Connect with us

कोरबा

एकल आचार्य सरस्वती शिक्षा केंद्रों की मानस गान प्रतियोगिता में उमड़ा उत्साह, 20 गांवों के मानस प्रेमियों ने दिखाई भक्ति और संस्कार की झलक

Published

on

रामचरितमानस के सुरों से गूंजा पतरापाली : विजेताओं, प्रतिभागियों और अतिथियों को किया गया सम्मानित

कोरबा । विद्या भारती छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में वनांचल शिक्षा सेवा न्यास छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित सरस्वती शिक्षा केंद्रों की कार्य योजना अनुसार प्रतिवर्ष की भांति कार्यक्रमों की सूची में कोरबा जिला के करतला संकुल में मानस गान प्रतियोगिता ग्राम पतरापाली में संपन्न हुई।
उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि सुधीर चोपड़ा समाजसेवी कोरबा, प्रांतीय सचिव चन्द्र किशोर श्रीवास्तव, विभाग प्रमुख कीर्ति अग्रवाल, प्रांत प्रमुख नरेश जायसवाल, सरपंच प्रतिनिधि अंतराम राठिया, संयोजक ननकी राम राठिया, बी पी भटृट गुरु जी मंच में विराजमान थे। जनजाति क्षेत्र की शिक्षा के अंतर्गत इस प्रकार के कार्यक्रमों से गांव में धार्मिक वातावरण एवं भैया बहनों में संस्कार मिलता है गांव-गांव में रामचरितमानस के प्रसंग से पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आती है।

 मानस गान प्रतियोगिता में जिले के चार संकुल में से करतला संकुल के सभी 20 गांवों से आए मानस प्रेमियों को रामचरितमानस पुस्तक, मां सिद्धिदात्री की फोटो, गमछा एवं 350 रुपया नगद सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया, साथ ही अतिथियो को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सुरेश झा समाजसेवी कोरबा, मिथिलेश पांडे एवं रामेश्वर राठिया मंच में विराजमान थे, जिनके कर कमलों से पुरस्कार वितरण किया गया।

मानस गान प्रतियोगिता को संपन्न कराने में भारत लाल राठिया जिला समन्वयक, नेतराम प्रजापति संकुल समन्वयक करतला, अबीर सिंह राठिया संकुल समन्वयक कुदमुरा, सहित 20 गांव के आचार्य एवं पतरापाली के आचार्य श्रीमती जय असंती राठिया एवं संयोजक ननकी राम राठिया का अमूल्य योगदान रहा।  मानस गान प्रतियोगिता से गांव में उत्साह का वातावरण निर्मित हुआ एवं सभी लोग आनंदित होकर के कार्यक्रम शामिल हुए।
 इस कार्यक्रम में कोरबा के व्यवसायी मनीष मोदी एवं अमित अग्रवाल द्वारा गमछा, सहयोग राशि तथा शाल-श्रीफल की व्यवस्था की गई, जबकि मुकेश अग्रवाल ने बच्चों के लिए गणवेश उपलब्ध कराया। वहीं, ग्रामवासियों ने मिलकर सक्रिय सहभागिता निभाते हुए भोजन-प्रसाद, माइक एवं टेंट की व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया।

Continue Reading

कोरबा

महंगे शौक और अय्याशी के लिए बाइक चोरी:कोरबा में बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे थे, मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए 2 आरोपी

Published

on

कोरबा। कोरबा शहर में बाइक चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो चोरी की बाइक बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने शौक और अय्याशी के लिए बाइक चोरी करते थे और चोरी की बाइक बेचकर मिलने वाले पैसों से पार्टी करने की तैयारी में थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल कुटीले (25), निवासी चिमनीभट्ठा, चौकी मानिकपुर और राहुल यादव (20), निवासी डोढकुलगंज नोनबिर्रा, थाना कोतवाली के रूप में हुई है।

