Connect with us

कोरबा

नगर निगम कोरबा में नए एल्डरमैन ने ली शपथ, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिलाई शपथ, मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी शुभकामनाएं

Published

on

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा में आज नामांकित  नए एल्डरमैन को कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मंत्री श्री देवांगन ने सभी नव-नामांकित एल्डरमैन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे नगर निगम के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी एल्डरमैन नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए शहर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
शपथ ग्रहण करने वाले एल्डरमैन में ईश्वर साहू, दीपक यादव, रितेश कुमार साहू, शिव बालक सिंह तोमर, सतीश सिंह ठाकुर, रविशंकर शुक्ला, श्रीमती वैशाली रत्नपारखी, अमीलाल चौहान, श्रीमती मंदाकनी त्रिपाठी, मनोज अग्रवाल तथा नवदीप नंदा शामिल हैं।

समारोह के दौरान महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, सभापति श्री नूतन सिंह राजपूत, जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

पूर्व मंत्री जयसिंह ने सिंचाई काॅलोनी दर्री में किया रावण दहन

Published

on

कोरबा। विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दर्री स्थित सिंचाई काॅलोनी के मैदान में रावण के पुतले का दहन किया । इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी ।

Continue Reading

कोरबा

रजगामार मासूम बच्ची की हत्‍या : पूर्व मंत्री अग्रवाल ने की अपराधी को फांसी की सजा देने की मॉंग

Published

on

कोरबा। रजगामार में 7 वर्षीय मासूम बालिका के अपहरण, दुष्‍कर्म एवं हत्‍या की घटना पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गहरा दुख प्रकट कर शोक संतप्‍त परिवार के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त किया है । श्री अग्रवाल ने कहा कि यह घटना अत्‍यंत दुखद और निंदनीय है । इस घटना ने कोरबा को झकझोर दिया है और हर एक मन व्‍यथीत है ।
श्री अग्रवाल ने अपराधी को फांसी की सजा देने की मॉंग की है ।

Continue Reading

कोरबा

रजगामार मासूम बच्ची की हत्‍या : जिला कांग्रेस कमेटी “शहर” द्वारा निकाला गया शोक सभा और कैंडल मार्च

Published

on

कोरबा। रजगामार में घटित अत्यंत निंदनीय घटना की शिकार मासूम बच्ची को श्रद्धांजलि देते हुए इस जघन्य अपराध के खिलाफ अपराधी को फाँसी की सजा की माँग लेकर जिला कांग्रेस कमेटी “शहर” द्वारा शोक सभा और कैंडल मार्च निकाला गया।
जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677