Connect with us

खेल

मोदी बोले- बनारस में जोश हाई रहेगा:GenZ के हाथों में तिरंगा देख गर्व होता है

Published

on

वर्चुअली चैंपियनशिप का उद्धाटन किया

वाराणसी,एजेंसी। वाराणसी में 72वीं नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने प्लेयर्स को काशी की कहावत सुनाई। कहा- हमारे बनारस में कहा जाता है, ‘बनारस के जानय के चाहत हऊवै तो बनारस आवै के पड़ी।’ यानी, बनारस को जानना है तो आपको बनारस आना पड़ेगा। आप सब अब बनारस आ गए हैं, तो बनारस को जान भी जाएंगे।

मोदी ने कहा-

देश के 28 राज्यों की टीमें यहां जुटी हैं। आप सभी एक भारत–श्रेष्ठ भारत की बहुत सुंदर तस्वीर पेश कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में बनारस का जोश हाई रहेगा। हमें बहुत गर्व होता है, जब Gen Z को खेल के मैदान में तिरंगा फहराते देखते हैं।

इससे पहले, सीएम योगी ने कहा- पिछले 11 सालों में सबने एक नए भारत को देखा है, भारत को बदलते देखा है। देश में एक नई खेल संस्कृति को पनपते देखा है। 2014 में पीएम मोदी ने ‘खेलो इंडिया’ की शुरुआत की। अब खेल समय की बर्बादी नहीं, बल्कि जीवन के सर्वांगीण विकास का अभिन्न हिस्सा है।

काशी में हो रही वॉलीबॉल चैंपियनशिप में देशभर की 58 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यूपी की ओर से पुरुष टीम के कप्तान श्रेयांस सिंह (यूपी पुलिस) हैं, जबकि महिला टीम की कप्तानी प्रियंका (यूपी पुलिस) कर रही हैं। उद्घाटन मैच यूपी और बिहार की पुरुष टीम के बीच खेला जा रहा है।

यूपी को 43 साल बाद नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। इससे पहले 1984 में इसका आयोजन हुआ था। उद्घाटन से पहले खिलाड़ियों ने सिगरा स्टेडियम में मार्च पास्ट किया, जहां ‘सारे जहां से अच्छा’ की देशभक्ति धुन गूंजती रही।

चैंपियनशिप के उद्घाटन से जुड़ी तस्वीरें –

नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप के शुरू होने से पहले बैंड के साथ खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया।

नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप के शुरू होने से पहले बैंड के साथ खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया।

सिगरा स्टेडियम में यूपी के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया।

सिगरा स्टेडियम में यूपी के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया।

सीएम योगी को डिप्टी सीएम और काशी के महापौर अशोक तिवारी ने स्मृति चिह्न भेंट किया।

सीएम योगी को डिप्टी सीएम और काशी के महापौर अशोक तिवारी ने स्मृति चिह्न भेंट किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मंत्री रामविचार नेताम ने सरगुजा ओलंपिक का समापन किया:विजेताओं को सम्मानित कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया

Published

on

बलरामपुर/बिलासपुर,एजेंसी। बलरामपुर रामानुजगंज जिले में तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का समापन स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय के खेल मैदान में हुआ। आदिम जाति विकास तथा कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह खेल महोत्सव 10 से 12 फरवरी तक आयोजित किया गया था, जिसमें जिले भर के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक में कुल 12 खेल विधाओं का आयोजन किया गया था। जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में जिले भर से पंजीकृत 67,380 प्रतिभागियों ने भाग लिया और खेल भावना का परिचय दिया।

समापन समारोह में मंत्री नेताम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने शंकरगढ़ और बलरामपुर के बीच आयोजित बालिका रस्साकसी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

मंत्री ने तीरंदाजी प्रतियोगिता का अवलोकन भी किया और स्वयं तीर चलाकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने विभिन्न खेल विधाओं के विजेता प्रतिभागियों को शील्ड एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

मंत्री नेताम ने कहा कि विकासखंड से लेकर जिला स्तर तक सरगुजा ओलंपिक का सुव्यवस्थित आयोजन खेल प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम बना है। उन्होंने विशेष रूप से आदिवासी अंचल के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिलने पर जोर दिया। मंत्री ने चयनित खिलाड़ियों को संभाग एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने इस अवसर पर कहा कि विकासखंड स्तर से चयनित खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य कृष्णा गुप्ता, रेडक्रॉस अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष लोधीराम एक्का, उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भानूप्रकाश दीक्षित, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, वनमंडलाधिकारी आलोक वाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खिलाड़ी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Continue Reading

