Connect with us

खेल

ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा लेफ्टिनेंट कर्नल बने:रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी उपाधि, थल सेना प्रमुख भी रहे मौजूद

Published

on

पानीपत,एजेंसी। ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) बन गए हैं। बुधवार को दिल्ली में अलंकरण समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उन्हें उपाधि दी। इस दौरान उनकी मां सरोज देवी, पिता सतीश चोपड़ा, चाचा भीम चोपड़ा और पत्नी हिमानी मोर भी मौजूद रहीं।

हरियाणा में पानीपत के रहने वाले नीरज चोपड़ा 26 अगस्त 2016 को सेना में नायब सूबेदार के पद पर भर्ती हुए थे। 2021 में उन्हें सूबेदार बनाया गया। टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद उन्हें सेना द्वारा परम विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किया गया। 2022 में नीरज को सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नति मिली।

अलंकरण समारोह की तस्वीरें…

समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी के साथ नीरज चोपड़ा।

समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी के साथ नीरज चोपड़ा।

नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी।

नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी।

समारोह के फोटो सेशन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ नीरज, उनकी पत्नी हिमानी, मां सरोज देवी, पिता सतीश चोपड़ा और चाचा भीम चोपड़ा।

समारोह के फोटो सेशन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ नीरज, उनकी पत्नी हिमानी, मां सरोज देवी, पिता सतीश चोपड़ा और चाचा भीम चोपड़ा।

14 मई को टेरिटोरियल आर्मी में दी गई थी उपाधि

भारतीय सेना ने 14 मई को नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दी थी। नीरज को यह सम्मान खेल में असाधारण योगदान और राष्ट्र के प्रति उनकी कमिटमेंट के लिए दिया गया था। राजपत्र के मुताबिक यह नियुक्ति 16 अप्रैल से प्रभावी हुई थी।

लगातार दो ओलिंपिक मेडल जीत चुके हैं नीरज

नीरज चोपड़ा दुनिया के नंबर-2 जेवलिन थ्रोअर हैं। वे भारत की ओर से लगातार दो ओलिंपिक गेम्स में मेडल जीत चुके हैं।

नीरज ने पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर और टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा, वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे वर्ल्ड क्लास टूर्नामेंट में भारत को गोल्ड मेडल दिला चुके हैं।

2018 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार, 2021 में खेल रत्न पुरस्कार और 2022 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

16 मई 2025 को क्रॉस किया था 90 प्लस का मार्क

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर भाला फेंककर करियर का बेस्ट थ्रो किया था। उन्होंने पहले प्रयास में 88.44 मीटर स्कोर किया, जबकि दूसरा थ्रो अमान्य रहा। फिर नीरज ने तीसरे प्रयास में 90.23 का थ्रो किया।

इससे पहले उनका बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर था, जो उन्होंने 2022 डायमंड लीग में हासिल किया था। हालांकि, नीरज दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे थे। जर्मनी के जूलियन वेबर 91.06 मीटर के थ्रो के साथ पहले और ग्रेनेडा के पीटर्स एंडरसन 85.64 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रणजी ट्रॉफी…छत्तीसगढ़ ने पहली पारी में 216 रन बनाए:अमनदीप खरे 74 रन बनाकर नाबाद, आंध्र प्रदेश की पहली पारी 231 रन पर सिमटी

Published

on

रायपुर। रणजी ट्रॉफी 2026-27 में छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ ने पहली पारी में 8 विकेट पर 216 रन बना लिए हैं। टीम अभी आंध्र प्रदेश से 15 रन पीछे है। अमनदीप खरे 74 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ क्रीज पर मौजूद बल्लेबाज के सामने टीम को बढ़त दिलाने की चुनौती होगी।

मुलापाडु के डीवीआर स्टेडियम में 26 से 29 अक्टूबर तक खेले जा रहे इस मुकाबले में आंध्र प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम पहली पारी में 73.2 ओवर में 231 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। एसवी राहुल ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए। शशिकांत ने 31 और शेख राशिद ने 24 रन का योगदान दिया।

जयंत ने 4 और अजय मंडल ने लिए 3 विकेट

छत्तीसगढ़ की ओर से गेंदबाजी में जयंत यादव ने 4 विकेट लेकर आंध्र प्रदेश की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। अजय मंडल ने 3 और धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने 2 विकेट लिए।

अमनदीप की नाबाद पारी से छत्तीसगढ़ को उम्मीद

आंध्र प्रदेश के 231 रन के जवाब में छत्तीसगढ़ की शुरुआत के बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज अमनदीप खरे ने पारी संभाली। वह 74 रन बनाकर नाबाद है।

