Connect with us

छत्तीसगढ़

महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने खुद को लगाई आग…95% झुलसी:किराए के मकान में रहती थी, कोर्ट के आदेश पर घर खाली कराने पहुंची थी पुलिस

Published

on

दुर्ग-भिलाई,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गुरुवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने कोर्ट के आदेश पर घर खाली कराने पहुंची पुलिस और कोर्ट स्टाफ के सामने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। इस घटना में वह बुरी तरह झुलस गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है।

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पीड़िता का नाम शबाना निशा उर्फ रानी (37) है। जो पचरीपारा में किराए के मकान में रहती थी। परिजनों के मुताबिक, शबाना चाहती थी कि वह जिस मकान में रह रही है, उसे जमीन मालिक बेच दे, ताकि वह वहीं रह सके।

हालांकि मालिक इसके लिए राजी नहीं हुआ। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के फैसले के बाद पुलिस और कोर्ट स्टाफ घर खाली कराने पहुंचा। इस दौरान उसने सुसाइड की नीयत से खुद को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में 95% झुलस गई।

पीड़िता को रायपुर के डीकेएस अस्पताल भर्ती किया गया है। जहां की हालत गंभीर बताई जा रही है। शबाना निशा का राजनीतिक जीवन भी रहा है। वह पिछले दुर्ग नगर निगम चुनाव में वार्ड क्रमांक 28 पचरीपारा से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद पद का चुनाव लड़ चुकी है।

पीड़िता शबाना निशा बचपन से ही इसी मकान में रह रही थी।

पीड़िता शबाना निशा बचपन से ही इसी मकान में रह रही थी।

आग लगाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चादर से आग बुझाया।

आग लगाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चादर से आग बुझाया।

कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस और स्टाफ घर खाली कराने पहुंची थी।

कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस और स्टाफ घर खाली कराने पहुंची थी।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, शबाना निशा बचपन से फेरू राम के मकान में किराए से रह रही थी। वह चाहती थी कि मालिक उसे मकान बेच दे। लेकिन फेरू राम घर नहीं बेचना चाहता था। ऐसे में दोनों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। जब बात नहीं बनी तो मालिक ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अर्जी लगाई।

कोर्ट में चले मामले में शबाना को हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद कब्जा दिलाने के लिए आदेश जारी हुआ। गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे पुलिस और कोर्ट स्टाफ घर खाली कराने पहुंचे। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। बातचीत के दौरान ही शबाना अचानक घर के अंदर गई और खुद को आग के हवाले कर दिया।

लोगों ने चादर की मदद से बुझाई आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही शबाना धधकती हुई घर से बाहर निकली, जिसे देखकर पुलिस और कोर्ट स्टाफ पीछे हट गया। आसपास मौजूद लोगों ने चादर की मदद से किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक वह करीब 95 प्रतिशत तक झुलस चुकी थी। इसके बाद उसे फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया।

प्राथमिक इलाज के बाद किया रायपुर रेफर

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। इधर, पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों से उसे प्राथमिक इलाज देकर रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत बेहद नाजुक है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की

Published

on

प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति के लिए की मंगलकामना

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की

जशपुर 17 अगस्त 2026। सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिवार के सदस्यों के साथ गृहग्राम बगिया स्थित श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान शिव का अभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के साथ छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।

मैनी नदी के सुरम्य तट पर स्थित श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में 17 से 19 अगस्त तक एक लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग के निर्माण एवं पूजन का तीन दिवसीय विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय एवं श्रीमती कौशल्या साय ने श्रद्धालुओं के साथ अपने हाथों से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया और विधि-विधान से पूजन एवं अभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो उठा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को नागपंचमी एवं पवित्र सावन मास की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का विशेष अवसर है। भगवान भोलेनाथ लोकमंगल और कल्याण के प्रतीक हैं। उन्होंने कामना की कि महादेव की कृपा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक परिवार पर बनी रहे, हमारे अन्नदाता किसानों के खेत-खलिहान समृद्ध हों और प्रदेश में सुख, शांति एवं खुशहाली निरंतर बढ़ती रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति में प्रकृति और परमात्मा के प्रति श्रद्धा का अद्भुत समन्वय है। नदियां, वन, पर्वत और जीव-जगत हमारी आस्था एवं जीवन परंपरा के अभिन्न अंग हैं। सावन के पवित्र महीने में शिव आराधना हमें प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, लोककल्याण और सेवा का संदेश देती है।

आस्था और भक्ति का केंद्र बना श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर

तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को लेकर श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर सहित आसपास के क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय वातावरण है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर भगवान भोलेनाथ की आराधना कर रहे हैं। आयोजन के दौरान पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन, अभिषेक, आरती, पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। प्रथम दिन 17 अगस्त को पार्थिव शिवलिंग निर्माण के साथ पूजन-अभिषेक, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। 18 अगस्त को भी पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन एवं अभिषेक के बाद आरती और प्रसाद वितरण होगा। तीन दिवसीय अनुष्ठान का समापन 19 अगस्त को पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं विशेष पूर्णाहुति के साथ होगा।

लोकमंगल की कामना के साथ एक लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग

