Connect with us

देश

विपक्ष ने पहली बार सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला:SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका लगाई, राहुल-अखिलेश समेत 10 पार्टियों के 11 नेता याचिकाकर्ता

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। SIR में गड़बड़ी के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव,तेजस्वी यादव समेत 11 विपक्षी नेता याचिकाकर्ता हैं। इसमें चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पार्टी बनाया गया है।

इससे पहले विपक्ष के नेताओं ने बाराखंबा से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। यह पहली बार है जब विपक्षी नेताओं ने किसी मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। करीब एक किमी लंबे मार्च में विपक्ष के नेता बस में, पैदल और वाहन में सवार हुए।

मार्च के पहले राहुल गांधी ने 40 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा था कि विपक्ष का मार्च शिवजी की बारात की तरह है, इसमें कोई भी शामिल हो सकता है।

रविवार को विपक्षी सांसदों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत को पत्र लिखा था और ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था। लेकिन सीजेआई ने मिलने से इनकार कर दिया था और याचिका दाखिल करने के लिए कहा था।

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचे। जहां विपक्षी सांसद इकठ्ठा हुए थे।

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचे। जहां विपक्षी सांसद इकठ्ठा हुए थे।

प्रियंका गांधी के साथ ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं। विपक्ष के प्रदर्शन में 10 पार्टियों के नेता शामिल हुए।

प्रियंका गांधी के साथ ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं। विपक्ष के प्रदर्शन में 10 पार्टियों के नेता शामिल हुए।

प्रियंका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट की ओर पैदल मार्च में हिस्सा लिया। उनके साथ AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा भी रहीं।

प्रियंका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट की ओर पैदल मार्च में हिस्सा लिया। उनके साथ AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा भी रहीं।

राहुल गांधी ने पहले पैदल फिर गाड़ी में सवार होकर मार्च में हिस्सा लिया।

राहुल गांधी ने पहले पैदल फिर गाड़ी में सवार होकर मार्च में हिस्सा लिया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाया

10 विपक्षी पार्टियों के 11 नेता याचिकाकर्ता

राहुल गांधी — कांग्रेस (INC)

मल्लिकार्जुन खड़गे — कांग्रेस (INC)

सौगत राय — तृणमूल कांग्रेस (TMC)

अखिलेश यादव — समाजवादी पार्टी (SP)

तेजस्वी प्रसाद यादव — राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

संजय राउत — (शिवसेना UBT)

एम. ए. बेबी — भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPI-M)

डी. राजा — भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)

महुआ माझी — झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)

सुप्रिया सुले — राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) (NCP-SP)

ई. टी. मोहम्मद बशीर — इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML)

Continue Reading

देश

CJP का दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम:कहा- प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिली तो फिर आंदोलन करेंगे, दीपके बोले- हिरासत का अधूरा वीडियो दिखाया

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उसने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख नहीं मिली तो फिर आंदोलन करेंगे। CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास सोमवार को प्रदर्शन की अनुमति मांगने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।

इसी बीच, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने हिरासत का वीडियो एडिट करके जारी किया है। उन्होंने कहा- हिम्मत है तो पूरा वीडियो दिखाओ। दीपके के मुताबिक, दादी की मौत की खबर सुनने के बाद उन्होंने अपने चचेरे भाई से बात करने देने की अपील की। दो मिनट के लिए फोन देने के लिए भी कहा लेकिन पुलिस ने इजाजत नहीं दी।

दीपके, रांका और दास को शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था। वे जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे थे। रविवार को कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद तीनों को रिहा कर दिया गया। कोर्ट ने एक साल तक शांति भंग नहीं करने की शर्त भी रखी।

पुलिस ने रविवार को अभिजीत दीपके की हिरासत का डेढ़ मिनट का वीडियो जारी किया था।

पुलिस ने रविवार को अभिजीत दीपके की हिरासत का डेढ़ मिनट का वीडियो जारी किया था।

आशुतोष रांका बोले- पुलिस को लेटर देकर प्रदर्शन की इजाजत मांगी

CJP लीडर आशुतोष रांका ने कहा कि संगठन ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में पुलिस को लेटर देकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मांगी है। उन्होंने पुलिस को प्रदर्शन की तारीख तय करने का ऑप्शन भी दिया है।

