Connect with us

देश

धुरंधर के गाने पर मोदी की एंट्री, रैंप पर चले:जेन-जी संवाद में राहुल पर तंज- झूठ की गूंज से भटकाने वाले हर चौराहे पर मिलेंगे

Published

on

वडोदरा, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में जेन-जी से 25 मिनट संवाद किया। इस कार्यक्रम के लिए 6 हजार युवाओं को बुलाया गया था। मोदी ने युवाओं से झूठे दावों और भ्रामक बातों से बचने की अपील की।

पीएम ने कहा, ‘लोग आपको झूठ की गूंज से गुमराह करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप सच्चाई के साथ खड़े रहना।” मोदी का यह बयान राहुल गांधी और कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान पर तंज माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए खास तौर पर Y आकार का रैंप बनाया गया था। भाषण से पहले PM रैंप पर चलकर युवाओं के बीच पहुंचे।

मंच पर पहुंचते ही क्वीन का मशहूर गाना ‘वी विल रॉक यू’ बजाया गया। इसके बाद ‘धुरंधर’ का गाना ‘आरी आरी’ भी बजा। एक स्टूडेंट ने उन्हें तस्वीर भी गिफ्ट की।

कार्यक्रम की खास तस्वीरें …

प्रधानमंत्री मोदी धुरंधर के गाने के बीच रैंप पर चलकर युवाओं के बीच पहुंचे।

प्रधानमंत्री मोदी धुरंधर के गाने के बीच रैंप पर चलकर युवाओं के बीच पहुंचे।

PM ने युवाओं का अभिनंनद किया, इस दौरान युवाओं ने PM की फोन पर वीडियो ली।

PM ने युवाओं का अभिनंनद किया, इस दौरान युवाओं ने PM की फोन पर वीडियो ली।

पीएम मोदी को भगवान गणपति की मूर्ति देकर स्वागत किया गया।

पीएम मोदी को भगवान गणपति की मूर्ति देकर स्वागत किया गया।

मोदी ने कहा- 2004 में विचार, 2014 तक फाइलें चलती रहीं

फ्रेट कॉरिडोर पर ‘नाराज फूफाजी’ वाला तंज

JNPT मुंबई से डबल कंटेनर मालगाड़ी चलने से एक बार में 250 से ज्यादा ट्रकों के बराबर माल मुंबई से वडोदरा पहुंचा। अब “नाराज फूफाजी” पूछेंगे कि ट्रक वालों का क्या होगा, लेकिन देश के एक कोने से दूसरे कोने तक माल पहुंचाने के लिए ऐसी कनेक्टिविटी जरूरी है।

2,000 किमी फ्रेट कॉरिडोर का काम पूरा

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर 2004 में विचार शुरू हुआ और 2006 में विशेष कंपनी बनाई गई, लेकिन 2014 तक सिर्फ फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक जाती रहीं। 2014 के बाद हमारी सरकार ने इस प्रोजेक्ट को गति दी और करीब 2,000 किमी फ्रेट कॉरिडोर का काम पूरा किया।

पैसेंजर और मालगाड़ियों के लिए अलग-अलग ट्रैक

पहले पैसेंजर और मालगाड़ियां एक ही ट्रैक पर चलती थीं, जिससे दोनों की रफ्तार प्रभावित होती थी। अब डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर रोज करीब 430 मालगाड़ियां चल रही हैं। ट्रक से सामान भेजने में करीब 30 घंटे लगते हैं, जबकि फ्रेट कॉरिडोर से करीब 10 घंटे में पहुंच सकता है।

AI का सुपरपावर के लिए इकोसिस्टम जरूरी

अगर भारत को AI का सुपरपावर बनना है तो इसके लिए पूरा इकोसिस्टम तैयार करना होगा। इसके लिए यूरेनियम और रेयर अर्थ मटेरियल की उपलब्धता बढ़ाने के साथ युवाओं की स्किल ट्रेनिंग और अपग्रेडेशन पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि स्किल पर फोकस किया जा रहा है।