इस विशेष अनुष्ठान में एक लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग के निर्माण और पूजन का संकल्प लिया गया है। श्रद्धालु सामूहिक रूप से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर भगवान भोलेनाथ की आराधना कर रहे हैं। सामूहिक शिव आराधना के माध्यम से प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं लोककल्याण की कामना की जा रही है। तीन दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान से बगिया और आसपास का पूरा क्षेत्र शिवभक्ति में सराबोर है। मैनी नदी के तट पर वैदिक मंत्रोच्चार, शिव आराधना और श्रद्धालुओं के जयघोष के बीच श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर आस्था और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बना हुआ है।

Continue Reading

कोरबा

BALCO Celebrates 80th Independence Day with Commitment to Nation

Published

on

Building and Viksit Bharat

Balconagar, 17 August 2026: Bharat Aluminium Company Limited, a unit of
Vedanta Aluminium Metal Limited, celebrated India’s 80th Independence Day with employees and business partners, reaffirming the commitment to nation building and India’s journey towards Viksit Bharat. The celebration paid tribute to the sacrifices of India’s freedom fighters and recognised the collective responsibility of citizens and institutions in contributing to the nation’s progress.

Mr. Rajesh Singh (Chief Executive Officer and Whole-time Director, BALCO) hoisted the national flag at the Administrative Building premises. The ceremony was followed by the national anthem and an address to employees.
Addressing the gathering, Mr. Rajesh Singh said, “Independence Day reminds us that nation building is a continuous responsibility. For over six decades, BALCO has contributed to India’s industrial development, and as we progress towards 1 million tonnes of annual aluminium production capacity, our role in this journey becomes even more significant. Our employees and business partners remain our greatest strength. By putting safety first, strengthening quality, embracing innovation, protecting our environment and contributing to communities, we can create lasting value for the nation. On this Independence Day, let us renew our commitment to working safely, learning continuously and embracing new ideas, because every improvement we make at BALCO contributes to a stronger and more self-reliant India.”
The occasion also marked the launch of ‘BALCO Samachar’ the company’s revived communication property aimed at strengthening BALCO’s connection with its nearby communities. This bi-weekly new bulletin publication will bring together stories on BALCO’s business developments, achievements, initiatives and community engagement, enabling communities across Korba, Gevra, Kusmunda, Katghora and Deepka to stay informed about the company’s activities and progress. The company also showcased a special Independence Day video highlighting BALCO’s journey over the decades and its contribution to India’s industrial growth and nation building.

As part of the celebrations, Mr. Rajesh Singh, along with senior officials also visited BALCO Hospital and interacted with patients. Fruits were distributed to patients, wishing them a speedy recovery. Appreciating the contribution of doctors, nurses and healthcare personnel, Mr. Rajesh Singh acknowledged their commitment to providing quality healthcare services and supporting the well-being of employees and the wider community.
The 80th Independence Day celebration at BALCO reflected a shared commitment to responsible growth, collective progress and nation building, reinforcing the company’s resolve to contribute to a stronger, safer, sustainable and self-reliant India.

Continue Reading

कोरबा

’राष्ट्र निर्माण’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ बालको में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Published

on

बालकोनगर, 17 अगस्त 2026। वेदांताएल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारियोंऔरबिजनेस पार्टनर्स की उपस्थिति में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। इस अवसर पर बालको प्रबंधन ने स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक राजेश सिंह ने प्रशासनिक भवन परिसर में ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया।

राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के उपरांत सीईओ राजेश सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा, “स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने दायित्वों को दोहराने का संकल्प भी है। बालको की छह दशकों से अधिक की यात्रा देश के औद्योगिक विकास और राष्ट्र निर्माण में योगदान की यात्रा रही है। आज हम 10 लाख टन वार्षिक एल्यूमिनियम उत्पादन क्षमता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारे कर्मचारी और बिजनेस पार्टनर्स हैं। सुरक्षा, गुणवत्ता, नवाचार, पर्यावरण और सामुदायिक विकास हमारी प्राथमिकताएं हैं। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सुरक्षित और बेहतर काम करने, लगातार सीखने और नए विचारों को अपनाने का संकल्प लें। हमारा हर प्रयास बालको के साथ-साथ देश के विकास में योगदान देता है। मिलकर हम एक मजबूत, सुरक्षित और बेहतर बालको का निर्माण कर सकते हैं।”

इस अवसर पर सीईओ राजेश सिंह ने ‘बालको समाचार’ का शुभारंभ किया। ‘बालको समाचार’ के माध्यम से कोरबा, गेवरा, कुसमुंडा, कटघोरा और दीपका सहित आसपास के क्षेत्रों तक बालको की गतिविधियों, विकास कार्यों और उपलब्धियों से जुड़ी जानकारियां पहुंचाई जाएगी। साथ ही कंपनी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर वीडियो का प्रदर्शन किया गया, जिसमें बालको की विकास यात्रा और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान को प्रदर्शित किया गया।

राजेश सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने बालको अस्पताल में जाकर मरीजों को फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सकों, नर्सिंग एवं चिकित्सा कर्मियों की समर्पित सेवाओं की सराहना करते हुए सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

बालको का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्र के प्रति गौरव, सामूहिक जिम्मेदारी और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में निरंतर योगदान देने की कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी प्रतीक रहा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677