20 मई को चोरी हुई थी बाइक

कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि शांतिनगर निवासी राहुल प्रजापति (25) ने 20 मई 2026 को बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, रात करीब 9 से 10 बजे के बीच उसकी बाइक चोरी हुई थी।

मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 454/26, धारा 303(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

चोरी की बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे थे

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो बाइक बरामद कीं।

पुलिस के मुताबिक, शौक के लिए करते थे चोरी

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी फिलहाल कोई काम नहीं करते थे। पूछताछ में सामने आया कि वे अपने शौक और अय्याशी के लिए बाइक चोरी करते थे। चोरी की बाइक को बेचकर मिलने वाली रकम से पार्टी करने की तैयारी में थे।

और कितनी बाइक चुराईं, इसकी जांच

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने इसके अलावा और कितनी बाइक चोरी की हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

पावर-प्लांट की वर्कशॉप में विश्वकर्मा पूजा में दिखा जहरीला कोबरा:कर्मचारियों में अफरा-तफरी, सांप दिखते ही रुका पूजा कार्यक्रम, RCRS टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के 200 मेगावाट पावर प्लांट की वर्कशॉप में विश्वकर्मा पूजा के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों को अंदर एक जहरीला कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप फन फैलाकर फुंकार मार रहा था।

उसे देखते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए पूजा कार्यक्रम भी रोकना पड़ा।

कर्मचारी की नजर पड़ी, मौके पर जुटी भीड़

वर्कशॉप में विश्वकर्मा पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक कर्मचारी की नजर फन फैलाए बैठे कोबरा पर पड़ी। जानकारी मिलते ही आसपास के कर्मचारी मौके पर जुट गए। सांप के करीब लोग न जाएं, इसके लिए क्षेत्र को खाली कराया गया। इसके बाद तत्काल वन विभाग और RCRS की टीम को सूचना दी गई।

अविनाश यादव और टीम ने किया रेस्क्यू

सूचना मिलने पर RCRS अध्यक्ष अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य मानस के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने पहले आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया और इसके बाद सावधानी से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद अविनाश यादव और मानस ने कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान सांप को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया गया।

जंगल में छोड़ने के लिए वन विभाग को सौंपा

सुरक्षित रेस्क्यू के बाद कोबरा को वन विभाग को सौंप दिया गया, ताकि उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके। सांप के बाहर निकलने के बाद वर्कशॉप के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और विश्वकर्मा पूजा का कार्यक्रम दोबारा शुरू किया।

सांप दिखे तो न पकड़ें, न मारें

वन विभाग और RCRS टीम ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह का सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें। सांप से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

टीम ने लोगों से कहा कि सांप दिखने की स्थिति में तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम से संपर्क करें, ताकि सांप और लोगों दोनों की सुरक्षा बनी रहे।

Continue Reading

कुसमुंडा

गेवरा प्रोजेक्ट (PNC कंपनी) में ड्राइवर की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, दो गरीब ग्रामीणों से ऐंठे रू.1.05 लाख, पीड़ित भटक रहे दर-दर

Published

on

रमेश दास (नरईबोध) पर लगे नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठने के गंभीर आरोप

कुसमुंडा एवं हरदीबाजार थानों में शिकायत दर्ज, एनसीआर (NCR) दर्ज कर पुलिस ने सक्षम न्यायालय की शरण में जाने की दी सलाह

कोरबा/हरदीबाजार/कुसमुंडा। जिले में निजी ठेका कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीण युवाओं को ठगने का मामला सामने आया है। हरदीबाजार एवं कुसमुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ढ़ोलपुर निवासी दो गरीब ग्रामीणों नरोत्तम दास एवं प्रदीप महंत ने पी.एन.सी. (P.N.C.) कंपनी के गेवरा प्रोजेक्ट में ड्राइवर पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर कुल रू.1,05,000/- (एक लाख पांच हजार रुपये) की ठगी का आरोप लगाया है ।