Continue Reading

देश

मुंबई में मोदी के कार्यक्रम से पहले 2 संदिग्ध पकड़ाए:एक ने खुद को PMO अफसर बताया, साथ में हथियारबंद गार्ड था, फर्जी ID कार्ड मिला

Published

on

मुंबई, एजेंसी। मुंबई में पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले पुलिस ने 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों को सोमवार को पकड़ा था। इसकी जानकारी मंगलवार को सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक, BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में 24 साल का युवक PMO का अफसर बनकर पहुंचा था। उसके साथ लोडेड रिवाल्वर लिए गार्ड भी था। जांच के दौरान दोनों को पकड़ा गया। मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है।

पीएम मोदी शाम को करीब 5.45 बजे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026 का उद्घाटन करेंगे। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का सातवां संस्करण 8 से 11 सितंबर तक मुंबई में आयोजित किया जा रहा है।

फर्जी ID दिखाकर खुद को PMO अधिकारी बताया

पुलिस के अनुसार, संदिग्ध युवक की पहचान रोहन पारेख (24) के रूप में हुई है। वह NMACC परिसर में खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का वरिष्ठ अधिकारी बताकर घूम रहा था। उसके व्यवहार और गतिविधियों पर सुरक्षा अधिकारियों को संदेह हुआ।

पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए इलाके में पहले से ही विशेष सुरक्षा समूह (SPG) और मुंबई पुलिस की कड़ी तैनाती थी। सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस ने रोहन को रोका और उससे पूछताछ की।

पूछताछ में रोहन ने अपनी पहचान साबित करने के लिए PMO का पहचान पत्र दिखाया। पुलिस ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि यह पहचान पत्र फर्जी था।

बॉडीगार्ड के पास मिली लोडेड पिस्टल

रोहन के साथ उसका निजी बॉडीगार्ड भी मौजूद था। तलाशी लेने पर अंगरक्षक के पास से भरी हुई पिस्तौल बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

कल्चरल सेंटर में एंट्री की जांच शुरू

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि फर्जी PMO पहचान पत्र रखने वाला युवक सुरक्षा जांच को पार कर NMACC परिसर तक कैसे पहुंचा।

सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि रोहन ने फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल कहां-कहां किया और उसे यह कार्ड किसने उपलब्ध कराया था। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के उसके वास्तविक मकसद की भी जांच की जा रही है।

2020 में शुरू हुआ ग्लोबल फिनटेक फेस्ट

2020 से GFF एक अंतरराष्ट्रीय मंच बन गया है। इसमें नीति निर्माता, नियामक, केंद्रीय बैंक, वित्तीय संस्थान, फिनटेक और टेक कंपनियों समेत कई वैश्विक विशेषज्ञ वित्त के भविष्य पर चर्चा करते हैं।

GFF 2026 में नीति, नियम, तकनीक, पूंजी और उद्योग से जुड़े लोग एक मंच पर आएंगे। इसका मकसद डिजिटल पेमेंट और वित्तीय समावेशन में भारत की भूमिका मजबूत करना और नई संभावनाओं को जमीनी असर में बदलना है।

Continue Reading

देश

सैटेलाइट तस्वीरों में देश से 90% बादल गायब:बिहार में बाढ़ से 27 लाख लोग प्रभावित, महाराष्ट्र के अंबोली में चेरापूंजी से ज्यादा बारिश

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। मौसम विभाग (IMD) की नई सैटेलाइट तस्वीरों में भारत के 90% हिस्से में बादल गायब नजर आ रहे है। खासकर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बादलों की कमी ज्यादा दिखाई दे रही है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, यह मानसून की गतिविधि कमजोर होने का संकेत है। हालांकि, मानसून की आधिकारिक वापसी अभी शुरू नहीं हुई है। बादलों की इस कमी को अल नीनो के प्रभाव यानी समुद्र के गर्म होने से मौसम में हो रहे बड़े बदलावों से जोड़कर देखा जा रहा है।