Continue Reading

खेल

अभिषेक-सूर्यवंशी की वर्ल्ड रिकॉर्ड पार्टनरशिप से जीता भारत:199 रन का टारगेट 13.2 ओवर में हासिल किया, सीरीज भी जीती

Published

on

वेलिंगटन, एजेंसी। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में टी-20 में सबकी निगाहें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर थीं, लेकिन खेल का रुख पलट दिया अभिषेक शर्मा ने। दोनों न्यूजीलैंड के 198 रन का पीछा करने उतरे तो किसी बॉलर को नहीं बख्शा।

अभिषेक ने 15 बॉल में फिफ्टी बना डाली, तो वैभव ने भी तगड़े शॉट खेले। दोनों की सलामी जोड़ी ने सिर्फ 5 ओवर में भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। ये टी-20 में सबसे तेज हंड्रेड का रिकॉर्ड है।

अभिषेक यहीं नहीं रुके, महज 35 गेंदों में सेंचुरी मार दी। यह टी-20 इंटरनेशनल में उनका चौथा शतक है। फिर पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 118 रन ठोककर दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

अभिषेक-वैभव ने सिर्फ 43 गेंदों में ही 133 रन ठोक दिए। वैभव ने 19 गेंदों में 45 रन बनाए। श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन जल्दी आउट हुए, लेकिन आगे की कहानी तिलक वर्मा और नमन धीर ने लिख दी।

भारत ने 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बना लिए। न्यूजीलैंड 6 विकेट से हारा और भारत ने दो मैच बाकी रहते ही 3-0 से सीरीज जीत ली।

अभिषेक के शतक से भारत ने 3-0 से सीरीज जीती

भारत ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। वैभव सूर्यवंशी अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए, लेकिन अभिषेक ने सिर्फ 35 गेंदों ओवरऑल 11वां टी-20 शतक लगा दिया। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया।

भारत ने लक्ष्य का पीछा इतनी तेजी से किया कि मुकाबला एकतरफा हो गया। टीम ने 40 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Continue Reading

खेल

देश के सबसे तेज़ धावक अनिमेष कुजूर का सम्मान:सरगुजा पुलिस परिवार ने किया सम्मानित, पिता हैं सरगुजा में DSP

Published

on

सरगुजा, एजेंसी। सरगुजा पुलिस ने देश के सबसे तेज धावक अनिमेश कुजूूर का सम्मान किया। अनिमेष कुजूर 100 मीटर दौड़ में 10.14 सेकंड का रिकॉर्ड बनाकर विदेश में सबसे तेज़ भारतीय बने हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदकों से देश का नाम रौशन किया है।

सरगुजा पुलिस ने रक्षित केंद्र अंबिकापुर में सम्मान समारोह आयोजित कर अनिमेष कुजूर को उनकी ऐतिहासिक खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। अनिमेश कुजूर के पिता अमृत कुजूर सरगुजा में डीएसपी हैं।

समारोह के दौरान सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा और एसएसपी राजेश अग्रवाल ने उद्बोधन में अनिमेष कुजूर की इस असाधारण उपलब्धि की सराहना की और इसे युवाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बताया।

पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन

पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन

अनिमेष कुजूर के नाम कई रिकार्ड

अनिमेष कुजूर की खेल यात्रा उपलब्धियों से भरी रही है। उन्होंने 100 मीटर दौड़ में 10.14 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर जर्मनी के वेट्झलर में विदेश में सबसे तेज़ भारतीय होने का गौरव हासिल किया है।

साथ ही 200 मीटर में 20.32 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। वह डायमंड लीग में दौड़ने वाले और विश्व एथलेटिक्स चौंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय पुरुष धावक भी हैं।

02 जून 2003 को जशपुर जिले के ग्राम घुंटगांव में जन्मे, एक पुलिस अधिकारी परिवार से ताल्लुक रखने वाले अनिमेष ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और बस्तर के संघर्षशील मैदानों से निकलकर विश्व मंच तक का यह सफर तय किया है।

पुलिस परिवार ने किया सम्मानित

पुलिस परिवार ने किया सम्मानित

अनिमेष ने एशियाई खेल 2026 और एशियाई रिले चौंपियनशिप में कांस्य पदक तथा सीनियर फेडरेशन कप 2026 व इंटर-स्टेट 2026 में स्वर्ण पदक हासिल कर देश को गौरवान्वित किया है।

पुलिस परिवार ने दी बधाई

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में सीएसपी प्रतीक बंसोड़, डीएसपी तुल सिंह पट्टावी सहित पुलिस परिवार के सदस्यों ने अनिमेष कुजूर को सम्मानित किया। कार्यक्रम में आरआई तृप्ति सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677