रांका ने कहा- DCP गलती से कमरे में आ गए थे, लेकिन हमें वहां बैठे देखकर बाहर चले गए। इस वजह से उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि एडिशनल DCP और SHO भी मौजूद नहीं थे। रांका के मुताबिक, ऐसा लग रहा था कि CJP के पहुंचने के बाद पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन को खाली करा दिया गया है।

CJP लीडर आशुतोष रांका और सौरव दास पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे तो मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया।

CJP लीडर आशुतोष रांका और सौरव दास पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे तो मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया।

दीपके बोले- पुलिस ने परिवार को नहीं बताया कि मैं कहां हूं

दीपके ने कहा कि पुलिस हिरासत में वकील से संपर्क करना कानूनी अधिकार है, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा- पुलिस ने पूरे दिन मेरे माता-पिता और वकीलों को नहीं बताया कि मुझे कहां पर हिरासत में रखा है।

दीपके के मुताबिक, रात 3:30 बजे पुलिस ने उनसे माता-पिता को फोन करने को कहा। उस समय परिवार उनकी दादी की मौत के दुख से गुजर रहा था। उन्होंने सवाल किया कि पुलिस ने उनके परिवार को खुद हिरासत की जगह क्यों नहीं बताई। दीपके ने कहा- पुलिस ने मुझे और मेरे परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

हिरासत में दादी की मौत की खबर सुनकर दीपके ने सिर पकड़ा

दिल्ली पुलिस ने रविवार शाम दीपके की हिरासत का 1 मिनट 45 सेकंड का वीडियो जारी किया था। वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी दीपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी देती है। यह सुनकर दीपके सिर पर हाथ रख लेते हैं।

पुलिस उन्हें पानी देती है और दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बस, ट्रेन या फ्लाइट की व्यवस्था करने का ऑफर देती है, लेकिन दीपके मना कर देते हैं।

रांका ने भी कहा था कि दीपके बार-बार गांव में दादी के साथ रहने वाले अपने कजिन से बात कराने की अपील करते रहे, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। दीपके की मां अनीता ने कहा कि अगर उनके बेटे को पहले रिहा कर दिया जाता, तो वह दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकता था। अब वह आखिरी बार उनका चेहरा भी नहीं देख सका।

शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर प्लेन से दीपके को हिरासत में लिया गया थआ।

शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर प्लेन से दीपके को हिरासत में लिया गया थआ।

CEC के इस्तीफे की मांग कर रही CJP

CJP और विपक्षी दल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे हैं। इसी मुद्दे पर 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन होना था।

हालांकि, शनिवार और रविवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने से रोका। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी। इन दो दिनों में CJP, विपक्षी दलों और छात्र संगठनों के हजारों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

Continue Reading

देश

राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार के मैसेज आते हैं:वह अपराधी नहीं, उनसे गड़बड़ी कराई जा रही, वे इस्तीफा देकर रास्ते से हटें

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। राहुल गांधी ने सोमवार को दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उनसे बात करने की कई बार कोशिश की है। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल के जवाब में राहुल बोले-

हां उनके मैसेज आते हैं। ज्ञानेश कुमार यह प्रेस कॉन्फ्रेंस देख रहे हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं आप अपराधी नहीं है, आपसे बस करवाया गया है। सबसे आसान रास्ता है कि इस्तीफा दो और रास्ते से हट जाओ।

राहुल ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने से पहले 30 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसी में एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि लोग चुनाव आयोग की बात करते हैं, आप सीधा ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाते हैं। क्या कभी उन्होंने आप से बात करने की कोशिश की।

राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्लिप दिखाईं…

राहुल ने पूछा- दिल्ली जेल क्यों बन गई

राहुल ने कहा- दिल्ली को जेल बना दिया गया है। ये पुलिस वाले डिस्टर्ब हैं। ये कह रहे हैं कि हमसे युवाओं को क्यों पिटवाया जा रहा है। वे कह रहे हैं कि युवाओं को रोकने को कहा जा रहा है। RSS के गुंडे महिलाओं को मार रहे हैं। एक तरफ हमसे कहा जा रहा है कि पैलेट गन चलाइए।