बिहार में गंगा, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और बागमती नदियों के उफान से बाढ़ की स्थिति बन गई है। राज्य के 13 जिलों में 27 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ के कारण अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र के अंबोली में चेरापूंजी से भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। IMD के मुताबिक, यहां अगस्त तक 250 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। सितंबर तक 400 इंच बारिश होने की संभावना है।

8 सितंबर की सैटेलाइट तस्वीर, बादल पूर्वी हिस्से की तरफ खिसके

देशभर से मौसम की तस्वीरें

ग्वालियर के धूमेश्वर धाम में पिकनिक मनाने आया एक युवक सिंध नदी में बह गया। दोस्तों ने तौलियों को जोड़कर रस्सी बनाई, युवक 38 सेकेंड्स तक उसे पकड़ा रखा, लेकिन फिर रस्सी छूट गई और नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

ग्वालियर के धूमेश्वर धाम में पिकनिक मनाने आया एक युवक सिंध नदी में बह गया। दोस्तों ने तौलियों को जोड़कर रस्सी बनाई, युवक 38 सेकेंड्स तक उसे पकड़ा रखा, लेकिन फिर रस्सी छूट गई और नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

बरेली में सोमवार को तेज बारिश हुई। इससे राजेंद्र नगर, पटेल नगर और सिविल लाइंस समेत कई पॉश इलाकों में पानी भर गया।

बरेली में सोमवार को तेज बारिश हुई। इससे राजेंद्र नगर, पटेल नगर और सिविल लाइंस समेत कई पॉश इलाकों में पानी भर गया।

मुंगेर के बरियारपुर में सड़क धंसने ओवरलोड ट्रक पलट गया। यहां लगभग 8 फीट जमा है।

मुंगेर के बरियारपुर में सड़क धंसने ओवरलोड ट्रक पलट गया। यहां लगभग 8 फीट जमा है।

उत्तराखंड के नैनीताल हाइवे दोगांव के पास लैंडस्लाइड होने से हाईवे बंद हो गया है।

उत्तराखंड के नैनीताल हाइवे दोगांव के पास लैंडस्लाइड होने से हाईवे बंद हो गया है।

शिमला में दोपहर बाद हुई बारिश के बाद घूमते हुए टूरिस्ट और स्थानीय लोग।

शिमला में दोपहर बाद हुई बारिश के बाद घूमते हुए टूरिस्ट और स्थानीय लोग।

बिहार: गंगा में 10 लोगों से भरी नाव पलटी

बिहार के वैशाली में मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 10 लोगों से भरी नाव पलट गई। नाव राघोपुर से दीघा की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांधी सेतु पुल के पास तेज धारा में फंसकर अनियंत्रित हो गई।

नाव पर सवार सभी लोग लापता है। उनकी तलाश की जा रही है। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई।

फर्रुखाबाद में 6 मकान गंगा में समाए

यूपी में गंगा और यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। दो दिन में 6 पक्के मकान नदी में समा गए हैं।

मध्य प्रदेश: अब तक 31.1 इंच बारिश, 83.5% कोटा पूरा

मध्य प्रदेश में अब तक औसत 31.1 इंच बारिश हो चुकी है। यह अब तक की बारिश के कोटे की 83.5% है। भोपाल समेत 12 जिलों में सामान्य से ज्यादा पानी गिर चुका है। इतने ही जिले बेहतर स्थिति में हैं, लेकिन 31 जिलों में अभी भी बारिश का आंकड़ा काफी कम है।

उत्तराखंड: हरिद्वार में नाले में दो बच्चे बहे, उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड

उत्तराखंड में पिछले एक हफ्ते से रुक-रुककर बारिश जारी है। बारिश के बीच हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में सोमवार देर शाम नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिसकी चपेट में आकर दो बच्चे बह गए। स्थानीय लोगों ने एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरा बच्चा तेज बहाव में बहने के बाद लापता हो गया। उसकी तलाश जारी है।

