Connect with us

कोरबा

84 बकाएदारों के नाम उजागर, अब संपत्ति होगी कुर्क

Published

on

कोरबा। नगर निगम ने 84 बड़े बकाएदारों के नाम सार्वजनिक करते हुए जमा नहीं करने पर संपत्ति कुर्की की चेतावनी दी है। कई लोगों का 4 से 7 लाख टैक्स बकाया है। नोटिस जारी करने के बाद भी टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने कम टैक्स वसूली पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद संपत्ति कर, जल कर, मकान और दुकान किराया समेत अन्य कर जमा नहीं करने वालों का नाम सार्वजनिक किया है। टैक्स जमा नहीं होने पर निगम को नुकसान भी हो रहा है। अभी नगर निगम टैक्स वसूली के लिए वार्डों में शिविर भी आयोजित कर रहा है।

इस साल 144 करोड़ टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा है। इसमें करीब 45 प्रतिशत की वसूली हो पाई है। आयुक्त ने निगम के ठेकेदारों को टेंडर भरने से अयोग्य घोषित करने कहा है। ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है, जिनका टैक्स बकाया है। सबसे अधिक बकाया वालों में रामभगत मित्तल का 3 लाख 35 हजार 347, मोहनलाल अग्रवाल का 7 लाख 31 हजार 624, शकुंतला देवी का 3 लाख 92 हजार, शिवकुमार अग्रवाल और गोपाल प्रसाद अग्रवाल का 4 लाख 91207, बलविंदर सिंह का 3 लाख 70 हजार, विनय शंकर द्विवेदी का 1 लाख 22 हजार 574, राजकुमार मोदी का 1 लाख 29101 रुपए बकाया है। 50 हजार से अधिक बकाया वालों को पहले नोटिस जारी किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पटाखा मांगने पर नाबालिग ने की युवक की हत्या:कोरबा में टांगी-डंडे से किया हमला, आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के कटमोरगा मड़ाई गांव में पटाखा मांगने को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग ने बोधराम बिंझवार की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, पटाखा देने से मना करने पर आरोपी ने डंडे और टांगी से उन पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से बोधराम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

बोधराम गांव की राशन दुकान से पटाखे और राशन का सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के ही एक नाबालिग ने उनसे फोड़ने के लिए पटाखा मांगा। बोधराम ने पटाखा देने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया।

पुलिस के मुताबिक, कहासुनी के बाद नाबालिग ने डंडे और टांगी से बोधराम पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने बांगो थाना पुलिस को दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर ने बताया कि घटना 8 नवंबर की है। शुरुआती पूछताछ में पटाखे और शराब को लेकर दोनों के बीच कहासुनी की बात सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

खड़े ट्रेलर से बाइक टकराई,2 युवकों की मौत:अंधेरा और बेतरतीब खड़े भारी वाहनों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, SECL प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Published

on

कोरबा। कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र में सिरकी मोड़-बतारी के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से बाइक टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने दीपका-पाली मुख्य मार्ग पर करीब 7 घंटे तक चक्काजाम किया। उन्होंने सड़क पर रोशनी और भारी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सुधारने की मांग की।

हादसा सोमवार शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच दीपका-पाली मुख्य मार्ग पर हुआ। ग्राम तिवारता के तीन युवक आमापारा से बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अंधेरे में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में सुनील आर्मो की मौके पर ही मौत हो गई।

भोलू मरकाम और मनमोहन मरकाम भी घायल हुए। भोलू की हालत गंभीर होने पर उसे पहले बिलासपुर और फिर रायपुर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मनमोहन को मामूली चोटें आईं।

सड़क सुरक्षा की अनदेखी का आरोप

हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने दीपका-पाली मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने SECL प्रबंधन पर सड़क सुरक्षा की अनदेखी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि मार्ग पर पर्याप्त रोशनी नहीं है और सड़क किनारे भारी वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े किए जाते हैं।

सड़क चौड़ीकरण और स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग

ग्रामीणों ने सिरकी मोड़ से के.के. पेट्रोल पंप तक सड़क चौड़ी करने, नियमित पानी का छिड़काव कराने और पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की। चक्काजाम के कारण करीब 7 घंटे तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रही।

अधिकारियों के आश्वासन के बाद खत्म हुआ जाम

सूचना मिलने पर एसडीएम, दीपका और हरदीबाजार के तहसीलदार, दीपका थाना प्रभारी और SECL के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांगें सुनीं और कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को सहयोग राशि भी दी गई। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया।

Continue Reading

कोरबा

जुआ खेलते प्रधान पाठक और सरपंच समेत 13 लोग गिरफ्तार:तैलियामार गांव में पसान पुलिस की दबिश, कैश और 1.83 लाख का सामान जब्त

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के ग्राम तैलियामार में रुपए दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे 13 लोगों को पसान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 32 हजार रुपए कैश, 2 बाइक, 5 मोबाइल और ताश की गड्डी जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 83 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि तैलियामार गांव में कुछ लोग रुपए दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पसान पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 13 लोगों को पकड़ लिया। जिसमें प्रधान पाठक और सरपंच भी शामिल है।

कैश, बाइक और मोबाइल जब्त

पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश, 32 हजार रुपए नकद और एक लाल गमछा जब्त किया। इसके अलावा 2 बाइक की कीमत करीब 1 लाख रुपए और 5 मोबाइल की कीमत करीब 50 हजार रुपए आंकी गई है। जब्त सामान की कुल कीमत 1 लाख 83 हजार रुपए बताई गई है।

गिरफ्तार लोगों में सरपंच भी शामिल

पुलिस की ओर से दी गई सूची में शैलेन्द्र जेम्स (45), कुंपल सिंह (54), रवि ठाकुर (50), गजेन्द्र यादव (30), सोनसाय (50), दशरथ खलखो (35), कैलाश कुजूर (25), शैष्मन (41), चन्द्रमान कौशिक (35), राजकुमार रजक (25), समारू (31), अनुराग वर्मा (30) और सहदेव आर्मो (45) के नाम शामिल हैं।

बताया गया है कि पकड़े गए लोगों में गजेन्द्र यादव भी शामिल हैं, जो प्राथमिक शाला पंडरीपानी में प्रधान पाठक हैं। सहदेव आर्मो ग्राम पंचायत बैरा के सरपंच हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677