हमें लगातार विरोध करते रहना है

राहुल ने कहा कि एक दिन हमें पुलिस ने रोका, जंतर-मंतर पर पुलिस ने रोका, आज भी रोकेंगे। आपको लगता है कि क्या एक दिन की बात है। ये मत सोचिए कि 5 दिन पहले शुरू हुआ था। सालों से हमें रोका जा रहा है, अब दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि आप सोच रहे हो कि हमारे लिए मुश्किल है। पुलिस हमें मार रही है। जितना आप थक रहे हो, उतना पुलिस थक रही है। पुलिस कह रही है कि हम ज्ञानेश कुमार को क्यों बचा रहे हैं। पेशेंस और पर्सीवरेंस, लगे रहना है। हम करेंगे, वे रोकेंगे, हमें लगे रहना है। जितने दिन लगेंगे, एक महीने, दो महीने, साल…हम पीछे नहीं हटेंगे।

SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाएंगे

राहुल ने कहा- ये हिंदुस्तान की जनता की इन्पॉर्टेंस हैं। देश के हर युवा से कह रहा हूं कि ये आपके फ्यूचर, आपकी इज्जत की लड़ाई है। अगर आप नहीं आ सकते तो शाम को जब सुप्रीम कोर्ट के सामने होंगे, तब हमें सॉलिडेरिटी दिखाइए। जिस भी तरीके से ये कर सकते हैं, अपना एक्सप्रेशन करिए। बताइए कि जो हो रहा है, हम उसके खिलाफ हैं। हम ये नहीं होने देंगे।

Continue Reading

देश

PM मोदी-CM विजय मेट्रो में साथ बैठे:पीएम ने चेन्नई में ‘वी विल डू इट’ का नारा दोहराया, TVK की जीत के बाद पहला तमिलनाडु दौरा

Published

on

चेन्नई, एजेंसी। पीएम मोदी ने रविवार को चेन्नई में कहा कि मंदिरों से लेकर मेट्रो तक तमिलनाडु में नए भारत की झलक दिखती है। भारत अपनी सांस्कृतिक ताकत से प्रेरणा लेता है, वैज्ञानिक प्रगति के जरिए आगे बढ़ता है।

मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 प्रोजेक्ट के 14.6 किमी लंबे पूनमल्ली-वडापालानी रूट का उद्घाटन भी किया। इसके बाद पीएम ने खुद ट्रेन में यात्रा की, इस दौरान तमिलनाडु के सीएम विजय भी उनके साथ मौजूद थे।

इसके बाद वे जयगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यायल के गोल्डन जुबली इवेंट में पहुंचे, जहां उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि भारत का भविष्य बहुत शानदार होगा। मुझे पूरा भरोसा है।इसके बाद उन्होंने बच्चों से वी विल डू इट का नारा लगवाया।

2026 के विधानसभा चुनावों के बाद यह पीएम मोदी का पहला चेन्नई दौरा है। 2026 में TVK ने जीत हासिल की और एक्टर विजय सीएम बने। कांग्रेस उनकी सहयोगी पार्टी है।

मोदी के चेन्नई दौरे की तस्वीरें…

पीएम मोदी ने IIT-मद्रास परिसर में स्थित भगवान शिव के मंदिर में पूजा की। यह मंदिर सदियों पुराना है।

पीएम मोदी ने IIT-मद्रास परिसर में स्थित भगवान शिव के मंदिर में पूजा की। यह मंदिर सदियों पुराना है।

पीएम ने 14.6 किमी लंबे पूनमल्ली-वडापालानी रूट का उद्घाटन किया। उन्होंने ट्रेन में सफर के लिए खुद टिकट खरीदा।

पीएम ने 14.6 किमी लंबे पूनमल्ली-वडापालानी रूट का उद्घाटन किया। उन्होंने ट्रेन में सफर के लिए खुद टिकट खरीदा।

पीएम ने मेट्रो टिकट को खुद स्कैन करके स्टेशन में एंट्री ली।

पीएम ने मेट्रो टिकट को खुद स्कैन करके स्टेशन में एंट्री ली।

तमिलनाडु सीएम विजय के साथ पीएम मोदी ने मेट्रो में सफर भी किया।

तमिलनाडु सीएम विजय के साथ पीएम मोदी ने मेट्रो में सफर भी किया।

भारत का भविष्य बहुत शानदार होगा, मुझे आप पर पूरा भरोसा है

पीएम मोदी बोले- आज आपके बीच आकर, आपके सपनों को महसूस करके मेरा विश्वास और मजबूत हुआ है। मैं कह सकता हूं भारत का भविष्य बहुत शानदार होगा। और उस भविष्य के सबसे बड़े हीरो आप हैं।