हिमाचल: शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड

शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे-5 पर आज सुबह करीब पांच बजे भारी लैंडस्लाइड हुआ और देवदार के दो से तीन बड़े पेड़ गिर गए। इससे ठियोग के जनोगघाट में सड़क सभी वाहनों के लिए बंद हो गई है। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। खासकर सेब ढुलाई में लगे दर्जनों वाहन फंस गए हैं। इमरजेंसी वाहन भी नहीं आ-जा पा रहे हैं।

हरियाणा: बारिश का दौर थमा, पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई गर्मी

हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग और कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के ताजा बुलेटिन के अनुसार राज्य में 8 सितंबर से मानसून की सक्रियता कम होने की संभावना है।

बिहार: 13 जिलों में बाढ़, 27 लाख लोग प्रभावित

बिहार में 13 जिलों में 27 लाख लोग बाढ़ से घिरे हुए हैं। सरकार इन पीड़ितों के लिए राहत शिविर और मदद पहुंचाने की मुकम्मल व्यवस्था करने का दावा कर रही है पर जमीनी हकीकत काफी अलग है।

राजस्थान: 4 दिन बाद फिर एक्टिव होगा मानसून

राजस्थान में मानसून अब कमजोर हो गया है। आज कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, सोमवार को केवल अलवर, कोटपूतली, सीकर, राजसमंद में बरसात हुई।

Continue Reading

देश

यूपी में जज ने लिखा-मरना पसंद करूंगा, डरपोक कहलाना नहीं:5 महीने में 23 को मृत्युदंड दिया, जिला जज ने उनसे 100 केस हटाए, इससे नाराज

Published

on

मुजफ्फरनगर, एजेंसी। मैं मरना पसंद करूंगा, डरपोक जज कहलवाना नहीं। जब तक मैं अपने सिद्धांतों पर चल सकता हूं। तब तक सर्विस करूंगा वरना इस्तीफा दे दूंगा। जब तक मैं जज की कुर्सी पर हूं तो फैसला लेने का अधिकार भी एकमात्र मेरा ही होगा।

यह टिप्पणी सोमवार को मुजफ्फरनगर में जज रवि कुमार दिवाकर ने शाहपुर शहजादी हत्याकांड में पति नदीम को फांसी की सजा सुनाते हुए अपने फैसले में लिखी। कोर्ट ने नदीम पर 1 लाख जुर्माना भी लगाया। उन्होंने लिखा-

मुझे माता-पिता ने शुरू से सिखाया है कि भगवान से डरो, किसी और से नहीं। अगर मैं किसी और से डरूंगा तो जनता का भरोसा कोर्ट से उठ जाएगा। मैं माफियाओं से डरने लगूंगा तो इस पवित्र न्यायिक संस्था से इस्तीफा देना ही ठीक रहेगा।’

रवि कुमार दिवाकर ने अपनी 17 साल की सेवा में 36 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। मुजफ्फरनगर में उन्होंने 5 महीने में 23 दोषियों को मृत्युदंड दिया है।

पिछले महीने जिला जज ने उनकी कोर्ट से करीब 100 मुकदमों को रिकॉल कर दूसरी अदालतों में ट्रांसफर कर दिया था।

फैसले में लिखीं जज रवि कुमार दिवाकर की बड़ी टिप्पणियां-

मुजफ्फरनगर में गैंगस्टर और माफियाओं का आतंक था

जज ने लिखा- मुजफ्फरनगर में भरी अदालत में विक्की त्यागी की हत्या कर दी गई थी। इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं था। एक समय शौकीन गैंग का आतंक हुआ करता था। हाल ही में इसी कोर्ट ने शौकीन के भाई शाहनवाज को फांसी की सजा दी गई है।

