो इस पवित्र रिश्ते की सबसे खूबसूरत मिठास है। रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और आत्मीयता के अटूट रिश्ते का प्रतीक है।

इस अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना की गई कि सभी बहनों और भाइयों के जीवन में प्रेम, खुशियां, समृद्धि और सफलता सदैव बनी रहे तथा भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता यूं ही स्नेह और विश्वास से मजबूत होता रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677