Connect with us

छत्तीसगढ़

अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी में नर्सिंग एसोसिएशन:स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात, ग्रेड-पे वेतनमान लागू करने की रखी मांग

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के नर्सिंग अफसरों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन ने स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल से मुलाकात कर ग्रेड-पे वेतनमान लागू करने की मांग रखी है।

एसोसिएशन ने कहा है कि मांग पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो प्रदेशभर के नर्सिंग संवर्ग के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।

एसोसिएशन ने आज स्वास्थ्य मंत्री को पत्र देकर बताया कि नर्सिंग संवर्ग ग्रेड-पे और वेतनमान की मांग को लेकर लंबे समय से सरकार के सामने अपनी बात रख रहा है। एसोसिएशन के मुताबिक यह मांग करीब 14 साल से लंबित है।

2025 में आंदोलन के बाद बनी थी बात, लेकिन आगे नहीं बढ़ी

एसोसिएशन के अनुसार दिसंबर 2025 में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन के बाद चरणबद्ध आंदोलन किया गया था। इसके बाद 30 जनवरी 2026 को नर्सिंग संवर्ग की मांगों पर बजट प्रस्ताव बनाकर आयुक्त कार्यालय से शासन को भेजा गया था।

एसोसिएशन का कहना है कि आंदोलन स्थगित होने के बाद यह प्रस्ताव वापस आयुक्त कार्यालय को अभिमत के लिए भेज दिया गया, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

9 से 11 सितंबर तक अस्पताल परिसर में प्रदर्शन

एसोसिएशन ने पत्र में बताया कि शासन स्तर पर मांगों पर फैसला नहीं होने के कारण 9, 10 और 11 सितंबर को अस्पताल परिसर में दो-दो घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद हुई बैठक में अनिश्चितकालीन आंदोलन करने का फैसला लिया गया।

क्या है मुख्य मांग?

नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन की मुख्य मांग ग्रेड-पे वेतनमान पर बने प्रस्ताव को जल्द लागू करने की है। एसोसिएशन ने स्वास्थ्य मंत्री से कहा है कि प्रस्ताव को शीघ्र मंजूरी दी जाए।

एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि मांग पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो 10 चिकित्सा महाविद्यालयों से जुड़े अस्पतालों में काम करने वाला नर्सिंग संवर्ग अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेगा। पत्र में यह भी कहा गया है कि आंदोलन की स्थिति में मरीजों को होने वाली परेशानियों की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

14 साल से मांग का दावा

नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रीना राजपूत की ओर से स्वास्थ्य मंत्री को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि नर्सिंग संवर्ग ग्रेड-पे और वेतनमान की मांग को लेकर करीब 14 वर्षों से संघर्ष कर रहा है। एसोसिएशन ने अब इस मामले में सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की है।

Continue Reading

कोरबा

कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Published

on

कोरबा, 21  सितंबर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ वनांचल एवं पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 113 आवेदन प्राप्त हुए।  जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य  इलाज में सहायता, शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण पर कार्यवाही,  प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने, पीएम आवास  योजना शहरी  की लंबित राशि का भुगतान, राहत राशि दिलाने, बिजली बिल में सुधार,  नए राशन कार्ड,  सड़क मरम्मत, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, दिव्यांग एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन, लंबित वेतन-मानदेय के भुगतान, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार, एवं रिकॉर्ड दुरुस्ती, लंबित मुआवजा प्रकरणों की जांच और आजीविका के साधनों से जोड़ने से संबंधित आवेदन प्रमुख रहे।
कलेक्टर श्री दुदावत ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार और निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में आने वाले प्रत्येक प्रकरण पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने तथा पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ देकर  आवश्यक राहत पहुँचाने निर्देशित किया।
जनदर्शन के दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, अपर कलेक्टर ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

Published

on

सेवा संकल्प अभियान’ की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
कोरबा, 21 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री अरुण साव, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, मंगलवार 22 सितंबर 2026 को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री अरुण साव प्रातः 8.30 बजे सर्किट हाउस रायगढ़ से कार द्वारा जिला कार्यालय, कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे प्रातः 11 बजे कोरबा पहुंचेंगे तथा प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ के संबंध में समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।
इसके पश्चात दोपहर 12.15 बजे से 1.15 बजे तक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, कोरबा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की विभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।
उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर 1.30 बजे से 2 बजे तक एनटीपीसी गेस्ट हाउस, जमनीपाली में आरक्षित समय में रहेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे एनटीपीसी गेस्ट हाउस, जमनीपाली से नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Continue Reading

कोरबा

जिला स्तरीय रोजगार मेला 23 को

Published

on

कोरबा 21 सितंबर 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के द्वारा 23 सितंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें नियोजकों – एच.एस.कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स, निहारिका, कोरबा, द रॉयल हंटर, बाल्को, कोरबा, संजय इंडस्ट्रीज, रजगामार, कोरबा, ए.सी.एम.ई. एजुकेशन सॉल्यूशन, प्राईवेट लिमिटेड, आईसेक्ट, कोसाबाड़ी, कोरबा, जिफ्सा, टी.पी.नगर, कोरबा, श्रमिन, टैंलेंट प्राईवेट लिमिटेड, रैंड स्टील प्राईवेट लिमिटेड, चेन्नई द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है – साईट इंजीनियर, सेल्स एक्जक्यूटिव, आई.टी.ऑफिसर, सिविल इंजीनियर, ऑटोकैड डिजाइनर, ऑटोकैड सॉफ्टवेयर, असिस्टेंट एकाउंटेंट, एच.आर. एक्जक्यूटिव, सिक्योरिटी गार्ड, ड्राईवर, वेल्डर, मशीन ऑपरेटर, फिटर, हेल्पर, मोबालाईजर, कार्डिनेटर एक्जक्यूटिव असिस्टेंट, सोसाइटी कॉर्डिनेटर, रिसेप्सनिष्ट, असेम्बली ऑपरेटर, एडमिशन काउंसलर, ट्रेनी, पैकेजिंग स्टॉफ, एक्सपेंषन मैनेजर, फायर एंड सेफ्टी ट्रेनर, मैनेजर, ह्यूमन रिसोर्स, आई.टी. इंचार्ज, प्रोफेसर (कम्प्यूटर साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स, मैथमेटिक्स, कैमेस्ट्री, बॉटनी), एकाउंटेंट, ऑफिस बॉय, लैब टेक्निशियन, इलेक्ट्रानिक मीटर टेक्निशयन हेतु कुल पद – 241, योग्यता – 8वी, 10वीं, 12वी, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीई, बीटेक, एम.बी.ए., डिप्लोमा आर्किटेक, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, आई.टी.आई.(।दल), आयुसीमा- 18-45 वर्ष तक एवं वेतनमान रूपये – 10,000 से 50,000 तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है। रोजगार मेला में महिला अभ्यर्थियां भी सम्मिलित हो सकती हैं।
रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in/ Chhattisgar Rojgar App    में आवेदक/आवेदिकाओं का रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है। साथ ही रोजगार मेला हेतु इच्छुक रिक्त पदों में ऑनलाईन अप्लाई किया जाना आवश्यक है। जिन आवेदकों ने रोजगार पंजीयन नहीं किया है वे वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in  में अपना रोजगार पंजीयन करवा सकते हैं। रोजगार मेला में सम्मिलित होने हेतु अपना समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साईज फोटो रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के दूरभाष नंबर 07759-222069 में संपर्क कर सकते हैं एवं रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम गु्रप- https://shorturl.at/an8XJ     से जुड़ सकते हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677