ज्ञानवापी मामले के बाद परिवार को भी धमकियां मिलीं

जज ने फैसले में कहा- वाराणसी के ज्ञानवापी मामले के बाद मुझे और परिवारवालों को कई बार जान से मारने की धमकी मिली। अंतरराष्ट्रीय स्तर से भी धमकियां दी गईं। एक आरोपी अदनान खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धमकी दी थी कि काफिर का खून तुम्हारे लिए हलाल है, जो तुम्हारे दीन के खिलाफ लड़ रहे हैं। मेरी फोटो लगाकर आंखों के ऊपर लाल रंग से काफिर लिखा था।

इस वक्त बोलना ठीक नहीं, पद की भी मर्यादा होती है

जज ने लिखा- इस वक्त मैं कुछ व्यवहार से बहुत दुखी हूं। कोई व्यक्ति दुनिया को बेवकूफ बना सकता है, लेकिन अपनी अंतरात्मा को नहीं। ऐसे बर्ताव की वजह माफियाओं, गैंगस्टरों और अपराधियों को बचाना है। ऐसा क्यों हुआ, मैं यह भी जानता हूं। लेकिन, इस वक्त बोलना ठीक नहीं होगा, क्योंकि पद की भी मर्यादा होती है।

गैंगस्टर ने मैसेज भेजा- अभी सिर्फ मुकदमे हटवाए, नहीं माने तो ट्रांसफर करवा देगें

जज ने यह भी लिखा कि मुझे पश्चिम के एक गैंगस्टर ने मैसेज भेजा था कि अभी तो सिर्फ मुकदमों को ही हटवाया गया है। अगर हमारे पीछे पड़े तो कोर्ट भी चेंज करवा देंगे। जिले से बाहर ट्रांसफर करवा देगें, क्योंकि हमारी पहुंच ऊपर तक है। किसी भी लोकतांत्रिक देश के लिए यह एक गंभीर संकट होता है, जब जज दबाव या प्रभाव में न्याय करने में असमर्थ हो जाते हैं।

मुजफ्फरनगर कोर्ट ने शहजादी की हत्या करने वाले उसके पति नदीम को फांसी की सजा सुनाई है।

मुजफ्फरनगर कोर्ट ने शहजादी की हत्या करने वाले उसके पति नदीम को फांसी की सजा सुनाई है।

अब उस केस के बारे में जानिए, जिसके फैसले पर जज ने कमेंट लिखा-

  • 23 जुलाई 2018 की रात लगभग 8:30 बजे नदीम ने अपनी पत्नी शहजादी के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। इलाज के दौरान 28 जुलाई 2018 को सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली में शहजादी की मौत हो गई।
  • शहजादी के माता-पिता और भाई कोर्ट में अपने बयानों से मुकर गए, लेकिन 24 जुलाई 2018 को सफदरजंग अस्पताल में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने दिया गया शहजादी का आखिरी बयान निर्णायक रहा। अपने बयान में शहजादी ने कहा था कि उसके पति नदीम ने ही उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई थी।
  • अपर सत्र न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने सोमवार (7 सितंबर) को नदीम को फांसी की सजा सुनाई। शहजादी ने अपने बयान में दहेज की मांग या प्रताड़ना का कोई जिक्र नहीं किया था, इसलिए नदीम को दहेज हत्या के आरोपों से बरी कर दिया गया। मामले में आरोपी ननद सोनी को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया। वहीं सास शमशीदा की मौत हो चुकी है।
आरोपी नदीम को पुलिस सुरक्षा में जेल भेज दिया गया।

आरोपी नदीम को पुलिस सुरक्षा में जेल भेज दिया गया।

29 नवंबर 2025 को संभाला था कार्यभार

न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने 29 नवंबर 2025 को मुजफ्फरनगर में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय, फास्ट ट्रैक कोर्ट-3 में कार्यभार संभाला था। 2009 में न्यायिक सेवा शुरू की थी। मुजफ्फरनगर से पहले संभल और बरेली में तैनात रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677