पीड़ितों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनावेदक रमेश दास निवासी ग्राम नरईबोध थाना कुसमुंडा/हरदीबाजार के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 174 के तहत असंगेय अपराध की सूचना NCR No. 199/26 एवं 0192/2026 दर्ज की है ।

मामले का विवरण, पीड़ितों की आपबीती

नरोत्तम दास पिता भूखन दास उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम ढोलपुर

  1. नरोत्तम दास के अनुसार अनावेदक रमेश दास ने पी.एन.सी. कंपनी के गेवरा प्रोजेक्ट में ड्राइवर पद पर नौकरी लगवाने का वादा किया था, इसके बदले उसने कुल रू.45,000/- की मांग की ।
  2. प्रार्थी ने दिनांक 02.02.2026 को ऑनलाइन (PhonePe) के माध्यम से रू.45,000/- का भुगतान किया ।
  3. 15 दिनों में नौकरी लगवाने या काम न होने पर पैसा तुरंत लौटाने का भरोसा दिया गया था ।
  4. नौकरी न लगने पर काफी दबाव बनाने के बाद आरोपी ने 23.05.2026 को रू.10,000/- वापस किए लेकिन शेष रू.35,000/- की राशि आज-कल करते हुए दबाकर बैठा है ।

प्रार्थी का कहना है कि वह एक गरीब मजदूर है और उसने ब्याज पर पैसे लेकर दिए थे जिससे वह मानसिक व आर्थिक रूप से अत्यंत परेशान है ।

प्रदीप महंत पिता सुमरन दास महंत उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम ढोलपुर

  1. प्रदीप महंत से भी आरोपी रमेश दास ने उसी कंपनी में ड्राइवर की नौकरी दिलाने के नाम पर रू.60,000/- नकद (Cash) ऐंठ लिए ।
  2. काम न बनने पर आरोपी द्वारा रू.20,000/- नकद तथा 28.05.2026 को रू.20,000/- PhonePe से कुल रू.40,000/- लौटाए गए, लेकिन रू.20,000/- अभी भी बकाया हैं ।

पीड़ित प्रदीप महंत ने बताया कि उसने अपने खेत गिरवी रखकर रमेश दास को पैसे दिए थे ।

कुल ठगी एवं पुलिस की कार्यवाही

दोनों पीड़ितों नरोत्तम दास एवं प्रदीप महंत से आरोपी रमेश दास ने नौकरी के नाम पर कुल रू.1,05,000/- प्राप्त किए थे, जिसमें से आरोपी ने रू.50,000/- वापस किए और कुल रू.55,000/- की बकाया राशि हड़प ली है ।

मामले में हरदीबाजार एवं कुसमुंडा पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर धारा 174 बी.एन.एस.एस. (BNSS) के तहत एनसीआर (NCR) क्रमांक 199/26 कुसमुंडा एवं 0192/2026 हरदीबाजार दर्ज किया है। चूंकि मामला आपसी रुपयों के लेन-देन से जुड़ा पाया गया, इसलिए पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ितों को कानूनी कार्यवाही एवं बकाया राशि वापस पाने हेतु सक्षम न्यायालय की शरण में जाने की सलाह दी गई है ।

पीड़ितों की मांग

गरीब और बेरोजगार पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन व उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि आरोपी रमेश दास पर सख्त दंडात्मक कार्यवाही की जाए और उनकी मेहनत व गिरवी रखी जमीन से जुटाई गई गाढ़ी कमाई का पैसा वापस दिलाया जाए ।

पुलिस की जनहित में अपील

औद्योगिक क्षेत्रों में बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाने वाले ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि:-

  1. किसी भी संस्थान या कंपनी में नौकरी के नाम पर किसी बिचौलिये को नकद राशि न दें ।
  2. किसी भी प्रकार के भुगतान या प्रक्रिया से पहले संबंधित कंपनी के आधिकारिक HR विभाग या अधिकृत स्रोतों से पुष्टि अवश्य करें ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677