मुझे आपके टैलेंट, कॉन्फिडेंस, योग्यता पर भरोसा है। इसलिए आज मैं आप सभी के साथ कुछ बड़े संकल्प दोहराना चाहता हूं। अब जो मैं कहूंगा उसके बाद आपको बोलना है, वी विल डू इट… डेवलप तमिलनाडु, डेवलप इंडिया…वी विल डू इट…।

मोदी ने कहा- मुझे यकीन देश खेल की दुनिया में भी नई ऊंचाई पर जाएगा

आज नई एजुकेशन पॉलिसी से देश में एजुकेशन क्वालिटी इंप्रूव हो रही है। ग्लोबल पहचान बढ़ रही है। आज 52 हो गई है। इन आंकड़ों का मतलब बहुत सीधा है। ज्यादा संस्थान, तो आपके लिए ज्यादा अवसर।

पीएम ने कहा- हर युवा के अपने अलग अलग सपने होते हैं, अपनी प्रतिभा होती है। आपमें से कई साथी ऐसे होंगे जो खेल में कॅरियर बनाना चाहते होंगे। देश इसलिए एन्श्योर कर रहा है कि स्पोर्ट्स केवल मनोरंजन न बने। आपको बेहतर सुविधाएं मिले, इसके लिए लगातार काम हुआ है, इसलिए इंटरनेशनल स्पोर्ट्स की दुनिया में भारत का कद भी बढ़ रहा है।

भारत 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। हम 2036 ओलिंपिक की मेजबानी का सपना लेकर बढ़ रहे हैं। इसलिए भारत के युवाओं के पास अब प्लेटफॉम भी है, पोटेंशियल भी है और सपोर्ट भी है। मुझे विश्वास है आपकी जनरेशन भारत को स्पोर्ट्स की दुनिया में भी बहुत ऊंचाई पर लेकर जाएगी।

मोदी ने कहा- ड्रीम बिग, थिंक डिफरेंटली एंड बी फियरलेस

बच्चों को भविष्य के लिए तैयार होने के लिए पीएम ने कहा- ड्रीम बिग, थिंक डिफरेंटली एंड बी फियरलेस, यानी बड़े सपने देखो, अलग सोचो और निडर रहो।

मोदी बोले- नब्बे की दशक की शुरुआत में मैं कन्याकुमारी से कश्मीर की एकता यात्रा का हिस्सा बना था। गिरिजा अम्मा से तब से मेरा परिचय आज तक बना हुआ है।

मेरी यात्राओं ने मुझे देश को समझने का मौका दिया। तमिल भाषा और संस्कृति के लिए जो प्रेम है, वह भी इसी अनुभवों से मिला।

मोदी बोले- जो हम सीखते हैं, उसे जीवन में अपनाना भी चाहिए

पीएम ने बच्चों से कहा- आज इस अवसर पर मैं महान संत तिरुवल्लुवर को याद करता हूं। हाल ही में मुझे रूसी प्रेसिडेंट को यहां का महान साहित्य का रशियन भाषा में अनुवाद उपहार में देने का मौका मिला। तिरुकोणम एक अद्भुत मार्गदर्शक हैं, जो जीवनभर कुछ न कुछ सीखते रहना चाहते थे। वो हमें सिखाते हैं कि जो हम सीखते हैं उसे अपने जीवन में अपनाना भी आवश्यक है।

गिरिजा अम्मा ने हर बच्चे से एक रुपया बचाने आइडिया दिया

पीएम मोदी ने कहा- एक संस्थान कैसे शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रभक्त नागरिकों का निर्माण करता है यह इसका उदाहरण है। मैंने मन की बात में इसकी चर्चा भी थी। कैसे गिरिजा अम्मा ने आइडिया दिया कि हर बच्चा एक रूपए बचाए और देश के सैनिकों को समर्पित करे। जब हजारों बच्चे जुटे तो 40 लाख रुपए कुछ ही समय में जुटा लिए। ये एक अद्भुत उदाहरण था।

छोटा सा प्रयास भी, बहुत बड़ा असर करता है। आपदा के समय जरूरतमंदों की मदद करना हो, स्वच्छता से जुड़ा प्रयास हो ये संस्कार भी हिंदू विद्यालय परिवार की विरासत है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677