खेल

सीनियर-वीमेंस वनडे ट्रॉफी…छत्तीसगढ़ की लगातार चौथी जीत:विदर्भ को 7 विकेट से हराया, माहीक नरवसे रहीं मैच की हीरो, 4 विकेट झटके, अर्द्धशतक भी जमाया

Published

on

रायपुर,एजेंसी। बीसीसीआई की ओर से आयोजित सीनियर वीमेंस वनडे ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ महिला टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टूर्नामेंट के अपने चौथे मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने विदर्भ को 7 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। यह मुकाबला 12 फरवरी को बड़ौदा में खेला गया।

मैच में छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विदर्भ की टीम 47.5 ओवर में 158 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। विदर्भ की ओर से कप्तान दिशा कसाट ने शानदार पारी खेलते हुए 65 रन बनाए। उनके अलावा लतिका इनामदार (27 रन) और मोना (17 रन) ही दोहरे अंक तक पहुंच सकीं।

छत्तीसगढ़ के गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए विदर्भ को बड़ा स्कोर खड़ा करने का मौका नहीं दिया और नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए। छत्तीसगढ़ की ओर से माहीक नरवसे और तरन्नुम पठान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट अपने नाम किए।

तरन्नुम पठान।

तरन्नुम पठान।

माहीक नरवसे (MOM)

माहीक नरवसे (MOM)

47.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल किया लक्ष्य

159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने 47.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में माहीक नरवसे ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 66 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।

उनका अच्छा साथ शिल्पा साहू (45 रन) ने दिया, जबकि कप्तान कृति गुप्ता ने नाबाद 27 रन बनाए। विदर्भ की ओर से कोमल जंजाड, आरती बेहनवाल और कंचन नागवानी को 1-1 विकेट मिला।

शानदार बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी के लिए माहीक नरवसे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने मैच में 66 रन बनाने के साथ 4 विकेट भी झटके।

Continue Reading

कोरबा

जगदलपुर क्षेत्र बना विद्युत फुटबॉल का नया चैम्पियन:कोरबा पश्चिम का 10 साल का वर्चस्व टूटा

Published

on

राजनांदगांव/कोरबा। राजनांदगांव में आयोजित ‘पॉवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2026’ का समापन सोमवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल के मैदान में हुआ। इस रोमांचक फाइनल मुकाबले में जगदलपुर क्षेत्र ने 10 वर्षों से लगातार खिताब जीत रही कोरबा पश्चिम की टीम को 2-1 से हराकर चैम्पियन का गौरव हासिल किया।

मैच के शुरुआती हाफ से ही दोनों टीमें आक्रामक दिखीं। जगदलपुर ने पहले हाफ में गोल दागकर कोरबा पश्चिम पर दबाव बनाया। हालांकि, गत विजेता कोरबा पश्चिम ने वापसी करते हुए एक गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। मैच के अंतिम पलों में जगदलपुर के खिलाड़ियों ने निर्णायक गोल कर इतिहास रच दिया।

प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में कोरबा पश्चिम ने अंबिकापुर क्षेत्र को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया था। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में जगदलपुर क्षेत्र ने रायपुर क्षेत्र को 1-0 से मात देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद राजनांदगांव के तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय आयोजन के समापन समारोह में मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट ने विजेता व उपविजेता टीमों को शील्ड और ट्रॉफी प्रदान की।

सेलट ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि राजनांदगांव की “खेलधानी” की परंपरा को इन खिलाड़ियों ने अपने कौशल से और समृद्ध किया है। इस दौरान अंतरक्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया, जिसमें कोरबा की टीम विजेता और राजनांदगांव की टीम उपविजेता रही।

इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों (कोरबा पूर्व, पश्चिम, मड़वा, बिलासपुर, रायपुर, जगदलपुर, राजनांदगांव, दुर्ग और अंबिकापुर) से 33 बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन अखिल भारतीय विद्युत मंडल प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त मुख्य अभियंता मंगल तिर्की, अधीक्षण अभियंता एस. कंवर, के.सी. खोटे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल के सदस्यों को भी उनकी निष्पक्ष भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।

Continue Reading
Advertisement

Trending