Connect with us

देश

Penny Stocks: बाजार में बड़ी गिरावट के बीच इस पेनी स्टॉक ने मचाई धूम, लगा अपर सर्किट

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 989 अंक गिरकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी कमजोरी रही। हालांकि, बाजार की इस गिरावट के बीच कुछ शेयरों ने निवेशकों का ध्यान खींचा। इनमें कई शेयर ऐसे रहे, जिनमें जबरदस्त तेजी आई और कुछ 20 फीसदी के अपर सर्किट तक पहुंच गए। ऐसा ही एक शेयर त्रिवेणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Triveni Enterprises Ltd) का रहा, जिसकी कीमत एक रुपये से भी कम है। शुक्रवार को इस पेनी स्टॉक में 20 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

72 पैसे से बढ़कर 86 पैसे पर पहुंचा शेयर

त्रिवेणी एंटरप्राइजेज का शेयर गुरुवार को 72 पैसे पर बंद हुआ था। शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत में यह बढ़कर 76 पैसे पर खुला। दिनभर खरीदारी का रुझान बना रहा और अंत में शेयर 20 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 86 पैसे पर बंद हुआ।

इस तरह एक कारोबारी सत्र में शेयर की कीमत में 14 पैसे की बढ़ोतरी हुई। कम कीमत वाला यह शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद तेजी दिखाने वाले शेयरों में शामिल रहा।

एक साल में 41 फीसदी तक टूट चुका है शेयर

शुक्रवार की तेजी को छोड़ दें तो इस शेयर का पिछला प्रदर्शन निवेशकों के लिए निराशाजनक रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक महीने में इसमें 7 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। वहीं, छह महीने के दौरान शेयर 16 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है।

साल 2026 की शुरुआत से अब तक इसमें करीब 38 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले एक साल में भी शेयर करीब 41 फीसदी नीचे आया है।

क्या करती है त्रिवेणी एंटरप्राइजेज?

त्रिवेणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड महाराष्ट्र के नासिक में स्थित कंपनी है। इसकी स्थापना 21 दिसंबर 1984 को हुई थी। कंपनी मुख्य रूप से कपड़ों और विभिन्न प्रकार के सामान की ट्रेडिंग करती है। इसके अलावा यह टेलीकम्युनिकेशन से जुड़े उपकरणों के वितरण का कारोबार भी करती है। कंपनी की कारोबारी गतिविधियां मुख्य रूप से ट्रेडिंग और डिस्ट्रीब्यूशन पर आधारित हैं।

इन शेयरों में भी लगा 20 फीसदी का अपर सर्किट

शुक्रवार को बाजार में गिरावट के बावजूद कई अन्य शेयरों में भी जोरदार तेजी देखने को मिली। इनमें Waaree Renewable Technologies, Jupiter Life Line Hospitals, Goyal Aluminiums, Rajkamal Synthetics और Solarworld Energy Solutions जैसे शेयर शामिल रहे। इन शेयरों में भी 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा।

Continue Reading

देश

शेयर बाजार में होगा बड़ा बदलाव! लिस्टिंग से पहले खरीद सकेंगे कंपनियों के शेयर, SEBI कर रहा विचार

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। सेबी कंपनियों के आईपीओ पेश करने से पहले उनके शेयरों की खरीद-बिक्री के लिए एक अलग एक्सचेंज बनाने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। अगर यह प्रस्ताव लागू होता है तो आईपीओ पेश करने वाली कंपनियों के शेयरों में निवेश और ट्रेडिंग के लिए एक अलग रेगुलेटेड प्लेटफॉर्म उपलब्ध हो सकता है।

IPO से पहले शेयरों की ट्रेडिंग के लिए अलग एक्सचेंज

SEBI चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने शनिवार को इस प्रस्ताव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेगुलेटर ऐसी कंपनियों के लिए एक समर्पित प्लेटफॉर्म बनाने की संभावना तलाश रहा है, जो शेयर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी कर रही हैं। 

अभी IPO से पहले शेयरों की ट्रेडिंग ग्रे मार्केट में होती है

SEBI के प्रस्तावित प्री-IPO एक्सचेंज का एक बड़ा मकसद अनौपचारिक ग्रे मार्केट का विकल्प तैयार करना है। फिलहाल IPO लाने की तैयारी कर रही कंपनियों के शेयरों की खरीद-बिक्री ग्रे मार्केट में होती है। यह कारोबार स्टॉक एक्सचेंजों के बाहर होता है। IPO से पहले निवेशक ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर खास नजर रखते हैं।

GMP के जरिए निवेशक यह अंदाजा लगाने की कोशिश करते हैं कि किसी IPO को लेकर बाजार में कितना उत्साह है और उसकी लिस्टिंग किस स्तर पर हो सकती है। हालांकि, GMP के आधार पर लिस्टिंग में मुनाफे की गारंटी नहीं होती। ग्रे मार्केट में होने वाले सौदों पर स्टॉक एक्सचेंजों जैसी नियामकीय निगरानी की व्यवस्था नहीं होती। ऐसे में SEBI का प्रस्तावित प्लेटफॉर्म इस कारोबार को ज्यादा पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने का विकल्प दे सकता है।

अनलिस्टेड शेयरों की खरीद-बिक्री में पारदर्शिता बढ़ेगी

SEBI का प्रस्तावित एक्सचेंज इस स्थिति को बदल सकता है। इसके जरिए IPO की तैयारी कर रही कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग के लिए एक व्यवस्थित और नियामकीय निगरानी वाला प्लेटफॉर्म उपलब्ध होगा। इससे अनलिस्टेड शेयरों की खरीद-बिक्री में पारदर्शिता बढ़ेगी। निवेशकों को कंपनियों के IPO से पहले ही उनके शेयरों में निवेश का विकल्प मिल सकता है। शेयरों की मांग और सप्लाई के आधार पर कीमत तय करने में मदद मिल सकती है। SEBI की निगरानी में ट्रेडिंग होने से निवेशकों के हितों की सुरक्षा होगी।

Continue Reading

देश

RBI की मौद्रिक नीति से पहले सतर्क रहेगा बॉन्ड बाजार: इक्विरस

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय बॉन्ड बाजार भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले सतर्क रह सकता है। मुद्रास्फीति का दबाव बने रहने और मौद्रिक नीति में अधिक सख्ती की आशंका के चलते बॉन्ड प्रतिफल ऊंचे स्तर पर बना रह सकता है। इक्विरस समूह के एक अधिकारी ने यह बात कही। इक्विरस समूह के प्रबंध निदेशक एवं प्रमुख (फिक्स्ड इनकम) विनय पाई ने कहा कि आरबीआई के सतर्क रुख अपनाने के आसार हैं और नीतिगत दर में 25 आधार अंक की बढ़ोतरी संभावित है। 

हालांकि, उन्होंने कहा कि बॉन्ड बाजार की दिशा तय करने में केंद्रीय बैंक का अग्रिम नीतिगत संकेत अधिक अहम होगा। पाई के मुताबिक, 10 साल का मानक सरकारी बॉन्ड प्रतिफल निकट अवधि में 7.18 प्रतिशत से 7.42 प्रतिशत के दायरे में रह सकता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कच्चे तेल की कीमतों से जुड़े जोखिम अपेक्षाकृत सीमित दिख रहे हैं लेकिन पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से ऊर्जा कीमतों और वैश्विक बॉन्ड बाजारों में नयी अस्थिरता पैदा हो सकती है। 

अमेरिका की मौद्रिक नीति से जुड़े घटनाक्रम, वैश्विक बॉन्ड प्रतिफल में उतार-चढ़ाव और आगामी केंद्रीय बजट, विशेष रूप से सरकार की उधारी जरूरतों को लेकर उम्मीदें, घरेलू बॉन्ड बाजार को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक बने रहेंगे। पाई ने कहा कि सकारात्मक पक्ष पर, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का बढ़ता निवेश, मुद्रा की स्थिरता और घरेलू नकदी की अनुकूल स्थिति बॉन्ड प्रतिफल को कुछ राहत दे सकती है। उन्होंने कहा, “कुल मिलाकर, बॉन्ड बाजार के सीमित दायरे में रहने की संभावना है, हालांकि प्रतिफल में हल्की बढ़त का रुख रह सकता है। निवेशक मुद्रास्फीति, कच्चे तेल की कीमतों, नकदी की स्थिति और आरबीआई के नीतिगत रुख पर करीबी नजर रखेंगे।”  

Continue Reading

देश

निर्माणाधीन डेटा सेंटर परियोजनाओं में 43 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ मुंबई सबसे आगे: नाइट फ्रैंक

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी नाइट फ्रैंक के अनुसार देश के सात प्रमुख शहरों में निर्माणाधीन डेटा सेंटर परियोजनाओं में मुंबई की हिस्सेदारी सबसे अधिक 43 प्रतिशत है। नाइट फ्रैंक इंडिया ने बताया कि इस समय सात प्रमुख शहरों में डेटा सेंटर की कुल 80 निर्माणाधीन परियोजनाएं हैं। ये सात शहर मुंबई, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर, चेन्नई और कोलकाता हैं। 

सलाहकार कंपनी ने कहा कि बन रहे डेटा सेंटर केंद्रों की संरचना बड़े आकार के केंद्रों की ओर स्पष्ट झुकाव का संकेत देती है। इस साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में कुल निर्माणाधीन परियोजनाओं का 55 प्रतिशत हिस्सा 50 मेगावाट से अधिक क्षमता वाली परियोजनाओं का है, जो भारत के प्रमुख डेटा सेंटर बाजारों में बड़े आकार के बुनियादी ढांचे पर बढ़ते जोर को दर्शाता है। 

नाइट फ्रैंक ने कहा, ”भारत की निर्माणाधीन डेटा सेंटर परियोजनाओं में मुंबई का दबदबा कायम रहा। वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में 80 केंद्रों में 34 केंद्र यानी कुल संख्या का 42.5 प्रतिशत अकेले मुंबई में है।” देश की वित्तीय राजधानी मुंबई ने 2025 के 31 केंद्रों की तुलना में 9.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। निर्माणाधीन परियोजनाओं के लिहाज से हैदराबाद दूसरे स्थान पर है, जहां कुल केंद्रों की संख्या 2025 के 11 से बढ़कर सितंबर तिमाही में 15 हो गई। 

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677